Cbse

CBSE Board Exams 2026 : Important Update

सीबीएसई (CBSE) की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इस बार सीबीएसई ने तीन महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। इसकी जानकारी के लिए आयोजित वेबिनार में परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि बदलाव का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं छात्र-हितैषी बनाना है। सीबीएसई की सिटी को ऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि वेबिनार में बताया गया कि बोर्ड ने 10वीं में इस बार दो बोर्ड परीक्षा की पहल की है, इससे विद्यार्थियों पर परीक्षा का दबाव कम होगा, प्रदर्शन सुधार का अवसर मिलेगा। 10वीं की परीक्षा में इस बार विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में सेक्सन वाइज उत्तर पुस्तिका में लेखन कार्य होगा। इसी तरह 12वीं में ऑन-स्क्रीन माक्रिंग (मूल्यांकन) व्यवस्था लागू की है। इसके लिए परीक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही मूल्यांकन अवधि 12 दिनों से घटाकर  आठ दिन की गई है।

शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की लहर चल रही है। लंबे समय से यह चर्चा का विषय था कि बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को कैसे कम किया जाए और छात्रों के सीखने की प्रक्रिया को कैसे अधिक प्रभावी बनाया जाए। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए, सीबीएसई (CBSE) ने इस सत्र से एक बड़े  बदलावों की घोषणा की है। यह बदलाव न केवल परीक्षा के आयोजन के तरीके को बदलेंगे, बल्कि छात्रों के मूल्यांकन और उनके मानसिक दबाव को कम करने में भी बहूत कारगर साबित होगा |

CBSE Board Exams 2026 : What Are The New Evaluation Rules ?

इस बार सीबीएसई ने मूल्यांकन के शेत्र में कई नए बदलाव किये है, आये जानते है क्या है वे नए बदलाव :

10 वीं बोर्ड परीक्षा अब साल में दो बार होगी : यह इस सत्र की सबसे बड़ी खबर है, सीबीएसई ने साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए है |

  • इसका मुख्या उद्देश्य छात्रों पर से एकल परीक्षा का बोझ कम करना है |
  • इस से छात्रों को बहुत फ़ायदा होगा : यदि किसी छात्र का प्रदर्शन पहली परीक्षा में अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहता, तो उसे दूसरी परीक्षा में अपना स्कोर सुधारने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। यह कदम रटने की प्रवृत्ति को कम कर ‘निरंतर सीखने’ की आदत को बढ़ावा देगा।

परीक्षा की सुरक्षा और प्रोटोकॉल : परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं होगा:

  • निगरानीः मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा परीक्षा केंद्रों की सीधी निगरानी की जाएगी।
  • कोई बदलाव नहीं: केंद्र पर ऐन वक्त पर विषय परिवर्तन की अनुमति  नहीं दी जाएगी।
  • आंतरिक अंकः सभी स्कूलों को 10 वीं और 12वीं के इंटरनल मार्क्स अपलोड करने के लिए 14 फरवरी तक का समय दिया गया है।

Stay Alert: Beware of Rumors

  • अंत में, सीबीएसई ने एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। सोशल मीडिया पर अक्सर पेपर लीक या परीक्षा स्थगित होने जैसी फर्जी खबरें वायरल होती हैं।
  • सलाह: किसी भी जानकारी के लिए केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें।

CISCE 2026: Students Trapped in the Web of English 

बरेली के परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को एक अलग ही हलचल देखने को मिली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की 12 वीं ( की अंग्रेजी भाषा की परीक्षा संपन्न हुई, लेकिन छात्रों के चेहरों पर मिला-झुला  भाव था । कहीं संतोष था, तो कहीं कथात्मक और वर्णनात्मक प्रश्नों की प्रतिस्पर्धा  को  लेकर चिंता।

Exam Statics (Bareilly District) :

Details Number
Total Candidates 709
Boys 336
Girls 373
Exam Centre 10 (Self – Center System)
Exam Time 2:00 PM To 5:00 PM
  • जहाँ सीबीएसई तैयारी में जुटा है, वहीं सीआईएससीई की 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। बरेली के केंद्रों से मिली रिपोर्ट के अनुसार:
  • अंग्रेजी भाषा का पेपर छात्रों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा।
  • विशेष रूप से कथात्मक (Narrative) और वर्णनात्मक (Descriptive) प्रश्नों ने छात्रों को सोचने पर मजबूर किया।
  • परीक्षाएं 6 अप्रैल तक चलेंगी, और सभी छात्रों को उनके अपने ही विद्यालयों (Self-centers) में परीक्षा देने की सुविधा दी गई है।

Conclusion :

ये बदलाव दर्शाते हैं कि शिक्षा प्रणाली अब केवल अंकों पर नहीं, बल्कि छात्रों के सीखने के अनुभव और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी तरह 12वीं में ऑन-स्क्रीन माक्रिंग (मूल्यांकन) व्यवस्था लागू की है। इसके लिए परीक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही मूल्यांकन अवधि 12 दिनों से घटाकर आठ दिन की गई है।

Trending Links:

HP JBT Admit Card 2026 Out Click Here to Read
RPF Constable Final Result Out Click Here to Read
DSSSB Admit Card Out , Download Now!! Click Here to Read
MP Police Constable PET Admit Card Out Click Here to Read
CUET PG Exam Dates Out Click Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version