06 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today ( 06 February 2026)

 

1. हाल ही में भारत ने 2026 के संयुक्त राष्ट्र नियमित बजट में कितनी राशि का भुगतान किया है? 35.18 मिलियन अमेरिकी डॉलर
2. हाल ही में अमित शाह ने सहकारिता क्षेत्र की किस पहली टैक्सी सर्विस का शुभारंभ किया है? भारत टैक्सी
3. हाल ही में प्लास्टइंडिया 2026 प्रदर्शनी का आयोजन किस थीम के तहत किया जा रहा है? भारत नेक्स्ट
4. हाल ही में ईशा सिंह ने एशियाई निशानेबाज़ी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कौन-सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
5. हाल ही में 22वां उपेंद्र नाथ ब्रह्मा ‘मानवता के सैनिक’ पुरस्कार 2025 किसे प्रदान किया गया है? दोरजी वांगमो वांगचुक
6. हाल ही में दिवंगत ह्यूग गैंट्ज़र को किस वर्ष पद्म श्री से सम्मानित किया गया था? 2025
7. हाल ही में, विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह 2026 कब मनाया गया? 1-7 फरवरी
8. हाल ही में 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली दुनिया की पहली रिटेल कंपनी कौन-सी बनी है? वालमार्ट
9. हाल ही में ऑपरेशन त्राशी-आई कहाँ चलाया जा रहा है? जम्मू और कश्मीर
10. हाल ही में भारत और किसने मुक्त व्यापार समझौते के लिए कार्यक्षेत्र शर्तों (ToR) पर हस्ताक्षर किए हैं? गल्फ सहयोग परिषद

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    हाल ही में भारत ने 2026 के संयुक्त राष्ट्र नियमित बजट में 35.18 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया है|

    भारत ने 3 फरवरी को 2026 के संयुक्त राष्ट्र नियमित बजट (2026 UN Regular Budget) में 35.18 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया है| इसी के साथ, भारत 46 अन्य सदस्य देशों के साथ 'सम्मान सूची (honour roll)' में शामिल हो गया जो पूर्ण और समय पर भुगतान करने वाले हैं|

  • 2

    हाल ही में अमित शाह ने सहकारिता क्षेत्र की भारत टैक्सी सर्विस का शुभारंभ किया है|

    5 फरवरी 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के पहले सहकारिता-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म “भारत टैक्सी” (cooperative-based ride-hailing platform, “Bharat Taxi”) का शुभारंभ किया| यह “सारथी ही मालिक” के मूल सिद्धांत (core principle) पर आधारित है| इसमें ड्राइवरों—जिन्हें सारथी कहा जाता है—को स्वामित्व, संचालन और मूल्य-निर्माण के केंद्र में रखा गया है, जिससे वे शोषणकारी एग्रीगेटर-आधारित मॉडलों से मुक्त हो सकें|
    प्रत्येक सम्मानित सारथी को ₹5 लाख का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा तथा ₹5 लाख का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा| भारत टैक्सी बहु-राज्य सहकारी समितियां अधिनियम, 2002 (Multi-State Cooperative Societies Act, 2002) के अंतर्गत पंजीकृत भारत का पहला सहकारिता-नेतृत्व वाला राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना 6 जून 2025 को की गई थी|

  • 3

    हाल ही में प्लास्टइंडिया 2026 प्रदर्शनी का आयोजन भारत नेक्स्ट के तहत किया जा रहा है|

    दुनिया की सबसे बड़ी प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक, प्लास्टइंडिया 2026 (PLASTINDIA 2026 exhibition), का आयोजन 5-10 फरवरी, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जा रहा है| थीम: भारत नेक्स्ट (BHARAT NEXT) | इस कार्यक्रम में 2,000 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शक मशीनरी, कच्चे माल और सर्कुलर अर्थव्यवस्था से जुड़े समाधानों में नवाचार प्रदर्शित करेंगे| भारतीय प्लास्टिक उद्योग के मौजूदा मूल्य लगभग ₹3–3.5 लाख करोड़ है| पहली बार, प्लास्टइंडिया की जीरो वेस्ट एग्जिबिशन (Zero Waste exhibition) के तौर पर योजना बनाई गई है|

  • 4

    हाल ही में ईशा सिंह ने एशियाई निशानेबाज़ी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है|

    एशियाई निशानेबाज़ी चैंपियनशिप 2026 (Asian Shooting Championships 2026) का आयोजन दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में किया जा रहा है| महिला व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा (Women's Individual 10m Air Pistol Event):
    स्वर्ण पदक- ईशा सिंह , रजत पदक- चेंग येन-चिंग, चीनी ताइपे
    कांस्य पदक- यू ऐ-वेन, चीनी ताइपे , यह ईशा सिंह का दूसरा व्यक्तिगत सीनियर एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक है| ईशा सिंह, मनु भाकर और सुरुचि सिंह ने मिलकर महिला टीम 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट (women's team 10m air pistol event) में स्वर्ण पदक जीता| सम्राट राणा ने पुरुष व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट (men's individual 10m air pistol event) में कांस्य पदक जीता है|

  • 5

    हाल ही में 22वां उपेंद्र नाथ ब्रह्मा ‘मानवता के सैनिक’ पुरस्कार 2025 दोरजी वांगमो वांगचुक को प्रदान किया गया है|

    भूटान की रानी माँ, दोरजी वांगमो वांगचुक (queen mother of Bhutan, Dorji Wangmo Wangchuck), को असम के बोड़ोलैंड क्षेत्र के कोकराझार में 22वें उपेंद्र नाथ ब्रह्मा 'मानवता के सैनिक' पुरस्कार, 2025 (22nd Upendra Nath Brahma 'Soldier of Humanity' Award, 2025), से सम्मानित किया गया है| उन्हें उनके उत्कृष्ट मानवतावादी सेवाओं और संवेदनशील नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया| 1999 में स्थापित यह पुरस्कार उपेंद्र नाथ ब्रह्मा के नाम पर रखा गया है, जो एक सम्मानित बोडो नेता और सामाजिक सुधारक थे, और यह बलिदान, साहस और मानवता की सेवा के आदर्शों का प्रतीक है|

  • 6

    हाल ही में दिवंगत ह्यूग गैंट्ज़र को 2025 के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था|

    ह्यूग गैंट्ज़र (Hugh Gantzer), पद्म श्री सम्मानित, पूर्व भारतीय नौसेना कमांडर (former Indian Navy Commander) और भारत के सबसे सम्मानित यात्रा लेखक (travel writers) में से एक, का मसूरी में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया| उन्होंने 30 से अधिक किताबों की लेखन की, दूरदर्शन के लिए 52 डॉक्यूमेंट्री बनाई, और प्रमुख अंग्रेज़ी समाचार पत्रों के लिए यात्रा स्तंभ लिखे| वह पूर्व भारतीय नौसेना कमांडर भी थे और दून घाटी और मसूरी में पर्यावरण संबंधी मामलों की निगरानी समिति (monitoring committee for environmental issues in Doon Valley and Mussoorie) के सदस्य रहे|

  • 7

    हाल ही में, विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह 2026 1-7 फरवरी तक मनाया गया|

    विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह (World Interfaith Harmony Week) हर साल फरवरी के पहले सप्ताह में 1 से 7 फरवरी तक मनाया जाता है| विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह 2026 थीम: "सामंजस्यपूर्ण दुनिया के लिए साथ में बेहतर (Better Together for a Harmonious World)"| विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह का प्रस्ताव जॉर्डन के महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय (H.M. King Abdullah II of Jordan) ने सितंबर 2010 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में रखा था|

  • 8

    हाल ही में, महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 6 फरवरी को मनाया गया|

    प्रतिवर्ष 6 फरवरी को महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Zero Tolerance for Female Genital Mutilation) मनाया जाता है| थीम: "2030 की ओर: लगातार प्रतिबद्धता और निवेश के बिना महिला जननांग कटाई (FGM) का अंत नहीं हो सकता (Towards 2030: No End to FGM Without Sustained Commitment and Investment)" | उद्देश्य: महिला जननांग विकृति की हानिकारक प्रथा को समाप्त करने के प्रयासों को बढ़ावा देना और जागरूकता बढ़ाना | इसकी शुरुआत 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी|

  • 9

    हाल ही में 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली दुनिया की पहली रिटेल कंपनी वालमार्ट बनी है|

    वालमार्ट (Walmart) हाल ही में 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का बाजार पूंजीकरण (market capitalization of US$1 trillion) हासिल करने वाली दुनिया की पहली रिटेल कंपनी (retail company) बनी है| पिछले 12 महीनों में इसके शेयर लगभग 26% बढ़े है| पिछले दशक में कंपनी के शेयरों में लगभग 468% की वृद्धि हुई है, जो समान अवधि में S&P 500 की लगभग 264% की वृद्धि से कहीं अधिक है| वॉलमार्ट को हाल ही में एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) की जगह नैस्डैक-100 इंडेक्स (Nasdaq-100 Index) में शामिल किया गया| 1 फरवरी 2026 से जॉन फर्नर (John Furner) ने वॉलमार्ट के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (global chief executive officer) के रूप में कार्यभार संभाला है |

  • 10

    हाल ही में ऑपरेशन त्राशी-आई जम्मू और कश्मीर में चलाया जा रहा है|

    हाल ही में 18 जनवरी से जम्मू और कश्मीर में आतंक-विरोधी अभियान, ऑपरेशन त्राशी-आई (Operation Trashi‑I) चलाया जा रहा है| उद्देश्य: लगभग 3 जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed (JeM) terrorists) के आतंकवादियों को समाप्त करना | इस अभियान में भारतीय सेना के CIF डेल्टा (Indian Army's CIF Delta), जम्मू और कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force (CRPF) की संयुक्त प्रयासों के माध्यम से किश्तवाड़ जिले के चुनौतीपूर्ण जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों को निष्क्रिय करने का काम शामिल है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top