- हाल ही में शिरगाओ जात्रा त्योहार कहाँ मनाया गया? गोवा
- हाल ही में भारत की पहली ट्रांसमीडिया एंटरटेनमेंट सिटी कहाँ स्थापित की जाएगी? आंध्र प्रदेश
- हाल ही में वर्ष 2024-25 के लिए एआईएफएफ सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी किसे चुना गया है? सौम्या गुगुलोथ
- हाल ही में किस क्रिकेट बोर्ड ने महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर महिलाओं के भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया है? इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड
- हाल ही में एंथनी अल्बानीज़ को किस देश का प्रधानमंत्री चुना गया है? ऑस्ट्रेलिया
- हाल ही में मैड्रिड ओपन 2025 का महिला एकल खिताब किसने जीता है? आर्यना सबालेंका
- हाल ही में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2025 कब मनाया गया? 3 मई
- हाल ही में चर्चा में रहा “बेन गुरियन हवाई अड्डा” कहाँ स्थित है? इजरायल
- हाल ही में दिवंगत स्वामी शिवानंद सरस्वती का संबंध किस से है? योग
- हाल ही में एकल-बिंदु ऐप ECINET कौन लॉन्च करेगा? भारत निर्वाचन आयोग
05 May Current Affairs Rojgar With Ankit 2025
1
शिरगाओ जात्रा त्योहार गोवा में मनाया गया|
शिरगाओ जात्रा (Shirgao Jatra), जिसे लैराई जात्रा (Lairai Jatra) के नाम से भी जाना जाता है, गोवा के बिचोलिम के शिरगाओ गांव में देवी लैराई के सम्मान में मनाया जाता है| जात्रा की एक खास विशेषता प्रसिद्ध अग्नि-चलन अनुष्ठान (fire-walking ritual) है, जिसमें भक्त, जिन्हें 'धोंड' के नाम से जाना जाता है, जलते हुए अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं| गोवा में श्री लाईराई जात्रा उत्सव के दौरान मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक अन्य घायल हो गए है|
2
भारत की पहली ट्रांसमीडिया एंटरटेनमेंट सिटी आंध्र प्रदेश में स्थापित की जाएगी|
आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में भारत के पहले ट्रांसमीडिया एंटरटेनमेंट सिटी (Transmedia Entertainment City) ‘क्रिएटरलैंड (Creatorland)’ की संकल्पना और संचालन (conceptualise and operationalise) के लिए क्रिएटिवलैंड एशिया (CreativeLand Asia (CLA) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| क्रिएटरलैंड में इमर्सिव थीम पार्क (immersive theme parks), गेमिंग ज़ोन, वैश्विक सिनेमा सह-निर्माण ज़ोन होंगे और यह रोजगार सृजन, कौशल विकास (skill development), पर्यटन और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा|
3
वर्ष 2024-25 के लिए एआईएफएफ सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी सौम्या गुगुलोथ को चुना गया है|
2024-25 के लिए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन अवार्ड्स (All India Football Federation Awards) समारोह का आयोजन भुवनेश्वर में किया गया |
2024-25 के लिए AIFF पुरस्कार विजेताओं की सूची:
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (Men’s Player of the Year): सुभाशीष बोस (मोहन बागान सुपर जायंट)
वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (Women’s Player of the Year): सौम्या गुगुलोथ (ईस्ट बंगाल)
सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर (Men’s Goalkeeper of the Year): विशाल कैथ (मोहन बागान सुपर जायंट)
सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर (Women’s Goalkeeper of the Year): एलंगबाम पंथोई चानू (ईस्ट बंगाल)
4
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर महिलाओं के भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया है|
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (England and Wales Cricket Board (ECB)) ने ट्रांसजेंडर महिलाओं (transgender women) को महिला और लड़कियों के क्रिकेट के सभी स्तरों में प्रतिस्पर्धा करने से प्रतिबंधित (ban) कर दिया है| हालांकि ट्रांसजेंडर महिलाएं और लड़कियां ओपन और मिक्स्ड क्रिकेट श्रेणियों (open and mixed cricket categories) में खेलना जारी रख सकती हैं|
5
कलिंगा सुपर कप 2025 का विजेता एफसी गोवा बना है|
एफसी गोवा (FC Goa) ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को 3-0 से हराकर कलिंगा सुपर कप 2025 (Kalinga Super Cup 2025) का खिताब जीता है| इसी के साथ एफसी गोवा दो बार सुपर कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है|
6
अमेरिका ने 'इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस' (IPMDA) के लिए भारत को 131 मिलियन डॉलर की रक्षा बिक्री को मंजूरी दी है|
अमेरिका (United States) ने हाल ही में भारत को 'इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस' (Indo-Pacific Maritime Domain Awareness IPMDA) कार्यक्रम के तहत 131 मिलियन डॉलर की रक्षा बिक्री (Defence Sale) को मंजूरी दी है|
उद्देश्य: इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में देश की समुद्री डोमेन जागरूकता क्षमताओं (maritime domain awareness capabilities) को बढ़ाना |
7
एंथनी अल्बानीज़ को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गये है|
एंथनी अल्बानीज़ (Anthony Albanese) को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के प्रधानमंत्री के रूप में पुनः चुना गया है|
वह 21 वर्षों में लगातार दूसरी बार तीन साल का कार्यकाल जीतने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बने है| 2025 के संघीय चुनावों में, उनकी केंद्र-वाम लेबर पार्टी (Labor Party) ने संसद के निचले सदन में कम से कम 85 सीटें जीतकर जीत हासिल की है|
8
मैड्रिड ओपन 2025 का महिला एकल खिताब आर्यना सबालेंका ने जीता है|
विश्व नंबर 1 बेलारूसी टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका (Belarusian tennis player Aryna Sabalenka) ने अमेरिका की कोको गॉफ (Coco Gauff of the United States) को हराकर मैड्रिड ओपन 2025 का महिला एकल (Madrid Open 2025 women's singles) खिताब जीता है| यह उनका तीसरा मैड्रिड ओपन खिताब है, जिससे उन्होंने पेट्रा क्वितोवा (Petra Kvitova) के रिकॉर्ड की बराबरी की है|
9
हाल ही में विमोचित पुस्तक 'इंक, सैफरन एंड फ्रीडम' के लेखक केदार नाथ गुप्ता हैं|
वरिष्ठ पत्रकार केदार नाथ गुप्ता की पुस्तक ‘इंक, सैफरन एंड फ्रीडम (Ink, Saffron and Freedom)’ का विमोचन नई दिल्ली में किया गया है| यह पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित (publish) की गई है| यह भारतीय पत्रकारिता के विकास, स्वतंत्रता के बाद के भारत के राजनीतिक परिदृश्य और भारतीय राजनीति में धर्मनिरपेक्षता और सांस्कृतिक विविधता के महत्व पर प्रकाश डालती है|
10
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई 2025 को मनाया गया|
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है| यह दिवस प्रेस स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों का जश्न मनाने, दुनिया भर में प्रेस स्वतंत्रता का मूल्यांकन करने, मीडिया की स्वतंत्रता पर हमलों से रक्षा करने और पत्रकारों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है| विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2025 थीम "बहादुर नई दुनिया में रिपोर्टिंग - प्रेस स्वतंत्रता और मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव