Full Information About Bsphcl Various Post

FULL INFORMATION ABOUT BSPHCL VARIOUS POST

नमस्कार, मेरे प्रिय दोस्तों! Rojgar With Ankit (RWA) में आपका स्वागत है। यह एक डिजिटल मंच है जो सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियों की जानकारी प्रदान करता है।, यह प्लेटफॉर्म सरकारी प्रतियोगी की परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी कोर्स कराता है| RWA पर आपको कैरियर विकल्पों की भी जानकारी मिलती है| आज के इस आर्टिकल में आपको BSPHCL VARIOUS POST के बारे मे पूरी जानकारी दी गई हैं|

अब जानते है की BSPHCL क्या होता है:

BSPHCL कि फुल फॉर्म होती है बिहार स्टेट पावर [होल्डिंग] कंपनी लिमिटेड होती है और यह एक सरकारी निकाय है जो बिहार राज्य मे विद्युत आपूर्ति से जुड़े विभिन्न विभागों मे पदों की भर्ती करती है| इसमे कई तरह तकनीकी और गैर- तकनीकि पद शामिल है जैसे कि जूनियर इंजीनियर [JE], assistant इंजीनियर [AE], तकनीशियन क्लर्क  ऑफिस असिस्टन्ट और अन्य| 

BSPHCL के लिए आयु सीमा निम्नलिखित है : 

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष TECHNICIAN [GRADE II और जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर] के लिए होती है

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष अन्य  पदों के लिए होती है

अधिकतम आयु: 37 वर्ष होती है 

BSPHCL के लिए आयु सीमा मे छूट निम्नलिखित है:

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 3 वर्ष की छूट दी जाती है 

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST): 5 वर्ष की छूट दी जाती है 

महिलाओं के लिए: सामान्य महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष हो सकती है, जबकि OBC और SC/ST महिलाओं के लिए यह सीमा और भी बढ़ सकती है।

विकलांग व्यक्ति (PWD): 10 वर्ष की छूट (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति विकलांग उम्मीदवारों के लिए कुल छूट 15 वर्ष हो सकती है)।

IMPORTANT DATES:

AAPLICATION BEGIN: 22/06/2024 

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19/07/2024 

आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि: 19/07/2024

RE-OPEN APPLY ONLINE: 01-15 OCTOBER 2024 

EXAM DATE: AS PER SCHEDULE

VACANCY DETAILS:

बिहार BSPHCL के लिए 4016 posts निकाली गई है:

 POST NAME

 TOTAL POST

 TECHNICIAN GRADE III 2156
  JUNIOR ACCOUNTS CLERK 740
  CORRESPONDENCE CLERK 806
  STORE ASSISTANT 115
  JUNIOR ELECTRICAL ENGINEER JEE GTO 113
  ASSISTANT EXECUTIVE ENGINEER [GTO] 86

BSPHCL के लिए आवेदन शुल्क निम्नलिखित है:

-सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए है 

-SC/ST के लिए आवेदन शुल्क 375 रुपए है

विकलांग व्यक्ति (PWD): कोई शुल्क नहीं या नाम मात्र शुल्क होता है|

आवेदन शुल्क का भुगतान online माध्यम द्वारा डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग द्वारा करे|

BSPHCL के लिए पात्रता मानदंड [eligibility criteria] निम्नलिखित है:

प्रत्येक पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएँ और पात्रता अलग अलग होती हैं। 

-जूनियर इंजीनियर (JE): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रिकल/सिविल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए ।

-असिस्टेंट इंजीनियर (AE): इलेक्ट्रिकल/सिविल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री (B.Tech/BE) होनी चाहिए ।

-क्लर्क/ऑफिस असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए ।

-तकनीशियन: इलेक्ट्रिकल या संबंधित क्षेत्र में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए ।

 

BSPHCL के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित है :

BSPHCL के लिए चयन प्रक्रिया 3 चरणों मे  शामिल हो सकते हैं:

1. सबसे पहला चरण लिखित परीक्षा का होता है और  यह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है और उम्मीदवारों का प्राथमिक मूल्यांकन इसी के आधार पर किया जाता है।

2. दूसरा चरण दस्तावेज़ सत्यापन का होता है और  लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया होती है।

3. अंतिम चरण मेडिकल टेस्ट का होता है क्योंकि कुछ पदों के लिए मेडिकल फिटनेस भी आवश्यक हो सकती है।

 

BSPHCL के लिए परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) निम्नलिखित है :

BSPHCL की परीक्षा ऑनलाइन मोड में होती है। परीक्षा पैटर्न पद के अनुसार अलग हो  सकता है, लेकिन सामान्यत: निम्नलिखित पैटर्न होता है:

1. जूनियर इंजीनियर/असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा:

कुल प्रश्न: 100-150

विषय: तकनीकी विषय (इंजीनियरिंग डिसिप्लिन), सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, और गणित।

परीक्षा की अवधि: 2-3 घंटे

 

2. क्लर्क/ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा:

कुल प्रश्न: 100-120

विषय: सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, और कंप्यूटर ज्ञान।

परीक्षा की अवधि: 2 घंटे

 

BSPHCL के लिए (Syllabus) निम्नलिखित है :

BSPHCL भर्ती के विभिन्न पदों के लिए विस्तृत syllabus नीचे दिया गया  है:

1. तकनीकी विषय:

-जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/सिविल/मैकेनिकल) के लिए: विषय में बुनियादी इंजीनियरिंग अवधारणाएं, सर्किट थ्योरी, इलेक्ट्रिकल मशीन, पावर सिस्टम, थर्मोडायनामिक्स, मैटेरियल्स आदि।

-असिस्टेंट इंजीनियर के लिए: इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, एडवांस इलेक्ट्रिकल/सिविल/मैकेनिकल विषय।

 

2. सामान्य ज्ञान:

भारत और बिहार का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, और वर्तमान घटनाएँ।

 

3. रीजनिंग और गणित:

analytical  रीजनिंग, दिशा और दूरी, data interpretation, औसत, अनुपात और समानुपात, प्रतिशतता, लाभ और हानि आदि।

 

4. अंग्रेजी भाषा:

English Grammar , वाक्य सुधार, शब्दावली, पर्यायवाची- विलोम शब्द, समझ-बूझ आदि।

 

5. कंप्यूटर ज्ञान:

बेसिक कंप्यूटर अवधारणाएँ, एमएस ऑफिस, इंटरनेट, साइबर सिक्योरिटी, ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी आदि।

 

BSPHCL के लिए वेतनमान (Salary) निम्नलिखित है

BSPHCL द्वारा भरे जाने वाले पदों के लिए वेतनमान केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग के अनुसार होती  है।

-जूनियर इंजीनियर (JE): रु. 35,000 – रु. 55,000

-असिस्टेंट इंजीनियर (AE): रु. 56,100 – रु. 1,77,500

-क्लर्क/ऑफिस असिस्टेंट: रु. 29,000 – रु. 48,000

-तकनीशियन: रु. 25,000 – रु. 41,000

इसके अलावा, अन्य भत्ते जैसे महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), मेडिकल सुविधाएं आदि भी प्रदान की जाती हैं।

 

BSPHCL के लिए आवेदन (How to Apply) प्रक्रिया निम्नलिखित है :

1. सबसे पहले BSPHCL की आधिकारिक वेबसाइट (https://bsphcl.bih.nic.in/) पर जाएं।

2.उसके बाद  “Recruitment” सेक्शन में उपलब्ध पदों की सूची देखें।

3. उसके बाद इच्छित पद के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।

4. यह सब करने के बाद अपनी आवश्यक जानकारी भरने के बाद, अपने दस्तावेज़ जैसे कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करें।

5. आवस्यक जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।

6. अंत मे आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले ले और उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

 

BSPHCL के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

BSPHCL परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:

1. सबसे पहले BSPHCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. उसके बाद “Careers” या “Recruitment” सेक्शन में एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

4. पासवॉर्ड डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।

5. अंत मे एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका  प्रिंटआउट निकाल लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
RWA Testimonial: A New Student from WB Shares Their Success Journey SSC Asked a New Pattern Question: Check What Surprised Aspirants CUET 3.0 Pravesh Batch Me Admission Kaise Lein? Complete Online Registration Guide UPPSC Interview Personality Development Session by Amar Chaudhary Sir: Boost Your Final Selection Chances Rajasthan Budget 2026 to Be Presented Today: Key Announcements and Expectations Ahead