Daily Current Affairs 2025

24 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (24 March 2026)

 
  1. हाल ही में दिवंगत के. गोविंद भट्ट को किस वर्ष संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? 2016
  2. 22 मार्च 2026 को किस राज्य का 114वां स्थापना दिवस मनाया गया? बिहार
  3. हाल ही में के. राम मोहन नायडू ने प्रसाद योजना के तहत किस मंदिर के विकास योजना की घोषणा की? जगन्नाथ मंदिर 
  4. हाल ही में दिवंगत मार्शल आर्ट के दिग्गज चक नॉरिस की आत्मकथा का नाम क्या है? एगेंस्ट ऑल ऑड्स: माय स्टोरी 
  5. हाल ही में सरहुल पर्व मुख्यतः कहाँ मनाया गया है? झारखंड 
  6. हाल ही में किस राज्य में तेजी से फैल रही आक्रामक विदेशी प्रजाति प्रोसोपिस जुलिफ्लोरा को हटाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं? तमिलनाडु
  7. हाल ही में पेत उत्सव कहाँ मनाया गया है? गोवा 
  8. हाल ही में इंडियन ओपन 2026 स्क्वैश टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब किसने जीता है? अनाहत सिंह
  9. हाल ही में सिक्किम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (SIFF) 2026 का कौन सा संस्करण आयोजित किया गया है? पहला 
  10. हाल ही में फरवरी 2026 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार किसने जीता है? अरुंधति रेड्डी
 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

23 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (23 March 2026)

 
  1. हाल ही में भारत वन्यजीव संस्थान (WII) सोसाइटी की 27वीं वार्षिक आम बैठक कहाँ आयोजित की गई है? इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून
  2. हाल ही में चापचार कुट 2026 (वसंत उत्सव) कहाँ मनाया गया है? मिजोरम 
  3. हाल ही में भारत किस पड़ोसी देश के साथ जल्द ही UPI आधारित क्रॉस-बॉर्डर मनी ट्रांसफर सेवा शुरू करेगा? भूटान 
  4. हाल ही में राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान प्रारंभ 2026 किसने लॉन्च किया है? निर्मला सीतारमण 
  5. हाल ही में विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेंगे? पीयूष गोयल
  6. हाल ही में केंद्र सरकार ने चिकित्सा संबंधित किस राष्ट्रीय आयोग का गठन किया है? राष्ट्रीय दंत आयोग 
  7. हाल ही में चिकित्सा एवं मधुमेह के क्षेत्र में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? डॉ. जितेंद्र सिंह
  8. हाल ही में महिला टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी कौन बनी है? फैनी उतागुशिमानिंडे
  9. हाल ही में किस भारतीय अभिनेत्री को यूके हाउस ऑफ कॉमन्स में कला और संस्कृति के लिए महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? ऋतुपर्णा सेनगुप्ता 
  10. हाल ही में भारत का पहला एलपीजी एटीएम कहाँ शुरू किया गया है? गुरुग्राम
 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

21 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (21 March 2026)

 
  1. हाल ही में अनुतिन चार्नविराकुल को किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुना गया है? थाईलैंड 
  2. हाल ही में विधान साथी नामक एआई चैटबॉट किस विधानसभा ने लॉन्च किया है? दिल्ली विधानसभा 
  3. हाल ही में भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप के किस वर्ष के संस्करण की मेजबानी सौंपी गई है? 2028 
  4. कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स 2027 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? माल्टा 
  5. हाल ही में आधिकारिक फुटबॉल मैचों में 900 गोल करने वाले इतिहास के दूसरे पुरुष खिलाड़ी कौन बने हैं? लियोनेल मेसी 
  6. हाल ही में नवरोज मनाया गया है, यह क्या है? फ़ारसी नव वर्ष  
  7. हाल ही में स्टॉकहोम वॉटर प्राइज़ 2026 जीतने वाले सबसे युवा प्राप्तकर्ता कौन बने हैं? कावेह मदानी 
  8. हाल ही में किस भारतीय को ब्रिटेन सरकार से मानद नाइटहुड की उपाधि मिली है? एन. चंद्रशेखरन 
  9. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस 2026 किस थीम के साथ मनाया गया है? देखभाल और साझा करना 
  10. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2026 कब मनाया जाएगा? 21 मार्च

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

20 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (20 March 2026)

 
  1. हाल ही में किस देश ने स्वेच्छा से वापस जाने वाले अवैध प्रवासियों के लिए $2,600 का एग्जिट बोनस घोषित किया है? संयुक्त राज्य अमेरिका 
  2. हाल ही में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी (AIC) ने महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए कौन-सी पहल शुरू की है? कृषि सखी
  3. हाल ही में किस दक्षिण अमेरिकी देश ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से औपचारिक रूप से अपना नाम वापस लिया है? अर्जेंटीना 
  4. हाल ही में किस अमेरिकी संस्था के प्रमुख जो केंट ने ईरान युद्ध के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दिया है? नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर 
  5. हाल ही में विलियम डेलरिम्पल को किस किताब के लिए 2026 के मार्क लिंटन हिस्ट्री प्राइज़ से सम्मानित किया गया है? द गोल्डन रोड: हाउ एंशिएंट इंडिया ट्रांसफॉर्म्ड द वर्ल्ड 
  6. हाल ही में वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 में भारत ने कौन-सा स्थान हासिल किया है? 116वां 
  7. हाल ही में फीफा ने विश्व कप 2026 के लिए किसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म घोषित किया है? यूट्यूब 
  8. हाल ही में अतनु चक्रवर्ती ने किस बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन के पद से इस्तीफा दिया है? एचडीएफसी बैंक 
  9. हाल ही में चीन में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? विक्रम दोराईस्वामी 
  10. हाल ही में भारतीय सेना ने अमोघ ज्वाला अभ्यास कहाँ किया है? उत्तर प्रदेश

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

19 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (19 March 2026)

 
  1. हाल ही में यूनिक्लो ने किस भारतीय खिलाड़ी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है? जसप्रीत बुमराह
  2. हाल ही में चुनाव आयोग ने किस राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटाया है? पश्चिम बंगाल
  3. हाल ही में सेंट्रल बैंकिंग (लंदन) ने किस भारतीय बैंक को ‘इनिशिएटिव ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ दिया है? भारतीय रिजर्व बैंक
  4. हाल ही में पंजाब विधानसभा ने श्री गुरु तेग बहादुर वर्ल्ड-क्लास विश्वविद्यालय बिल 2026 को मंजूरी दी है। यह विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया जाएगा? आनंदपुर साहिब
  5. हाल ही में किस समिति ने गुजरात सरकार को समान नागरिक संहिता (UCC) पर रिपोर्ट सौंपी है? न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई समिति
  6. भारत विश्व नारियल उत्पादन का कितना प्रतिशत हिस्सा उत्पादित करता है? 30.37%
  7. हाल ही में किस राज्य में धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026 पारित किया गया है? महाराष्ट्र 
  8. हाल ही में विश्व समाज कार्य दिवस 2026 कब मनाया गया है? 17 मार्च
  9. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) को कितने व्यय के साथ मंजूरी दी है? 33,660 करोड़ रुपये 
  10. हाल ही में भारत और इंडोनेशिया ने किस मंदिर परिसर को पुनर्स्थापित करने के लिए साझेदारी की है? प्रम्बानन मंदिर
 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

18 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (18 March 2026)

 
  1. हाल ही में भारत ने पहले बिम्सटेक युवा पेशेवर विनिमय कार्यक्रम की मेजबानी कहाँ की है? महाराष्ट्र
  2. हाल ही में किस देश के खिलाड़ी सरफराज अहमद ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है? पाकिस्तान 
  3. हाल ही में जनजातीय कला मेला 2026 कहाँ आयोजित किया गया है? नई दिल्ली
  4. हाल ही में मतुआ धर्म मेला 2026 कहाँ आयोजित किया गया है? पश्चिम बंगाल 
  5. हाल ही में विश्व बैंक और भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोग्राम कितने व्यय से शुरू किया है? 299.66 मिलियन डॉलर 
  6. हाल ही में ट्यूलिप शो 2026 का उद्घाटन कहाँ किया गया है? श्रीनगर 
  7. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए साथी (SATHEE) ऐप किसके सहयोग से लॉन्च किया है? IIT कानपुर 
  8. हाल ही में द म्यूजिक अकादमी द्वारा संगीत कलानिधि पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा? जयंती कुमारेश 
  9. हाल ही में एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म CHYIMI के लिए न्यूयॉर्क शॉर्ट एनीमेशन फेस्टिवल (NYSAF) 2026 में बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड किसने जीता है? डॉ. पार्थ सारथी महंता 
  10. हाल ही में भारतीय नौसेना किस के द्वारा आयोजित सी ड्रैगन 2026 अभ्यास में भाग ले रही है? संयुक्त राज्य अमेरिका

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

17 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (17 March 2026)

 
  1. हाल ही में AMRUT 2.0 के तहत शहरी जल सेवाओं को मजबूत करने में महिला नेतृत्व वाली पहलों की भूमिका को उजागर करने के लिए कौन-सा महोत्सव आयोजित किया गया है? AMRUT मित्र महोत्सव
  2. हाल ही में फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स सूची में सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपति कौन बने हैं? सूर्या मिधा
  3. हाल ही में फॉर्मूला 1 के दूसरे सबसे कम उम्र के रेस विजेता कौन बने हैं? एंड्रिया किमी एंटोनेली
  4. हाल ही में शांतनु नारायण किस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा देंगे? एडोब 
  5. हाल ही में 98वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर किसने जीता है? माइकल बी. जॉर्डन 
  6. हाल ही में ज्ञानपीठ पुरस्कार का 60वां सम्मान किसने जीता है? आर. वैरामुथु 
  7. हाल ही में इंडियन वेल्स ओपन 2026 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता है? जैनिक सिनर 
  8. हाल ही में 120 मेगावाट लोअर कोपिली हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का उद्घाटन कहाँ किया गया है? असम 
  9. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस नदी पर भारत की पहली पूरी तरह से स्वचालित ड्राई बल्क कार्गो सुविधा का उद्घाटन किया है? हुगली नदी 
  10. हाल ही में राज्यसभा के किस मनोनीत सदस्य का कार्यकाल पूरा हो गया है? रंजन गोगोई

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

16 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (16 March 2026)

 
  1. हाल ही में एफआईएच महिला हॉकी विश्व क्वालीफायर के फाइनल में भारत को किस देश ने हराया है? इंग्लैंड 
  2. हाल ही में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है? भारत 
  3. हाल ही में भारत के 94वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं? मयंक चक्रवर्ती 
  4. हाल ही में किस कंपनी के ऑफिस एग्जीक्यूटिव राजेश झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है? माइक्रोसॉफ्ट 
  5. हाल ही में किस संघ के पूर्व महासचिव कुशल दास का निधन हो गया है? अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ 
  6. हाल ही में फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर कितना किया है? 7.5% 
  7. हाल ही में ग्रामीण पाइपलाइन द्वारा जल आपूर्ति की डिजिटल मैपिंग को सक्षम करने के लिए क्या लॉन्च किया गया है? सुजलम गांव आईडी 
  8. हाल ही में चिराग पासवान ने फूड प्रोसेसिंग इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन कहाँ किया है? असम 
  9. हाल ही में राष्ट्रपति भवन में दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए कौन सा उत्सव मनाया गया है? पर्पल फेस्ट 
  10. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 500 गांवों को प्राकृतिक कृषि गांव के रूप में विकसित करने की घोषणा की है? गुजरात

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

14 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (14 March 2026)

 
  1. हाल ही में स्वच्छता मॉनिटरिंग एंड ऑटोमेटेड रिपोर्टिंग टूल (SMART) किसने लॉन्च किया है? दिल्ली छावनी बोर्ड 
  2. हाल ही में आर. एन. रवि ने किस राज्य के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है ? पश्चिम बंगाल 
  3. हाल ही में तमिलनाडु के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में किसने शपथ ली है? राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर 
  4. हाल ही में भारतीय नौसेना का कौन सा जहाज मॉरीशस के 58वां राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुआ? INS त्रिकंद 
  5. हाल ही में डिजिटल ट्विन पहल लागू करने वाला देश का पहला बंदरगाह कौन सा बना है? वी. ओ. चिदंबरनार बंदरगाह 
  6. हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ‘क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा? शुभमन गिल 
  7. हाल ही में भारत का सुप्रीम कोर्ट ने OBC क्रीमी लेयर तय करने के लिए किसे केवल आरक्षण पात्रता का आधार से इंकार किया है? माता-पिता की आय 
  8. हाल ही में ‘पर्सनल कंप्यूटर’ AI एजेंट किसने लॉन्च किया है? पर्प्लेक्सिटी 
  9. हाल ही में इंटरनेशनल रेल कोच एक्सपो (IRCE) 2026 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? चेन्नई 
  10. हाल ही में किस राज्य के GI-टैग वाले जोहा चावल का निर्यात किया गया है? असम

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

13 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (13 March 2026) 

 
  1. हाल ही में दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में किसने शपथ ली है? तरनजीत सिंह संधू 
  2. हाल ही में किस देश की संसद ने वंशानुगत सांसदों को हटाने के विधेयक को मंजूरी दी है? ब्रिटेन 
  3. एशिया कप तीरंदाजी 2027 के दूसरे चरण की मेजबानी कौन करेगा? दिल्ली 
  4. हाल ही में किस संस्थान ने “अति उत्कृष्ट” एनएससीएसटीआई प्रत्यायन प्राप्त किया है? रक्षा मुख्यालय प्रशिक्षण संस्थान 
  5. हाल ही में दुनिया की पहली एक्वस एंजियोग्राफी के साथ मिनिमली इनवेसिव ग्लूकोमा सर्जरी कहाँ की गई है? आर्मी हॉस्पिटल, दिल्ली 
  6. हाल ही में भारत की पहली माइक्रोएल्गी आधारित प्योरएयर टावर कहाँ स्थापित की गई है? दिल्ली 
  7. हाल ही में विश्व किडनी दिवस 2026 कब मनाया गया है? 12 मार्च 
  8. हाल ही में इंडियन ऑर्किड फेस्टिवल 2026 कहाँ आयोजित किया गया है? सिक्किम 
  9. हाल ही में किस राज्य के कैबिनेट ने धर्म की स्वतंत्रता बिल 2026 को मंजूरी दी है? छत्तीसगढ़ 
  10. हाल ही में किस देश ने आधिकारिक रूप से फीफा विश्व कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है? ईरान  

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

12 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (12 March 2026)

 
  1. हाल ही में कौन सा देश भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदेगा? इंडोनेशिया
  2. हाल ही में किस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है? इंडिगो
  3. हाल ही में भारत का सुप्रीम कोर्ट ने किस केस में पहली बार पैसिव यूथेनेशिया की मंजूरी दी है? हरीश राणा केस
  4. हाल ही में जारी नवीनतम आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान किसने हासिल किया है? स्मृति मंधाना
  5. हाल ही में केंद्र सरकार ने मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बनाए रखने के लिए किस अधिनियम को लागू किया है? आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955
  6. हाल ही में किस राज्य के पान मेथी को पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (PPVFRA) से पेटेंट मिला है? राजस्थान
  7. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में मंजूरी दी है? मदुरै हवाई अड्डा
  8. हाल ही में किस देश ने ईरान की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को मानवीय वीज़ा प्रदान किया है? ऑस्ट्रेलिया
  9. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री को इंडिया-यूके एचीवर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है? जयंत चौधरी
  10. हाल ही में सैन्य अभ्यास कोल्ड रिस्पॉन्स 2026 किसने शुरू किया है? नाटो

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

11 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (11 March 2026)

 
  1. हाल ही में मिज़ोरम विधानसभा ने मिज़ो भाषा को भारतीय संविधान की किस अनुसूची में शामिल करने के लिए प्रस्ताव पारित किया है? 8वीं अनुसूची
  2. हाल ही में न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड की पहली महिला चीफ सुपरिटेंडेंट किसे नियुक्त किया गया है? आर. एम. नाचम्मई 
  3. हाल ही में भारतीय रेलवे ने अपनी महिला कर्मचारियों के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया है? SHINE ऐप 
  4. हाल ही में META लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 से किसे सम्मानित किया जाएगा? अमोल पालेकर 
  5. हाल ही में ग्रामीण क्षेत्रों में भारत की जलवायु सहनशीलता को मजबूत करने के लिए कौन सा चैलेंज शुरू किया गया है? नेशनल क्लाइमेट स्टैक इनोवेशन चैलेंज 
  6. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य भर में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड पहुंच को बढ़ाने के लिए कौन सा प्रोजेक्ट लॉन्च किया है? प्रोजेक्ट गंगा 
  7. हाल ही में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का 57वाँ स्थापना दिवस कब मनाया गया है? 10 मार्च 
  8. हाल ही में चीता की संख्या भारत में बढ़कर कितनी हो गई है? 53 
  9. हाल ही में HIV और सिफलिस के मातृ-से-बच्चे संचरण (EMTCT) को समाप्त करने वाला यूरोपीय संघ में पहला देश कौन सा बना है? डेनमार्क 
  10. हाल ही में AAHAR इंटरनेशनल फूड एंड हॉस्पिटैलिटी फेयर के 40वें संस्करण का उद्घाटन किसने किया है? पीयूष गोयल 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

10 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (10 March 2026)

 
  1. हाल ही में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य किसे नियुक्त किया गया है? बर्जिस देसाई
  2. हाल ही में जारी SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, 2020–24 के बीच वैश्विक स्तर पर भारत सबसे बड़ा हथियार आयातक किस क्रम पर है? दूसरा
  3. हाल ही में भारत ने किस देश में अल नीनो के कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न होने पर मानवीय सहायता भेजी है? मलावी
  4. हाल ही में तेलंगाना गद्दार अवार्ड्स 2025 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसने जीता है? रश्मिका मंदाना
  5. हाल ही में दिवंगत के. जी. जॉर्ज को किसमें योगदान के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया था? 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध
  6. हाल ही में सरकार ने ‘सरपंच पति’ प्रथा से निपटने के लिए कौन सा अभियान शुरू किया है? प्रॉक्सी सरपंच को ना कहें
  7. हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली रिंग मेट्रो कहाँ शुरू की है? दिल्ली
  8. हाल ही में ईरान ने नए सुप्रीम लीडर के रूप में किसे चुना है? मोजतबा खामेनेई
  9. हाल ही में सबसे बड़े लेज़िम नृत्य के लिए नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड किस राज्य में स्थापित किया गया है? महाराष्ट्र
  10. हाल ही में फ़ॉर्मूला 1 2026 ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स किसने जीता है? जॉर्ज रसेल

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

09 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (09 March 2026)

 
  1. ICC MEN'S T-20 विश्व कप 2026 का विजेता कौन बना? भारत 
  2. हाल ही में पश्चिमी कमान के अगले जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) किसे नियुक्त किया गया है? पुष्पेंद्र पाल सिंह 
  3. हाल ही में कोटा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की आधारशिला किसने रखी है? नरेन्द्र मोदी 
  4. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 कब मनाया गया? 8 मार्च 
  5. हाल ही में किस एशियाई देश ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध की घोषणा की है? इंडोनेशिया 
  6. हाल ही में एल एंड टी फाइनेंस ने भारत में महिला उद्यमियों का समर्थन करने के लिए किस कार्यक्रम की शुरुआत की है? स्पूर्ती कार्यक्रम 
  7. हाल ही में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 कहाँ आयोजित किए जाएंगे? छत्तीसगढ़ 
  8. हाल ही में अनीता शुक्ला को किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है? इक्वाडोर 
  9. हाल ही में किस राज्य में ‘स्टैंड विद हर’ अभियान की शुरुआत की गई है? तेलंगाना 
  10. हाल ही में DGCA ने आधिकारिक रूप से किस हवाई अड्डे को हवाईअड्डा लाइसेंस प्रदान किया है? नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

07 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (07 March 2026)

 
  1. हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने अपने पद से त्याग पत्र दिया है? पश्चिम बंगाल 
  2. हाल ही में किस देश ने भारत से पोल्ट्री और अंडों के आयात पर प्रतिबंध लगाया है? सऊदी अरब 
  3. हाल ही में सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) प्रमुखों का 7वाँ अखिल भारत सम्मेलन किसकी अध्यक्षता में आयोजित किया गया है? सोनाली मिश्रा 
  4. हाल ही में दिवंगत जतिंदर मेहरा का संबंध किस उद्योग से था? इस्पात और धातु 
  5. हाल ही में ‘मीहेल्थ’ मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ कहाँ किया गया है? केरल
  6. हाल ही में विश्व की पहली पेशेवर फ्रेंचाइजी आधारित रोड साइक्लिंग लीग का आयोजन कौन सा देश करेगा? भारत 
  7. हाल ही में CISF के 57वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कौन शामिल हुए? अमित शाह 
  8. हाल ही में किस राज्य ने प्रजनन दर बढ़ाने के लिए दूसरे और तीसरे बच्चे के लिए 25,000 रुपये का प्रोत्साहन घोषित किया है? आंध्र प्रदेश 
  9. हाल ही में यूनेस्को के सतत विकास के लिए विश्व इंजीनियरिंग दिवस (WED) 2026 के लिए आधिकारिक साझेदार के रूप में किसे चुना गया है? अदानी समूह 
  10. हाल ही में लद्दाख का उपराज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है? विनय कुमार सक्सेना 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

06 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (06 March 2026)

 
  1. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय निरस्त्रीकरण और हथियार प्रसार रोकथाम जागरूकता दिवस 2026 कब मनाया गया है? 5 मार्च
  2. हाल ही में किस राज्य ने महिलाओं के लिए 'नारी अदालत' नामक पायलट योजना शुरू की है? त्रिपुरा 
  3. हाल ही में किस ग्रह पर प्राचीन समुद्र और समुद्र तटों के नए वैज्ञानिक संकेत मिले हैं? मंगल
  4. हाल ही में किस देश ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन पर पब्लिक कंसल्टेशन शुरू किया है? यूनाइटेड किंगडम 
  5. हाल ही में जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया ने किस राज्य के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए साझेदारी की है? गुजरात 
  6. हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के किस राज्य में महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा का अनावरण किया गया है? मोंटाना 
  7. हाल ही में दिवंगत एच.के. दुआ किस देश में भारत के राजदूत रहे थे? डेनमार्क 
  8. हाल ही में मुहामेत मालो 2026 कुश्ती टूर्नामेंट में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं?
  9. हाल ही में टी20 विश्व कप का सबसे तेज शतक किसने लगाया है? फिन एलन 
  10. हाल ही में अट्टुकल पोंगाला 2026 कहाँ मनाया गया? तिरुवनंतपुरम

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

05 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (05 March 2026)

 
  1. हाल ही में जारी नवीनतम विश्व मोटापा एटलस 2026 के अनुसार भारत दुनिया भर में बच्चों में मोटापे के मामले में किस स्थान पर है? दूसरे
  2. हाल ही में जल दाह को कानूनी रूप से मान्यता देने वाला यूनाइटेड किंगडम का पहला देश कौन-सा बना है? स्कॉटलैंड 
  3. हाल ही में भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने किस क्षेत्र के वन्यजीव संरक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? लद्दाख 
  4. हाल ही में होने वाले 11वें ‘रायसीना डायलॉग 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में कौन शामिल होंगे? अलेक्जेंडर स्टब 
  5. हाल ही में किस राज्य ने भारत का पहला पूरी तरह से एकीकृत ऑनलाइन प्लेटफार्म “दिव्यांग सहायक पोर्टल” लॉन्च किया है? महाराष्ट्र 
  6. हाल ही में नौसेना आयुध निदेशालय (DGONA) के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? बी.पी. सिंह 
  7. हाल ही में कोल्ली हिल्स में किस राज्य का पहला डार्क स्काई पार्क लॉन्च किया गया है? तमिलनाडु 
  8. हाल ही में श्रीनगर सेंट्रल जेल की पहली कश्मीरी महिला सुपरिटेंडेंट कौन बनी हैं? सबा शॉल 
  9. हाल ही में विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2026 कब मनाया गया? 1 मार्च 
  10. हाल ही में मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए ‘हनुमान’ परियोजना कहाँ लॉन्च की गई है? आंध्र प्रदेश

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

02 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (02 March 2026)

 
  1. हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2025–26 का खिताब किसने जीता है? जम्मू और कश्मीर
  2. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माइक्रोन एटीएमपी सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया है? गुजरात 
  3. हाल ही में किस देश से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को लाया गया है? बोत्सवाना
  4. हाल ही में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेंगे? ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया 
  5. हाल ही में किस राज्य का सौंदला भारत का पहला ‘जाति-मुक्त’ गाँव बना है? महाराष्ट्र 
  6. हाल ही में पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान में कौन-सा ऑपरेशन चलाया है? ऑपरेशन ग़ज़ाब लिल-हक 
  7. हाल ही में माउंट आबू का नाम बदलकर क्या किया गया है? आबूराज 
  8. हाल ही में केंद्र ने ओडिशा के पारादीप पोर्ट पर कितनी राशि की ग्रीन हाइड्रोजन जेट्टी परियोजना को मंजूरी दी है? 797.17 करोड़ रुपये 
  9. हाल ही में महाराष्ट्र में लेज़र इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव ऑब्ज़र्वेटरी (LIGO) कौन स्थापित करेगा? लार्सन एंड टूब्रो 
  10. हाल ही में किस संस्था के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बोर्गे ब्रेंडे ने अपने पद से इस्तीफा दिया है? वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

27 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (27 February 2026)

 
  1. हाल ही में EY एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया है? दीपिंदर गोयल
  2. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश की संसद के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है? इज़राइल
  3. हाल ही में जारी IISS रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया का सबसे लंबा बियॉन्ड-विजुअल-रेंज (BVR) वायु-से-वायु संघर्ष कौन-सा है? ऑपरेशन सिंदूर
  4. हाल ही में अभिनव बिंद्रा ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की एथलीट्स कमीशन के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। कमीशन में उनका स्थान किसने लिया है? हम्फ्री कायांगे
  5. हाल ही में दिवंगत थिरु आर. नल्लाकन्नू का संबंध किस राज्य से था? तमिलनाडु
  6. हाल ही में वूमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब किसने जीता है? भारत 
  7. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का 61वां सत्र किसकी अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है? सिद्धार्थो रेजा सूर्योदिपुरो
  8. हाल ही में भारत के पहले राष्ट्रीय परिणाम-आधारित पर्यावरण पुरस्कार के रूप में किसकी घोषणा की गई है? शून्य पुरस्कार
  9. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अपना हाई-सिक्योरिटी टियर-IV डेटा सेंटर कहाँ शुरू किया है? भुवनेश्वर
  10. हाल ही में ‘स्नो लेपर्ड’ नामक एलीट स्क्वाड को किसने लॉन्च किया है? जम्मू और कश्मीर पुलिस

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

26 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today ( 26 February 2026)

 
  1. हाल ही में नीति आयोग के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? निधि छिब्बर 
  2. हाल ही में स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है? राजन बजाज 
  3. हाल ही में तिरुमाला मंदिर की खाद्य परीक्षण लैब में किस देश की ई-नोज़ और ई-टंग तकनीकें तैनात की जाएँगी? फ्रांस 
  4. हाल ही में को जोस मारिया बाल्काज़र किस देश का अंतरिम राष्ट्रपति चुना गया है? पेरू 
  5. हाल ही में किसके द्वारा लिखित गुजराती जीवनी “विश्वगुरु श्रीला प्रभुपाद” का विमोचन किया गया है? डॉ. उषा उपाध्याय 
  6. हाल ही में केंद्र की ‘राहवीर’ योजना को कहाँ लागू किया जाएगा? दिल्ली 
  7. हाल ही में भारतीय सेना के किस कॉर्प्स ने स्ट्रेला-10 वीएसएचओआरएडीएस की उच्च-तीव्रता परीक्षण शूटिंग आयोजित की है? कोणार्क कॉर्प्स 
  8. हाल ही में ‘खड़ग शक्ति 2026’ अभ्यास कहाँ आयोजित किया गया है? राजस्थान 
  9. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ अपनी कर संधि से सर्वाधिक पसंदीदा राष्ट्र (MFN) क्लॉज हटाया है? फ्रांस 
  10. हाल ही में मिलानो कॉर्टिना 2026 विंटर ओलंपिक्स की पदक तालिका में शीर्ष स्थान किस देश ने हासिल किया है? नॉर्वे

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

   

Daily Current Affairs-2023

1

हाल ही में कैलाश सत्यार्थी के द्वारा लिखित पुस्तक करुणा: द पावर ऑफ कम्पैशन जारी की गई|

सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन (Satyarthi Movement for Global Compassion) ने हार्पर कॉलिन्स (HarperCollins) के साथ मिलकर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक 'करुणा: द पॉवर ऑफ कम्पैशन (Karuna: The Power of Compassion)' जारी की है| इस पुस्तक का औपचारिक अनावरण न्यायमूर्ति सूर्यकांत (भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश) और डॉ. किरण बेदी (पूर्व उपराज्यपाल, पुडुचेरी) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ| यह पुस्तक बताती हैं कि करुणा हमारे व्यक्तिगत, सामाजिक और वैश्विक समस्याओं का उत्तर है, और एक बेहतर भविष्य की कुंजी है|

2

हाल ही में गुजरात सरकार ने सुगम डिजिटल पहल के तहत 20 उच्च मांग वाली नागरिक सेवाओं को डिजिटाइज किया है|

गुजरात प्रशासनिक सुधार समिति (Gujarat Administrative Reforms Committee GARC) की पांचवीं रिपोर्ट की सिफारिशों पर कार्रवाई करते हुए, गुजरात सरकार ने सुगम डिजिटल गुजरात पहल के तहत 20 उच्च-मांग वाली नागरिक सेवाओं (high-demand citizen services) को डिजिटाइज़ (digitised) किया है, जिससे इन सेवाओं की एंड-टू-एंड ऑनलाइन डिलीवरी संभव हो गई है| इन सेवाओं में पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र (ग्रामीण और शहरी), गैर-क्रिमी लेयर प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाणपत्र, राशन कार्ड शामिल हैं| इस में पहुंच और पारदर्शिता बेहतर बनाने के लिए आधार प्रमाणीकरण, डिजीलॉकर, ई-साइन और यूपीआई भुगतान का उपयोग किया गया है| उद्देश्य: सेवाओं को बिना चेहरे, बिना नकद और बिना कागज के बनाना| पहल का पहला चरण पांच प्रमुख विभागों की 20 उच्च-मांग वाली सेवाओं को कवर करता है|

3

हाल ही में जापान ने मिनामिटोरिशिमा द्वीप के निकट रेयर अर्थ एलिमेंट्स के भंडार की खोज की है|

जापानी गहरे समुद्र ड्रिलिंग पोत चिक्यू (Japanese deep-sea drilling vessel Chikyu) ने मिनामिटोरिशिमा द्वीप (Minamitorishima island) के पास प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) के लगभग 6,000 मीटर नीचे से दुर्लभ पृथ्वी तत्वों (rare earth elements) वाले सेडिमेंट (sediment) को खोजा है| यह टोक्यो के दक्षिण में एक दूरदराज़ द्वीप है, जापान की विशेष आर्थिक क्षेत्र (Japan’s exclusive economic zone) के भीतर है| सामुद्रिक सेडिमेंट को शोध पोत चिक्यू द्वारा उठाया गया| यह दुर्लभ पृथ्वी खनिज-समृद्ध तलछट का 16 मिलियन मीट्रिक टन का डिपॉज़िट है, जिसमें 17 विभिन्न धातुएँ शामिल हैं| इस क्षेत्र में यिट्रियम (yttrium) इतना है कि यह 780 वर्षों के लिए सभी वर्तमान वैश्विक आवश्यकता को पूरा कर सके और डिस्प्रोसियम (dysprosium) इतना है कि यह 730 वर्षों के डिस्प्रोसियम की मांग को पूरा कर सके| ये दो खनिज दुनिया के सबसे मजबूत स्थायी मैग्नेट (permanent magnets) बनाने के लिए आवश्यक हैं|

4

हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने रियल-टाइम आंतरिक लेखा परीक्षा पोर्टल (IAP) लॉन्च किया है|

ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development) ने पुरानी और कागजी ऑडिट प्रक्रिया को बदलते हुए रियल-टाइम आंतरिक लेखा परीक्षा पोर्टल (Internal Audit Portal (IAP) लॉन्च किया है| यह राष्ट्रीय सूचना केंद्र (National Informatics Centre (NIC)) द्वारा विकसित पोर्टल है. इसमें सचिव स्तर (secretary-level access) की पहुंच का एकीकरण है, जो सभी विभागों में ऑडिट की स्थिति की प्रत्यक्ष और शीर्ष-स्तरीय निगरानी की अनुमति देता है| इससे सभी ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में अभूतपूर्व जवाबदेही सुनिश्चित होती है|

5

हाल ही में हिमाचल प्रदेश में स्थित शिपकी-ला दर्रा से भारत-चीन सीमा पार व्यापार पुनः शुरू किया जाएगा|

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित शिपकी-ला दर्रा (Shipki La Pass) से भारत और चीन (China) के बीच सीमा पार व्यापार 1 जून, 2026 से शुरू होगा| यह कोविड के कारण 2020 से बंद था| इस व्यापार व्यवस्था के अन्तर्गत 40 प्रकार के उत्पादों का आदान-प्रदान किया जायेगा. इसमें आटा, चावल, गुड़, तेल, हल्दी, मसाले, नमक, कालीन, बर्तन और सूखे मेवे जैसे स्थानीय उत्पाद शामिल हैं|

6

हाल ही में GARBH-INi पहल के तहत 12,000 महिलाओं को शामिल करते हुए भारत की सबसे बड़ी प्रेग्नेंसी कोहोर्ट स्टडी की घोषणा की गई है|

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री (Union Minister of Science and Technology) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने GARBH-INi पहल (GARBH-INi initiative) के तहत 12,000 महिलाओं को शामिल करते हुए भारत के सबसे बड़े गर्भावस्था समूह (pregnancy cohort) अध्ययन की घोषणा की| हाल ही में उन्होनें नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में "GARBH-INi (जन्म परिणामों पर उन्नत अनुसंधान के लिए अंतर्विषयक समूह) के निष्कर्षों और परिणामों का प्रसार (Disseminating Learnings and Outcomes of GARBH-INi (Interdisciplinary Group for Advanced Research on Birth Outcomes))" नामक कार्यक्रम को संबोधित किया| उद्देश्य (Objective): प्रीटर्म जन्मों (preterm births) (समय से पहले जन्म) की समस्या को हल करने के लिए स्वदेशी, एआई-आधारित समाधान विकसित करना |

7

हाल ही में कोल्ड डेजर्ट रिवर बैंक रिस्टोरेशन प्रोजेक्ट सिंधु नदी के किनारे शुरू किया गया है|

हाल ही में लद्दाख के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने स्पितुक फारका में सिंधु नदी ग्रीन कॉरिडोर इको-रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट (Indus River Green Corridor eco-restoration project) का शुभारंभ किया| यह पहल भारत में एक अनोखी कोल्ड डेजर्ट रिवर बैंक रिस्टोरेशन परियोजना (Cold Desert River Bank Restoration Project) है| उद्देश्य (Objective): सिंधु नदी के किनारों की पारिस्थितिक अखंडता को बहाल करना और लेह-लद्दाख के नाज़ुक रेगिस्तानी परिदृश्य में हरे बफर बनाना |

8

हाल ही में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को ई-बाइक और ई-स्कूटर चलाने से क्वींसलैंड में प्रतिबंधित किया जाएगा|

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड (Australian state of Queensland) में नई सुरक्षा कानूनों के तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों को ई-बाइक और ई-स्कूटर (E-Bikes and E-Scooters) चलाने से प्रतिबंधित (Ban) किया जाएगा| नए कानून ई-मोबिलिटी डिवाइस पर फुटपाथ पर 10 किमी प्रति घंटे की गति सीमा भी लागू करेंगे और पुलिस को अवैध इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस (illegal electric mobility devices) जब्त और नष्ट करने तथा चालकों को यादृच्छिक श्वास परीक्षण (random breath tests) के अधीन करने का अतिरिक्त अधिकार देंगे| नई कानूनों के तहत, ई-बाइक और ई-स्कूटर चालक को कम से कम क्वींसलैंड लर्नर ड्राइवर का लाइसेंस होना आवश्यक होगा, जिसकी न्यूनतम आयु 16 वर्ष है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें सड़क नियमों का ज्ञान हो| 2025 में क्वींसलैंड में ई-मोबिलिटी से संबंधित घटनाओं में 12 लोग मारे गए और 6,300 घायल हुए थे|

9

हाल ही में ईंधन वितरण की शुरुआत करने वाला पहला यूरोपीय संघ देश स्लोवेनिया बना है|

हाल ही में जारी पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ऊर्जा व्यवधानों (energy disruptions) से निपटने के लिए, और क्षेत्र में ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि के कारण, स्लोवेनिया (Slovenia) ईंधन राशनिंग (fuel rationing) की शुरुआत करने वाला पहला यूरोपीय संघ (EU) देश बन गया है| निजी ड्राइवरों को प्रतिदिन अधिकतम 50 लीटर खरीदने की अनुमति है, जबकि व्यवसाय और किसान 200 लीटर तक खरीद सकते हैं| यह कदम ईंधन पर्यटन में वृद्धि के बाद आया है, जिसमें पड़ोसी देशों, विशेष रूप से ऑस्ट्रिया के ड्राइवर सस्ते नियंत्रित ईंधन की कीमतों का फायदा उठाने के लिए सीमा पार कर रहे हैं|

10

हाल ही में विश्व क्षय रोग दिवस 2026 24 मार्च को मनाया गया|

विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस (World Tuberculosis (TB) Day) हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है| विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस 2026 की थीम: "हाँ! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं (Yes! We Can End TB)"| उद्देश्य: दुनिया की सबसे घातक संक्रामक बीमारी टीबी को खत्म करने की ज़रूरत के बारे में जागरूकता बढ़ाना | यह दिन 1882 में डॉ. रॉबर्ट कोच (Dr. Robert Koch) द्वारा टीबी पैदा करने वाले जीवाणु की खोज का प्रतीक है| भारत में 1982 से यह दिन मनाया जाता रहा है| स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया| इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिन का सघन टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (TB Mukt Bharat Abhiyaan – 100 Days Campaign) को हरी झंडी दिखाई और टीबी मुक्त भारत ऐप और टीबी मुक्त शहरी वार्ड पहल (TB Mukt Bharat App and the TB Mukt Urban Ward Initiative) का शुभारंभ किया|

1

हाल ही में दिवंगत के. गोविंद भट्ट को वर्ष 2016 संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

कर्नाटक के यक्षज्ञान (Yakshagana) गाने वाले कलाकार सुरिकुमेरु के.गोविंद भट्ट का 88 साल में निधन हो गया| यक्षगान कर्नाटक का एक पारंपरिक लोक नृत्य-नाट्य रूप (traditional folk dance-drama form) है| 2008 में उन को कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार (Karnataka Rajyotsava Award) मिला, कन्नड़ संस्कृति में योगदान के लिए कन्नड़ साहित्य परिषद पुरस्कार (Kannada Sahitya Parishad Award) मिला|

2

22 मार्च 2026 को बिहार राज्य का 114वां स्थापना दिवस मनाया गया|

22 मार्च 2026 को बिहार ने अपना 114वां स्थापना दिवस (Foundation Day) मनाया| इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में तीन दिन तक चलने वाला राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है| इसका उद्घाटन, मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमार ने किया और राज्यपाल, सैयद अता हसनैन 24 मार्च को समापन समारोह में भाग लेंगे| थीम: "उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार (Unnat Bihar, Bright Bihar)"| बिहार 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बना था|

3

हाल ही में के. राम मोहन नायडू ने प्रसाद योजना के तहत अरसावल्ली सूर्य मंदिर के विकास योजना की घोषणा की|

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री (Union Minister of Civil Aviation) के. राम मोहन नायडू ने प्रसाद योजना (PRASAD scheme) के अंतर्गत आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के अरसावल्ली श्री सूर्य नारायण स्वामी मंदिर (Arasavalli Sri Surya Narayana Swamy Temple) के विकास के लिए व्यापक योजना की घोषणा की है| इस में एक मॉडर्न किचन, डाइनिंग हॉल, तीर्थयात्रियों के रहने की जगह और बेहतर रोड कनेक्टिविटी शामिल है| उद्देश्य (Objective): श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार करना | इसके अलावा उन्होंने इंद्रपुष्करिणी मंदिर के सरोवर के आधुनिकीकरण (modernization) की आधारशिला रखी| तालाब के निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ रुपये पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 58 करोड़ रुपये की राशि प्रस्‍तावित है| एपीएचबी कॉलोनी में 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित करगिल विजय पार्क (Kargil Vijay Park) का उद्घाटन किया| यह पार्क करगिल युद्ध के शहीद चिंतदा मोहन राव और श्रीकाकुलम जिले के 58 सैनिकों के सम्मान में बनाया गया है|

4

हाल ही में दिवंगत मार्शल आर्ट के दिग्गज चक नॉरिस की आत्मकथा का नाम एगेंस्ट ऑल ऑड्स: माय स्टोरी है|

चक नोरिस (Chuck Norris), प्रसिद्ध अमेरिकी मार्शल कलाकार (American martial artist) और एक्शन स्टार, जो दुनियाभर में "वॉकर, टेक्सास रेंजर (Walker, Texas Ranger)' के लिए जाने जाते हैं, का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं| उन्होनें ‘लोन वुल्फ मैकक्वेड’, ‘कोड ऑफ साइलेंस’ और ‘वे ऑफ द ड्रैगन’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है| वह 1972 में रिलीज़ हुई एक फिल्म में ब्रूस ली (Bruce Lee) के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन लड़ाई के बाद और भी अधिक प्रसिद्ध हो गए थे|

5

हाल ही में शहीद दिवस 2025 23 मार्च को मनाया गया|

शहीद दिवस (Shaheed Diwas or Martyrs' Day) 23 मार्च को मनाया जाता है, जो भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को सम्मान देता है, जिन्हें 23 मार्च, 1931 को लाहौर जेल में अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी| शहीद दिवस भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की बहादुरी और समर्पण के लिए एक श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी|

6

हाल ही में सरहुल पर्व मुख्यतः झारखंड में मनाया गया है|

झारखंड का प्रमुख आदिवासी प्रकृति पर्व सरहुल (Sarhul festival) हाल ही में 21 मार्च, 2026 को मनाया गया है| इस में “साल वृक्ष की पूजा” की जाती है| इस की शुरुआत 'केकड़ा पकड़ाई' और 'जल रखाई' की रस्म के साथ की जाती है| उरांव समुदाय इसे ‘खद्दी’, मुंडा समुदाय ‘बा परब’ और संथाल समाज ‘बहा परब’ के नाम से मनाता है| यह पर्व तीन दिनों तक मनाया जाता है| पहले दिन घरों और पवित्र स्थलों की सफाई की जाती है और पुजारी व्रत रखते हैं| दूसरे दिन मुख्य पूजा ‘सरना स्थल’ पर होती है, जहां धार्मिक अनुष्ठान, बलि और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं| तीसरे दिन ‘फूल खोंसी’ की परंपरा निभाई जाती है, जिसमें पाहन घर-घर जाकर सखुआ के फूल देकर आशीर्वाद देते हैं| यह पर्व झारखंड के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत कई राज्यों में मनाया जाता है|

7

हाल ही में तमिलनाडु में तेजी से फैल रही आक्रामक विदेशी प्रजाति प्रोसोपिस जुलिफ्लोरा को हटाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं|

मद्रास उच्च न्यायालय (Madras High Court) ने तमिलनाडु में तेजी से फैल रही आक्रामक विदेशी प्रजाति ‘प्रोसोपिस जुलिफ्लोरा (Prosopis juliflora)’ को हटाने के लिए 34 महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं| प्रोसोपिस जुलिफ़्लोरा एक तेज़ी से बढ़ने वाला, सूखे-प्रतिरोधी झाड़ी (drought-tolerant shrub) या छोटा पेड़ है, जो मध्य और दक्षिण अमेरिका (Central and South America) का मूल निवासी है| अब इसे दुनिया के शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों (arid and semi-arid regions) में सबसे घातक आक्रामक प्रजातियों में से एक माना जाता है| यह फैबेसी (Fabaceae) परिवार से संबंधित है और इसे सामान्यतः ‘मेस्क्वाइट’ कहा जाता है|

8

हाल ही में पेत उत्सव गोवा में मनाया गया है|

गोवा के बिचोलिम क्षेत्र के मुलगांव में स्थानीय लोकदेवी केलबाई देवी का पारंपरिक “पेत” उत्सव ("Peth" festival) की शुरुआत 23 मार्च को मध्यरात्रि से हुई| इसमें देवी केलबाई की वार्षिक यात्रा "पेटेची जत्रा (Pethechi Zatra)' है, भक्त मुलगांव में केलबाई मंदिर में इकट्ठा होते हैं और मायेम तक एक शोभायात्रा में भाग लेते हैं, जहाँ देवी को एक बांस की टोकरी में जिसे पेत कहा जाता है, ले जाया जाता है| “पेत” को एक विशेष व्यक्ति, जिसे “मोडे” कहा जाता है, अपने सिर पर उठाकर ले जाता है| यह यात्रा देवी के अपनी बहन से मिलने का प्रतीक है, जो माया केलबाई पंचायतन देवस्थान से जुड़ी मानी जाती हैं|

9

हाल ही में इंडियन ओपन 2026 स्क्वैश टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब अनाहत सिंह ने जीता है|

हाल ही में अनाहत सिंह ने मिस्र की खिलाड़ी हाना मोआताज़ (Hana Moataz of Egypt) को 3-1 से हराकर इंडियन ओपन 2026 स्क्वैश टूर्नामेंट (JSW Indian Open 2026 squash tournament) में महिला एकल खिताब (women's singles) जीता है| अभय सिंह ने वीर चोटरानी को हराकर पुरुष एकल खिताब (men's singles) जीता है|

10

हाल ही में सिक्किम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (SIFF) 2026 का पहला संस्करण आयोजित किया गया है|

सिक्किम के गंगटोक में 19 से 22 मार्च तक पहला सिक्किम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Sikkim International Film Festival (SIFF) 2026) 2026 आयोजित किया गया| सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने फेस्टिवल का उद्घाटन किया| इसे सूचना और जनसंपर्क विभाग, सिक्किम सरकार द्वारा, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (National Film Development Corporation) के सहयोग से आयोजित किया गया| इसमें 19 देशों की 42 फिल्में दिखाई गईं, जिनमें 15 इंटरनेशनल प्रीमियर भी शामिल थे| फेस्टिवल की शुरुआत BAFTA-विनिंग मणिपुरी ड्रामा बूंग से हुई और इसमें नेपाल की बोक्शी और केरल की एनोमी जैसी फिल्में शामिल थीं|

1

हाल ही में भारत वन्यजीव संस्थान (WII) सोसाइटी की 27वीं वार्षिक आम बैठक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में आयोजित की गई है|

21 मार्च को भारत वन्यजीव संस्थान (Wildlife Institute of India (WII) Society) सोसाइटी की 27वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting (AGM) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून (Indira Gandhi National Forest Academy (IGNFA), Dehradun) में आयोजित की गई है| इस की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने की| वित्त वर्ष 2024-25 के लिए डब्ल्यूआईआई की वार्षिक रिपोर्ट (Annual Report of WII for the financial year 2024–25) और लेखापरीक्षित खातों को अनुमोदन के लिए विचाराधीन रखा गया| भारतीय वन्यजीव संस्थान पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है| यह वन्यजीव संरक्षण से संबंधित मामलों में केंद्र और राज्य सरकारों को वन्यजीव अनुसंधान, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और सलाहकार सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है|

2

हाल ही में विश्व कठपुतली दिवस 2026 21 मार्च को मनाया गया है |

विश्व कठपुतली दिवस (World Puppetry Day) हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है| उद्देश्य (Objective): कठपुतली कला को वैश्विक कला के रूप में मान्यता देना और दुनिया में कठपुतली कलाकारों को बढ़ावा देना | थीम: "जीवन के प्रकाश का जश्न — याया कुलिबाली द्वारा 'हाइना का सपना (Celebrating the Light of Life — The Hyena’s Dream by Yaya Coulibaly)"| थीम माली के बामनन लोगों (Bamanan people of Mali) पर केंद्रित होगी, जिनकी कठपुतली की एक समृद्ध परंपरा है| इसकी शुरुआत वर्ष 2003 में UNIMA (यूनियन इंटरनेशनेल डे ला मैरिओनेट UNIMA (Union Internationale de la Marionnette) द्वारा की गई थी |

3

हाल ही में विश्व कविता दिवस 2026 21 मार्च को मनाया गया है|

विश्व कविता दिवस (World Poetry Day) हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है| वर्ष 2026 की थीम: "एकता, शांति और छंद के माध्यम से सांस्कृतिक अभिव्यक्ति (Unity, Peace, and Cultural Expression through Verse)"| यह दिवस मानवता के सबसे कीमती सांस्कृतिक और भाषाई अभिव्यक्ति और पहचान के रूपों में से एक का जश्न मनाता है| इस उत्सव की आधिकारिक स्थापना यूनेस्को (UNESCO) द्वारा 1999 में पेरिस में अपनी 30वीं महासभा (30th General Conference in Paris) के दौरान की गई थी|

4

हाल ही में पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी का 17 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड कैमरन मैकएवॉय ने तोड़ा है|

ऑस्ट्रेलिया के ओलंपिक और विश्व चैंपियन तैराक कैमरन मैकएवॉय (Australian Olympic and world champion swimmer Cameron McEvoy) ने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल (men's 50m freestyle) का 17 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड (world record) तोड़ा है| उन्होनें शेन्ज़ेन में चाइना ओपन (China Open in Shenzhen) में 20.88 सेकंड का समय दर्ज किया, और यह ब्राजील के तैराक सेसार सिएलो (Brazilian swimmer Cesar Cielo) के पिछले रिकॉर्ड से 0.03 सेकंड कम है| सेसार सिएलो ने 2009 में तैराकी के तथाकथित ‘सुपर सूट’ युग के दौरान 20.91 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड बनाया था|

5

हाल ही में चापचार कुट 2026 (वसंत उत्सव) मिजोरम में मनाया गया है|

मिजोरम का प्रमुख वसंत उत्सव चापचार कुट (spring festival, Chapchar Kut) हाल ही में मिजो समुदाय द्वारा मनाया गया है| इसे वसंत ऋतु में ‘झूम कटाई (Jhum Cultivation)’ पूरी होने के बाद मनाया जाता है| इस वर्ष 2026 की थीम 'जो नुन जे मावी – इनरेमना (मिजो नैतिकता – सामंजस्य Jo Nun Je Mawi – Inremna (Mizo Ethics – Harmony)' थी| इसमें ‘चेराव’ या बांस नृत्य ('Cheraw' or bamboo dance) किया जाता है| यह त्योहार सर्दियों के अंत और वसंत के आगमन का प्रतीक है|

6

हाल ही में भारत पड़ोसी देश भूटान के साथ जल्द ही UPI आधारित क्रॉस-बॉर्डर मनी ट्रांसफर सेवा शुरू करेगा|

भारत और भूटान (Bhutan) ने सीमा पार रेमिटेंस (धन हस्तांतरण सेवा) पहल (cross-border remittance (money transfer) initiative) शुरू करने की घोषणा की है| यह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface (UPI) और यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (Universal Postal Union (UPU) पोज़ट्रांसफर सिस्टम का उपयोग करेगी| उद्देश्य: वित्तीय कनेक्टिविटी को बढ़ाना और दोनों देशों के नागरिकों के लिए डिजिटल रेमिटेंस सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना| इंडिया पोस्ट और भूटान पोस्ट (Bhutan Post) के बीच यह सहयोग एक समझौता ज्ञापन (MoU) के जरिए संरचित किया गया है, जो डाक संचालन, प्रौद्योगिकी विकास, क्षमता निर्माण, लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी, ताम्रपत्र विज्ञान, और ज्ञान आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है|

7

हाल ही में राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान प्रारंभ 2026 निर्मला सीतारमण ने लॉन्च किया है|

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 मार्च 2026 को नई दिल्ली में इनकम टैक्स पोर्टल 2.0 (Income Tax Portal 2.0) और राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान ‘प्रारंभ 2026 (nationwide awareness campaign- PRARAMBH 2026)’ को लॉन्च किया है. उन्होनें AI चैटबॉट 'कर साथी (Kar Saathi- AI ​​chatbot)' भी लांच किया| यह आयकर विभाग का ‘आयकर अधिनियम, 2025 (Income Tax Act, 2025)’ के बारे में देशव्यापी जागरूकता अभियान है| उद्देश्य (Objective): नए आयकर अधिनियम 2025 (1 अप्रैल 2026 से लागू) के बारे में जागरूकता बढ़ाना| इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म, कार्यशालाएं, बहुभाषी सामग्री और ‘कर साथी’ AI चैटबॉट के जरिए करदाताओं को सरल जानकारी और सहायता प्रदान की जाएगी|

8

हाल ही में विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीयूष गोयल करेंगे|

हाल ही में विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (World Trade Organization's 14th Ministerial Conference) 26 से 29 मार्च तक कैमरून के याउंदे (Yaoundé, Cameroon) में आयोजित किया जाएगा| इस में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे| इस सम्‍मेलन में भारत, ई-कॉमर्स ट्रांसमिशन पर 28 साल से जारी प्रतिबंध (28-year-old ban on e-commerce transmission), मत्स्य पालन पर सब्सिडी और विकास के लिए निवेश सुविधा समझौते के प्रस्ताव सहित अन्य मुद्दों को उठाएगा|

9

हाल ही में केंद्र सरकार ने चिकित्सा संबंधित राष्ट्रीय दंत आयोग का गठन किया है|

केंद्र सरकार ने दंत चिकित्सा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए राष्ट्रीय दंत आयोग (National Dental Commission (NDC)) का गठन किया है| यह आयोग भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (Dental Council of India (DCI)) के स्थान पर गठित किया गया है| डॉ. संजय तिवारी को NDC का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| इस संबंध में 19 मार्च को अधिसूचना जारी की गई थी|

10

हाल ही में चिकित्सा एवं मधुमेह के क्षेत्र में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से डॉ. जितेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया है|

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह को चेन्नई में आयोजित सम्मेलन में चिकित्सा एवं मधुमेह के क्षेत्र (field of Medicine and Diabetes) में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार (Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया गया| यह सम्मान उन्हें एमवीकॉन 2026 (MVCON 2026) में प्रदान किया गया, जिसका आयोजन एम.वी. डायबिटीज़ (MV Diabetes), चेन्नई द्वारा किया गया. एम.वी. डायबिटीज़ की स्थापना वर्ष 1954 में स्वर्गीय प्रोफेसर एम. विश्वनाथन द्वारा की गई थी| चिकित्सा उत्कृष्टता के लिए यह उनका दूसरा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पहला पुरस्कार जुलाई 2024 में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया था|

1

हाल ही में अनुतिन चार्नविराकुल को थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुना गया है|

हाल ही में हुए आम चुनाव के बाद, 19 मार्च, 2026 को हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स में 293 वोटों की बहुमत के साथ अनुतिन चार्नविराकुल (Anutin Charnvirakul) को थाईलैंड (Thailand) के प्रधानमंत्री के तौर पर फिर से चुना गया है| उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, नत्थाफोंग रुएंगपन्यावुत (Natthaphong Ruengpanyawut) को 119 वोट मिले, जबकि 86 सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया|

2

हाल ही में विधान साथी नामक एआई चैटबॉट दिल्ली विधानसभा ने लॉन्च किया है|

दिल्ली के विधानसभा (Delhi legislative Assembly) अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आगामी बजट सत्र से पहले 19 मार्च को विधान साथी (Vidhan Sathi- AI chatbot) नामक एआई चैटबॉट लॉन्च किया है| यह देश की पहली विधानसभा होगी जिसमें ऐसी एआई-सक्षम व्यवस्था होगी| यह सुविधा विधानसभा के सभी सदस्यों के लिए विधायी शोध सहायक (legislative research assistant) के रूप में कार्य करेगी| यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा और ‘क्यूआर कोड’ के माध्यम से इससे संपर्क किया जा सकता है| यह ‘चैटबॉट’ मौजूदा एआई उपकरणों के साथ एकीकृत है और विधायकों को तथ्यों की जांच करने, संसदीय नियमों को जानने और बहस को तकनीक-अनुकूल बनाने में सहायता करेगा |

3

हाल ही में भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप के 2028 वर्ष के संस्करण की मेजबानी सौंपी गई है|

भारत को पोलैंड के टोरून (Torun, Poland) में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल की बैठक (World Athletics Council meeting) के दौरान वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप (World Athletics Indoor Championships) के 2028 संस्करण की मेजबानी सौंपी गई है| इसकी पुष्टि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (Athletics Federation of India (AFI)) के अध्यक्ष बहादुर सिंह ने की| वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी भुवनेश्वर के कलिंगा इंडोर स्टेडियम में की जायेगी| टोरून 20 से 22 मार्च तक 2026 संस्करण की मेजबानी भी कर रहा है| यह पहली बार भारत में आयोजित की जायेगी, इस से पहले भारत ने 2004 में नई दिल्ली में वर्ल्ड हाफ मैराथन (World Half Marathon) की मेजबानी की थी|

4

कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स 2027 का आयोजन माल्टा में किया जाएगा|

2027 कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स (2027 Commonwealth Youth Games) का 8वां संस्करण माल्टा में 27 अक्टूबर से 4 नवंबर 2027 तक माल्टा (Malta) में आयोजित किए जाएंगे| इसे आधिकारिक रूप से माल्टा 2027 कहा जाता है| इसमें 74 देशों के 1,150 एथलीट आठ खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिनमें कई शुरुआत वाले इवेंट शामिल हैं| इसमें गैबॉन और टोगो (Gabon and Togo) के कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में शुरुआत करने की उम्मीद है| माल्टा पहली बार इन खेलो का आयोजन करेगा, यूरोप (Europe) में यह तीसरी बार आयोजित होंगे- स्कॉटलैंड (Scotland) (2000) और आइल ऑफ मैन (Isle of Man) (2011) के बाद|

5

हाल ही में आधिकारिक फुटबॉल मैचों में 900 गोल करने वाले इतिहास के दूसरे पुरुष खिलाड़ी लियोनेल मेसी बने हैं|

अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (Argentina's Lionel Messi) आधिकारिक फुटबॉल मैचों (official football matches) में 900 गोल करने वाले इतिहास के दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं| उन्होनें यह उपलब्धि 1,142 मैचों में हासिल की, जिस से वह सबसे तेज 900 गोल बनाने वाले खिलाडी बन गए है| उन्होंने फ्लोरिडा में CONCACAF चैंपियंस कप के दूसरे चरण में नैशविले एससी (Nashville SC) के खिलाफ इंटर मियामी CF (Inter Miami CF) के 1-1 से ड्रॉ के दौरान अपना 900वां गोल किया| क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने सितंबर 2024 में 1,236 मैचों में 900 गोल की यह उपलब्धि हासिल की थी| ​​वर्तमान में, उनके 965 गोल हैं|

6

हाल ही में नवरोज मनाया गया है, यह फ़ारसी नव वर्ष है|

नौरोज़ या नवरोज 2026 (Nowruz or Navroz) 20 मार्च, 2026 को वसंत विषुव (spring equinox) पर शुरू हुआ है| इसका फारसी भाषा में अर्थ है "नया दिन"| यह ईरानी, या फारसी नया साल (Iranian, or Persian New Year) है, जो वसंत ऋतु का पहला दिन और ईरानी कैलेंडर में वर्ष की शुरुआत दर्शाता है| फारसी लोग नवरोज फारस के राजा जमशेद की याद में मनाते है, जिन्होंने पारसी कलैंडर (Zoroastrian calendar) की स्थापना की थी| नवरोज को विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, ‘नवरोज’, ‘नौरोज’, ‘जमशेदी नवरोज’, ‘पतेती’| संयुक्त राष्ट्र ने 21 मार्च को “अंतर्राष्ट्रीय नवरोज दिवस” के रूप में मान्यता दी है|

7

हाल ही में जारी हुरुन विश्व की सबसे अमीर स्व-निर्मित महिलाओं 2026 की सूची में राधा वेंबु, फाल्गुनी नायर और किरण माजूमदार शॉ को शामिल किया गया है|

हाल ही में हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट (Hurun Research Institute) ने विश्व की सबसे अमीर स्व-निर्मित महिलाओं 2026 (world's richest self-made women 2026) की सूची जारी की है| इस सूची में 3 भारतीयों को शामिल किया गया है: राधा वेम्बू, चेन्नई के बिज़नेस मैनेजमेंट सिस्टम प्लेटफॉर्म, ज़ोहो (Zoho) ($6.8 बिलियन) , फल्गुनी नायर, लाइफस्टाइल और ब्यूटी रिटेलर नायका (Nykaa) ($4.6 बिलियन) , किरण मजूमदार शॉ, बेंगलुरु की दवा बनाने वाली कंपनी बायोकॉन (Biocon) ($3.4 बिलियन) स्व-निर्मित महिला अरबपतियों की संख्या 20 अलग-अलग देशों में 2011 में 28 से बढ़कर 2026 में रिकॉर्ड 150 हो गई है|

8

हाल ही में स्टॉकहोम वॉटर प्राइज़ 2026 जीतने वाले सबसे युवा प्राप्तकर्ता कावेह मदानी बने हैं|

प्रोफेसर कावेह मादानी (Kaveh Madani), संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय जल, पर्यावरण और स्वास्थ्य संस्थान (United Nations University Institute for Water, Environment and Health UNU-INWEH) के निदेशक, को 2026 के स्टॉकहोम वॉटर प्राइज़ (2026 Stockholm Water Prize) विजेता नामित किया गया है| यह पानी में असाधारण उपलब्धियों के लिए दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है|
इसे अक्सर 'जल का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize of Water)' कहा जाता है| 44 वर्ष की उम्र में, वह इस पुरस्कार के इतिहास में सबसे युवा विजेता (youngest laureate) हैं, पहले पूर्व राजनेता और पहले यूएन अधिकारी (UN official) हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है|

9

हाल ही में भारतीय एन. चंद्रशेखरन को ब्रिटेन सरकार से मानद नाइटहुड की उपाधि मिली है|

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को ब्रिटिश सरकार से मानद नाइटहुड की उपाधि (honorary knighthood by the British government)- नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (Knight Commander of the Most Excellent Order of the British Empire (KBE) निशान दिया गया है| यह सम्मान उन्हें भारत-यूके व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया|

10

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस 2026 देखभाल और साझा करना थीम के साथ मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस (International Day of Happiness) हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है| 2026 की थीम: “देखभाल और साझा करना (Caring and Sharing)”| यह दिन आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा 12 जुलाई, 2012 को स्थापित किया गया था, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) ने खुशी को एक सार्वभौमिक मानवीय लक्ष्य (universal human goal) के रूप में मान्यता देने वाला प्रस्ताव अपनाया था|

11

दूसरा ‘विश्व हिमनद दिवस’21 मार्च को मनाया जाएगा|

वर्ष 2025 से हर साल 21 मार्च को विश्व हिमनद दिवस (World Glacier Day) के रूप में मनाया जाता है| यूनेस्को (UNESCO) ने 19–20 मार्च 2026 को पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया, ताकि विश्व जल दिवस और ग्लेशियर दिवस 2026 का जश्न मनाया जा सके| वर्ष 2026 हिमनदी संरक्षण के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (International Year of Glaciers’ Preservation (IYGP 2025)) के समापन और क्रायोस्फेरिक विज्ञान के लिए कार्रवाई के दशक (Decade of Action for Cryospheric Sciences) (2025–2034) की शुरुआत का प्रतीक है| यह ग्लेशियर्स और जल सुरक्षा तथा जलवायु स्थिरता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की रक्षा के लिए लगातार वैश्विक प्रयासों की तत्काल आवश्यकता पर जोर देता है|

1

हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वेच्छा से वापस जाने वाले अवैध प्रवासियों के लिए $2,600 का एग्जिट बोनस घोषित किया है|

संयुक्त राज्य अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (United States Department of Homeland Security (DHS)) ने नए DHS कार्यक्रम -प्रोजेक्ट होमकमिंग (Project Homecoming) के माध्यम से अवैध प्रवासियों (llegal immigrants) को स्वेच्छा से स्व-निर्देशन (voluntarily self-deport) करने पर $2,600 का एग्जिट बोनस और मुफ्त उड़ानें देने की पेशकश की है| इस पहल का नाम प्रोजेक्ट होमकमिंग है, जो मई 2025 में शुरू हुई| यह कार्यक्रम अवैध प्रवासियों को कानूनी कार्रवाई का सामना किए बिना स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है|

2

हाल ही में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति बनी हैं|

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (National Commission for Backward Classes (NCBC)) की अध्यक्ष बनाया गया है| उन्हें 2014 में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री, 2019 में ग्रामीण विकास मंत्रालय (राज्य मंत्री) और 2021 में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (राज्य मंत्री) बनाया गया था| राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) भारत सरकार का एक संवैधानिक निकाय (constitutional body) है, जिसका उद्देश्य सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के कल्याण और विकास को सुनिश्चित करना है| इस की स्थापना 1993 में की गई थी, और इसे 2018 में संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ| यह आयोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338B (Article 338B of the Indian Constitution) के तहत कार्य करता है|

3

हाल ही में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी (AIC) ने महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए कृषि सखी पहल शुरू की है|

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Agriculture Insurance Company of India Limited (AIC) ने वर्ष 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष (International Year of Women Farmers) के रूप में चिन्हित करते हुए "कृषि सखी" पहल ("Krishi Sakhi" initiative) शुरू की है| उद्देश्य: महिला किसानों को सशक्त बनाना और कृषि और फसल बीमा में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित | इसके लिए कंपनी अपने मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में एक महीने चलने वाली गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाएगी|

4

हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से औपचारिक रूप से अपना नाम वापस लिया है|

अर्जेंटीना के विदेश मंत्री पाब्लो क्विर्नो ने कहा कि अर्जेंटीना (Argentina) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) से औपचारिक रूप से अपना नाम वापस ले लिया है| यह निर्णय 17 मार्च 2025 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव (UN Secretary-General) को भेजे गए एक नोट के माध्यम से सूचित किया था. वियना संधि (Vienna Convention) के अनुसार, इस नोटिफिकेशन के एक साल बाद वापसी प्रभावी होती है|

5

हाल ही में अमेरिकी संस्था नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के प्रमुख जो केंट ने ईरान युद्ध के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दिया है|

संयुक्त राज्य अमेरिका के नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर (US National Counterterrorism Center (NCTC) के प्रमुख जो केंट (जोसेफ केंट) ने ईरान (Iran) युद्ध के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दिया है| उन्होनें जारी अमेरिकी- ईरान के साथ संघर्ष को अनुचित बताया, यह दावा करते हुए कि वाशिंगटन, डी.सी. ने युद्ध में मुख्य रूप से इज़राइल (Israel) और इसके शक्तिशाली अमेरिकी लॉबी (powerful American lobby) के दबाव के कारण भाग लिया, न कि राष्ट्रीय सुरक्षा के स्पष्ट, सीधे खतरों के कारण|

6

हाल ही में विलियम डेलरिम्पल को द गोल्डन रोड: हाउ एंशिएंट इंडिया ट्रांसफॉर्म्ड द वर्ल्ड किताब के लिए 2026 के मार्क लिंटन हिस्ट्री प्राइज़ से सम्मानित किया गया है|

प्रसिद्ध इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल (William Dalrymple) को उनकी किताब, 'द गोल्डन रोड: हाउ एंशिएंट इंडिया ट्रांसफॉर्म्ड द वर्ल्ड (The Golden Road: How Ancient India Transformed the World)' के लिए 2026 के मार्क लिंटन हिस्ट्री प्राइज़ (2026 Mark Lynton History Prize) से सम्मानित किया गया है| यह किताब प्राचीन एशियाई इतिहास में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है|

7

हाल ही में वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 में भारत ने 116वां स्थान हासिल किया है|

हाल ही में जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 (World Happiness Report 2026) में भारत 116वें स्थान पर है| भारत में औसत जीवन प्रत्याशा (average life expectancy) 58.2 वर्ष है. भारत का औसत जीवन मूल्यांकन अंक (average life evaluation score) 4.536 है|  स्वतंत्रता मापदंड पर भारत 61वें स्थान पर है और भ्रष्टाचार की धारणा में 64वें स्थान पर है| भारत कई मापदंडों पर कमजोर प्रदर्शन करता है — असमानता 92 पर उच्च है, सामाजिक समर्थन 123वें स्थान पर है, और प्रति व्यक्ति GDP 89वें स्थान पर है| पाकिस्तान 104वें स्थान पर है, औसत जीवन मूल्यांकन अंक 4.868 के साथ| अन्य भारतीय पड़ोसियों में, बांग्लादेश 127वें, अफ़ग़ानिस्तान 147वें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका और नेपाल क्रमशः 99वें और 134वें स्थान पर हैं|

8

हाल ही में फीफा ने विश्व कप 2026 के लिए यूट्यूब को पसंदीदा प्लेटफॉर्म घोषित किया है|

फीफा (FIFA) ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा की है जो 2026 फीफा विश्व कप (2026 FIFA World Cup) के दौरान एक अलग डिजिटल दर्शनीय प्रारूप पेश करेगी| फीफा ने विश्व कप 2026 के लिए यूट्यूब को आधिकारिक रूप से पसंदीदा प्लेटफॉर्म (preferred platform) घोषित किया है|
यूट्यूब समझौते के तहत, फीफा के आधिकारिक मीडिया साझेदारों के पास अपनी यूट्यूब चैनलों पर कुछ सीमित मैचों को पूरी तरह से स्ट्रीम करने का विकल्प होगा| साझेदार हर मैच के पहले 10 मिनट का लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं|

9

हाल ही में अतनु चक्रवर्ती ने एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन के पद से इस्तीफा दिया है|

अतनु चक्रवर्ती ने बैंक के भीतर कुछ प्रथाओं के साथ नैतिक मतभेद के कारण HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन (part-time chairman of HDFC Bank) के पद से इस्तीफा दे दिया| भारतीय रिज़र्व बैंक ने मध्यस्थ पार्ट-टाइम चेयरमैन (interim part-time chairman) के रूप में केकी मिस्त्री की नियुक्ति को मंजूरी दे दी, जिससे इस बदलाव के दौरान नेतृत्व में निरंतरता सुनिश्चित होती है|

10

हाल ही में KISS ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से नीता अंबानी को सम्मानित किया गया है|

नीता अंबानी को भुवनेश्वर में KISS ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 (KISS Humanitarian Award 2025) से सम्मानित किया गया|
यह अवॉर्ड रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक विकास में उनके अहम योगदान के लिए दिया गया| यह अवॉर्ड नोबेल पुरस्कार विजेता मोहन मुनसिंघे और KIIT, KISS और KIMS के फाउंडर अच्युत सामंत ने दिया|

1

हाल ही में यूनिक्लो ने भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है|

जापानी वैश्विक परिधान ब्रांड यूनिक्लो (Uniqlo, Japanese global apparel brand) ने भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है|

2

हाल ही में चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटाया है|

चुनाव आयोग (Election Commission) ने पश्चिम बंगाल की की पहली महिला मुख्य सचिव (Chief Secretary) नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटाया है| उनकी नियुक्ति 1 जनवरी 2026 को की गई थी| उनके स्थान पर दुष्यंत नारियाला को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है| सिद्धनाथ गुप्ता ने पुलिस महानिदेशक (Director General of Police (DGP)) पीयूष पांडे का स्थान लिया है| संघमित्रा घोष को जगदीश प्रसाद मीणा की जगह गृह सचिव (Home Secretary) नियुक्त किया गया है| पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा के दूसरे दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया|

3

हाल ही में सेंट्रल बैंकिंग (लंदन) ने भारतीय रिजर्व बैंक को ‘इनिशिएटिव ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ दिया है|

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) को सेंट्रल बैंकिंग, लंदन (Central Banking, London) द्वारा ‘इनिशिएटिव ऑफ द ईयर अवॉर्ड (Initiative of the Year Award)’ देने की घोषणा की है| यह सम्मान RBI को ‘.बैंक.इन’ डोमेन ('.bank.in' domain) लॉन्च करने के लिए मिला है| जिस से भारत बैंकिंग सिस्टम के लिए एक सुरक्षित और विशेष इंटरनेट डोमेन को अनिवार्य करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है| अब सभी बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट इसी डोमेन पर आधारित होगी|

4

हाल ही में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी|

राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 (National Para Athletics Championship) 19 मार्च से 21 मार्च 2026 तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित की जाएगी| इस कार्यक्रम में 28 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1,460 से अधिक पैरा-एथलीटों और सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force (BSF) और सेवाएँ खेल नियंत्रण बोर्ड (Services Sports Control Board (SSCB) की टीमें भी भाग लेंगी| यह चैंपियनशिप आगामी एशियाई पैरा गेम्स (Asian Para Games), जो जापान के ऐची-नागोया (Aichi-Nagoya, Japan) में निर्धारित हैं, के लिए एथलीटों के चयन का एक मंच प्रदान करता है| यह कार्यक्रम भारतीय पैरालिंपिक समिति (Paralympic Committee of India (PCI)) द्वारा ओडिशा सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है|

5

हाल ही में आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने स्वच्छ हाइड्रोजन और समुद्री जल विलवणन के लिए एमएक्सीन-आधारित सामग्री विकसित की है|

आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) के शोधकर्ताओं ने स्वच्छ हाइड्रोजन और समुद्री जल विलवणन (Clean Hydrogen and Desalination) के लिए एमएक्सीन-आधारित सामग्री (MXene-Based Material) विकसित की| टीम ने एक एमएक्सीन-आधारित उत्प्रेरक (catalyst) विकसित किया जो सौर ऊर्जा का उपयोग करके हाइड्रोजन उत्पन्न कर सकता है और पानी शोधन को समर्थन कर सकता है| यह जल विद्युत अपघटन (electrolysis of water) के माध्यम से हाइड्रोजन ईंधन उत्पन्न कर सकता है| एमएक्सीन उच्च विद्युत चालकता (high electrical conductivity) के लिए जाने जाने वाली दो-आयामी सामग्री (two-dimensional materials) की एक श्रेणी, आमतौर पर सीमित सक्रिय सतह क्षेत्र (limited active surface area) होता है| इसे दूर करने के लिए, शोधकर्ताओं ने चार्ज ट्रांसपोर्ट में सुधार और सक्रिय साइटों की संख्या बढ़ाने के लिए अतिसूक्ष्म, रिबन जैसी संरचनाओं (ultra-thin, ribbon-like structures) को डिजाइन किया| रूथेनियम के परमाणु (Ruthenium atoms) ऑक्सीजन-ख़रीय क्षेत्रों (oxygen-deficient regions) में प्रविष्ट किए गए ताकि उत्प्रेरक क्षमता को और बढ़ाया जा सके| नमकीन पानी को मीठा करने के लिए, इस सामग्री को एक त्रि-आयामी “जेनस इवेपोरेटर (three-dimensional “Janus evaporator”)” में शामिल किया गया, जिसे पानी पर तैरने के लिए डिज़ाइन किया गया था और केवल सतह को गर्म करके ऊर्जा हानि को कम किया गया| मानक धूप के अंतर्गत, इस प्रणाली ने लगभग 3.2 किलोग्राम प्रति वर्ग मीटर प्रति घंटे की वाष्पीकरण दर दर्ज की|

6

हाल ही में न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई समिति ने गुजरात सरकार को समान नागरिक संहिता (UCC) पर रिपोर्ट सौंपी है|

न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई समिति (Justice Ranjana Prakash Desai committee) ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code UCC) पर अपनी अंतिम रिपोर्ट गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंपी| यह रिपोर्ट तीन खंडों (volumes) में प्रस्तुत की गई है | सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में समिति ने यह रिपोर्ट गुजरात के जिलों में व्यापक अध्ययन और जनता की प्रतिक्रिया एकत्रित करने के बाद तैयार की| यह रिपोर्ट सभी धर्मों और समुदायों के लिए विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने सहित मामलों पर एक सामान्य कानूनी ढांचा (common legal framework) प्रस्तावित करती है| इसका मुख्य ध्यान महिलाओं के लिए समान अधिकारों और सुरक्षा सुनिश्चित करना है|

7

भारत विश्व नारियल उत्पादन का 30.37 प्रतिशत हिस्सा उत्पादित करता है|

भारत विश्व नारियल उत्पादन (global coconut production) का 30.37% उत्पादन करता है, भारत ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन (India Brand Equity Foundation (IBEF) के आंकड़ों के अनुसार, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बनता है| केंद्रीय सरकार ने उत्पादन को बढ़ावा देने और उत्पादकता सुधारने के लिए बजट 2026-27 में एक नए नारियल प्रचार योजना (Coconut Promotion Scheme) की घोषणा की थी|

8

हाल ही में महाराष्ट्र में धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026 पारित किया गया है|

महाराष्ट्र विधानसभा ने महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 (Maharashtra Freedom of Religion Bill 2026) पारित किया है| यह जबरदस्ती, धोखाधड़ी, प्रलोभन (inducement) या शादी के माध्यम से किए जाने वाले धार्मिक परिवर्तनों (religious conversions) को रोकने के लिए कड़े प्रावधान पेश करता है|
बिल के अनुसार, ऐसे व्यक्तियों को जिन्होंने शादी के बहाने अवैध धार्मिक परिवर्तनों में भाग लिया, उन्हें 7 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है|

9

हाल ही में विश्व समाज कार्य दिवस 2026 17 मार्च को मनाया गया है|

17 मार्च को विश्व समाज कार्य दिवस (World Social Work Day) 2026 मनाया गया है| वर्ष 2026 की थीम: “आशा और सामंजस्य का सह-निर्माण: विभाजित समाज को एकजुट करने के लिए हराम्बी कॉल (Co-Building Hope and Harmony: A Harambee Call to Unite a Divided Society)”| विश्व समाज कार्य दिवस हर साल मार्च के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता है| उद्देश्य (Objective): दुनिया भर के समाज कार्यकर्ताओं का योगदान मान्यता देना और सामाजिक न्याय, मानवाधिकार और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना
इस दिन की जड़ें 1983 तक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक कार्य सहयोग में हैं, और इसकी पहली आधिकारिक विश्वव्यापी मनाई जाने की घटना 2007 में हुई थी|

10

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) को 33,660 करोड़ रुपये व्यय के साथ मंजूरी दी है|

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य Bharat Audyogik Vikas Yojna (BHAVYA) को मंजूरी दी है, जिसके तहत देश भर में 100 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क (plug-and-play industrial parks) विकसित करने के लिए 33,660 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है| उद्देश्य (Objective): विश्व-स्तरीय औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना है, जिससे विनिर्माण की क्षमता को उजागर किया जा सके|

1

हाल ही में भारत ने पहले बिम्सटेक युवा पेशेवर विनिमय कार्यक्रम की मेजबानी महाराष्ट्र में की है|

भारत ने 9 से 15 मार्च तक महाराष्ट्र में पहले बिम्सटेक युवा पेशेवर विनिमय कार्यक्रम (BIMSTEC Young Professionals Exchange Programme) की मेजबानी की| यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से किया| उद्देश्य (Objective): ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, सहयोग को मजबूत करना और भारत के तेजी से बढ़ते नवाचार, स्टार्टअप, ज्ञान, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी इकोसिस्‍टम से परिचित कराना | इस कार्यक्रम में बिम्सटेक सदस्य देशों के 30 युवा नवोन्मेषक (innovators), प्रौद्योगिकी विकासकर्ता, उद्यमी और अन्य पेशेवर एक साथ आए| यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन (6th BIMSTEC Summit) के दौरान घोषित किया था|

2

हाल ही में पाकिस्तान के खिलाड़ी सरफराज अहमद ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है|

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज सरफराज अहमद ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) से संन्यास लिया है| उन्होनें 100 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की- 50 वनडे, 37 T-20 और 13 टेस्ट मैच| उन की कप्तानी में पाकिस्तान टी-20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग (T20I rankings) में नंबर-1 बना और टीम ने लगातार 11 टी-20 सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था| उन्होनें नवंबर 2007 में जयपुर में भारत के खिलाफ वनडे से अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था| उन्होनें तीनों फॉर्मेट में कुल 6164 रन बनाये हैं, जिसमें 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं|
उन की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रन से हराकर आठ साल बाद ICC खिताब जीता था| उन्हें 2018 में पाकिस्तान सरकार ने प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड (Pride of Performance Award) से सम्मानित किया था|  वह यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के पाकिस्तानी कप्तान हैं|

3

हाल ही में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026 16 मार्च को मनाया गया है|

हर वर्ष 16 मार्च को भारत में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (National Vaccination Day) मनाया जाता है| वर्ष 2026 की थीम: “सभी के लिए टीकाकरण मानव रूप से संभव है (Immunization for All is Humanly Possible)”| 16 मार्च 1995 को भारत में पल्स पोलियो कार्यक्रम (Pulse Polio Immunisation Program) के तहत पोलियो के मौखिक टीके की पहली खुराक दी थी|

4

हाल ही में जनजातीय कला मेला 2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया है|

हाल ही में जनजातीय कला मेला 2026 (Tribal Art Fair 2026) 2 से 13 मार्च 2026 तक नई दिल्ली के त्रावणकोर पैलेस (Travancore Palace) में आयोजित किया गया है| इस कार्यक्रम में 70 से अधिक कलाकार, 30 कला रूप और 1000+ कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई| यह जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से एफआईसीसीआई और राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के सहयोग से आयोजित किए गया| उद्देश्य: भारत की जनजातीय कलाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक सांस्कृतिक विमर्श में लाना, सांस्कृतिक संरक्षण, उद्यम विकास और राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देना |

5

हाल ही में मतुआ धर्म मेला 2026 पश्चिम बंगाल में आयोजित किया गया है|

पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की 215वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित मतुआ धर्म मेला (Matua Dharma Mela) 2026, 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक ठाकुरनगर, नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल में आयोजित किया जा रहा है| यह मेला मतुआ धर्म को मानने वालों के लिए एक ज़रूरी धार्मिक और सांस्कृतिक सभा है| यह हर साल हरिचंद ठाकुर की विरासत और शिक्षाओं को याद करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने सामाजिक बराबरी और आध्यात्मिक भक्ति की वकालत करते हुए मतुआ आंदोलन (Matua movement) शुरू किया था|

6

हाल ही में विश्व बैंक और भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोग्राम 299.66 मिलियन डॉलर व्यय से शुरू किया है|

विश्व बैंक (World Bank) और भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार की क्लीन एयर योजना (UP's Clean Air Plan) का समर्थन करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है| 299.66 मिलियन डॉलर का उत्तर प्रदेश (UP) क्लीन एयर प्रबंधन कार्यक्रम (Uttar Pradesh (UP) Clean Air Management Program), राज्य की वायु गुणवत्ता सुधारने और युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बनाने पर केंद्रित है| यह कार्यक्रम परिवहन, कृषि और उद्योग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साफ हवा संक्रमण पर ध्यान केंद्रित करेगा, और साफ हवा के लाभ अन्य राज्यों तक भी पहुंचेंगे| लगभग 200 नए वायु गुणवत्ता मॉनिटर (air quality monitors) स्थापित किए जाएंगे और उनके डेटा का प्रबंधन यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (U.P. Pollution Control Board) से किया जाएगा| यह कार्यक्रम 3.9 मिलियन घरों को स्वच्छ रसोई गैस की सुविधा प्रदान करने और 700 से अधिक ईंट भट्टों को संसाधन-कुशल तकनीक में बदलने का लक्ष्य भी रखता है|

7

हाल ही में ट्यूलिप शो 2026 का उद्घाटन श्रीनगर में किया गया है|

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 16 मार्च को श्रीनगर में इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन (Indira Gandhi Memorial Tulip Garden) में ट्यूलिप शो-2026 (Tulip Show-2026) का उद्घाटन किया और इसे जनता के लिए खोला| इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन को एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन (Asia’s largest tulip garden) माना जाता है| यह श्रीनगर में डल झील (Dal Lake) के सामने ज़बरवान पहाड़ियों के तलहटी (foothills of the Zabarwan Mountains) में स्थित है| इस बगीचे में लगभग 1.8 मिलियन ट्यूलिप हैं जो 74 एकड़ में फैले हुए हैं, जिनमें 70 से अधिक किस्में प्रदर्शित की गई हैं|

8

हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए साथी (SATHEE) ऐप IIT कानपुर के सहयोग से लॉन्च किया है|

शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर (IIT Kanpur) के सहयोग से छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं जैसे JEE, NEET, SSC, IBPS और CUET की तैयारी में मदद करने के लिए 'साथी' ऐप (SATHEE app) को एक मुफ्त सीखने वाला प्लेटफ़ॉर्म के रूप में पेश किया है| साथी (Self-Assessment, Test and Help for Entrance Exams) IITs और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए वीडियो लेक्चर और अध्ययन नोट्स प्रदान करता है| यह प्लेटफ़ॉर्म बहुभाषी सीखने के संसाधन भी मुफ्त में प्रदान करता है| हाल ही में, SATHEE प्लेटफॉर्म का एक एआई-सक्षम संस्करण (AI-enabled version) पेश किया गया, ताकि डिजिटल शिक्षण अनुभव को बढ़ाया जा सके और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करके छात्र की प्रगति को ट्रैक किया जा सके| हाल ही में, इस ऐप को भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit 2026) में जारी 'शिक्षा में एआई के वास्तविक प्रभाव' केसबुक ("Real-World Impact of AI in Education" Casebook) में प्रदर्शित किया गया था|

9

हाल ही में द म्यूजिक अकादमी द्वारा संगीत कलानिधि पुरस्कार से जयंती कुमारेश को सम्मानित किया जाएगा|

प्रसिद्ध वीणा वादक जयंती कुमारेश को म्यूजिक अकादमी (Music Academy) द्वारा 'संगीत कलानिधि' पुरस्कार (Sangita Kalanidhi award) से सम्मानित किया जाएगा| वह म्यूजिक अकादमी की 100वीं वार्षिक कांफ्रेंस और कॉन्सर्ट की अध्यक्षता करेंगी, जो 15 दिसंबर 2026 और 1 जनवरी 2027 के बीच आयोजित किया जाना है| ‘संगीत कला आचार्य (Sangita Kala Acharya)’, जिसमें दो पुरस्कार शामिल हैं, क्रमशः कर्नाटिक स्वर गणक सुगंधा कलमेघम और मृदंग वाडक त्रिचुर सी नारेंद्रन को प्रदान किया जाएगा| प्रसिद्ध नागस्वरम वादक इन्जिक्कुटी एम सुब्रमण्यम और प्रसिद्ध क्लासिकल कर्नाटिक वायलिन वादक टीकेवी रामानुजाचार्युलु को क्रमशः टीटीके पुरस्कारों (TTK Awards) के लिए चुना गया| म्यूजिकोलॉजिस्ट पुरस्कार (Musicologist award) अमेरिका के कनेक्टिकट स्थित वेस्लेयन विश्वविद्यालय में म्यूजिक के एडजंक्ट प्रोफेसर और वैश्विक दक्षिण एशियाई अध्ययन के को-चेयर बी बालासुब्रमण्यम को प्रदान किया जाएगा| ‘नृत्य कला आचार्य’ सम्मान (Nritya Kala Acharya honour) ए जनार्धनन को दिया जाएगा, जिन्होंने भरतनाट्यम में रुक्मिणी देवी अरुण्डेल के अंतर्गत कलाक्षेत्र फाउंडेशन में प्रशिक्षण लिया और कथकली में अपने पिता टी के चंदू पाणिक्कर के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया| ‘नृत्य संगीतकार’ पुरस्कार (Dance Musician award) प्रसिद्ध संगीतकार और संगीत शिक्षक एस राजेश्वरी (स्वर Vocal) को दिया जाएगा और नृत्य संगीतकार पुरस्कार (वाद्य Dance Musician Award (Instrument)) टी के पद्मनाभन को प्रदान किया जाएगा, जो पांच दशकों से अधिक समय तक एक प्रतिष्ठित वायलिन वादक और स्वरगायक रहे हैं|

10

हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने सीस्मिक कोड 2025 के स्थान पर सीस्मिक कोड 2016 को पुनः लागू किया है|

भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards BIS) ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा उठाई गई चिंताओं के बाद अपना प्रस्तावित 2025 सिस्मिक कोड (IS 1893:2025) (2025 seismic code (IS 1893:2025) वापस ले लिया है| पिछला मानक, IS 1893:2016, भवन और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए फिर से लागू कर दिया गया है| MoHUA ने भूकंप जोन V और VI (seismic zones V and VI) में भवन निर्माण लागत में लगभग 10-15% की अनुमानित वृद्धि और बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए यह वृद्धि 50% तक हो सकती है आदि कारण दिए थे| प्रस्तावित संशोधन उन्नत वैज्ञानिक विधियों जैसे कि संभाव्य भूकंप जोखिम मूल्यांकन (Probabilistic Seismic Hazard Assessment PSHA), सक्रिय दोष मानचित्रण, और निकट-दोष प्रभावों पर आधारित था|

1

हाल ही में AMRUT 2.0 के तहत शहरी जल सेवाओं को मजबूत करने में महिला नेतृत्व वाली पहलों की भूमिका को उजागर करने के लिए AMRUT मित्र महोत्सव आयोजित किया गया है|

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों मंत्रालय (Union Ministry of Housing and Urban Affairs) ने 13 मार्च को AMRUT मित्र महोत्सव (AMRUT Mitra Mahotsav) का आयोजन किया है| उद्देश्य (Objective): AMRUT 2.0 के तहत शहरी जल सेवाओं (urban water services) को मजबूत करने में महिला नेतृत्व वाली पहलों की भूमिका को उजागर करना| इस ने 30 राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों (यूटी) से 1,000 से अधिक स्वयं सहायता समूह (Self-Help Groups (SHGs) की महिलाओं और 300 अधिकारियों को एक साथ लाया| केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने AMRUT मित्र मॉडल को 1,900 से बढ़ाकर 5,000 शहरों में विस्तारित करने की योजना की घोषणा की|

2

हाल ही में फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स सूची में सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपति सूर्या मिधा बने हैं|

हाल ही में, भारतीय मूल के 22 वर्षीय सूर्या मिधा, मार्क ज़करबर्ग (Mark Zuckerberg) (23 वर्ष) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए, फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स सूची (Forbes’ World’s Billionaires list) में सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपति (youngest self-made billionaire) बने हैं| उन्होंने दो अन्य सह-संस्थापकों, ब्रैंडन फ़ूडी (Brendan Foody) और आदर्श हिरेमथ, के साथ मिलकर 2023 में मेर्कोर (Mercor- AI recruiting startup), एक एआई हायरिंग स्टार्टअप, की स्थापना की|

3

हाल ही में फॉर्मूला 1 के दूसरे सबसे कम उम्र के रेस विजेता एंड्रिया किमी एंटोनेली बने हैं|

हाल ही में 19 वर्षीय मर्सिडीज ड्राईवर एंड्रिया किमी एंटोनेली (Mercedes driver Andrea Kimi Antonelli) ने शंघाई इंटरनेशनल सर्किट में 2026 चीनी ग्रैंड प्रिक्स (2026 Chinese Grand Prix) जीता है| जिस से वह फॉर्मूला 1 (Formula 1 race) के दूसरे सबसे कम उम्र के रेस विजेता बन गए है| 19 साल, छह महीने और 18 दिन की उम्र में, वह केवल मैक्स वर्स्टैप्पन (Max Verstappen) से पीछे है, जिन्होंने 2016 में स्पैनिश ग्रां प्री 18 साल, सात महीने और 15 दिन की उम्र में जीती थी| वह पहले ही क्वालिफाइंग के दौरान Formula 1 इतिहास में सबसे कम उम्र के पोल-सिटर (youngest pole-sitter in Formula One) बने थे| यह इटैलियन ड्राइवर 2019 में जियानकार्लो फिसिचेला (Giancarlo Fisichella) के मलेशियन ग्रैंड प्रिक्स जीतने के बाद फॉर्मूला वन में इटली (Italy) के पहले विजेता भी बने| दूसरा स्थान: जॉर्ज रसेल (George Russell) , तीसरा स्थान: लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) |

4

हाल ही में शांतनु नारायण एडोब कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा देंगे|

एडोब (Adobe) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शांतनु नारायण ने 18 वर्षों की सेवा के बाद अपने पद से हटने की घोषणा की है| वह सीईओ के रूप में तब तक जारी रहेंगे जब तक कि कोई उत्तराधिकारी नियुक्त नहीं हो जाता, इसके बाद वह कंपनी में बोर्ड अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे| उन्होंने 1988 में एडोब में एक उपाध्यक्ष और इसके इंजीनियरिंग तकनीक समूह के महाप्रबंधक के रूप में शामिल हुए थे| वह 2007 में सीईओ बने और 2017 में बोर्ड के अध्यक्ष बने|

5

हाल ही में 98वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर माइकल बी. जॉर्डन ने जीता है|

15 मार्च को लॉस एंजिल्स में 98वें अकादमी पुरस्कार (98th Academy Awards) का आयोजन किया गया| इसे कॉनन ओ'ब्रायन (Conan O'Brien) ने होस्ट किया है| ऑस्कर विजेता: Oscar winner: बेस्ट पिक्चर: वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another), बेस्ट एक्टर: माइकल बी. जॉर्डन (Michael B. Jordan) को रयान कूगलर की हॉरर-थ्रिलर सिनर्स के लिए|

6

हाल ही में ज्ञानपीठ पुरस्कार का 60वां सम्मान आर. वैरामुथु ने जीता है|

भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए वर्ष 2025 के 60वें सम्मान (60th Jnanpith Award) से प्रतिष्ठित तमिल कवि, गीतकार और लेखक आर. वैरामुथु को सम्मानित करने की घोषणा की गई है| उनकी प्रमुख कृतियों में कल्लिकाडू इथिहासम, करुवाची काव्यम, तन्नी देसम और मौद्रम उलागा पोर (तीसरा विश्व युद्ध) जैसी चर्चित रचनाएं शामिल हैं| उन्हें सात बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ गीतकार National Film Award (Best Lyricist) प्राप्त हो चुका है| उन्हें वर्ष 2003 में पद्म श्री और वर्ष 2014 में पद्म भूषण से सम्मानित किया| वर्ष 2003 में उन्हें उनके प्रसिद्ध उपन्यास कल्लिकाडू इथिहासम के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) भी प्रदान किया गया था| तमिलनाडु सरकार ने उन्हें कला और साहित्य में योगदान के लिए ‘कलैमामणि' सम्मान (Kalaimamani award) से सम्मानित किया है| चयन समिति की अध्यक्षता प्रसिद्ध लेखिका प्रतिभा राय ने की, इस समिति में शामिल सदस्य- माधव कौशिक, दामोदर माउजो, डॉ. सुरंजन दास, डॉ. ए. कृष्णा राव, प्रफुल्ल शिलेदार, डॉ. केसुभाई देसाई, डॉ. जानकी प्रसाद शर्मा, डॉ. के. श्रीनिवास राव और ज्ञानपीठ के वरिष्ठ प्रकाशन अधिकारी डॉ. महेश्वर|

7

हाल ही में इंडियन वेल्स ओपन 2026 का पुरुष एकल खिताब जैनिक सिनर ने जीता है|

इटली के जैनिक सिनर (Jannik Sinner of Italy) ने कैलिफ़ोर्निया में खेले गए फ़ाइनल में डेनियल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) को हराकर अपना पहला इंडियन वेल्स ओपन का पुरुष एकल खिताब (Indian Wells Open men’s singles) जीता| इस जीत से वह इतिहास में केवल तीसरे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने सभी छह एटीपी मास्टर्स 1000 हार्ड-कोर्ट खिताबों (ATP Masters 1000 hard-court titles) का सेट पूरा किया, वह इस सूची में नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर (Novak Djokovic and Roger Federer) के साथ शामिल हो गए है| वह 1990 में इस श्रृंखला की शुरुआत के बाद लगातार मास्टर्स 1000 खिताब बिना कोई सेट हारे जीतने वाले पहले पुरुष भी बन गए| महिला फ़ाइनल में, दुनिया की नंबर 1 आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने एलेना रयबाकिना (Elena Rybakina) को हराकर अपना पहला इंडियन वेल्स खिताब जीता|

8

हाल ही में 120 मेगावाट लोअर कोपिली हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का उद्घाटन असम में किया गया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में 120 MW लोअर कोपिली हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (120 MW Lower Kopili Hydroelectric Project) का वर्चुअली उद्घाटन किया| यह असम में कोपिली नदी बेसिन (Kopili River basin) में बनाया गया रन-ऑफ-रिवर हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट है| यह दीमा हसाओ और कार्बी आंगलोंग जिलों में है. यह यह 110 मेगावाट रेट की मुख्य संयंत्र और 10 मेगावाट रेट की सहायक संयंत्र से बना है| यह परियोजना असम पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Assam Power Generation Corporation Limited (APGCL)) द्वारा विकसित की गई है| यह परियोजना एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) द्वारा उसके असम पावर सेक्टर निवेश कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तपोषित है|

9

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुगली नदी पर भारत की पहली पूरी तरह से स्वचालित ड्राई बल्क कार्गो सुविधा का उद्घाटन किया है|

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुगली नदी पर भारत की पहली पूरी तरह से स्वचालित ड्राई बल्क कार्गो सुविधा (fully automated dry bulk facility) का उद्घाटन किया है| उन्होंने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (Syama Prasad Mookerjee Port, Kolkata) के हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स (Haldia Dock Complex (HDC)) में अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (Adani Ports and Special Economic Zone Ltd (APSEZ) द्वारा निर्मित की गई हल्दिया बल्क टर्मिनल (Haldia Bulk Terminal (HBT) का उद्घाटन किया है|

10

हाल ही में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) द्वारा किए गए प्राणी सर्वेक्षण में नौ नई प्रजातियों की खोज मेगामलाई वन्यजीव अभयारण्य में गई है|

तमिलनाडु के मेगामलाई वन्यजीव अभयारण्य (Megamalai Wildlife Sanctuary) में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (Zoological Survey of India (ZSI)) द्वारा किए गए हालिया प्राणी सर्वेक्षण (faunal survey) में नौ प्रजातियों (species) की खोज हुई है| चेन्नई में ZSI के दक्षिणी क्षेत्रीय केंद्र द्वारा प्रकाशित निष्कर्ष 2018 और 2022 के बीच किए गए क्षेत्र सर्वेक्षणों पर आधारित हैं| इस अध्ययन में 21 प्राणी समूहों में 977 प्रजातियों का दस्तावेजीकरण किया गया| इनमें से 511 कशेरुक प्रजातियाँ (vertebrates) हैं — 286 पक्षी प्रजातियाँ, 97 सरीसृप (reptiles), 77 स्तनधारी (mammals), 36 उभयचर (amphibians), और 15 मछली प्रजातियाँ| रिकॉर्ड की गई 466 अकशेरुक प्रजातियों (invertebrate species) में तितलियाँ, मकड़ियाँ, भूमि घोंघे, और जलीय कीड़े शामिल हैं|

1

हाल ही में एफआईएच महिला हॉकी विश्व क्वालीफायर के फाइनल में भारत को इंग्लैंड ने हराया है|

हैदराबाद में खेले गए एफआईएच महिला हॉकी विश्व क्वालीफायर (FIH Women's Hockey World Qualifiers) के फाइनल मैच में इंग्लैंड (England) ने भारत को 0-2 से हाराया है, हालांकि भारत ने महिला हॉकी विश्व कप (Women's Hockey World Cup) के लिए क्वालीफाई कर लिया है| इस टूर्नामेंट से विजेता इंग्लैंड, उपविजेता भारत, और स्कॉटलैंड (Scotland) ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है| महिला हॉकी विश्व कप का आयोजन 14 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम (the Netherlands and Belgium) में पुरुष टूर्नामेंट के साथ संयुक्त रूप से किया जाएगा|

2

हाल ही में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान भारत ने हासिल किया है|

11–13 मार्च 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 (2026 World Para Athletics Grand Prix) में भारत ने कुल 208 पदकों- 75 स्वर्ण, 69 रजत और 64 कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है| रूस (Russia) ने दूसरा, जबकि बोस्निया और हर्ज़ेगोविना (Bosnia and Herzegovina) ने तीसरा स्थान हासिल किया| इसमें भारत, रूस, नेपाल, भूटान, हांगकांग, सर्बिया, बोस्निया और हर्जेगोविना और मिस्र समेत आठ देशों के 257 से ज़्यादा एथलीटों ने हिस्सा लिया है|

3

हाल ही में पाई दिवस 2026 14 मार्च को मनाया गया है|

14 मार्च की तारीख (3/14) पाई के पहले तीन अंकों 3.14 का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए इस दिन को विशेष रूप से चुना गया है| पाई एक अपरिमेय और अनंत नहीं होने वाली संख्या (irrational and non-terminating number) (3.14159...) है, जिसका अर्थ है कि इसके अंक अनंत तक चलते हैं और दोबारा नहीं दोहराते| 1988 में, लैरी शॉ (Larry Shaw) ने पहली बार 14 मार्च को एक्सप्लोरेटोरियम में पाई डे के रूप में पहचाना| 2009 में, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि मंडल ने आधिकारिक रूप से 14 मार्च को पाई डे के रूप में नामित किया| बाद में, 2019 में, यूनेस्को (UNESCO) ने अपने सामान्य सम्मेलन के दौरान इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (International Day of Mathematics) घोषित किया| पाई का मान पहली बार प्राचीन ग्रीक गणितज्ञ आर्किमिडीज़ (ancient Greek mathematician Archimedes) द्वारा गणना किया गया था| पाई का प्रतीक बाद में व्यापक रूप से स्वीकार किया गया जब गणितज्ञ लियोनहार्ड यूलर (Leonhard Euler) ने इसका 1737 में उपयोग किया|

4

हाल ही में भारत के 94वें शतरंज ग्रैंडमास्टर मयंक चक्रवर्ती बने हैं|

हाल ही में असम के 16 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी मयंक चक्रवर्ती भारत के 94वें शतरंज ग्रैंडमास्टर (Grandmaster) बने हैं| उन्होंने स्वीडन (Sweden) में आयोजित टूर्नामेंट में तीसरा GM नॉर्म हासिल करने के साथ ही 2500 FIDE रेटिंग (FIDE rating) भी पार की|

5

हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस एग्जीक्यूटिव राजेश झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है|

माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस एग्जीक्यूटिव (Microsoft Office executive) राजेश झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह सलाहकार के तौर पर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में बने रहेंगे| वह 1 जुलाई, 2026 को अपना पद छोड़ देंगे| वह माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सर्विस (Microsoft cloud services) और माइक्रोसॉफ्ट 365 (Microsoft 365) डेवलप करने के लिए जाने जाते हैं| वह माइक्रोसॉफ्ट एक्सचेंज, शेयर पॉइंट और आउटलुक के उपाध्यक्ष रहे हैं|

6

हाल ही में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के पूर्व महासचिव कुशल दास का निधन हो गया है|

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation AIFF) के पूर्व महासचिव कुशल दास का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| उन्होंने नवंबर 2010 से 2022 तक अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव का पदभार संभाला| उनके प्रयासों से भारत ने 2022 एएफसी महिला एशियाई कप (2022 AFC Women's Asian Cup) और 2022 फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप (2022 FIFA U-17 Women's World Cup) की मेजबानी की थी|

7

हाल ही में फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर का अनुमान 7.5% कितना किया है|

वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी -फिच रेटिंग्‍स (Fitch Ratings) ने वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर का अनुमान (GDP growth forecast) 7.4% से बढाकर 7.5% कर दिया है| चालू वित्त वर्ष के दौरान उपभोक्ता खर्च और निवेश (Consumer spending and investment) में क्रमशः (अनुमानित) 8.6 प्रतिशत और 6.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है| चालू वित्त वर्ष में घरेलू मांग जीडीपी वृद्धि का सबसे बड़ा कारक रहने वाली है| फिच ने ‘ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक- मार्च 2026 (Global Economic Outlook - March 2026)’ रिपोर्ट में वर्ष 2026 के दौरान विश्व की जीडीपी वृद्धि (global GDP growth) 2.6% रहने का अनुमान लगाया है|

8

हाल ही में नो स्मोकिंग डे 2026 11 मार्च को मनाया गया है|

नो स्मोकिंग डे (No Smoking Day) 2026 का आयोजन 11 मार्च, 2026 को किया गया| हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है| 2026 की थीम: "एक धूम्रपान-मुक्त जीवन एक धूम्रपान-मुक्त दिन से शुरू होता है (A Smoke-Free Life Starts With A Smoke-Free Day)"| यह वार्षिक जागरूकता दिवस धूम्रपान करने वालों को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है और धूम्रपान-मुक्त जीवन जीने के स्वास्थ्य लाभों को उजागर करता है|
इस की शुरुआत 1984 में यूनाइटेड किंगडम में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल के रूप में हुई थी|

9

हाल ही में ग्रामीण पाइपलाइन द्वारा जल आपूर्ति की डिजिटल मैपिंग को सक्षम करने के लिए सुजलम गांव आईडी लॉन्च किया गया है|

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने सुजलम गांव आईडी (Sujal Gaon ID) की शुरुआत की| यह विशिष्ट आईडी ग्रामीण पाइपलाइन द्वारा जल आपूर्ति की डिजिटल मैपिंग को सक्षम बनाती है| पहली बार, प्रत्येक ग्रामीण पेयजल योजना को एक डिजिटल पहचान दी जा रही है, अब तक, 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1.64 लाख सुजलम गांव आईडी बनाई जा चुकी हैं, इन्हें 67,000 सुजलम भारत आईडी से जोड़ा गया हैं| हाल ही में जल जीवन मिशन के दूसरे चरण (Jal Jeevan Mission 2.0) को दिसंबर 2028 तक विस्तार करने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दी है|

10

हाल ही में चिराग पासवान ने फूड प्रोसेसिंग इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन असम में किया है|

केंद्रीय फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज़ मंत्री (Union Minister of Food Processing Industries) चिराग पासवान ने असम के तेजपुर विश्वविद्यालय में फूड प्रोसेसिंग इनक्यूबेशन सेंटर (Food Processing Incubation Centre) का उद्घाटन किया| उद्देश्य (Objective): खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उद्यमिता और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना | 2.35 करोड़ रुपये की इस इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना प्रधानमंत्री माइक्रो फ़ूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज़ (Pradhan Mantri Formalisation of Micro Food Processing Enterprises (PMFME) Scheme) योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) द्वारा 100% वित्तीय सहायता के साथ की गई है|

1

हाल ही में स्वच्छता मॉनिटरिंग एंड ऑटोमेटेड रिपोर्टिंग टूल (SMART) दिल्ली छावनी बोर्ड ने लॉन्च किया है|

दिल्ली छावनी बोर्ड (Delhi Cantonment Board (DCB) ने स्वच्छता मॉनिटरिंग एंड ऑटोमेटिड रिपोर्टिंग टूल (स्मार्ट Swachhata Monitoring & Automated Reporting Tool (SMART) लॉन्च किया है| उद्देश्य: पूरे क्षेत्र में स्वच्छता और नागरिक सेवाओं की निगरानी में अधिक प्रभावशीलता और पारदर्शिता लाना | यह डेटा संग्रह को स्वचालित बनाता है, रिपोर्टिंग को सुव्यवस्थित करता है और निष्पादन निगरानी (performance monitoring) को मजबूत करता है| इस टूल में चार स्तरीय निगरानी प्रणाली है, जिसमें सीईओ, प्रभारी अधिकारी, एएसआई और पर्यवेक्षक (CEO, Officer In-Charge, ASI and Supervisors) शामिल हैं| पर्यवेक्षक दैनिक अपडेट प्रस्तुत करते हैं, सहायक सहायक अधिकारी बैकअप के रूप में कार्य करते हैं, प्रभारी अधिकारी प्रदर्शन पर नजर रखते हैं और सीईओ रणनीतिक क्रियाकलापों के लिए समेकित रिपोर्टों का इस्तेमाल करते हैं|

2

हाल ही में आर. एन. रवि ने पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है|

पश्चिम बंगाल के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल ने आर. एन. रवि को राज्य के 22वें राज्यपाल (governor) के रूप में शपथ दिलाई है| उन्होनें राज्यपाल सी वी आनंद बोस का स्थान लिया है| इस से पहले वह नागालैंड, मेघालय और तमिल नाडु के राज्यपाल रह चुके हैं|

3

हाल ही में तमिलनाडु के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शपथ ली है|

मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी ने राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु के कार्यवाहक राज्यपाल (Acting Governor) के रूप में शपथ दिलाई| राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर वर्तमान में केरल के राज्यपाल है| तमिलनाडु के 26वें राज्यपाल आर एन रवि थे, जिन्हें हाल ही में पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है|

4

हाल ही में भारतीय नौसेना का INS त्रिकंद जहाज मॉरीशस के 58वां राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुआ|

हाल ही में भारतीय नौसेना का जहाज, INS त्रिकंद (INS Trikand) 12 मार्च को मॉरीशस के 58वां राष्ट्रीय दिवस समारोह (National Day celebrations of Mauritius) में शामिल हुआ| INS त्रिकंद का एक मार्चिंग कंटिजेंट, नेवल बैंड और एक हेलीकॉप्टर ने ‘चैंप डे मार्स नेशनल डे परेड (Champ de Mars National Day Parade)’ में हिस्सा लिया| इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी मॉरीशस सरकार और मॉरीशस कोस्ट गार्ड के सीनियर ऑफिसर्स से भी मुलाकात की|

5

हाल ही में डिजिटल ट्विन पहल लागू करने वाला देश का पहला बंदरगाह वी. ओ. चिदंबरनार बना है|

बंदरगाह प्रबंधन के लिए डिजिटल ट्विन पहल (Digital Twin initiative for port management) लागू करने वाला देश का पहला बंदरगाह बन गया है| इस प्लेटफॉर्म का उद्घाटन 23 फरवरी को केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने किया| यह प्लेटफॉर्म बंदरगाह की अवसंरचना, परिचालन संपत्तियों (operational assets) और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की रियल-टाइम आभासी प्रतिकृति प्रदान करेगा, जिससे पूरे बंदरगाह में बेहतर परिचालन दृश्यता, पूर्वानुमान विश्लेषण एवं डेटा-आधारित निर्णय लेने में सहायता मिलेगी|

6

हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ‘क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार से शुभमन गिल को सम्मानित किया जाएगा|

हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India BCCI) का 2025-26 के लिए BCCI नमन अवार्ड्स (BCCI Naman Awards for 2025-26) 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा| कोल कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (Col CK Nayudu Lifetime Achievement Award) पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ को दिया जाएगा| भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया जाएगा| टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड (Cricketer of the Year award) से सम्मानित किया जाएगा| मुंबई के आयुष म्हात्रे को घरेलू लिमिटेड-ओवर्स क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड (Lala Amarnath Award) से सम्मानित किया जाएगा | घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुंबई एसोसिएशन (Mumbai Cricket Association) को बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन (best cricket association in domestic cricket) का पुरस्कार दिया जाएगा|

7

हाल ही में भारत का सुप्रीम कोर्ट ने OBC क्रीमी लेयर तय करने के लिए माता-पिता की आय को केवल आरक्षण पात्रता का आधार से इंकार किया है|

भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने यह निर्णय लिया है कि केवल माता-पिता की आय (Parental income) ही यह निर्धारित नहीं कर सकती कि कोई उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग (Other Backward Classes (OBC) system) प्रणाली के तहत आरक्षण पात्रता के लिए "क्रीमी लेयर" श्रेणी ("creamy layer" category) में आता है या नहीं| न्यायालय ने जोर दिया कि क्रीमी लेयर की स्थिति निर्धारित करने में माता-पिता द्वारा धरे गए पदों की स्थिति और श्रेणी को भी ध्यान में रखना चाहिए|

8

हाल ही में ‘पर्सनल कंप्यूटर’ AI एजेंट पर्प्लेक्सिटी ने लॉन्च किया है|

पर्प्लेक्सिटी (Perplexity) ने 'पर्सनल कंप्यूटर' AI एजेंट ('Personal Computer', AI agent) लॉन्च किया है| यह मैक मिनी (Mac mini) पर चलता है और बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स के साथ लोकल एप्लिकेशन्स को इंटीग्रेट करता है| यह AI एजेंट आपके सभी टूल्स, टास्क और फाइलों को किसी भी डिवाइस से, कहीं से भी संचालन कर सकता है| यह सुरक्षित वातावरण में काम करता है जिसमें स्पष्ट सुरक्षा उपाय होते हैं, संवेदनशील कार्यों के लिए उपयोगकर्ता की अनुमति की आवश्यकता होती है और हर सत्र का पूरा ऑडिट ट्रेल बनाए रखा जाता है| सिस्टम में अत्यधिक परिस्थितियों में तुरंत नियंत्रण के लिए एक किल स्विच (kill switch) भी शामिल है|

9

हाल ही में इंटरनेशनल रेल कोच एक्सपो (IRCE) 2026 चेन्नई में आयोजित किया जा रहा है|

इंटरनेशनल रेल कोच एक्सपो (International Rail Coach Expo (IRCE) 2026) 2026 का आयोजन 12–14 मार्च 2026 तक भारत के चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (Integral Coach Factory (ICF)) स्टेडियम में किया जा रहा है| इसमें वैश्विक रेल कोच नवाचार और सतत तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा| इस का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry (CII) द्वारा इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय के सहयोग से किया गया है| यह रेल कोच मैन्युफैक्चरिंग और इंटीरियर फर्निशिंग, सुरक्षा और स्वदेशी विकास के लिए समर्पित एक प्रमुख वैश्विक प्लेटफॉर्म है|

10

हाल ही में जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट ने चिली के राष्ट्रपति पद की शपथ ली है|

जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट (José Antonio Kast Rist) ने 11 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर चिली (Chile) के राष्ट्रपति पद की शपथ ली है| उन्होनें गैब्रियल बोरिक (Gabriel Boric) की जगह ली है|

Scroll to Top