भारतीय वायु सेना (IAF) ने AFCAT 01/2026 बैच की लिखित परीक्षा 31 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न की है | देश के विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के बाद, वायु सीना ने 1 फरवरी 2026 को इसकी प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Answer Key) और उम्मीदवारों की Response Sheet आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जारी कर दी है | यह कदम उन हजारों अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जो फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनिकी और गैर-तकनिकी) में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं |
उत्तर कुंजी का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना है | इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने द्वारा मार्क किये गए उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तरों से कर सकते है और परिणाम घोषित होने से पहले ही अपने संभावित अंकों का सटीक अनुमान लगा सकते हैं | AFCAT की अंकन योजना के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती (Negative Marking) की जाती है|
यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर सन्देश है, तो वे 1 फरवरी से 3 फरवरी 2026 (शाम 05:00 बजे) तक निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं | इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही फाइनल आंसर-की और परिणाम तैयार किया जाएगा, जो फरवरी के अंत तक आने की उम्मीद है |
Indian Air Force AFCAT 2026 Answer Key Released : Overview Table :
| Description | Details |
| Organization | Indian Air Force (IAF) |
| Post Name | Ground Duty (Non-Technical And Technical) And Gazetted Officers In Flying Branches |
| Vacancy | 340 |
| Exam Level | National |
| frequency | Twice In A Year |
| Registration Dates | 17th November To 14th December 2025 |
| Exam Date | 31 January 2026 |
| Answer Key Release Date | 01 February 2026 |
| Objection Raise Period | 1 February To 3 February |
| Selection Process | Phase-I : Written Exam Phase-II : AFSB Test Phase-III : Medical Examination |
| Salary | Rs. 56,100 To 1,77,500 (Flying Officer) |
| Exam Language | English |
| Mode Of Exam | Online (Computer Based Test) |
| Official Website | Click Here |
Indian Air Force AFCAT 2026 Answer Key Released : Vacancy Details :
| Entry Type | Branch | Post/Stream | Men (SSC) | Women (SSC) |
| AFCAT Entry | Flying | Flying | 21 | 09 |
| Ground Duty (technical) | Aeronautical Engineer (L) | 95 | 27 | |
| Aeronautical Engineer (M) | 53 | 14 | ||
| Ground Duty (Non-Technical) | Weapon System (WS) | 14 | 03 | |
| Administration | 42 | 11 | ||
| Logistics (Lgs) | 13 | 03 | ||
| Accounts | 11 | 02 | ||
| Education | 07 | 02 | ||
| Meterology | 07 | 02 | ||
| NCC Special Entry | Flying | Flying | 10% Of CDSE Vacancies For PC and 10% Of AFCAT Vacancies For SSC |
Indian Air Force AFCAT 2026 Answer Key Released : Job Profile
- लड़ाकू विमानों का संचालन और देखभाल करना |
- गोलाबारूद और सामग्री का परिवहन करना |
- विमान के तकनिकी उपकरणों का रखरखाव करना |
- विमान सेवा को संभालना|
- हवाई यातायात नियंत्रण और लड़ाकू नियंत्रण का प्रशासन करना आदि |
Indian Air Force AFCAT 2026 : Department Profile And Work .
अगर बात करें इंडियन एयर फोर्स के कर्तव्य और जिम्मेदारी की तो इनमे बहुत अधिक परिश्रम करना होता हैं | इसमें सभी कार्य चैलेंज से भरे हुए होते हैं |डिपार्टमेंट के अनुसार कर्तव्य और जिम्मेदारी निम्नलिखित प्रकार से है |
Flying Branch :
- युद्ध के दौरान लड़ाकू विमानों का रखरखाव और संचालन करना |
- गोलाबारूद परिवहन कार्य |
- सामग्री का परिवहन |
- हवाई सहायता एवं आपूर्ति |
- आपातकालीन एवं आकस्मिक स्थितियों में हेलीकॉप्टर उपलब्ध हैं |
Ground Duty (Technical Branch) :
- सभी विमान तकनिकी उपकरणों और औजारों का रखरखाव |
- तकनीशियनों को आवश्यक उपकरण और साज – समान, जैसे राडार, विमान आदि उपलब्ध कराना |
- विमान सेवा संचालन |
- विमान प्रबंधन और तकनिकी प्रक्रियाएँ |
Ground Duty (Technical Branch ) :
- लड़ाकू विमान नियंत्रण और हवाई यातायात नियंत्रण का प्रबंधन |
- विभाग के वित्तीय रिकॉर्ड को संभालना |
- विभागीय रसद प्रबंधन |
- शिक्षा |
Indian Air Force AFCAT 2026 Answer Key Released : How to Download Answer Key ?
अभ्यर्थी इन सरल चरणों का पालन करके अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकता है |
- आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in या afcat.edcil.co.इन पर जाएं |
- कैंडिडेट लॉग इन सेक्शन में जाकर AFCAT 01/2026 का चयन करें |
- अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें |
- डैशबोर्ड पर डाउनलोड आंसर-की और रेस्पोंसे शीट के लिंक पर क्लिक करें |
- अपना सेट (A,B,C या D) के अनुसार उत्तरों का मिलन करें |
Indian Air Force AFCAT 2026 Answer Key Released : Marking Scheme And Calculation :
AFCAT परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं | स्कोर चेक करने के लिए इस फोर्मुले का उपयोग करें :
- Total Marks = (Correct Answer x 3) – (Incorrect Answer x 1)
Indian Air Force AFCAT 2026 Answer Key Released : How To Fill An Objection :
यदि आपको लगता है की आधिकारिक Answer Key में कोई उत्तर गलत है, तो आप चैलेंज आंसर-की लिंक पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, इसके लिए आपको सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा | ध्यान रहे कि आपत्ति दर्ज करने की विंडो सिमित समय के लिए ही खुली है |
Indian Air Force AFCAT 2026 Answer Key Released : What’s Next?
- AFSB की तैयारी शुरू करें : अगर आपका स्कोर 145+ के आसपास बन रहा है, तो रिजल्ट का इंतज़ार किए बिना AFSB (Air Force Selection Board) इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दें | लिखित परीक्षा सिर्फ एक पड़ाव है, असली चुनौती 5-दिन का इंटरव्यू है |
- अपनी फिजिकल फिटनेस पर ध्यान दें : वायु सेना के लिए शारीरिक फिटनेस अनिवार्य है | अभी से दौड़ना, पुश-अप्स और अन्य एक्सरसाइज शुरू करें ताकि मेडिकल और फिजिकल टेस्ट के दौरान कोई समस्या न हो |
- AFSB सेंटर का चुनाव : जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, आपको अपना AFSB सेंटर और इंटरव्यू की तारीख चुनने का मौका मिलेगा | इसके लिए “First Come First Service ” का नियम चलता है, इसके सक्रिय रहें
- जरुरी दस्तावेज़ तैयार रखें : इंटरव्यू के लिए आपको निम्नलिखित ओरिजिनल डॉक्यूमेंट की आवशकता होगी :
- AFCAT एडमिट कार्ड और AFSB Call Letter
- 10 वीं और 12 वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन डिग्री
- आधार कार्ड या अन्य फोटो आईडी प्रूफ |
Read Related Blogs
| UPSC Geo Scientist Pre Admit Card 2026 | Click Here |
| KVS & NVS Teaching and Non-Teaching Post Answer Key Out | Click Here |



