03 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (03 April 2026)

 

  1. हाल ही में भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? संदीप जैन
  2. हाल ही में कुकू टीवी के ब्रांड एंबेसडर कौन बने हैं? महेंद्र सिंह धोनी 
  3. हाल ही में भारतीय सेना के पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? वीएमबी कृष्णन 
  4. हाल ही में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026 कब मनाया गया है? 2 अप्रैल 
  5. हाल ही में किस देश के उप प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव भारत दौरे पर आए हैं? रूस  
  6. वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात कितना हो गया है? 38,424 करोड़ रुपये 
  7. हाल ही में किस राज्य ने अपना पहला जाति सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया है? पंजाब
  8. हाल ही में किस राज्य ने दूरदराज़ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए स्टारलिंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? मेघालय
  9. हाल ही में भारत ने किस देश को मानवतावादी सहायता के रूप में 1000 मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी है? बुर्किना फासो 
  10. हाल ही में किस पुलिस बल को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया गया है? ओडिशा पुलिस

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में संदीप जैन को नियुक्त किया गया है|

    1 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (General Officer Commanding-in-Chief, Southern Command) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है| उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का स्थान लिया है, जिन्होंने सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है|

  • 2

    हाल ही में कुकू टीवी के ब्रांड एंबेसडर महेंद्र सिंह धोनी बने हैं|

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एआई-संचालित ऑडियो प्लेटफॉर्म कुकू एफएम (AI-powered audio platform Kuku FM) में निवेश किया है और कुकू टीवी (Kuku TV) के ब्रांड एंबेसडर बने हैं| कंपनी ₹3,000 करोड़ का आईपीओ लाने की तैयारी में है| कुकू TV एप लाल चंद बिसु, विकास गोयल और विनोद कुमार मीना ने 2018 में स्थापित की थी|

  • 3

    हाल ही में भारतीय सेना के पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में वीएमबी कृष्णन को नियुक्त किया गया है|

    लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन ने भारतीय सेना के पूर्वी कमान (Eastern Command) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (General Officer Commanding-in-Chief) का पदभार ग्रहण किया है| उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी का स्थान लिया है, जो 31 मार्च, 2026 को सेवानिवृत्त हुए|

  • 4

    हाल ही में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026 2 अप्रैल को मनाया गया है|

    विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार (autism spectrum disorder (ASD)) के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे स्वीकार करने के लिए मनाया जाता है| विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026 की थीम: “ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन का मूल्य है (Autism and Humanity – Every Life Has Value)”| विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस की स्थापना 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly UNGA) द्वारा की गई थी|

  • 5

    हाल ही में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो का 63वां स्थापना दिवस 1 अप्रैल को मनाया गया|

    1 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation (CBI)) का 63वां स्थापना दिवस (Foundation Day) मनाया जाएगा| इस की स्थापना 1 अप्रैल, 1963 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव द्वारा की गई थी|

  • 6

    हाल ही में रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव भारत दौरे पर आए हैं|

    रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव (Denis Manturov, First Deputy Prime Minister of Russia) 2 अप्रैल से दो दिवसीय भारत दौरे पर आये है| इस दौरान वह नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे|

  • 7

    वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपये हो गया है|

    वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात (defence exports) 38,424 करोड़ रुपये हो गया है| यह पिछले वित्त वर्ष के 23,622 करोड़ रुपये के आंकड़े से 14,802 करोड़ रुपये से अधिक है, जो 62.66% की बढ़ोतरी को दर्शाती है| इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (Public sector defence undertakings) का योगदान, 54.84% और निजी क्षेत्र (private sector) का योगदान, 45.16% रहा| पिछले वर्ष की तुलना में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निर्यात में 151% की वृद्धि हुई है, जबकि निजी कंपनियों ने 14% की वृद्धि दर्ज की है|

  • 8

    हाल ही में पंजाब ने अपना पहला जाति सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया है|

    पंजाब में 1 अप्रैल से राज्य का अपना पहला जाति सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण (caste socio-economic survey) शुरू किया गया है| उद्देश्य (Objective): समान विकास और लक्षित नीति निर्माण सुनिश्चित किया जाना| यह सर्वेक्षण पूरी गोपनीयता बनाए रखते हुए सभी समुदायों के जीवन स्तर का आकलन करेगा| यह सर्वेक्षण तीन महीने में पूरा होने की संभावना है, इस के लिए 250 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है| हाल ही में पेश की गयी राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की चार साल की रिपोर्ट के अनुसार पिछले चार वर्षों में ग्रामीण विकास (rural development) पर 3,847 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि 2017-22 के दौरान यह राशि 1,883 करोड़ रुपये थी और 2025-26 में 2,367.64 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुना है|

  • 9

    हाल ही में मेघालय ने दूरदराज़ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए स्टारलिंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

    हाल ही में मेघालय सरकार ने दूरदराज़ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी (Connectivity in Remote Areas) बढ़ाने के लिए स्टारलिंक (Starlink) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| उद्देश्य (Objective): पूरे राज्य में, विशेष रूप से दूरदराज़ और कठिन इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाना| यह शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, शासन और आर्थिक अवसरों तक पहुँच में महत्वपूर्ण सुधार लाएगी, और राज्य को डिजिटल रूप से समावेशी भविष्य के करीब लाएगी|

  • 10

    हाल ही में भारत ने बुर्किना फासो को मानवतावादी सहायता के रूप में 1000 मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी है|

    हाल ही में भारत ने बुर्किना फासो (Burkina Faso) को मानवतावादी सहायता (humanitarian assistance) के रूप में 1000 मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी है| उद्देश्य (Objective): कमजोर समुदायों और आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए खाद्य सुरक्षा का समर्थन करना | बुर्किना फासो, पश्चिम अफ्रीका (West Africa) में स्थित एक भूमि से घिरा हुआ देश, संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी मामलों के समन्वय कार्यालय (United Nations Office for the Coordination of Humanitarian Affairs UN OCHA) के अनुसार, दुनिया के सबसे उपेक्षित मानवीय संकटों (neglected humanitarian crises) में से एक से जूझ रहा है| बताया जाता है कि यह संकट प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों (adverse climatic conditions) के बीच सुरक्षा की कमी के कारण उत्पन्न हुआ है|

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top