05 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (05 October 2026)

 

  1. भारत का पहला प्लास्टिक–मुक्त तेल टर्मिनल किसे घोषित किया गया? जवाहर द्वीप मरीन ऑयल टर्मिनल
  2. 2026 एशियाई खेलों में भारत ने कुल कितने पदक जीते? 85
  3.  डेजर्ट नेशनल पार्क के सम क्षेत्र में कितने नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को जंगलमें छोड़ा गया? 2
  4. TIME100 Next 2026 की वैश्विक सूची में सबसे कम उम्र के सम्मानितव्यक्ति कौन हैं? वैभव सूर्यवंशी
  5. एशियाई खेल 2026 में महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में स्वर्ण पदकजीतकर व्यक्तिगत गोल्फ स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फरकौन बनीं? प्रणवी उर्स
  6. 153वीं अंतर–संसदीय संघ सभा में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल कानेतृत्व कौन कर रहे हैं? हरिवंश
  7.  एशियाई खेल 2026 में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में स्वर्णपदक जीतने वाले भारतीय पहलवान कौन बने? अमन सहरावत  
  8. यूरोपीय संघ का पहला “सहयोगी सदस्य” बनने का औपचारिक प्रस्तावकिस देश को दिया गया है? कनाडा
  9. महाराष्ट्र के कोल्हापुर क्षेत्र में सितंबर 2026 में खोजी गई नई भूमिगतउभयचर प्रजाति का नाम क्या है? गेगेनोफिस चंदगडी  
  10.  वायनाड वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित दो दिवसीय गिद्ध सर्वेक्षण मेंकुल कितने अलग–अलग गिद्ध दर्ज किए गए? 65

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    2026 एशियाई खेलों में भारत ने कुल 85 पदक जीते|

    2026 एशियाई खेलों (Asian Games 2026) में भारत ने कुल 85 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जिसमें 21 स्वर्ण (Gold), 27 रजत (Silver) और 37 कांस्य (Bronze) पदक शामिल रहे। समापन समारोह में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज नीरू धांडा ने भारत की ध्वजवाहक (Flag-bearer) के रूप में भूमिका निभाई। यह एशियाई खेलों के इतिहास में भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ पदक प्रदर्शन रहा, जो 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों (Hangzhou Asian Games) में जीते गए 106 पदकों के बाद है। भारत का चौथा स्थान 1962 के बाद एशियाई खेलों में उसके अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्थान की बराबरी है।
    एथलेटिक्स (Athletics) भारत के लिए सर्वाधिक 24 पदक दिलाने वाला खेल रहा। 2026 एशियाई खेलों में चीन (China) 341 पदकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा।

  • 2

    डेजर्ट नेशनल पार्क के सम क्षेत्र में 2 नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को जंगल में छोड़ा गया|

    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क (Desert National Park) के सम क्षेत्र में कैप्टिव-ब्रेड दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (Great Indian Bustards–GIBs) को जंगल में छोड़ा। सम और रामदेवरा स्थित GIB प्रजनन केंद्रों में वर्तमान में कुल 97 पक्षी हैं, जिनमें 40 जंगली अंडों से प्राप्त तथा 57 कैद में प्रजनित (Captive-bred) हैं। इनमें से 86 पक्षियों को कैप्टिव प्रजनन (Captive Reproduction) के लिए रखा गया है, जबकि 11 पक्षियों को जंगल में छोड़ने के लिए चिन्हित किया गया था। इन 11 पक्षियों में से 2 नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को डेजर्ट नेशनल पार्क में जंगल में छोड़ा गया।

  • 3

    TIME100 Next 2026 की वैश्विक सूची में सबसे कम उम्र के सम्मानित व्यक्ति वैभव सूर्यवंशी हैं|

    15 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को TIME100 Next 2026 सूची में शामिल किया गया है और वे इस वर्ष की पूरी वैश्विक सूची में सबसे कम उम्र के सम्मानित व्यक्ति तथा इसमें शामिल एकमात्र भारतीय एथलीट हैं। उन्हें “फेनॉम” (Phenom) श्रेणी में स्थान मिला है, जो भविष्य को आकार देने वाले 100 उभरते वैश्विक नेताओं और नई प्रतिभाओं को पहचान देती है। TIME100 Next 2026 में दुनिया भर से केवल 7 एथलीटों को शामिल किया गया है। सूची के अन्य प्रमुख नामों में आर्च मैनिंग (Arch Manning), टायरीज़ मैक्सी (Tyrese Maxey), ओलिविया माइल्स (Olivia Miles), फुटबॉलर नाओमी गिरमा (Naomi Girma) और फोलारिन बालोगुन (Folarin Balogun) तथा टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंड्रा एला (Alexandra Eala) शामिल हैं।

  • 4

    एशियाई खेल 2026 में महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत गोल्फ स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर प्रणवी उर्स बनीं|

    एशियाई खेल 2026 (Asian Games 2026) में प्रणवी उर्स ने महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले (Women’s Individual Stroke Play) में स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई खेलों में गोल्फ का व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनी। उनके प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अदिति अशोक और दीक्षा डागर के साथ महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक भी जीता। यह भारत का 2002 में शिव कपूर के पुरुष व्यक्तिगत गोल्फ स्वर्ण के बाद एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत गोल्फ स्वर्ण था। कुश्ती में सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग (65kg Freestyle) में स्वर्ण पदक जीता, जो 2018 के बाद एशियाई खेलों में भारत का पहला कुश्ती स्वर्ण रहा। तीरंदाजी में कुमकुम मोहोड ने महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग (Individual Recurve) में स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई खेलों में व्यक्तिगत रिकर्व स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनने की उपलब्धि हासिल की।
    क्रिकेट में भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

  • 5

    153वीं अंतर-संसदीय संघ सभा में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हरिवंश कर रहे हैं|

    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश 5 से 9 अक्टूबर 2026 तक अरुशा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया (Arusha, United Republic of Tanzania) में आयोजित 153वीं अंतर-संसदीय संघ सभा (153rd IPU Assembly) में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इस सभा की थीम “समावेशिता, विश्वास और सभी के लिए अवसरों के माध्यम से सुशासन को बढ़ाना और समुदायों को सशक्त बनाना” (Enhancing Good Governance and Empowering Communities through Inclusivity, Trust and Opportunities for All) है।

  • 6

    एशियाई खेल 2026 में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान अमन सहरावत बने|

    एशियाई खेल 2026 में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती (57kg Freestyle Wrestling) वर्ग में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। उन्होंने इस वर्ग में भारत का पहला एशियाई खेल स्वर्ण पदक जीता। हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में मलेशिया (Malaysia) को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक (LA 2028 Olympics) के लिए सीधे क्वालीफाई किया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हार्दिक सिंह और शिलानंद लाकड़ा ने गोल किए। भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में चीन (China) को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

  • 7

    यूरोपीय संघ का पहला “सहयोगी सदस्य” बनने का औपचारिक प्रस्ताव कनाडा को दिया गया है|

    यूरोपीय आयोग (European Commission) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) ने स्ट्रासबर्ग में अपने यूरोपीय संघ की स्थिति पर संबोधन के दौरान कनाडा को यूरोपीय संघ (European Union–EU) का पहला “सहयोगी सदस्य” (Associate Member) बनने का औपचारिक प्रस्ताव दिया।

  • 8

    जी7 देशों ने आपातकालीन भंडार से 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद जारी करने पर सहमति जताई है|

    जी7 देशों ने आपातकालीन भंडार (Emergency Reserves) से 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद (Barrels of Crude Oil and Petroleum Products) जारी करने पर सहमति जताई है। यह तेल चार महीने की अवधि में जारी किया जाएगा, जिसमें डीजल की एक बड़ी मात्रा को शुरुआती 20 दिनों में ही अग्रिम रूप से जारी किया जाएगा। इस आपातकालीन तेल आपूर्ति को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (International Energy Agency–IEA) के माध्यम से प्रबंधित और समन्वित किया जाएगा।

  • 9

    महाराष्ट्र के कोल्हापुर क्षेत्र में सितंबर 2026 में खोजी गई नई भूमिगत उभयचर प्रजाति का नाम गेगेनोफिस चंदगडी है|

    महाराष्ट्र के उत्तरी पश्चिमी घाट (Northern Western Ghats) में सितंबर 2026 में कोल्हापुर क्षेत्र से भूमिगत उभयचर (Subterranean Amphibian) की नई प्रजाति गेगेनोफिस चंदगडी (Gegeneophis chandgadi) की खोज की गई। यह प्रजाति महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के चंदगढ़ क्षेत्र के बुजवाडे गांव में पाई गई। इस खोज के बाद उत्तर-पश्चिमी पश्चिमी घाट भारत में कैसिलियन (Caecilian) जैव विविधता के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शामिल हो गया है।
    कैसिलियन जिम्नोफियोना (Gymnophiona) गण से संबंधित बिना पैरों वाले, बिल खोदकर रहने वाले, कृमि जैसे उभयचर (Limbless, Burrowing, Worm-like Amphibians) होते हैं, जिनकी आंखें अक्सर छोटी या हड्डी के नीचे छिपी होती हैं।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top