Upsssc

UPSSSC Recruitment 2026: Aspirants Protest Over O Level Certificate Eligibility !!

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की एक नई भर्ती को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी है। आयोग ने लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार भर्ती (विज्ञापन संख्या-14/परीक्षा/2026) में केवल ‘O Level’ कंप्यूटर सर्टिफिकेट वाले छात्रों को ही योग्य माना है। इस फैसले से वे छात्र बहुत परेशान हैं जिनके पास सरकार द्वारा ‘O Level’ के बराबर (समकक्ष) माने गए दूसरे कंप्यूटर डिप्लोमा और डिग्रियां हैं।अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर पीजीडीसीए सहित सभी समकक्ष घोषित कंप्यूटर डिप्लोमा को मान्यता देने की मांग उठाई है।

UPSSSC Recruitment 2026 : Overview 

Parameter Details
Recruitment Body Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC)
Advertisement Number 14/Exam/2026
Name of the Post / Exam Auditor and Assistant Accountant Main Examination
Primary Issue Only ‘O Level’ candidates made eligible; equivalent diplomas excluded
Government Order Reference Personnel Section-2 Government Order dated May 5, 2022
Equivalent Qualifications Cited DOAP, DCA, PGDCA, DIT, BCA, MCA, BSc IT, COPA, etc.
Previous Exam Precedent Assistant Statistical Officer (ASO) Recruitment
Action Taken by Candidates Submitted a memorandum to the Commission Chairman

Demand for Equivalent Diplomas In UPSSSC Recruitment

UPSSSC के इस नए नियम की वजह से हजारों योग्य छात्र परीक्षा देने से बाहर हो रहे हैं। जिन्होंने PGDCA, BCA या MCA जैसे कोर्स किए हैं। उनका कहना है कि जब उत्तर प्रदेश सरकार ने खुद इन बड़े डिप्लोमा और डिग्रियों को ‘O Level’ के बराबर माना है, तो फिर आयोग इन्हें खारिज क्यों कर रहा है? केवल एक ‘O Level’ प्रमाणपत्र की जिद की वजह से सालों से मेहनत कर रहे हजारों योग्य छात्र फॉर्म भरने और परीक्षा देने से वंचित हो रहे हैं, जो कि पूरी तरह अनुचित है। 

Reference To Government Order of May 2022

अभ्यर्थियों ने शासन के कार्मिक अनुभाग-2 द्वारा 5 मई 2022 को जारी सरकारी आदेश (Government Order) का  उल्लेख किया है। इस आदेश में स्पष्ट कहा गया था कि कुछ तय शर्तों के तहत कई कंप्यूटर डिप्लोमा को ‘O Level’ के बराबर माना जाएगा। इनमें प्रमुख हैं: 

  • DOAP
  • DCA
  • PGDCA
  • DIT
  • BCA
  • MCA
  • BSc IT
  • COPA

छात्रों का तर्क है कि जब शासन का यह नियम पहले से लागू है, तो आयोग भर्ती में इसे नजरअंदाज कैसे कर सकता है|

  • 🚀 Start Your Preparation on Our App
  • 🎥 Online Lectures | 📝 Free Mock Tests | ⚡ Daily Quizzes | 📖 PYQs
  • 🎯 Everything You Need to Crack Your Exam – All in One App! 🚀

Download Now

Constitutional Rights and Past Recruitment Precedents

छात्रों ने आयोग  द्वारा पूर्व में आयोजित की गई  सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) भर्ती में भी 5 मई 2022 के नियम का पालन किया गया था। उस समय समकक्ष योग्यता वाले छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था।

अब नई भर्ती में अलग नियम अपनाना गलत है। छात्रों ने संविधान के अनुच्छेदों का हवाला देते हुए कहा कि समान योग्यता वाले उम्मीदवारों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा सकता। सभी को बराबरी का मौका मिलना चाहिए। 

Main Demands Submitted by Candidates

छात्रों ने UPSSSC से शासन के नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। उनकी मुख्य मांगे निम्नलिखित हैं:

  • 5 मई 2022 के सरकारी आदेश का पूरी तरह से पालन किया जाए।
  • PGDCA, BCA, MCA, DCA जैसे सभी समकक्ष डिप्लोमा धारकों को आवेदन करने और मुख्य परीक्षा देने की अनुमति मिले।
  • भर्ती विज्ञापन में जरूरी सुधार (Amendment) का नोटिस तुरंत जारी किया जाए ताकि वंचित छात्र समय पर फॉर्म भर सकें।

📲 Join Our WhatsApp Channel for Daily Recruitment & Exam Updates

Some Important Link :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version