04 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (04 June 2026)

 

  1. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र का अध्यक्ष किसे चुना गया है? बांग्लादेश
  2. हाल ही में ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक कहाँ आयोजित की जाएगी? वाराणसी
  3. हाल ही में ‘PM सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ के लिए किसे चुना गया है? ओडिशा
  4. हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? लोखंडे प्रशांत सीताराम
  5. हाल ही में डिजिटल इंडिया भाषिनी डिवीज़न ने बहुभाषी AI इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए कौन-सी प्रतियोगिता लॉन्च की है? व्योमा इनोवेशन प्रतियोगिता
  6. हाल ही में किस देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज़ भारत यात्रा पर आई हैं? वेनेजुएला
  7. हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने किस उत्पाद के लिए मिशन “स्नेहजोरी” का शुभारंभ किया है? मूगा रेशम
  8. हाल ही में 13 वां ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन कहाँ किया जाएगा? नई दिल्ली
  9. हाल ही में भारत वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि में 2025 तक विश्व का कौन-सा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा विकास बाजार बन गया है? दूसरा
  10. हाल ही में किस देश ने पद्मा बैराज प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी है? बांग्लादेश

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

  • 1

    हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र का अध्यक्ष बांग्लादेश को चुना गया है|

    बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान (Bangladesh's Foreign Minister Dr. Khalilur Rahman) को संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly (UNGA) के 81वें सत्र (2026–2027) के लिए अध्यक्ष चुना गया है| उन्होंने डाले गए 190 वोटों में से 99 वोट जीते और साइप्रस के एंड्रियास एस. काकौरिस (Andreas S. Kakouris of Cyprus) को हराया, जिन्हें 91 वोट मिले| UNGA के 81वें सत्र की थीम: "विश्वास बहाल करना, परिवर्तन प्रबंधित करना: एक संयुक्त राष्ट्र जो सभी के लिए काम करता है|

  • 2

    हाल ही में ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक वाराणसी में आयोजित की जाएगी|

    भारत के 2026 की BRICS अध्यक्षता के तहत, 4-5 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में BRICS संस्कृति कार्य समूह (BRICS Culture Working Group (CWG) की दूसरी बैठक की मेज़बानी करेगा| 2026 BRICS थीम – "लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability)"| चर्चाएँ 3 प्राथमिक क्षेत्रों पर केंद्रित होंगी: सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों में रचनात्मक अर्थव्यवस्था और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence) की भूमिका; सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा और सांस्कृतिक संपत्ति की वापसी; और संस्कृति, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास (climate change and sustainable development) के बीच संबंध|

  • 3

    हाल ही में 'PM सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार' के लिए ओडिशा को चुना गया है|

    ओडिशा को मई 2026 में आयोजित 'सौर माह' अभियान (Month of Solar campaign) के दौरान अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'PM सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार (PM Surya Ghar Excellence Award)' के लिए चुना गया है| ओडिशा ने तीन मुख्य श्रेणियों में मध्यम संख्या वाले उपभोक्ताओं वाले राज्यों में पहला स्थान हासिल किया: सबसे अधिक आवेदन (highest number of applications), सबसे अधिक सौर इंस्टॉलेशन (highest solar installations), और सबसे अधिक DISCOM निरीक्षण (highest DISCOM inspections)|

  • 4

    हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया अध्यक्ष लोखंडे प्रशांत सीताराम को नियुक्त किया गया है|

    IPS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education (CBSE) का नया अध्‍यक्ष (Chairman) नियुक्‍त किया गया है| इससे पहले वह गृह मंत्रालय में अपर सचिव के रूप में कार्यरत थे| उन्‍होंने राहुल सिंह का स्‍थान लिया है| वरूण भारद्वाज को CBSE में सचिव (Secretary) के रूप में नियुक्‍त किया है| इससे पहले वह उच्‍चतर शिक्षा विभाग में निदेशक के रूप में कार्यरत थे| उन्‍होंने हिमांशु गुप्‍ता का स्‍थान लिया है|

  • 5

    हाल ही में डिजिटल इंडिया भाषिनी डिवीज़न ने बहुभाषी AI इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए व्योमा इनोवेशन प्रतियोगिता लॉन्च की है|

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (Digital India Corporation (DIC) के डिजिटल इंडिया भाषिनी डिवीजन (Digital India BHASHINI Division DIBD) ने करंट एआई (Current AI) और कल्पा इम्पैक्ट (Kalpa Impact) के सहयोग से व्योमा इनोवेशन प्रतियोगिता (VYOMA Innovation Challenge) का शुभारंभ किया है| उद्देश्य: भारतीय भाषाओं में बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के काम करने वाले ओपन-सोर्स, वॉइस-फर्स्ट एआई समाधानों (open-source, voice-first AI solutions) के विकास को बढ़ावा देना| यह चैलेंज 'सुनो सूत्र' (Sunno Sutra) पर आधारित है, जो कि एक बहुभाषी, वॉइस-फर्स्ट, ओपन-सोर्स हैंडहेल्ड AI संदर्भ उपकरण है| इसे भाषिनी और करंट एआई ने मिलकर विकसित किया है और भारतAI इम्पैक्ट समिट 2026 (IndiaAI Impact Summit 2026) में प्रदर्शित किया गया|

  • 6

    हाल ही में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज़ भारत यात्रा पर आई हैं|

    वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज (Venezuela's Acting President, Delcy Rodríguez) एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 3 जून से पांच दिन की भारत यात्रा पर आई है| इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी| दोनों पक्ष के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य और औषधि क्षेत्र (trade, investment, energy, health, and pharmaceuticals) में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जायेगी|

  • 7

    हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मूगा रेशम उत्पाद के लिए मिशन "स्नेहजोरी" का शुभारंभ किया है|

    पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असम के मूगा रेशम (Muga Silk) के लिए मिशन "स्नेहजोरी (Mission "Senehjori")" का शुभारंभ किया है| उद्देश्य (Objective): असम के विशिष्ट मूगा रेशम उद्योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और उच्च मूल्य वाले वस्त्र क्षेत्र के रूप में विकसित करना| यह एक व्यापक क्लस्टर-आधारित पहल (cluster-based initiative) है| इस के तहत रेशम उत्पादन से लेकर बुनाई, प्रचार-प्रसार और निर्यात को बढ़ावा देने तक पूरी प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा| इस मिशन में जोरहाट, शिवसागर, लखीमपुर, धेमाजी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, माजुली और सुआलकुची सहित प्रमुख मूगा रेशम उत्पादक जिलों को शामिल किया गया है|

  • 8

    हाल ही में 13 वां ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा|

    भारत के 2026 की BRICS अध्यक्षता के तहत, 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच (13th BRICS Urbanisation Forum) का आयोजन 11-12 जून, 2026 को नई दिल्ली में किया जाएगा| इसकी थीम: 'जनता के लिए शहर: समावेशी और सुदृढ़ शहरी भविष्य के लिए ब्रिक्स सहयोग (Cities for People: BRICS Cooperation for Inclusive and Resilient Urban Futures)'| भारत ब्रिक्स शहरीकरण मंच की मेजबानी चौथी बार कर रहा है|

  • 9

    हाल ही में भारत वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि में 2025 तक विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा विकास बाजार बन गया है|

    भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) को पीछे छोड़ते हुए वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि में 2025 तक विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा विकास बाजार (world's second-largest solar energy growth market) बन गया है| भारत ने सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता में 155 गीगावाट का आंकड़ा पार कर लिया है| यह 5,370 प्रतिशत की वृद्धि है|

  • 10

    हाल ही में ‘फ्रॉम एस्पिरेशन टू अचीवमेंट’ नामक पुस्तिका डॉ. वीरेंद्र कुमार ने लॉन्च की है |

    हाल ही में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में ‘फ्रॉम एस्पिरेशन टू अचीवमेंट- उद्यमियों और इनोवेटर्स की सफलता की कहानियाँ (From Aspiration to Achievement: Success Stories of Entrepreneurs and Innovators)’ नामक पुस्तिका का विमोचन किया है| इस विमोचन कार्यक्रम में राज्य मंत्री रामदास अठावले और IFCI वेंचर कैपिटल फंड्स लिमिटेड के प्रतिनिधियों जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे|
    यह पुस्तक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने जारी की है| इस पुस्तिका में अनुसूचित जातियों (Scheduled Castes (SCs), अन्य पिछड़े वर्गों (Other Backward Classes (OBCs)) और अंबेडकर सामाजिक नवाचार एवं इनक्यूबेशन मिशन (Ambedkar Social Innovation and Incubation Mission (ASIIM)) के तहत सहायता प्राप्त उद्यमियों तथा नवाचारकर्ताओं की प्रेरणादायक सफलता की कहानियां शामिल हैं|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top