Rrb

RRB Paramedical Admit Card 2026 Out Soon , Check Your Exam Details !!

रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने RRB Paramedical भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा केंद्र की जानकारी अपने एडमिट कार्ड के माध्यम से देख सकते हैं।

यह भर्ती विभिन्न पैरामेडिकल पदों जैसे Nursing Superintendent, Pharmacist, Lab Assistant, ECG Technician आदि के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT – Computer Based Test) के रूप में होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए होते हैं। इसलिए डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यान से जांच लेना चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो संबंधित RRB क्षेत्रीय कार्यालय से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

RRB Paramedical Admit Card 2026 :  Overview Table

OrganisationRailway Recruitment Board (RRB)
PostParamedical Staff
Total Vacancy434 
City Intimation Slip2nd March 2026
Admit Card Release Date07 March 2026
Exam Date11, 12 & 13 March 2026
Level of ExamNational level
Age Limit
  • Minimum Age – 18 years
  • Maximum Age – 35 years
Selection Process
  • CBT (Computer Based Test) 
  • Document Verification 
  • Medical Test
Official Websitewww.rrbcdg.gov.in

RRB Paramedical Admit Card 2026 :  Important Dates

EventsDates
Notification Release Date7th July 2025
Start Date To Online Application9th August 2025
Last Date To Apply 8th September 2025 (11:59 pm)
Last Date to Pay Application Fee10th September 2025
Correction Window11st to 20th September 2025
Exam City Intimation Slip 2nd March 2026
Admit Card 7th March 2026
Exam Date 11th to 13th March 2026

RRB Paramedical Admit Card 2026 : Vacancy Details

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जारी RRB Paramedical Recruitment 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन  के तहत कुल 434 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती कुल 7 अलग-अलग पैरामेडिकल कैटेगरी (Paramedical Categories) के लिए आयोजित की जा रही है।

Post NameInitial Pay (Rs.)Age LimitNumber of Post 
Nursing Superintendent4490020-40272
Dialysis Technician3540020-3304
Health & Malaria Inspector Gr II3540018-3333
Pharmacist (Entry Grade)2920020-35105
Radiographer X-Ray Technician2920019-3304
ECG Technician2550018-3304
Laboratory Assistant Grade II2170018-3312
Total 434

RRB Paramedical Admit Card 2026 : Exam Pattern

RRB Paramedical Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया में सबसे पहले Computer Based Test (CBT) आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में  होगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions) पूछे जाएंगे। 

परीक्षा में मुख्य रूप से चार सेक्शन शामिल होंगे, जिनमें सबसे अधिक प्रश्न Professional Ability से पूछे जाएंगे। यह सेक्शन उम्मीदवार के संबंधित पैरामेडिकल विषय के ज्ञान को जांचने के लिए होता है। इसके अलावा General Awareness, Arithmetic, Reasoning और General Science से भी प्रश्न शामिल किए जाते हैं।  

S.No.SectionsNo. of QuestionsTotal MarksDuration
1Professional Ability707090 minutes
2General Awareness1010
3General Arithmetic, General Intelligence and Reasoning1010
4General Science1010
Total100100
  • कुल अवधि 90 मिनट होगी 
  • कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • Negative Marking- 1/3

Minimum Qualifying Marks: 

RRB के द्वारा Paramedical Various Post CBT परीक्षा में विभिन्न Category के लिए Minimum Qualifying Marks निर्धारित किये गए है । Minimum Qualifying Marks वह Threshold  है जिसे पार करना सभी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है तभी वह इस परीक्षा में पास माने जाएंगे। 

Minimum Qualifying Percentage for various categories – 

Category Minimum Qualifying Percentage 
Unreserved/EWS40%
OBC/SC30%
ST25%

Steps to Download Admit Card:

Candidates नीचे दिए गए स्टेप्स (Steps) को फॉलो करके अपना ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएँ।

Step 2: होम पेज पर दिखाई दे रहे RRB Paramedical Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।

Step 4: स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।

Step 5: लॉगिन करते ही आपका Admit Card  स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Step 6: एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें।

Step 7: इसके बाद एडमिट कार्ड को Download कर लें।

Step 8: अंत में उसका Print Out निकाल लें और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएँ।

Important Instructions / Documents to Carry:

परीक्षा के दिन निम्न दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है:

  • Printed Admit Card
  • Original Photo ID Proof (Aadhaar Card / Voter ID / Driving License)
  • Passport Size Photograph 

Last Minute Preparation Tips:

  • Professional Ability वाले विषय का अच्छे से दोहराव करें और महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर विशेष ध्यान दें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Papers) और मॉक टेस्ट हल करें ताकि परीक्षा पैटर्न की अच्छी समझ बन सके।
  • General Awareness और Reasoning के छोटे-छोटे टॉपिक्स का त्वरित रिवीजन करें।
  • समय प्रबंधन (Time Management) का अभ्यास करें ताकि परीक्षा के दौरान सभी प्रश्नों को सही तरीके से हल किया जा सके।
  • परीक्षा से एक दिन पहले सभी जरूरी दस्तावेज जैसे Admit Card और Photo ID तैयार करके रख लें।
  • परीक्षा केंद्र की लोकेशन पहले से चेक कर लें ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
  • पर्याप्त नींद लें, हल्का भोजन करें और शांत मन से परीक्षा देने जाएँ। 

Related Links:

SSC CHSL Tier 1 Result 2025 OutClick Here to Read
KVS & NVS Tier 2 Exam Dates OutClick Here to Read
AISSEE Result 2026 OutClick Here to Read
BTSC Exam Calendar 2026 OutClick Here to Read
UPSC CAPF AC Notification 2026 OutClick Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
JEE Main Preparation: New Class Schedule Announced UPSC Civil Services Final Result Out: Check Topper List RRB Technician Grade 3 Exam Review 2026: Easy or Tough? Why 6 March 1957 Is an Important Date in History RRB JE Answer Key Out: Download Link Activated