विश्व में परमाणु हथियार (nuclear weapon) के प्रथम प्रयोग की 80वीं वर्षगांठ को हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day) 2025 के रूप में 6 अगस्त 2025 को मनाया गया| हिरोशिमा दिवस, विश्व के प्रथम परमाणु हमले के पीड़ितों की स्मृति में प्रतिवर्ष 6 अगस्त को मनाया जाता है| 6 अगस्त 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) ने "लिटिल बॉय (Little Boy)" उपनाम वाले बी-29 बमवर्षक एनोला गे (B-29 bomber Enola Gay) से परमाणु बम से जापानी शहर हिरोशिमा पर हमला किया था| जिसमें लगभग 140,000 लोग मारे गए| तीन दिन बाद, 9 अगस्त को नागासाकी पर एक और परमाणु बम गिराया गया, जिससे उस वर्ष के अंत तक 2,00,000 से ज़्यादा लोग मारे गए | जिसके बाद जापान के सम्राट हिरोहितो ने 15 अगस्त को द्वितीय विश्व युद्ध में बिना शर्त आत्मसमर्पण की घोषणा की | जापान के आत्मसमर्पण के साथ, द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हो गया|