05 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (05 June 2026)

 

  1. हाल ही में कहाँ के चुमुर गाँव को ‘वाइब्रेंट विलेजेज़ प्रोग्राम’ के तहत भारत के पहले ‘मॉडल सीमावर्ती गाँव’ के रूप में चुना गया है? लद्दाख
  2. हाल ही में “प्रोजेक्ट पैट्रियट पाइपलाइन” किसने शुरू किया है? संयुक्त राज्य अमेरिका
  3. हाल ही में डी.के. शिवकुमार ने किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है? कर्नाटक
  4. हाल ही में भारत क्लाउड मिथोस प्रीव्यू AI मॉडल तक पहुंच के लिए किस एडवांस्ड AI प्रोग्राम में शामिल हुआ है? प्रोजेक्ट ग्लासविंग
  5. किस भारतीय ऐप को एप्पल डिज़ाइन अवॉर्ड 2026 के ‘समावेशिता’ श्रेणी का विजेता चुना गया है? गिटार विज
  6. हाल ही में मेटे फ्रेडरिक्सन किस देश की लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनी हैं? डेनमार्क
  7. हाल ही में किसके द्वारा संपादित पुस्तक “व्हेन ऑडिट मैटर्स: सीएजी इंटरवेंशन्स दैट मेड ए डिफरेंस” का विमोचन किया गया है? विनोद राय
  8. हाल ही में भारत में FIFA विश्व कप 2026 के मीडिया प्रसारण अधिकार किसने हासिल किए हैं? ज़ी एंटरटेनमेंट
  9. हाल ही में किसके पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन हो गया है? केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड
  10. हाल ही में किस देश ने भारतीय नागरिकों के लिए ट्रांजिट वीजा की अनिवार्यता समाप्त की है? जर्मनी

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

  • 1

    हाल ही में लद्दाख के चुमुर गाँव को 'वाइब्रेंट विलेजेज़ प्रोग्राम' के तहत भारत के पहले 'मॉडल सीमावर्ती गाँव' के रूप में चुना गया है|

    लद्दाख के चुमुर गाँव को 'वाइब्रेंट विलेजेज़ प्रोग्राम' (Vibrant Villages Programme) के तहत भारत के पहले 'मॉडल सीमावर्ती गाँव (Model Border Village)' के रूप में चुना गया है| 16,700 फीट की ऊँचाई पर भारत-चीन सीमा के पास स्थित इस गाँव में 24 परिवार और 91 लोग रहते हैं, जिनमें से ज़्यादातर लोग पश्मीना पालन और पशुधन-आधारित आजीविका पर निर्भर हैं| उद्देश्य: ऊँचे पहाड़ी सीमावर्ती क्षेत्रों में आत्मनिर्भर, जलवायु-अनुकूल, पर्यटन-सक्षम और आर्थिक रूप से समृद्ध सीमावर्ती गाँव बनाना | यह परियोजना कोर्जोक-हानले सर्किट (Korzok-Hanle circuit) के साथ पर्यटन को बढ़ावा देकर और मूल्य वर्धित पश्मीना उत्पादों का समर्थन करके नई आजीविका के अवसर बनाने का लक्ष्य रखती है| एक वसायिक ग्रीनहाउस (commercial greenhouse), जिसे उच्च ऊंचाई अनुसंधान संस्थान (Defence Institute of High Altitude Research (DIHAR) के समर्थन से विकसित किया जाएगा, पूरे साल सब्जियों की खेती करने में सक्षम होगा|

  • 2

    हाल ही में "प्रोजेक्ट पैट्रियट पाइपलाइन" संयुक्त राज्य अमेरिका ने शुरू किया है|

    अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय, पेंटागन (Pentagon, headquarters of the U.S. Department of Defense) ने "प्रोजेक्ट पैट्रियट पाइपलाइन (Project Patriot Pipeline)" शुरू किया है| यह एक कार्यबल पहल (workforce initiative) है| जिसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों, सैन्य जीवनसाथियों और संघीय कर्मचारियों को रक्षा निर्माण, इंजीनियरिंग और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भूमिकाएँ दिलाना है, जिस से अमेरिकी औद्योगिक आधार को मज़बूत किया जा सके| यह रणनीतिक ढांचा प्रतिभा के तीन मुख्य समूहों को लक्षित करता है: सक्रिय सेवा (active-duty) से मुक्त हो रहे सैनिक, सैनिकों के जीवनसाथी, और संघीय नागरिक कर्मचारी (federal civilian workers).
    यह पहल हेगसेथ के व्यापक "आर्सेनल ऑफ़ फ़्रीडम" अभियान (Hegseth’s broader “Arsenal of Freedom” campaign) का एक मुख्य स्तंभ है, जिसका उद्देश्य बढ़ते वैश्विक और क्षेत्रीय तनावों के बीच अमेरिकी रक्षा औद्योगिक आधार (American defense industrial base (DIB) का तेज़ी से पुनर्निर्माण करना और सरकारी स्वामित्व वाले डिपो का आधुनिकीकरण करना है|

  • 3

    हाल ही में डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है|

    आठ बार विधायक रहे और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री (Chief Minister) के रूप में शपथ ली है| उन्हें 2023 में, जब सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बने थे, तब उपमुख्यमंत्री (deputy CM) नियुक्त किया गया था| उन्हें 28 मई को सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, 30 मई 2026 को कांग्रेस विधायक दल ने अपना नेता चुना था|

  • 4

    हाल ही में भारत में 'मेसालिना' वंश का पहला पुष्ट रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। यह छिपकली है|

    राजस्थान में एक नए छिपकली प्रजाति, मेसालिना बिश्नोई (Mesalina Bishnoi), की खोज की गई है, यह भारत में मेसालिना वंश (genus Mesalina) का पहला पुष्ट रिकॉर्ड है| यह प्रजाति अगस्त 2025 में आयोजित एक फील्ड सर्वेक्षण के दौरान बीकानेर जिले के गजनर के पास पाई गई थी और इसे भारत के प्राणी सर्वेक्षण (Zoological Survey of India) और अन्य शोधकर्ताओं द्वारा औपचारिक रूप से वर्णित किया गया है| यह 'लैसर्टिडे' (Lacertidae) परिवार से संबंधित है. इसकी मुख्य विशेषताएं इसका छोटा आकार, भूरापन लिए हुए जैतूनी-भूरा रंग और शरीर पर बने विशिष्ट निशान हैं| इसका नाम बिश्नोई समुदाय को उनके वन्यजीव संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता के सम्मान में रखा गया है|

  • 5

    हाल ही में भारत क्लाउड मिथोस प्रीव्यू AI मॉडल तक पहुंच के लिए प्रोजेक्ट ग्लासविंग एडवांस्ड AI प्रोग्राम में शामिल हुआ है|

    एंथ्रोपिक (Anthropic) ने 2 जून 2026 को प्रोजेक्ट ग्लासविंग (Project Glasswing initiative) के तहत भारत समेत 15 से ज़्यादा देशों में लगभग 150 ऑर्गनाइज़ेशन तक अपने क्लाउड मिथोस प्रीव्यू AI मॉडल (Claude Mythos Preview AI model) तक पहुंच बढाई है| उद्देश्य: सॉफ़्टवेयर की कमज़ोरियों की पहचान करके और उन्हें ठीक करके साइबर सुरक्षा को मज़बूत बनाना
    एंथ्रोपिक की क्लाउड AI सर्विसेज़ का इस्तेमाल अलग-अलग एप्लिकेशन्स के लिए किया जाता है, जिसमें टेक्स्ट जेनरेशन, कोडिंग, एनालिसिस और एंटरप्राइज़ सॉल्यूशन शामिल हैं| क्लाउड मिथोस प्रीव्यू एंथ्रोपिक का विशेष AI मॉडल है जिसे एडवांस्ड साइबर सिक्योरिटी रिसर्च (advanced cybersecurity research), कोड एनालिसिस और वल्नरबिलिटी डिस्कवरी (code analysis and vulnerability discovery) के लिए डिज़ाइन किया गया है|

  • 6

    गिटार विज भारतीय ऐप को एप्पल डिज़ाइन अवॉर्ड 2026 के ‘समावेशिता’ श्रेणी का विजेता चुना गया है|

    अमेरिकी तकनीकी दिग्गज एप्पल (Apple) ने भारत मूल के ऐप गिटार विज़ (app Guitar Wiz) को 2026 एप्पल डिज़ाइन अवार्ड्स (2026 Apple Design Awards) में समावेशिता (Inclusivity category) श्रेणी में विजेता नामित किया है| भारतीय निर्माता बिजॉय थंगराज द्वारा विकसित यह ऐप बोले गए मार्गदर्शन (spoken guidance) और पहुंच योग्यता (accessibility) सुविधाएँ प्रदान करता है जो सभी क्षमताओं के गिटारवादकों (नए और अनुभवी दोनों) को स्वतंत्र रूप से सीखने और बजाने में मदद करते हैं|

  • 7

    हाल ही में मेटे फ्रेडरिक्सन डेनमार्क की लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनी हैं|

    मेटे फ्रेडरिक्सन (Mette Frederiksen) लगातार तीसरी बार डेनमार्क की प्रधानमंत्री (Denmark’s PM) बनी है| उन्होंने एक मध्य-वाम गठबंधन सरकार (centre-left coalition government) के गठन की घोषणा की| इस गठबंधन में उनकी सोशल डेमोक्रेट्स (Social Democrats), सोशलिस्ट पीपल्स पार्टी (Socialist People’s Party), मॉडरेट्स (Moderates) और सोशल लिबरल पार्टी (Social Liberal Party) शामिल हैं| वह जून 2019 से डेनमार्क की प्रधान मंत्री हैं| वह प्रधानमंत्री का पद संभालने वाली दूसरी महिला और डेनिश इतिहास में सबसे कम उम्र की प्रधान मंत्री भी हैं|

  • 8

    हाल ही में विनोद राय के द्वारा संपादित पुस्तक "व्हेन ऑडिट मैटर्स: सीएजी इंटरवेंशन्स दैट मेड ए डिफरेंस" का विमोचन किया गया है|

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (former Comptroller and Auditor General of India) विनोद राय द्वारा संपादित (Edited) पुस्तक "व्हेन ऑडिट मैटर्स: सीएजी इंटरवेंशन्स दैट मेड ए डिफरेंस (When Audit Matters: CAG Interventions That Made a Difference)" का विमोचन किया| इसमें पूर्व वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारियों के अनुभवों को संकलित कर हत्वपूर्ण लेखापरीक्षाओं से जुड़ी कहानियों को सरल और रोचक शैली में प्रस्तुत किया गया है| उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर लेखापरीक्षा को “लोकतंत्र को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण साधन” बताया| इस अवसर पर सिंगापुर स्थित दक्षिण एशियाई अध्ययन संस्थान के निदेशक (Director, Institute of South Asian Studies, Singapore) डॉ. इकबाल सिंह सेविया; रूपा पब्लिकेशंस के प्रबंध निदेशक कपिश मेहरा; भारतीय लेखापरीक्षा और पुस्तक में योगदान देने वाले लेखा सेवा के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे|

  • 9

    हाल ही में भारत में FIFA विश्व कप 2026 के मीडिया प्रसारण अधिकार ज़ी एंटरटेनमेंट ने हासिल किए हैं|

    ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज़ लिमिटेड (Zee Entertainment Enterprises Limited (ZEEL) ने भारत में FIFA विश्व कप 2026 और 2030 (FIFA World Cup 2026 and 2030) के मीडिया प्रसारण अधिकारों (media rights) और 2034 तक अन्य कई FIFA प्रतियोगिताओं के अधिकार हासिल किए हैं| कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह "Unite8 Sports" नामक बैनर के तहत चार समर्पित स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करेगी, ताकि फुटबॉल इवेंट का लाइव प्रसारण किया जा सके और इसे Zee5 पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत स्ट्रीम किया जायेगा| FIFA विश्व कप 2026 की मेज़बानी संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको (United States, Canada, and Mexico) करेंगे, और टूर्नामेंट 11 जून से शुरू होगा| ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज़ लिमिटेड (ZEEL) ने कुल 39 FIFA टूर्नामेंट्स प्रसारित करने के अधिकार सुरक्षित किए हैं, जिनमें FIFA वर्ल्ड कप 2030, 2027 FIFA महिला विश्व कप (FIFA Women's World Cup), 2034 तक विभिन्न आयु-वर्गों के पुरुष और महिला विश्व कप, और कई अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं शामिल हैं|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top