Bpsc Tre

BPSC TRE 44000 Vacancy Expected

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा बदलाव और नई नियुक्तियों की सुगबुगाहट तेज हो गई है | बिहार शिक्षा विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग को रिक्तियों का ब्योरा भेज दिया है, जिससे साफ़ हो गया है कि चौथे चरण (TRE 4.0) के तहत लगभग 44,000 शिक्षकों की बहाली होने जा रही है | यह भर्ती प्रक्रिया न केवल पदों की संख्या के कारण, बल्कि आरक्षण के नए नियमों और डोमिसइल निति के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण भी चर्चा में है |

मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षो में शिक्षा के क्षेत्र में जो क्रन्तिकारी कदम उठाएं है, यह बहाली उस कड़ी का अगला हिस्सा है | पिछले तीन चरणों में जहा 2.27 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई, वहीं अब TRE 4.0 के माध्यम से बिहार के स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी की राह और आसन होने वाली है |

Tre 4.0
Tre 4.0

Main Attractions ” What’s Special About TRE 4.0 ?

इस बार की बहाली में सबसे बड़ा बदलाव 85% आरक्षण को लेकर है | बिहार सरकार ने निर्णय लिया है कि कुल रिक्तियों में से 85 फीसदी सीटें बिहार के मूल निवासियों के लिए आरक्षित रहेंगी | शेष 15% सेटों पर ही दुसरे राज्यों के अभ्यर्थी प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे |इसके अतिरिक्त, महिला अभ्यर्थियों के लिए प्राथमिक स्तर पर 50% आरक्षण का प्रावधान भी बरक़रार रखा गया है |

BPSC TRE: Detailed Description Of Vacancies 

शिक्षा विभाग द्वारा जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक  से लेकर उच्च माध्यमिक तक के पदों का वर्गीकरण निचे दिया गया है | कुल 44,000 पदों में से अधिकांश पद माध्यमिक और उच्च मध्यमिक स्तर के हैं |

CategoryEstimated VacanciesSpecial Remarks
Classes 1 To 8 (Primary And Middle)19,000Includes Basic And Graduate Level
Classes 9 To 10 (Secondary)12,000Special Appointments For Various Subjects.
Classes 11 To 2 (Senior Secondary)13,000For PGT Level Positions.
Total44000

BPSC TRE : Important Dates

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) इस परीक्षा का आयोजन करेगा | वर्तमान स्थिति के अनुसार, विज्ञापन और परीक्षा की संभावित तिथियाँ इस प्रकार है :

EventTimeline
Submission Of Vacancies To BPSCBy The Second Week Of February 2026
Official Advertisement ReleaseLate February Or Early March 2026
Application ProcessMarch 2026
Examination (TRE 4.0)April/May 2026 (Tentative)

Reservation And Domicile Policy : A Major Benefit For Students From Bihar 

इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता इसकी आरक्षण निति है | सरकार ने स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए नियमों को कड़ा  किया है :

  1. 85% स्थानीय कोटा : केवल वे अभ्यर्थी जो बिहार के स्थायी निवासी हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता बिहार से है, वे इस कोटे का लाभ उठा पाएंगे |
  2. महिला आरक्षण : प्राथमिक विध्यालय (कक्षा 1 से 5) के शिक्षकों के लिए 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं | अन्य श्रेणियों में यह आरक्षण 35% है |
  3. अन्य राज्यों के अभ्यर्थी : दुसरे राज्यों के निवासी केवल 15% अनारक्षित सीटों पर ही आवेदन कर सकेंगे |

BPSC TRE : Student – Teacher Ratio 

वर्तमान में बिहार में शिक्षा के बुनयादी ढांचे में सुधार के लिए शिक्षकों की संख्या बढ़ाना प्राथमिकता है | TRE 4.0 के बाद राज्य में कुल कार्यरत शिक्षकों की संख्या 6.40 लाख तक पहुंचे की उम्मीद है |

DetailsCurrent SituationAfter 4.0
Student-To-Teacher Ratio29 Students27 Students

इसमें न केवल कक्षाओं में भीड़ कम होगी, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा |

Documents Required For The Application :

अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि वे विज्ञापन जारी होने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखें |

  1. बिहार का निवास प्रमाण पत्र (आरक्षण हेतु)
  2. जाती और क्रीमी लेयर रहित प्रमाण पत्र (आरक्षण हेतु )
  3. शिक्षण योग्यता प्रमाण पत्र (B.ED / D.EL.ED / CTET / STET)
  4. मैट्रिक और इंटरमीडिएट के अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र :

Conclusion :

बिहार के शिक्षकों की चौथी बड़ी बहाली राज्य के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है | 44,000 पदों पर भर्ती और डोमिसइल निति के लागु होने से बिहार के मेधावी छात्रों को अपने ही राज्य में सेवा करने का बेहतरीन मौका मिलेगा | हालांकि, आरक्षण रोस्टर क्लियर करने में हुई देरी के कारण विज्ञापन में थोडा विलंब हुआ है, लेकिन अब प्रक्रिया अब गति में है |

Read Related Blogs

Delhi High Court JJA Recruitment 2026Click Here
JPSC Drug Inspector Recruitment 2026Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
SSC Phase 13 Result: Candidates Raise Major Issues MP Police Constable Physical Test Dates Announced Kayik Pravardhan Explained for Exams: All Concepts in One Video Women’s World Premier League: All You Need to Know in One Place Delhi Police Head Ministerial Answer Key Out – Download Now