हाल ही में आए तूफ़ान ‘एमी’ (Storm Amy) ((जर्मनी में तूफ़ान डेटलेफ़ (Storm Detlef in Germany) के नाम से जाना जाता है) का नामकरण यूनाइटेड किंगडम मौसम कार्यालय (United Kingdom Met Office) द्वारा 1 अक्टूबर 2025 को किया गया है| यह इस मौसम का पहला नामित तूफ़ान है| इस तूफ़ान ने हाल ही में यूके, आयरलैंड, स्कैंडिनेविया, स्वीडन, डेनमार्क और नॉर्वे (UK, Ireland, Scandinavia, Sweden, Denmark, and Norway) को क्षतिग्रश्त्त किया है| यूके, आयरलैंड और नीदरलैंड संयुक्त रूप से तूफ़ानों के नामकरण की प्रक्रिया में भाग लेते हैं| ‘एमी’ नाम उस सूची से लिया गया था जिसे वर्ष 2025 के लिए ब्रिटिश मौसम विभाग (Met Office) ने जारी किया था| तूफानों के नामों की सूची हर साल 1 सितंबर को घोषित की जाती है और वर्णानुक्रम में चलती है| इस सीज़न में इसकी शुरुआत एमी से होती है, उसके बाद ब्रैम, फिर चंद्रा, डेव और एडी (Bram, then Chandra, Dave, and Eddie)|जब तूफानों के "मध्यम" या "उच्च" प्रभाव होने का अनुमान लगाया जाता है, तो उनका नाम यूके मौसम कार्यालय, आयरलैंड के मेट एरेन (Ireland's Met Éireann) या नीदरलैंड के केएनएमआई (Netherland's KNMI) द्वारा रखा जाता है|