04 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (04 August 2025)

 

  1. हाल ही में विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 कब मनाया जायेगा? 1 – 7 अगस्त
  2. हाल ही में एसोचैम (ASSOCHAM) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? निर्मल के. मिंडा
  3. हाल ही में रक्षा लेखा महानियंत्रक पद पर किसे नियुक्त किया गया है? राज कुमार अरोड़ा
  4. हाल ही में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड किसे प्रदान किया गया है? रानी मुखर्जी
  5. हाल ही में महिलाओं की कबड्डी विश्व कप2025 कहाँ आयोजित किया जाएगा? हैदराबाद
  6. हाल ही में “मातृ वन” नामक थीमआधारित पहल का शुभारंभ कहाँ किया गया है? गुरुग्राम
  7. हाल ही में 43वें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? नितिन गडकरी
  8. हाल ही में इज़राइल के साथ हथियारों के व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाला पहला यूरोपीय संघ देश कौन सा बना है? स्लोवेनिया
  9. हाल ही में उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया है? शशि प्रकाश गोयल
  10. हाल ही में भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास 2025 – Bharat NCX 2025 कहाँ आयोजित किया गया? नई दिल्ली

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    वर्ल्ड वाइड वेब डे 2025 1 अगस्त को मनाया गया है |

    वर्ल्ड वाइड वेब डे (World Wide Web Day) हर वर्ष 1 अगस्त को मनाया जाता है|वर्ल्ड वाइड वेब डे 2025 की थीम: “भविष्य को सशक्त बनाना: एक समावेशी, सुरक्षित और खुले वेब का निर्माण (Empowering the Future: Building an Inclusive, Safe, and Open Web)” 1989 में टिम बर्नर्स-ली (Tim Berners-Lee) द्वारा वर्ल्ड वाइड वेब का आविष्कार, उसके बाद 1991 में वैश्विक जनता के लिए इसका शुभारंभ किया गया था|

    उद्देश्य : विश्व स्तर पर वेब की रचना और उसके सामाजिक‑तकनीकी प्रभाव को पहचानना |

  • 2

    विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 1 – 7 अगस्त को मनाया जायेगा |

    विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 (World Breastfeeding Week (WBW) 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा| विश्व स्तनपान सप्ताह हर साल अगस्त के पहले सप्ताह में मनाया जाता है| विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 की थीम:  "स्तनपान में निवेश करें, भविष्य में निवेश करें (Invest in breastfeeding, invest in the future)" यह पहल 1992 में शुरू हुई जब विश्व स्तनपान कार्रवाई गठबंधन (World Alliance for Breastfeeding Action WABA) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation WHO) और यूनिसेफ (UNICEF) के साथ मिलकर स्तनपान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अभियान शुरू किया|

    उद्देश्य : आजीवन स्वास्थ्य और विकास के लिए स्तनपान को एक महत्वपूर्ण आधार के रूप में बढ़ावा देना |

  • 3

    एसोचैम (ASSOCHAM) का नया अध्यक्ष निर्मल के. मिंडा को नियुक्त किया गया है |

    निर्मल के. मिंडा (उन्नो-मिंडा समूह के कार्यकारी चेयरमैन Executive Chairman of Uno Minda) को एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम Associated Chambers of Commerce and Industry of India (ASSOCHAM) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| वह संजय नायरका स्थान लेंगे| अमिताभ चौधरी (एक्सिस बैंक के MD & CEO) को एसोचैम का उपाध्यक्ष (Vice President) नियुक्त किया गया है|

  • 4

    रक्षा लेखा महानियंत्रक पद पर राज कुमार अरोड़ा को नियुक्त किया गया है |

    IDAS ऑफिसर  राज कुमार अरोड़ा ने 01 अगस्त, 2025 को रक्षा लेखा महानियंत्रक (Controller General of Defence Accounts – CGDA) का पदभार ग्रहण किया है|

  • 5

    71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड रानी मुखर्जी को प्रदान किया गया है |

    हाल ही में,  वर्ष 2023 के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (71st National Film Awards) की घोषणा की गई है|

    सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12वीं फेल (हिंदी)

    मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

    सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री: रानी मुखर्जी (श्रीमती चटर्जी बनाम नॉर्वे)

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: निर्देशक सुदीप्तो सेन, द केरल स्टोरी (हिंदी)

    सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक (Best Male Playback Singer): पीवीएनएस रोहित-बाल (प्रेमिस्टुन्ना)

    सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: शिल्पा राव- जवान (चलिया)

    सर्वश्रेष्ठ फिल्म (एनिमेशन, दृश्य प्रभाव, गेमिंग और कॉमिक Animation, Visual Effects, Gaming & Comic): हनु-मान (तेलुगु)

    सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री

    सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म (Best Non-Feature Film): फ्लावरिंग मैन (हिंदी)

    संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म (Best Popular Film Providing Wholesome Entertainment): रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (हिंदी)

  • 6

    महिलाओं की कबड्डी विश्व कप 2025 हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा |

    महिला कबड्डी विश्व कप 2025 (Women's Kabaddi World Cup 2025) हैदराबाद के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में 3 से 10 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा| यह टूर्नामेंट मूल रूप से बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाला था, लेकिन राज्य द्वारा मेजबानी की ज़िम्मेदारी वापस लेने के बाद इसे स्थानांतरित कर दिया गया| यह दूसरी बार होगा जब महिलाओं का विश्व कप प्रतिस्पर्धा भारत में आयोजित होगी—पहली बार 2012 में पटना, बिहार में हुआ था|

  • 7

    "मातृ वन" नामक थीम‑आधारित पहल का शुभारंभ गुरुग्राम में किया गया है |

    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (Union Minister for Environment, Forest and Climate Change) भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री (Union Minister of Housing and Urban Affairs) मनोहर लाल ने भारत सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुग्राम (अरावली क्षेत्र) में 750 एकड़ में फैले थीम‑आधारित अर्बन फॉरेस्ट 'मातृ वन' पहल (theme-based urban forest 'Matri Van' initiative) का शुभारंभ किया| 'मातृ वन' के मुख्य घटकों में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर काबुली कीकर (प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा) जैसी मौजूदा झाड़ियों को हटाना और ढाक/अमलताश के पेड़ लगाना शामिल होगा| अरावली में स्थानीय पारिस्थितिकी को पुनर्स्थापित करने के लिए थीम-आधारित वृक्षारोपण उपवनों का निर्माण भी शामिल होगा|

  • 8

    गवरी उत्सव भील समुदाय द्वारा मनाया जायेगा |

    वर्ष 2025 में पहली बार, राजस्थान के प्रसिद्ध गवरी उत्सव (Gavari festival) को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर आर्ट गैलरी (India International Centre Art Gallery) में एक फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया| राजस्थान के मेवाड़ का भील समुदाय (Bhil community) प्रतिवर्ष अगस्त में रक्षाबंधन की पूर्णिमा के बाद 40 दिनों का "गवरी उत्सव" मनाता है| यह देवी पार्वती के सम्मान में मनाई जाती है, जिन्हें भील अपनी बहन मानते हैं| इस उत्सव में नृत्य-नाटक, गीत और उनकी देवी गोरखिया माता को समर्पित धार्मिक अनुष्ठान शामिल होते हैं|

  • 9

    43वें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से नितिन गडकरी को सम्मानित किया गया है |

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (Union Minister for Road Transport and Highways) नितिन गडकरी को पुणे में 43वें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 (43rd Lokmanya Tilak National Award) से सम्मानित किया गया|

  • 10

    इज़राइल के साथ हथियारों के व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाला पहला यूरोपीय संघ देश स्लोवेनिया बना है |

    स्लोवेनिया (Slovenia) इज़राइल (Israel) के साथ हथियारों के व्यापार (arms trade) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाला आधिकारिक तौर पर पहला यूरोपीय संघ देश (European Union country) बन गया है| यह निर्णय  इज़राइल द्वारा गज़ा में किये जा रहे युद्ध के कारण किया गया है| 1 अगस्त, 2025 को, स्लोवेनिया के प्रधान मंत्री रॉबर्ट गोलोब ने इज़राइल से सैन्य हथियारों और उपकरणों के आयात, निर्यात और पारगमन पर प्रतिबंध की घोषणा की|

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top