07 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (07 September 2026)

 

  1. मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब किसने जीता? जोहेइरी मोल डोमिंगुएज़
  2. किस राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा नगर विकास मंत्री सुदिव्यकुमार सोनू का निधन हो गया है? झारखंड
  3. करेक्ट मैप प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा में किस देश नेप्रायोजित किया? टोगो
  4.  19वें अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड 2026 में भारत ने कुलकितने पदक जीते? 9 पदक
  5. सिक्किम में GLOF की दृष्टि से कितनी झीलों को श्रेणी A में रखा गयाहै? 16 झीलें
  6.   अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नए उपराज्यपाल के रूप में किसेनियुक्त किया गया है? दिनेश शर्मा
  7. एडोबी का अगला अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्तकिया गया है? अनिल चक्रवर्ती
  8. पहले iBRICS समिट 2026 का आयोजन किस संस्था द्वारा कियाजाएगा? सॉवरेन वेल्थ फंड इंस्टीट्यूट
  9. AK-203 असॉल्ट राइफल के लिए 7.62×39 मिमी गोलाबारूद कीआपूर्ति हेतु किस कंपनी ने पांच वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? अडानीडिफेंस एंड एयरोस्पेस
  10.  भारत के पहले कार्बन गार्डन का उद्घाटन किस विश्वविद्यालय ने कियाहै? दिल्ली विश्वविद्यालय

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

  • 1

    मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब जोहेइरी मोल डोमिंगुएज़ ने जीता |

    डोमिनिकन गणराज्य (Dominican Republic) की जोहेइरी मोल डोमिंगुएज़ (Joheirry Mola Dominguez) ने 5 सितंबर 2026 को वियतनाम के न्हा ट्रांग (Nha Trang, Vietnam) में आयोजित 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World 2026) के ग्रैंड फिनाले में मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब जीता। प्रथम रनर-अप (1st Runner-up): स्पेन (Spain) की एलिजाबेथ आर. अलाबर्न (Elisabeth R. Alabern) | द्वितीय रनर-अप (2nd Runner-up): मलेशिया (Malaysia) की तानुसिया चेट्टी (Taanusiya Chetty) | वहीं, इंग्लैंड (England) की ग्रेस रिचर्डसन (Grace Richardson) ने “Over the Rainbow” गीत गाकर टैलेंट फास्ट-ट्रैक (Talent Fast-Track) प्रतियोगिता जीती। पिछली मिस वर्ल्ड थाईलैंड (Thailand) की ओपल सुचाता चुआंग्सरी (Opal Suchata Chuangsri) ने अपनी उत्तराधिकारी जोहेइरी मोल को ताज पहनाकर मिस वर्ल्ड का क्राउन सौंपा। भारत की प्रतिनिधि निकिता पोरवाल टॉप 40 चरण तक पहुंचीं, लेकिन टॉप 20 में जगह नहीं बना सकीं।

  • 2

    झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया है|

    वरिष्ठ झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha–JMM) नेता और झारखंड सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा नगर विकास मंत्री (Higher and Technical Education and Urban Development Minister) सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र (Giridih Sadar Assembly Constituency) से 2019 में विधायक निर्वाचित हुए थे और 2024 के विधानसभा चुनाव में भी अपनी सीट बरकरार रखी। इसके बाद वह हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री बने और नगर विकास (Urban Development), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा (Higher and Technical Education), पर्यटन (Tourism), कला एवं संस्कृति (Art and Culture) तथा खेल एवं युवा कार्य (Sports and Youth Affairs) विभागों का दायित्व संभाला।

     

  • 3

    “करेक्ट द मैप” प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा में टोगो ने प्रायोजित किया|

    संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने 4 सितंबर 2026 को 164–1 के मतदान से “करेक्ट द मैप (Correct the Map)” प्रस्ताव को अपनाया, जिसका उद्देश्य पारंपरिक मर्केटर मानचित्र (Mercator Map) के स्थान पर इक्वल अर्थ प्रोजेक्शन (Equal Earth Projection) को बढ़ावा देकर अफ्रीका के वास्तविक आकार को अधिक सटीक रूप से प्रदर्शित करना है। टोगो (Togo) द्वारा प्रायोजित और अफ्रीकी संघ (African Union–AU) के सदस्य देशों के समर्थन वाले इस गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव (non-binding resolution) के पक्ष में 164 देशों ने मतदान किया, जिनमें भारत, फ्रांस (France) और यूनाइटेड किंगडम (UK) शामिल थे, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने इसके विरोध में मतदान किया और छह देशों ने मतदान से परहेज किया। प्रस्ताव में वैश्विक संस्थानों, स्कूलों और प्रौद्योगिकी कंपनियों (Technology Companies) से अपने मानचित्रों को अधिक सटीक प्रस्तुति के अनुरूप अपडेट करने का आग्रह किया गया।

  • 4

    अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस 2026 के अवसर पर भारत ने संकट से पुनर्बहाली की ओर – भारत के गिद्धों का संरक्षण विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की|

    अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस (International Vulture Awareness Day) 2026 5 सितंबर 2026 को मनाया गया। यह दिवस प्रत्येक वर्ष सितंबर के पहले शनिवार को मनाया जाता है। भारत ने इस अवसर पर पंचकुला, हरियाणा में “संकट से पुनर्बहाली की ओर – भारत के गिद्धों का संरक्षण (From Crisis to Recovery – Conserving India’s Vultures)” विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला (National Workshop) आयोजित की, जिसका नेतृत्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने किया। इस अवसर पर ‘स्टोरी ऑफ जटायु: सेविंग इंडियाज वल्चर (Story of Jatayu: Saving India’s Vulture)’ नामक कॉफी टेबल बुक (Coffee Table Book) का विमोचन किया गया, जिसमें भारत में गिद्धों के कैप्टिव ब्रीडिंग (Captive Breeding) और उनके पुनर्बहाली कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियों को दर्ज किया गया है।

  • 5

    19वें अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड 2026 में भारत ने कुल 9 पदक ने पदक जीते|

    भारत ने इटली के ट्यूरिन (Turin, Italy) में आयोजित 19वें अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड (19th International Earth Science Olympiad–IESO) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक जीते, जिनमें 4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। सौमिक मंडल ने व्यक्तिगत लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षाओं (Individual Written and Practical Examinations) में स्वर्ण पदक जीते और IESO के 19 वर्षों के इतिहास में तीसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर हासिल किया। मंडल और रिद्धि रंजन ने अंतरराष्ट्रीय टीम फील्ड जांच (International Team Field Investigation) में स्वर्ण पदक जीता, जबकि एरॉन मैती ने पृथ्वी विज्ञान परियोजना (Earth Science Project) में स्वर्ण पदक हासिल किया।

  • 6

    सिक्किम में GLOF की दृष्टि से 16 झीलें को श्रेणी A में रखा गया है|

    सिक्किम ने 40 उच्च-जोखिम वाली हिमनद झीलों (High-Hazard Glacial Lakes) की पहचान की है, जिनमें 16 झीलों को ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (Glacial Lake Outburst Flood–GLOF) की दृष्टि से श्रेणी A (Category A–Highest Risk) में रखा गया है। श्रेणी A की इन 16 झीलों में अचानक झील फटने और निचले क्षेत्रों में गंभीर विनाश का अत्यधिक जोखिम है, जबकि 2 झीलें श्रेणी B (Category B–High Risk) और 9 झीलें श्रेणी C (Category C–Moderate to Low Risk) में हैं तथा 13 झीलें अभी अवर्गीकृत (Unclassified) हैं और उनका मूल्यांकन जारी है। संवेदनशील स्थलों में ल्होनक कॉम्प्लेक्स (Lhonak Complex), जिसमें नॉर्थ एवं साउथ ल्होनक झीलें (North and South Lhonak Lakes) शामिल हैं, गुरुडोंगमार कॉम्प्लेक्स (Gurudongmar Complex) की झीलें A, B और C, तथा शाको छो (Shako Chho) और चांगसांग झीलें (Changsang Lakes) शामिल हैं। इन झीलों की निगरानी के लिए सिक्किम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science and Technology–DST) नोडल एजेंसी है, जो सैटेलाइट इमेजरी (Satellite Imagery), रिमोट सेंसिंग (Remote Sensing), भूभौतिकीय जांच (Geophysical Investigations), बैथीमेट्रिक अध्ययन (Bathymetric Studies) और फील्ड सर्वेक्षण (Field Surveys) का उपयोग कर झीलों के जल एवं हिम स्तर, जल की मात्रा, निकास मार्ग की स्थिरता और आसपास के भू-भाग का आकलन करता है।

  • 7

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नए उपराज्यपाल के रूप में दिनेश शर्मा को नियुक्त किया गया है|

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) का नया उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) नियुक्त किया गया है। डॉ. शर्मा एडमिरल डी.के. जोशी (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे, जिन्होंने 8 अक्टूबर 2017 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल का पद संभाला था। दिनेश शर्मा इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh) के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला था।

  • 8

    एडोबी का अगला अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल चक्रवर्ती को नियुक्त किया गया है|

    एडोबी (Adobe) ने अनिल चक्रवर्ती को अपना अगला अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (President and CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है। वह शांतनु नारायण का स्थान लेंगे और 1 दिसंबर 2026 से पदभार संभालेंगे। वर्तमान में अनिल चक्रवर्ती एडोबी के ग्राहक अनुभव ऑर्केस्ट्रेशन व्यवसाय और विश्वव्यापी क्षेत्र संचालन (Customer Experience Orchestration Business and Worldwide Field Operations) का नेतृत्व कर रहे हैं।

  • 9

    पहले iBRICS समिट 2026 का आयोजन सॉवरेन वेल्थ फंड इंस्टीट्यूट संस्था द्वारा किया जाएगा|

    सॉवरेन वेल्थ फंड इंस्टीट्यूट (Sovereign Wealth Fund Institute–SWFI) द्वारा भारत की राजधानी नई दिल्ली में पहले iBRICS Summit 2026 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय यह कार्यक्रम औपचारिक रूप से “द ग्लोबल सॉवरेन एंड प्राइवेट डील रूम (The Global Sovereign & Private Deal Room)” के नाम से आयोजित होगा और 12–13 सितंबर 2026 को द ओबेरॉय, नई दिल्ली में 18वें आधिकारिक BRICS लीडर्स समिट (18th BRICS Leaders’ Summit) के समानांतर आयोजित किया जाएगा। यह केवल आमंत्रण आधारित (Invitation-Only) सम्मेलन होगा, जिसमें 500 से अधिक संस्थागत निवेशक (Institutional Investors), वित्त मंत्री और कारोबारी नेता (Business Leaders) भाग लेंगे, जो संयुक्त रूप से लगभग 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (US$1 Trillion) की पूंजी का प्रबंधन करते हैं।
    12 सितंबर 2026 को 250 प्रमुख प्रतिनिधियों की एक बंद-द्वार बैठक आयोजित होगी, जिसमें गैर-डॉलर निपटान गलियारों (Non-Dollar Settlement Corridors) और प्रस्तावित “सॉवरेन कैपिटल कॉम्पैक्ट (Sovereign Capital Compact)” पर चर्चा की जाएगी। यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब BRICS अर्थव्यवस्थाएं बदलते वैश्विक व्यापार पैटर्न, अमेरिकी टैरिफ दबाव (US Tariff Pressures), प्रतिबंधों (Sanctions) तथा पारंपरिक डॉलर-क्लियरिंग प्रणालियों (Dollar-Clearing Systems) से जुड़ी बढ़ती लागत जैसी चुनौतियों का सामना कर रही हैं।
    SWFI के चेयरमैन और iBRICS के लीड को-चेयर लक्ष्मी नारायणन तथा iBRICS New Delhi 2026 के को-चेयर दुष्यंत खन्ना इस आयोजन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी हैं।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top