Rrb Section Controller

RRB Section Controller Admit Card 2026 Out

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) समय-समय पर RRB Section Controller  के पदों के लिए भर्ती आयोजित करता है | यह पद भारतीय रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में परिचालन (Operations) की द्रष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण  है | सेक्शन कंट्रोलर का मुख्य कार्य रेलगाड़ियों के सुरक्षित और समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करना होता है | 2026 की इस भर्ती प्रक्रिया (CEN 04/2025) के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जा रहा है |

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज़ है, जिसके बिना उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती | एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का  नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, समय और केंद्र का पूरा विवरण दिया होता है | उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड कर लें और उसमे दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें |

Click Here to download Admit Card ( Active Link)

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller) के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा से समबन्धित महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ विस्तार से देंगे | यह जानकारी आपकी परीक्षा की तैयारी और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया में मदद करेंगे |

RRB  Section Controller Admit Card Out : Overview 

DescriptionDetails
Organization NameRRB ( Railway Recruitment Board)
Name Of. PostSection Controller
Total Post368
Apply Start Date15 September 2025
Apply Last Date14 October 2025
Exam Date11-12 February 2026
Admit Card Release Date07 February 2026
Age LimitMinimum : 20 Years

Maximum : 33 Years

Selection Process
  • Computer Based Test (CBT)
  • CBAT
  • Document Verification
  • Medical Examination
Salary55,000 To 60,000
Official Websitehttps://indianrailways.gov.in

RRB Section Controller Admit Card Out : Vacancy Details 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए 368 रिक्तियों की घोषणा की है | यह लेवल-6 का पद है, जिसमे विशिष्ट रेलवे सेक्शनों के भीतर ट्रेनों की आवाजाही और सिग्नलिंग का प्रबंधन करना होता है |

CategoryVacancies
Unreserved174
OBC80
SC56
ST34
EWS24
Total368

RRB  Section Controller Admit Card Out : Selection Process 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)द्वारा आयोजित सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller) पद के लिए चयन प्रक्रिया काफी विस्तृत होती है | चयन में निम्नलिखित चरण होते हैं |

  1. CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) : यह पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण हैं |
  2. CBAT (कंप्यूटर आधारित Attitude टेस्ट ) : इसे साइको टेस्ट भी कहा जाता है |
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) : शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों की जाँच |
  4. मेडिकल परिक्षण (Medical Examination) : शारीरिक फिटनेस की जाँच (आमतौर पर A-2 मेडिकल स्टैण्डर्ड) |

RRB  Section Controller Admit Card Out : Exam Pattern

लिखित परीक्षा (CBT)  में 100 प्रश्न होते है जिन्हें 120 मिनट  में हल करना होता है |

SubjectNo. Of QuestionMarks
Maths / Analytical6060
Reasoning2020
Mental Reasoning2020
Total100100

Note : नकारात्मक अंकन : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाते  हैं |

  • अंतिम मेरिट में 70% हिस्सा CBT के अंकों का होता हैं |

Paper – 2 : 

कंप्यूटर आधारित Attitude टेस्ट :

  • CBT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इस टेस्ट के लिए बुलाया जाता है |
  • इसमें उम्मीदवार की निर्णय लेने की क्षमता और एकाग्रता का परिक्षण होता है |
  • अंतिम मेरिट  में इसका 30% हिस्सा होता है  |
  • प्रत्येक टेस्ट बैटरी  में नियुनतम 42 T-Score प्राप्त करना अनिवार्य है |

RRB  Section Controller Admit Card Out : Steps To Download Admit Card 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या अपने क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं।
  2.  होमपेज पर ‘सेन 04/2025 सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
  3.  अपना पंजीकरण नंबर (रजिस्ट्रेशन नंबर) और जन्म तिथि (दोब) दर्ज करें।
  4.  दिए गए कैप्चा कोड को भरें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  5.  आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए 2-3 प्रिंटआउट ले लें

RRB  Section Controller Admit Card Out : Exam Centre & Shift Timing 

परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जा रही है | शिफ्ट का विवरण इस प्रकार है |

ShiftReporting TimeGate Closing TimeExam Start
Shift 1Morning 07:30 AMMorning 08: 30 AM09 :00 AM To 11 :00 AM
Shift 2Morning 11 :30 AMAfter Noon : 12:30 PM

 

01:00 PM To 03 :0 PM
Shift 3After Noon 03 :30 PMEvening 04 :30 PM05 :00 PM To 7 :00 PM

RRB  Section Controller Admit Card Released : Documents To Carry 

परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित चीजें साथ ले जाना अनिवार्य है|

  1.  एडमिट कार्डः रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटआउट।
  2. फोटो पहचान पत्र (ओरिजिनल फोटो आईडी): आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस ।
  3. पासपोर्ट साइज फोटोः वही फोटो जो आवेदन के समय अपलोड की गई थी।
  4. वर्जित वस्तुएं: मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट।

RRB  Section Controller Admit Card Out :  Last Minute Preparation Tips

    1. रिविजन पर जोर दें : Reasoning और गणित में पुरे अंक लाने का प्रयास करें |
    2. Mock Test : सप्ताह में कम से कम दो फुल – लेंथ Mock Test जरुर दें ताकि समय प्रबंधन बेहतर हो सके |
    3. सिलेबस को समझें : हर परीक्षा का पैटर्न अलग होता है | सबसे पहले आधिकारिक सिलेबस डाउनलोड करें और उसको विस्तार से समझें, उसमे दी हुई जानकारी के हिसाब से ही अपनी तैयार की शुरुआत करें | सिलेबस के माध्यम से आपको पेपर में कहाँ से प्रश्न आ सकते उस बारे में पता चल जाता है | इसीलिए सिलेबस के हिसाब से ही अपनी तैयारी करें |
    4. समय प्रबंधन : किसी भी परीक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि एक सही समय सारणी होनी चाहिए, इसलिए सही समय सारणी बनाकर पढाई शुरू कर दें |
    5. अन्य : किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हमारे परिवार रोजगार विद अंकित (RWA) से जुड़े, इसमें हम आपको पढाई के साथ-साथ प्रैक्टिस सेट भी कराते है, जो की आपकी तैयारी को और भी मजबूत करने का कम करते हैं |

Trending Links:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
RWA Testimonial: A New Student from WB Shares Their Success Journey SSC Asked a New Pattern Question: Check What Surprised Aspirants CUET 3.0 Pravesh Batch Me Admission Kaise Lein? Complete Online Registration Guide UPPSC Interview Personality Development Session by Amar Chaudhary Sir: Boost Your Final Selection Chances Rajasthan Budget 2026 to Be Presented Today: Key Announcements and Expectations Ahead