03 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (03 September 2025)

 

  1. हाल ही में जाफना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण भारत के किस पडोसी देश में किया जा रहा है? श्रीलंका
  2. हाल ही में बथुकम्मा उत्सव 2025 कहाँ मनाया जाएगा? तेलंगाना
  3. हाल ही में विश्व नारियल दिवस 2025 कब मनाया गया है? 2 सितंबर
  4. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग भारत की यात्रा पर आए हैं? सिंगापुर
  5. हाल ही में “युद्ध अभ्यास 2025″ का 21वाँ संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है? अलास्का
  6. विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी कौन सा देश करेगा? भारत
  7. हाल ही में 51 फुट ऊँची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया है? कनाडा
  8. हाल ही में आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए विस्तृत नियम लागू करने वाला पहला भारतीय राज्य कौन बना है? राजस्थान
  9. हाल ही में नौका पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘डॉक एंड डाइन’ पहल किसने शुरू की है? दुबई
  10. हाल ही में ब्रिटिश संग्रहालय ने 16वीं शताब्दी की वृंदावनी वस्त्र को किस भारतीय राज्य को उधार देने पर सहमति व्यक्त की है? असम

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

  • 1

    जाफना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण भारत के पडोसी देश श्रीलंका में किया जा रहा है|

    हाल ही में श्रीलंका (Sri Lanka) के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने मंडाईतिवु द्वीप (Mandaitivu Island) पर जाफना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Jaffna International Cricket Stadium) के निर्माण का उद्घाटन किया है| यह श्रीलंका का सातवां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, जो फ्लडलाइट सुविधा वाले पाँचवां स्टेडियम होगा| यह स्टेडियम का निर्माण चार चरणों में किया जाएगा, जिसकी अंतिम क्षमता 40,000 दर्शकों की होगी और इसमें दिन-रात के मैचों की सुविधा भी होगी|

  • 2

    बथुकम्मा उत्सव 2025 तेलंगाना में मनाया जाएगा|

    हाल ही में 9 दिवसीय बथुकम्मा उत्सव (Bathukamma festival) 2025 तेलंगाना में 21 से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा| तेलंगाना के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने घोषणा की कि सरकार ब्राज़ील के रियो कार्निवल (Rio Carnival in Brazil) की तरह ही बथुकम्मा उत्सव मनाने की योजना बना रही है| 27 सितंबर को टैंक बंड में बथुकम्मा कार्निवल संध्या का आयोजन होगा| 28 सितंबर को एलबी स्टेडियम में महिलाओं की सबसे बड़ी सभा का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record for the largest gathering of women) बनाने का प्रयास किया जाएगा, जहाँ 10,000 से अधिक महिलाओं के बथुकम्मा के साथ एकत्रित होने की उम्मीद है| बथुकम्मा फूलों का त्यौहार है, जो तेलंगाना में दशहरा त्यौहार से पहले मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं देवी गौरी को फूलों की माला पर बिठाकर उनकी पूजा करती हैं|

  • 3

    विश्व नारियल दिवस 2025 2 सितंबर को मनाया गया है|

    विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) हर वर्ष 2 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस अंतरराष्ट्रीय नारियल समुदाय (International Coconut Community ICC) द्वारा 2009 में स्थापित किया गया था| विश्व नारियल दिवस 2025 की थीम: "कोविड-19 महामारी और उसके बाद एक सुरक्षित, समावेशी, लचीला और टिकाऊ नारियल समुदाय का निर्माण (Building a Safe Inclusive Resilient and Sustainable Coconut Community Amid COVID-19 Pandemic & Beyond)"| उद्देश्य: नारियल के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और नारियल उद्योग को बढ़ावा देना|

  • 4

    ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर मिचेल स्टार्क ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

    ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिशेल स्टार्क (Australian fast bowler Mitchell Starc) ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (T20 international cricket) से संन्यास की घोषणा की है| उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 79 विकेट लिए हैं|

  • 5

    सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग भारत की यात्रा पर आए हैं|

    सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग (Prime Minister of Singapore Lawrence Wong) ने 2 से 4 सितंबर 2025 तक भारत का तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आये है.  यह उनके प्रधानमंत्री पद के बाद भारत की पहली यात्रा है| यह यात्रा भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है| सिंगापुर दक्षिण पूर्व एशिया (Southeast Asia) में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार (trading partner) है| वित्तीय वर्ष 2024  में दोनों देशों के बीच 34.27 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ|

     

  • 6

    "युद्ध अभ्यास 2025" का 21वाँ संस्करण अलास्का में आयोजित किया जा रहा है|

    भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास (India–USA joint military exercise) "युद्ध अभ्यास 2025 (Yudh Abhyas 2025)" का 21वां संस्करण फोर्ट वेनराइट, अलास्का (Fort Wainwright, Alaska) में 1 से 14 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है| इसकी शुरुआत 2004 में की गई थी| मद्रास रेजिमेंट की एक बटालियन के कर्मियों से युक्त भारतीय दल, संयुक्त राज्य अमेरिका की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की आर्कटिक वोल्व्स ब्रिगेड कॉम्बैट टीम की पहली बटालियन, 5वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट "बॉबकैट्स" के सैनिकों के साथ प्रशिक्षण लेगा|

  • 7

    विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी भारत करेगा |

    30वें BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 (30th BWF World Championships 2026) की मेजबानी अगस्त 2026 में भारत के नई दिल्ली में की जाएगी| विश्व बैडमिंटन महासंघ (Badminton World Federation (BWF) ने यह घोषणा 2025 में पेरिस में आयोजित चैंपियनशिप के समापन समारोह के दौरान की| यह प्रतियोगिता 17 साल बाद भारत और चार साल बाद एशिया में आयोजित की जायेगी| आखरी बार यह भारत में  2009 में हैदराबाद में आयोजित की गई थी| एशिया में 2018 में चीन के नानजिंग (Nanjing, China) में आयोजित की गई थी|

  • 8

    51 फुट ऊँची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण कनाडा में किया गया है|

    कनाडा के मिसिसॉगा स्थित हिंदू हेरिटेज सेंटर (Hindu Heritage Centre in Mississauga, Canada) में भगवान राम की 51 फुट ऊँची प्रतिमा (statue) का अनावरण किया गया है| कलाकार नरेश कुमार कुमावत द्वारा निर्मित इस मूर्ति का डिज़ाइन और निर्माण मानेसर स्थित मातु राम कला केंद्र में किया गया| इसे भारतीय-कनाडाई व्यवसायी लाज प्रशर ने बनवाया|

  • 9

    आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए विस्तृत नियम लागू करने वाला पहला भारतीय राज्य राजस्थान बना है|

    राजस्थान, जन सुरक्षा और पशु कल्याण को प्राथमिकता देते हुए, आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए व्यापक नियम (comprehensive rules) लागू करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है| सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, राजस्थान सरकार ने आवारा कुत्तों के प्रबंधन हेतु एबीसी नियम 2023 (ABC Rules 2023) के तहत व्यापक और योजनाबद्ध दिशानिर्देश जारी किए हैं| इनमें हर वार्ड और क्षेत्र में खाने-पीने के लिए डॉग फीडिंग स्पॉट्स, मानवीय तरीके से कुत्तों को पकड़ने, उन्हें नसबंदी और टीकाकरण के बाद ठीक उसी स्थान पर छोड़ने जैसे नियम शामिल हैं|

  • 10

    भारत का पहला EMI-आधारित क्रेडिट कार्ड यूनिटी बैंक और भारतपे ने लॉन्च किया है|

    यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (यूनिटी बैंक) और भारतपे (Unity Small Finance Bank (Unity Bank) and BharatPe) ने भारत का पहला EMI-आधारित क्रेडिट कार्ड (EMI-based credit card) लॉन्च किया है| यह पहल रुपे नेटवर्क (RuPay network) आधारित है| यूनिटी बैंक भारतपे क्रेडिट कार्ड (Unity Bank BharatPe Credit Card) को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India (NPCI) के सहयोग से विकसित किया गया है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top