02 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (02 September 2026)

 

  1. वित्त वर्ष 2026–27 की पहली तिमाही में भारत की वास्तविक GDP वृद्धिदर कितनी रही? 7.8%
  2. किस देश के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल सेसंन्यास लिया है? अर्जेंटीना
  3. सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC) के निदेशक एवं कमांडेंटका पदभार किसने संभाला है? मनीष होनवाड
  4. दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वालेखिलाड़ी कौन बने हैं? वैभव सूर्यवंशी
  5. 2026 रमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए निम्नलिखित में से किन्हें चुना गयाहै? टॉमी कोह, रूना खान और बो
  6. भारतीय रेल ने मुरादाबाद मंडल के शेष 712 रूट किलोमीटर में कवचसंस्करण 4.0 उपलब्ध कराने के लिए कितनी राशि की मंजूरी दी है? ₹170करोड़
  7. हाल ही में किस पुरुष टेनिस खिलाड़ी को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफफेम में शामिल किया गया? रोजर फेडरर
  8. WTT फीडर ओलोमौक 2026 में अपना पहला WTT पुरुष एकलखिताब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता? अंकुर भट्टाचार्जी
  9. पुडुचेरी विधानसभा ने किस राज्य की प्रस्तावित मेकदातु बांध परियोजनाका विरोध किया है? कर्नाटक
  10. किस देश के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर भारत की आधिकारिक यात्रा परआये हैं? बेल्जियम

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

  • 1

    वित्त वर्ष 2026–27 की पहली तिमाही में भारत की वास्तविक GDP वृद्धि दर 7.8% रही|

    भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (Real Gross Domestic Product–Real GDP) वृद्धि दर वित्त वर्ष 2026–27 (FY27) की पहली तिमाही अप्रैल–जून (Q1) में 7.8% रही, जो भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India–RBI) के 7.0% के अनुमान से अधिक है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Programme Implementation–MoSPI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, Q1 FY27 की वृद्धि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज 6.9% की वृद्धि से भी अधिक रही। इस दौरान विनिर्माण क्षेत्र (Manufacturing Sector) में 9.2% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जबकि तृतीयक यानी सेवा क्षेत्र (Tertiary/Services Sector) का वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (Gross Value Added–GVA) 10% बढ़ा। सेवा क्षेत्र में वित्तीय, रियल एस्टेट, IT और पेशेवर सेवाओं (Financial, Real Estate, IT and Professional Services) में 12.1% की वृद्धि प्रमुख रही। सकल स्थिर पूंजी निर्माण (Gross Fixed Capital Formation–GFCF) में 11.9% की वृद्धि हुई, जबकि नाममात्र आधार (Nominal Terms) पर यह वृद्धि 20.4% रही, जो सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में मजबूत निवेश गतिविधि को दर्शाती है। Q1 FY27 में भारत की नाममात्र GDP (Nominal GDP) वृद्धि 10.3% रही, जबकि वास्तविक GDP का अनुमान ₹81.36 लाख करोड़ लगाया गया है।

  • 2

    अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया है|

    अर्जेंटीना (Argentina) के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने 31 अगस्त 2026 को अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (Argentina National Football Team) से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास (International Retirement) लेने की घोषणा की। इसके साथ उनका 20 साल लंबा अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया। मेसी ने 2022 FIFA विश्व कप (FIFA World Cup 2022) में अर्जेंटीना को कतर (Qatar) में चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह 2014 और 2026 FIFA विश्व कप के फाइनल में भी अर्जेंटीना का हिस्सा रहे। उन्होंने 2021 और 2024 कोपा अमेरिका (Copa América) में लगातार दो महाद्वीपीय खिताब भी जीते।

  • 3

    सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC) के निदेशक एवं कमांडेंट का पदभार मनीष होनवाड ने संभाला है|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड (Surgeon Vice Admiral Manish Honwad), VSM ने पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (Armed Forces Medical College–AFMC) के निदेशक एवं कमांडेंट (Director and Commandant) का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह नौसेना मुख्यालय (Naval Headquarters) में अतिरिक्त महानिदेशक चिकित्सा सेवाएं (नौसेना) [Additional Director General Medical Services (Navy)] के पद पर कार्यरत थे।

  • 4

    दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी बने हैं|

    वैभव सूर्यवंशी 15 वर्ष और 157 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक (Youngest Half-Century) बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने ईस्ट जोन (East Zone) की ओर से सेंट्रल जोन (Central Zone) के खिलाफ खेलते हुए केवल 81 गेंदों में 92 रन बनाए। उन्होंने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जो इससे पहले लक्ष्मण सिंह के नाम था। लक्ष्मण सिंह ने 1969 में 16 वर्ष और 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक बनाया था। दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र के शतकवीर (Youngest Duleep Trophy Centurion) रिकॉर्ड अभी भी सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 1990 में 17 वर्ष और 262 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी शतक बनाया था।

  • 5

    2026 रमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए टॉमी कोह, रूना खान और बो को चुना गया है|

    रमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन (Ramon Magsaysay Award Foundation) ने 2026 रमन मैग्सेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award 2026) के लिए टॉमी कोह (Tommy Koh), रूना खान (Runa Khan) और बो की (Bo Kyi) को तीन पुरस्कार विजेताओं के रूप में चुना है। यह 68वां रमन मैग्सेसे पुरस्कार (68th Ramon Magsaysay Award) है, जिसका विषय “A World for All” है और यह साहस, ईमानदारी तथा समुदायों की सेवा करने वाले नेताओं को सम्मानित करता है। सिंगापुर (Singapore) के टॉमी कोह को कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून (diplomacy and international law) में उनके छह दशक लंबे योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून अभिसमय (United Nations Convention on the Law of the Sea–UNCLOS) के निर्माण में वार्ताकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण में भी योगदान दिया| बांग्लादेश (Bangladesh) की सामाजिक उद्यमी (social entrepreneur) रूना खान को उनके संगठन फ्रेंडशिप (Friendship) के माध्यम से दूरदराज के नदी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और जलवायु सहायता पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया है। फ्रेंडशिप इन क्षेत्रों में फ्लोटिंग हॉस्पिटल्स (Floating Hospitals) के माध्यम से सेवाएं प्रदान करता है।

  • 6

    भारतीय रेल ने मुरादाबाद मंडल के शेष 712 रूट किलोमीटर में कवच संस्करण 4.0 उपलब्ध कराने के लिए ₹170 करोड़ की मंजूरी दी है|

    भारतीय रेल ने उत्तर रेलवे (Northern Railway) के मुरादाबाद मंडल (Moradabad Division) के शेष 712 रूट किलोमीटर (Route Kilometres–Rkm) में कवच संस्करण 4.0 (Kavach Version 4.0) उपलब्ध कराने को ₹170 करोड़ की लागत से मंजूरी दी है। इसके अलावा, भारतीय रेल ने पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के समस्तीपुर मंडल (Samastipur Division) के 21 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (Electronic Interlocking) स्थापित करने के लिए ₹233 करोड़ की स्वीकृति भी दी है। कवच (Kavach) भारत में स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (Automatic Train Protection–ATP) है, जिसका उद्देश्य रेल परिचालन की सुरक्षा बढ़ाना है। यह सिग्नल पासिंग एट डेंजर (Signal Passing at Danger–SPAD) को रोकने, असुरक्षित परिस्थितियों में आवश्यकता पड़ने पर स्वचालित रूप से ब्रेक लगाने, महत्वपूर्ण स्थितियों में ट्रेन की गति नियंत्रित करने तथा रेल टक्करों के जोखिम को काफी हद तक कम करने में सहायता करता है।

  • 7

    हाल ही में रोजर फेडरर पुरुष टेनिस खिलाड़ी को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया|

    स्विट्जरलैंड (Switzerland) के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (Roger Federer) को आधिकारिक रूप से इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम (International Tennis Hall of Fame) में शामिल किया गया। यह समारोह अमेरिका (USA) के न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड (Newport, Rhode Island) में आयोजित हुआ। उन के साथ मैरी कैरिलो (Mary Carillo) को भी कंट्रीब्यूटर श्रेणी (Contributor Category) में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
    उन्होनें 2022 में पेशेवर टेनिस से संन्यास लिया था।

  • 8

    WTT फीडर ओलोमौक 2026 में अपना पहला WTT पुरुष एकल खिताब अंकुर भट्टाचार्जी भारतीय खिलाड़ी ने जीता|

    भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्जी ने चेकिया (Czechia) में आयोजित WTT फीडर ओलोमौक 2026 (WTT Feeder Olomouc 2026) में अपना पहला विश्व टेबल टेनिस (World Table Tennis–WTT) पुरुष एकल खिताब (Men’s Singles Title) जीत लिया। फाइनल में उन्होनें स्लोवेनिया के खिलाड़ी डेनी कोज़ुल (Deni Kozul, Slovenia) को हराकर खिताब अपने नाम किया।

  • 9

    पुडुचेरी विधानसभा ने कर्नाटक राज्य की प्रस्तावित मेकदातु बांध परियोजना का विरोध किया है|

    पुडुचेरी विधानसभा (Puducherry Legislative Assembly) ने 31 अगस्त 2026 को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर कर्नाटक की प्रस्तावित मेकदातु बांध परियोजना (Mekedatu Dam Project) का कड़ा विरोध और निंदा की। यह परियोजना कावेरी नदी (Cauvery River) पर प्रस्तावित है। विधानसभा ने चिंता व्यक्त की कि इस बांध के निर्माण से केंद्र शासित प्रदेश के कराईकल क्षेत्र (Karaikal Region) के किसान समुदाय और उनकी आजीविका (Livelihoods) पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कराईकल क्षेत्र तमिलनाडु के डेल्टा जिलों के निकट स्थित है और कावेरी जल पर निर्भर कृषि गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top