- हाल ही में चर्चा में रही “ओराशनिक मिसाइल प्रणाली” का संबंध किस देश से है? रूस
- हाल ही में, भारत का पहला सफ़ेद बाघ प्रजनन केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जाएगा? मध्य प्रदेश
- हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन कहाँ किया गया है? जोहान्सबर्ग
- हाल ही में दिवंगत हुए होर्स्ट कोहलर किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे? जर्मनी
- हाल ही में चर्चा में रहा “अंगकोर पुरातत्व पार्क” कहाँ स्थित है? कंबोडिया
- भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया जाएगा? तमिलनाडु
- हाल ही में, गुजरात सरकार ने समान नागरिक संहिता मसौदे के लिए किसकी अध्यक्षता में पैनल गठित किया है? रंजना देसाई
- हाल ही में, “मन मित्र” पहल की शुरुआत कहाँ की गई है? आंध्र प्रदेश
- हाल ही में, कौन सा देश कृत्रिम बुद्धिमत्ता बाल दुर्व्यवहार उपकरणों को अपराधित घोषित करने वाला पहला देश बनेगा? यूनाइटेड किंगडम
- हाल ही में, भारत कैंसर जीनोम एटलस किसने लॉन्च किया है? IIT मद्रास
06 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
चर्चा में रही "ओराशनिक मिसाइल प्रणाली" का संबंध रूस से है|
रूस (Russia) बेलारूस (Belarus) में अपनी ओराशनिक मिसाइल प्रणाली (Oreshnik missile systems) तैनात करेगा. यह निर्णय दोनों देशों के बीच हुए समझौतों के अनुसार किया गया है| ओरेशनिक एक रूसी मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (intermediate-range ballistic missile) है| ओरेशनिक मिसाइल प्रणाली को मॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ थर्मल इंजीनियरिंग (Moscow Institute of Thermal Engineering) के विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया है|
2
भारत का पहला सफ़ेद बाघ प्रजनन केंद्र मध्य प्रदेश में स्थापित किया जाएगा|
केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (Central Zoo Authority (CZA)) ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले में भारत के पहले सफ़ेद बाघ प्रजनन केंद्र (white tiger breeding centre) को स्थापित करने की मंजूरी दी है| केंद्र ने 2011 में इस परियोजना (Project) के लिए सैद्धांतिक मंज़ूरी (in-principle approval) दे दी थी| गोविंदगढ़ में सफेद बाघ प्रजनन केंद्र मुकुंदपुर (White Tiger Breeding Center, Mukundpur ) में महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी और चिड़ियाघर (Maharaja Martand Singh Judev White Tiger Safari and Zoo) के लिए संशोधित मास्टरप्लान (revised masterplan) का हिस्सा है| सफारी का नाम रीवा के आखिरी महाराजा के नाम पर रखा गया है, जिन्हें 1951 में गोविंदगढ़ जंगल में एक सफेद बाघ मिला था|
3
दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन जोहान्सबर्ग में किया गया है|
दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति पॉल माशातिले (South Africa's Vice President Paul Mashatile) ने बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण (Bochasanwasi Akshar Purushottam Swaminarayan (BAPS)) संस्था के बहु-सांस्कृतिक केंद्र (Multi-Cultural Centre) और मंदिर के प्रथम चरण का उद्घाटन किया| 14.5 एकड़ में फैला श्री स्वामीनारायण मंदिर और सांस्कृतिक परिसर (Shri Swaminarayan Mandir and Cultural Complex) जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में स्थित दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है|
4
दिवंगत हुए होर्स्ट कोहलर जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति थे|
जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति (former German President) और IMF प्रमुख (IMF chief) होर्स्ट कोहलर (Horst Köhler) का बर्लिन (Berlin) में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| वह 2004 से 2010 तक जर्मनी के संघीय गणराज्य (federal Republic) के नौवें संघीय राष्ट्रपति (federal president) थे|
5
डोगरी भाषा के लिए वर्ष 2024 का साहित्य अकादमी पुरस्कार चमन अरोड़ा को प्रदान किया जाएगा|
दिवंगत चमन अरोड़ा को डोगरी भाषा (Dogri language) में उनकी पुस्तक "इक होर अश्वत्थामा" (लघु कथाएँ) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 (Sahitya Akademi Award 2024) से सम्मानित किया जाएगा| यह पुरस्कार 8 मार्च 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में पुरस्कार विजेता के परिवार के सदस्य/नामांकित व्यक्ति को प्रदान किया जाएगा|
6
चर्चा में रहा "अंगकोर पुरातत्व पार्क" कंबोडिया में स्थित है|
कंबोडिया (Cambodia) ने यूनेस्को (UNESCO) द्वारा सूचीबद्ध अंगकोर पुरातत्व पार्क (Angkor Archaeological Park) में नोम क्रोम मंदिर (Phnom Krom Temple) के उत्तरी भाग में स्थित नौवीं शताब्दी में निर्मित 1,000 साल से अधिक पुराने ईंट से बने हिंदू मंदिर का जीर्णोद्धार (restoration) पूरा कर लिया है| 401 वर्ग किलोमीटर में फैले अंगकोर पुरातत्व पार्क में नौवीं से 13वीं शताब्दी के बीच निर्मित 91 प्राचीन मंदिर हैं|
7
भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय तमिलनाडु में स्थापित किया जाएगा|
महाराष्ट्र में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय (Artificial Intelligence (AI) university) स्थापित किया जाएगा | इस विश्वविद्यालय की योजना बनाने और उसे लागू करने के लिए 22 सदस्यीय टास्क फोर्स (task force) का गठन किया गया है| यह विश्वविद्यालय AI अनुसंधान, विकास और शिक्षा (AI research, development and education) पर ध्यान केंद्रित करेगा,
उद्देश्य : महाराष्ट्र को AI शिक्षा और नवाचार (innovation) का केंद्र बनाना
8
गुजरात सरकार ने समान नागरिक संहिता मसौदे के लिए रंजना देसाई की अध्यक्षता में पैनल गठित किया है|
गुजरात सरकार ने राज्य के लिए समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code (UCC)) का मसौदा (draft) तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश रंजना देसाई (retired Supreme Court judge Ranjana Desai) की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय पैनल (panel) का गठन किया है| समिति 45 दिनों में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी| 27 जनवरी को उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है|
9
“मन मित्र” पहल की शुरुआत आंध्र प्रदेश में की गई है|
आंध्र प्रदेश सरकार ने व्हाट्सएप गवर्नेंस प्लेटफॉर्म 'मन मित्र' (हमारा मित्र) लॉन्च किया है| इस पहल से नागरिक व्हाट्सएप के (Uniform Civil Code) माध्यम से 161 नागरिक सेवाओं (civil services) का लाभ ले सकते है| मन मित्र, जो फोन नंबर 9552300009 पर उपलब्ध है, के साथ राज्य के लोग मंदिर जाने के लिए समय स्लॉट बुक कर सकते हैं, APSRTC बस टिकट बुक कर सकते हैं और जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) और अन्य जैसे दस्तावेज़ डाउनलोड कर सकते हैं|
10
सपोरो स्नो फेस्टिवल 2025 जापान में मनाया जा रहा है|
सपोरो स्नो फेस्टिवल (Sapporo Snow Festival) 2025 जापान के सपोरो (Sapporo, Japan) में 4-11 फरवरी तक मनाया जा रहा है| इस वार्षिक उत्सव में बर्फ और स्नो की मूर्तियाँ (snow and ice sculptures) प्रदर्शित की जाती हैं|