- ‘एयरो इंडिया 2025′ का आयोजन कहाँ किया जाएगा? बेंगलुरु
- हाल ही में, एआई एवरीथिंग ग्लोबल 2025 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? संयुक्त अरब अमीरात
- हाल ही में, किस देश ने आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से अलग होने का फैसला लिया है? अमेरिका
- हाल ही में, सिमोना हालेप ने किस खेल से संन्यास की घोषणा की है? टेनिस
- हाल ही में, किस राज्य का स्कूल ‘ग्रीन स्कूल अवार्ड 2024′ पाने वाला पहला पूर्वोत्तर राज्य का शिक्षण संस्थान बना है? सिक्किम
- हाल ही में, मिसेज वर्ल्ड 2025 का खिताब किसने जीता है? त्शेगो गेलई
- हाल ही में, “चंद्रयान से चुनाव तक” पहल की शुरुआत किसने की है? भारतीय चुनाव आयोग
- हाल ही में, किस देश ने कठोर घृणा अपराध कानून पारित किया है? ऑस्ट्रेलिया
- हाल ही में, महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया गया? 6 फरवरी
- हाल ही में, किस संस्थान ने रॉकेट घटकों के लिए भारत की सबसे बड़ी धातु 3डी प्रिंटिंग मशीन का अनावरण किया है? IIT हैदराबाद
07 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
'एयरो इंडिया 2025' का आयोजन बेंगलुरु में किया जाएगा|
15वें एयरो इंडिया- 2025 (Aero India 2025) का आयोजन 10 से 14 फरवरी 2025 तक येलहांका वायु सेना स्टेशन, बेंगलुरु, कर्नाटक (Yelahanka Air Force Station, Bangalore, Karnataka) में किया जाएगा|
थीम: एक अरब अवसरों की प्रशस्ति का मार्ग (The Runway to a Billion Opportunities)
इसी दौरान, भारत ‘ब्रिज- अंतर्राष्ट्रीय रक्षा और वैश्विक जुड़ाव के माध्यम से सुगम बनाना (BRIDGE -Building Resilience through International Defence and Global Engagement)’ विषय पर रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की मेज़बानी करेगा|
एयरो इंडिया एशिया का सबसे बड़ा एयर शो (Asia's largest air show) है, जिसमें दुनिया भर से प्रतिभागी भाग लेते हैं|
उद्देश्य: वैश्विक स्तर पर (Globally) एयरोस्पेस क्षेत्र के पेशेवरों (aerospace sector professionals) के बीच नवाचार (innovation), सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना |
पहला एयरो इंडिया शो (First Aero India Show 1996) 1996 में बेंगलुरु के येलहांका एयर फोर्स स्टेशन (Yelahanka Air Force Station) में आयोजित किया गया था|
2
एआई एवरीथिंग ग्लोबल 2025 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जा रहा है|
एआई एवरीथिंग ग्लोबल समिट (AI Everything Global Summit) 2025 की शुरुआत 4 फरवरी को अबू धाबी (Abu Dhabi) में की गई| एआई एवरीथिंग ग्लोबल 2025 का आयोजन 5 से 6 फरवरी को दुबई प्रदर्शनी केंद्र, दुबई (Dubai) में किया जा रहा है|
थीम: ‘बिग विंड्स ऑफ चेंज: इट्स एआई इन एवरीथिंग (Big Winds of Change: It’s AI in Everything)’
एआई एवरीथिंग ग्लोबल समिट और एक्सपो 2026 (AI Everything Global Summit & Expo 2026) का आयोजन 11-13 मई, 2026 को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा|
3
अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से अलग होने का फैसला लिया है|
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UN Human Rights Council) और फिलिस्तीनियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी (UN relief agency for Palestinians) से अमेरिका (United States) को अलग करने के लिए एक कार्यकारी आदेश जारी किया है| इसी के साथ, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization (UNESCO)) के साथ भागीदारी के नियोजित मूल्यांकन (planned evaluation) के लिए आदेश जारी किया है| संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (United Nations Human Rights Council) में तीन साल के कार्यकाल के लिए महासभा द्वारा चुने गए 47 सदस्यों में से संयुक्त राज्य अमेरिका का वर्तमान कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त होने वाला था, तथा वर्तमान में उसे पर्यवेक्षक (observer status) का दर्जा प्राप्त है|
4
सिमोना हालेप ने टेनिस से संन्यास की घोषणा की है|
पूर्व विश्व नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी और दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन, रोमानिया की सिमोना हालेप (Simona Halep of Romania) ने 33 साल की उम्र में पेशेवर टेनिस (professional tennis) से संन्यास की घोषणा की है| उन्होंने 2017 में विश्व नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी| उन्होनें 2018 में फ्रेंच ओपन (French Open) और 2019 में विंबलडन (Wimbledon) खिताब जीता था|
5
सिक्किम का स्कूल 'ग्रीन स्कूल अवार्ड 2024' पाने वाला पहला पूर्वोत्तर राज्य का शिक्षण संस्थान बना है|
सिक्किम के नामची के पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (PM Shri Government Senior Secondary School, Namchi, Sikkim) को 4 फरवरी को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित ग्रीन कार्निवल और ग्रीन स्कूल अवार्ड समारोह (Green Carnival and Green Schools Award ceremony) में सेंटर ऑफ साइंस एंड एनवायरनमेंट (Centre of Science and Environment) द्वारा राष्ट्रीय ग्रीन स्कूल अवार्ड 2024 (National Green Schools Award 2024) से सम्मानित किया गया| ग्रीन कार्निवल और ग्रीन अवार्ड समारोह सेंटर ऑफ साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है|
उद्देश्य : पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए देश भर के स्कूलों को सम्मानित करना | 2024-25 सत्र के लिए देशभर के 150 स्कूलों को ग्रीन स्कूल रेटिंग दी गई|
6
अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू उड़ानों के लिए यात्री लोड फैक्टर में भारत ने पहला स्थान हासिल किया है|
अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (International Air Transport Association (IATA)) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2024 में घरेलू उड़ानों (domestic flights) के लिए यात्री लोड फैक्टर (passenger load factors (PLF)) में 86.4% स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया है|
दूसरा स्थान: संयुक्त राज्य अमेरिका (United States), 84.1% स्कोर
तीसरा स्थान: चीन (China), 83.2% स्कोर
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation (DGCA)) के अनुसार, भारत के घरेलू विमानन क्षेत्र ने 2024 में 163 मिलियन यात्रियों को यात्रा करायी|
7
मिसेज वर्ल्ड 2025 का खिताब त्शेगो गेलई ने जीता है|
दक्षिण अफ्रीका की त्शेगो गेलई (Tshego Gaelae, South Africa) ने मिसेज वर्ल्ड 2025 (Mrs World 2025) का खिताब जीता है| वह यह खिताब जीतने वाली पहली अश्वेत महिला (black woman) है| त्शेगो गेलई मिसेज वर्ल्ड जीतने वाली दूसरी दक्षिण अफ्रीकी हैं, उनसे पहले कैंडिस अब्राहम्स (Candice Abrahams) ने 2016 में यह खिताब जीता था|
दूसरा स्थान: इशादी अमांडा, श्रीलंका (Ishadi Amanda, Sri Lanka)
तीसरा स्थान: प्लॉय पैनपरम, थाईलैंड (Ploy Panperm, Thailand)
2025 मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता लास वेगास, संयुक्त राज्य अमेरिका (Las Vegas, United States) में आयोजित की गई थी|
8
"वाटरशेड यात्रा" का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्रालय ने किया है|
केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री (Union Minister for Rural Development, Agriculture and Farmers Welfare) शिवराज सिंह चौहान ने वाटरशेड यात्रा का उद्घाटन किया|
थीम: 'जल लाए धन-धन्य' (Jal Laaye Dhan-Dhanya)
उद्देश्य : देश भर में जल संरक्षण और भूमि संरक्षण (water conservation and land conservation) को बढ़ावा देना
यह वाटरशेड यात्रा में 805 परियोजनाये लगभग 60-90 दिनों तक आयोजित की जायेगी, जो 26 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 6673 जीपी (13587 गांव) को कवर करेगी| इस अवसर पर उन्होंने वर्ष 2025 और 2026 के लिए WDC-PMKSY 2.0 के अंतर्गत 'वाटरशेड-जन भागीदारी प्रतियोगिता (Watershed-People's Participation Competition)' की भी घोषणा की |
9
"चंद्रयान से चुनाव तक" पहल की शुरुआत भारतीय चुनाव आयोग ने की है|
भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India (ECI)) ने दिल्ली में चुनाव के चलते पश्चिमी दिल्ली में ‘चंद्रयान से चुनाव तक’ पहल (Chandrayaan Se Chunav Tak initiative) की शुरुआत की|
उद्देश्य : मतदाता जागरूकता और भागीदारी को बढ़ावा देना |
10
ऑस्ट्रेलिया ने कठोर घृणा अपराध कानून पारित किया है|
ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने हाल ही में यहूदी-विरोधी भावना (antisemitism) में आई तेजी से निपटने के लिए सख्त घृणा अपराध विरोधी कानून (tough anti-hate crime laws) पारित किए हैं, जिसमें आतंकवादी अपराधों (terror offences) और घृणा प्रतीकों को प्रदर्शित (displaying hate symbols) करने के लिए अनिवार्य न्यूनतम सजा शामिल है| इन कानूनों के तहत कम गंभीर घृणा अपराधों (serious hate crimes) (जैसे सार्वजनिक रूप से नाजी सलामी (Nazi salute) देना) के लिए न्यूनतम 12 महीने की जेल की सजा होगी, तथा आतंकवाद संबंधी अपराधों (terrorism offences) के लिए दोषी पाए जाने पर छह वर्ष की जेल की सजा होगी|