03 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (03 August 2026)

 

  1. हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता? रुमेश थरंगा पथिराजे
  2. हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किस वित्तीय वर्ष तक जारी रखने की मंजूरी दी है? वित्तीय वर्ष 2030- 31
  3. हाल ही में पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो ने भारत को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए किस अभियान की शुरुआत की है? इनक्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो
  4. हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2026 की जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जूडोका कौन बनी हैं? अस्मिता डे
  5. हाल ही में 2026 राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत ने किस देश को हराकर पुरुष और महिला दोनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता? मलेशिया
  6. हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश ने 23 विरासत स्थलों को संरक्षित स्मारक घोषित किया है? लद्दाख
  7. 31 जुलाई 2026 को किस महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी की 87वीं शहादत दिवस मनाई गई? शहीद ऊधम सिंह
  8. हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की पहली महिला महानिदेशक कौन बनी हैं? वर्षा अशोक अगलावे
  9. हाल ही में भारत के सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? संदीप थरेजा
  10. हाल ही में ओरुनोदोई 3.0 योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है? असम

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

  • 1

    हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक रुमेश थरंगा पथिराजे ने जीता|

    राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games (CWG) 2026) में पुरुष भाला फेंक (Men’s Javelin Throw) स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक (Silver Medal) जीता, जबकि यश वीर सिंह ने कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया। इस स्पर्धा में नीरज चोपड़ा और यश वीर सिंह के पदक जीतने के साथ भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष भाला फेंक में पहली बार डबल पोडियम फिनिश दर्ज की। श्रीलंका (Sri Lanka) के रुमेश थरंगा पथिराजे (Rumesh Tharanga Pathirage) ने 89.75 मीटर की राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड दूरी फेंककर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। यह 2006 के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीलंका का पहला स्वर्ण पदक तथा एथलेटिक्स (Athletics) में उसका पहला स्वर्ण पदक भी है।

  • 2

    हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने समुद्र मंथन राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना के लिए ₹84,084 करोड़ वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 31 जुलाई 2026 को समुद्र मंथन राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना [Samudra Manthan National Offshore Exploration Scheme] को मंजूरी दी। यह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है, जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2030–31 तक ₹84,084 करोड़ का वित्तीय परिव्यय (Approved Outlay) स्वीकृत किया गया है। उद्देश्य: भारत के अवसादी बेसिनों (Sedimentary Basins) में अपतटीय अन्वेषण (Offshore Exploration) का विस्तार करना तथा तेल एवं प्राकृतिक गैस के नए भंडारों की खोज को गति देना| योजना में चार प्रमुख वित्तीय घटक ( Financial Components) शामिल हैं। आधुनिक अपतटीय भूकंपीय डेटा संग्रहण एवं प्रसंस्करण (Modern Offshore Seismic Data Acquisition and Processing) के लिए ₹28,534 करोड़, 60 गहरे समुद्री अन्वेषण कुओं (Deepwater Exploration Wells) की ड्रिलिंग के लिए ₹43,200 करोड़, साझा अपतटीय अवसंरचना केंद्र (Common Offshore Infrastructure Hubs) के विकास के लिए ₹10,000 करोड़ तथा तेल एवं गैस विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र (Oil and Gas Manufacturing and Services Zones) की स्थापना के लिए ₹2,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

  • 3

    हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वित्तीय वर्ष 2030- 31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना [Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN)] को वित्तीय वर्ष 2030–31 तक जारी रखने को मंजूरी दी है। इसके लिए ₹3.15 लाख करोड़ का वित्तीय परिव्यय (Financial Outlay) स्वीकृत किया गया है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण [Direct Benefit Transfer (DBT)] के माध्यम से प्रति वर्ष ₹6,000 की आय सहायता पूर्ववत प्रदान की जाती रहेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना का शुभारंभ फरवरी 2019 में किया गया था। इस योजना के तहत अब तक 23 किस्तों के माध्यम से ₹4.47 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

  • 4

    हाल ही में भारत और भूटान के बीच विकास परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ रियायती ऋण सुविधा पर हस्ताक्षर किए गए हैं|

    भारत और भूटान के बीच 31 जुलाई 2026 को थिम्फू में आयोजित पाँचवीं भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता (India-Bhutan Development Cooperation Talks) के दौरान ₹4,000 करोड़ की रियायती ऋण सुविधा [Concessional Line of Credit (LoC)] पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता भारतीय निर्यात-आयात बैंक [Export-Import Bank of India (EXIM Bank)] और भूटान के वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance, Bhutan) के बीच हुआ, जिसके तहत भूटान में विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।बैठक के दौरान भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत ₹332 करोड़ की लागत वाली 12 नई प्रोजेक्ट टाइड असिस्टेंस [Project Tied Assistance (PTA)] परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। दोनों देशों ने भारत द्वारा घोषित ₹10,000 करोड़ के समर्थन पैकेज (Support Package) की प्रगति की भी समीक्षा की, जो भूटान की विकास प्राथमिकताओं को सहयोग प्रदान करने के लिए उपलब्ध कराया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और भूटान के खेसर ग्यालपो यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज [Khesar Gyalpo University of Medical Sciences] के बीच चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए।

  • 5

    हाल ही में पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो ने भारत को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए इनक्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो अभियान की शुरुआत की है|

    पर्यटन मंत्रालय और इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड [InterGlobe Aviation Limited (IndiGo)] ने 30 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में दो वर्ष की अवधि के लिए गैर-वित्तीय (Non-financial), गैर-विशिष्ट (Non-exclusive) समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत "इनक्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो (Incredible India by IndiGo)" नामक वैश्विक संचार अभियान (Global Communication Campaign) शुरू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भारत को वैश्विक पर्यटन गंतव्य (Preferred Global Tourism Destination) के रूप में बढ़ावा देना तथा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत (Cultural Heritage), प्राकृतिक परिदृश्य, आध्यात्मिक पर्यटन, वेलनेस पर्यटन, साहसिक पर्यटन (Adventure Tourism), वन्यजीव पर्यटन तथा अन्य अनुभवात्मक पर्यटन उत्पादों (Experiential Tourism Products) का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

  • 6

    हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2026 की जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जूडोका अस्मिता डे बनी हैं|

    ग्लासगो, स्कॉटलैंड (Glasgow, Scotland) में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games (CWG) 2026) की जूडो (Judo) प्रतियोगिता में, अस्मिता डे ने महिला 48 किलोग्राम (Women's -48kg) वर्ग के फाइनल में कनाडा (Canada) की हाइडी क्वाच (Heidi Quach) को गोल्डन स्कोर (Golden Score) में 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। इसके साथ ही वह राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय (First Indian Judoka – Male or Female) बन गईं। हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किलोग्राम (Men's -60kg) वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के जोशुआ कैट्ज़ (Joshua Katz) को वाज़ा-आरी (Waza-ari) के आधार पर 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वे राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष जूडोका बने।

  • 7

    हाल ही में केंद्र सरकार ने विस्तारित खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत उभरते खेलो इंडिया खिलाड़ी नए कार्यक्रम को शुरू करने की मंजूरी दी है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2026–27 से 2030–31 की अवधि के लिए विस्तारित खेलो इंडिया योजना तथा राष्ट्रीय खेल महासंघों को उन्नत सहायता (National Sports Federations (NSFs)) को मंजूरी दी है। इन दोनों पहलों के लिए ₹36,441 करोड़ का संयुक्त वित्तीय परिव्यय (Combined Outlay) स्वीकृत किया गया है, जिसका उद्देश्य युवा विकास तथा जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। विस्तारित खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत उभरते खेलो इंडिया खिलाड़ी [Emerging Khelo India Athletes (E-KIAs)] कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को संरचित प्रशिक्षण (Structured Athlete Development) और दीर्घकालिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के तहत राष्ट्रीय कोच प्रत्यायन बोर्ड (National Coach Accreditation Board (NCAB)) की स्थापना की जाएगी, जिसका उद्देश्य पूरे देश में कोचों की योग्यता का मानकीकरण (Standardisation) करना है। इसके अतिरिक्त, प्रतिभा संवर्धन के लिए खेलो इंडिया फीडर स्कूल (Khelo India Feeder Schools) तथा उत्कृष्ट विद्यालय (Utkrishta Vidyalayas) स्थापित किए जाएंगे|

  • 8

    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Alluri Sitarama Raju International Airport) का उद्घाटन किया।
    इस हवाई अड्डे का निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी [Public-Private Partnership (PPP)] मॉडल के तहत जीएमआर समूह (GMR Group) द्वारा लगभग ₹4,727 करोड़ से ₹5,640 करोड़ की लागत से किया गया है। इस हवाई अड्डे का नाम महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी (Tribal Freedom Fighter) अल्लूरी सीताराम राजू के सम्मान में रखा गया है। हवाई अड्डे के प्रथम चरण को प्रतिवर्ष 60 लाख यात्रियों की क्षमता के साथ विकसित किया गया है। दीर्घकालिक योजना के तहत इसकी क्षमता को बढ़ाकर प्रतिवर्ष 4 करोड़ यात्रियों तक करने का लक्ष्य रखा गया है।

  • 9

    हाल ही में 2026 राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत ने मलेशिया को हराकर पुरुष और महिला दोनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता|

    नई दिल्ली में आयोजित 2026 राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप (2026 Commonwealth Table Tennis Championships) में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष (Men's Team) और महिला (Women's Team) दोनों टीम स्पर्धाओं में मलेशिया (Malaysia) को हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। भारतीय पुरुष टीम में मानव ठक्कर, मनुष शाह, साथियान ज्ञानसेकरन, हरमीत देसाई और पायस जैन शामिल थे। भारतीय महिला टीम में सिंड्रेला दास, श्रीजा अकुला, यशस्विनी घोरपड़े, सुतीर्था मुखर्जी और स्वस्तिका घोष शामिल थीं।

  • 10

    हाल ही में लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश ने 23 विरासत स्थलों को संरक्षित स्मारक घोषित किया है|

    लद्दाख प्रशासन ने 30 जुलाई 2026 को क्षेत्र के 23 विरासत स्थलों (Heritage Sites) को संरक्षित स्मारक (Protected Monuments) घोषित किया। इन स्थलों को जम्मू एवं कश्मीर प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम [Jammu and Kashmir Ancient Monuments Preservation Act (Samvat 1977 / 1920 A.D.)], जो केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लागू है, के अंतर्गत संरक्षण प्रदान किया गया है। लेह जिला के अधिसूचित स्थलों में शार्नोस, डोमखर, लेहदो, अल्ची, मुर्गी और मैंगमोर के शैलचित्र स्थल (Petroglyph Sites), शेय स्थित मैत्रेय बुद्ध शैल प्रतिमा (Maitreya Buddha Rock Carving), टिंगमोसगंग किला, सुमूर किला, सासपोल, हुंदर, ओनपो तथा स्टाम्पुक की प्राचीन गुफाएँ (Ancient Caves), स्टोंगडे गोम्पा, देचेन त्सोमो खार किला तथा दिग्गर में स्थित चम्बा कारपो और रिगसुम गोनबो की शैल मूर्तियाँ एवं नक्काशियाँ (Rock Sculptures/Carvings) शामिल हैं।
    कारगिल जिला में योरबालटक के ऐतिहासिक शिलालेख (Historic Rock Inscriptions) को भी संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top