कुल विज्ञापित पदों की संख्या व उनके सापेक्ष लम्बवत आरक्षण का विवरण:-
                                                                                     सारिणी-1
क्र. सं.
विभाग का नाम
पद्नाम
वेतन बैन्ड/ ग्रेड-पे
अधियाचित कुल रिक्त पदों का आरक्षणवार विवरण
अभ्युक्ति
स्थायी/अस्थायी
अनारध्षित
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
अन्य पिछड़ा वर्ग
आधिक रूप से कमजोर
वगों के लिए(E.W.S.)
कुल पद
1
पंचायतीराज विभाग,उ0प्र0
ग्राम पंचायत अधिकारी
पुनरीक्षित मैट्रिक्स लेवल-3 (रु . -21,700- 69100 )
849356071391171468स्थायी

ग्राम पंचायत अधिकारी के रिक्त पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा की परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम :-

                                                       परीक्षा योजना 

 

परीक्षा के विषय, प्रश्नों की संख्या, निर्धारित कुल अंक और दिया गया समय नीचे दिये गये विवरण के अनुसार होगा-
क्रमांकविषय
प्रश्नों की  संख्या
निर्धारित कुल अंक
समयावधि
भाग-1
(i)पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास तथा उसके संबंध में संवैधानिक उपबन्ध
1010
120 मिनट (2 घंटा )
(ii)पंचायतों का वर्तमान स्वरूप (उत्तर प्रदेश राज्य के परिप्रेक्ष्य मे)
1010
(iii)पंचायतों के वित्तीय स्त्रोत व कार्य योजना
1010
(iv)पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त करने के उपाय
0505
(v)ग्रामीण विकास योजनाएं एवं कार्यक्रम (उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में )
2020
(vi)ग्राम पंचायत अधिकारियों की ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में भूमिका1010
भाग-2कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान1515
भाग-3
उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी
2020
योग100100

नोट-

1.  लिखित परीक्षा एक पाली की होगी, जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 100 तथा समयावधि दो घण्टा होगी।

2. परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

3. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

4.  लिखित परीक्षा हेतु ऋणात्मक अंक (निगेटिव मार्क) दिए जायेंगे, जो प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के पूर्णांक का 1 /4  अर्थात 25 प्रतिशत अंक होंगे।

लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में विशेष नोट: –
यदि विज्ञापित पदों के प्रत्युत्तर में प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या अत्यधिक होती है और आयोग के लिए विज्ञापन के सापेक्ष प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण उनकी लिखित परीक्षा एक ही पाली/ दिवस में आयोजित किया जाना सुविधाजनक नहीं होता है तो उत्त लिखित परीक्षा एक से अधिक पालियों/ दिवस में आयोजित की जा सकती है। यदि परीक्षा एक से अधिक पालियों/ दिवस में आयोजित की जाती है तो अभ्यर्थियों के तुलनात्मक मूल्यांकन हेतु स्कोर के Normalization की प्रक्रिया लागू होगी।

ग्राम पंचायत अधिकारी की लिखित परीक्षा हेतु विज्ञापित पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना अभ्यर्थियों, अंतिम कटऑफ अंक/परसेंटाइल स्कोर (दशमलव के 02 स्थान तक) धारित करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को सम्मिलित करते हुए, को मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट किया जाएगा।