यूपीएसएसएससी कनिष्ठ सहायक भर्ती 2023 अधिसूचना, 5512 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन
आयोग | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ |
पद का नाम | कनिष्ठ सहायक |
कुल पद | 5512 |
शैक्षिक योग्यता | 1. 12 वीं पास 2. UP PET 2022 उत्तीर्ण 3. CCC |
आयु सीमा (सामान्य ) | 18 – 40 वर्ष |
विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि | 04-08-2023 |
ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करना प्रारम्भ होने की तिथि | 12-09-2023 |
ऑनलाइन आवेदन/ शुल्क जमा /आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि | 03-10-2023 |
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 10-10-2023 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | |
परीक्षा तिथि | |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | 1. लिखित परीक्षा 2. टंकण परीक्षा ( हिंदी 25 WPM , अंग्रेजी 30 WPM) 3 . दस्तावेज सत्यापन
|
परिणाम घोषित | – |
आवेदन शुल्क (GEN/OBC/SC/ST) | 25 रु . |
नौकरी करने का स्थान | उत्तर प्रदेश |
वेतन | रु . 21,700 – 69,100/- |
Join Whatsapp Channel | यहाँ क्लिक करें |
Join Telegram Channel | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
शैक्षिक अर्हतायें-
1. माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण कर ली हो।
2. हिन्दी और अंग्रेजी टंकण में क्रमशः 25 शब्द प्रति मिनट और 30 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होना आवश्यक है।
3. डी0ओ0ई0ए0सी0सी0( DOEACC) सोसाइटी द्वारा प्रदान किया गया कम्प्यूटर प्रचालन में सी०सी0सी0( CCC) प्रमाण पत्र या किसी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था द्वारा उसके समकक्ष प्रदान किया गया कोई प्रमाण पत्र।
4.उम्मीदवार को पीईटी 2022 में उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा –
वह उम्मीदवार जो 01/07/2023को क्रमशः 18 वर्षकी आयु प्राप्त कर ली हो और 40 वर्ष से अधिक की आयु प्राप्त न की हो इस पद के लिए आवेदन कर सकता है |
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट प्रदान की जाती है । इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्राप्त कर सकते हैं।
चयन का आधार-
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कनिष्ठ सहायक पद के लिए एक चयन प्रक्रिया निर्धारित की गयी है जो तीन चरणों में सपन्न होगी | तीनो चरण इस प्रकार है –
1. लिखित परीक्षा-
लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसके लिए 120 मिनट(2 घंटा) का समय दिया जायेगा | लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ही टंकण परीक्षा देने के लिए बुलाया जाएगा।
2. टंकण परीक्षा-
प्रत्येक उम्मीदवार की हिन्दी और अंग्रेजी टंकण में क्रमशः 25 शब्द प्रति मिनट और 30 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होना भी आवश्यक है | टंकण परीक्षा क्वालीफाइंग चरण की होती है | टंकण परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा |
दस्तावेज़ सत्यापन-
लिखित परीक्षा और टंकण परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा |यह चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण होता है |
लिखित परीक्षा हेतु परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम–
कुल प्रश्न -100
समय – `120 मिनट (2 घंटा)
कुल अंक – 100
क्रमांक | विषय |
| निर्धारित कुलअंक | ||
भाग-1 | हिन्दी परिज्ञान और लेखन योग्यता | 30 | 30 | ||
भाग-2 | सामान्य बुद्धि परीक्षण | 15 | 15 | ||
भाग-3 | सामान्य जानकारी | 20 | 20 | ||
भाग-4 | कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवंनवाचार का ज्ञान | 15 | 15 | ||
भाग-5 | उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी | 20 | 20 | ||
योग | 100 | 100 |
. प्रत्येक प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा |
Apply Online Form | Click Here |
Download Admit Card | Click Here |
Download Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
लिखित परीक्षा हेतु पाठयक्रम-
भाग- 1 – हिन्दी परिज्ञान और लेखन योग्यता- उम्मीदवारों से हिन्दी भाषा का ज्ञान तथा उनके समझ एवं लेखन की योग्यता के परीक्षण हेतु प्रश्न पूछे जायेंगे। (यह प्रश्न पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र0 के इण्टरमीडिएट परीक्षा के स्तर का होगा)
भाग-2 –सामान्य बुद्धि परीक्षण-
इस परीक्षण का उद्देश्य किसी नई परिस्थिति के समझने उसके विभिन्न तत्वों का विश्लेषण तथा पहचान करने तथा तर्क करने की योग्यता को मापना है। इस परीक्षण में ऐसे प्रश्न होंगे जो अनुदेशों को समझने, संबंधों, समानताओं तथा संगतताओं का पता लगाने, निष्कर्ष निकालने और इसी प्रकार की बौद्धिक क्रियाओं पर आधारित होंगे।
भाग- 3 –सामान्य जानकारी-
प्रश्न पत्र का यह भाग उम्मीदवारों की चारों ओर के वातावरण के बारे में उसकी सामान्य जानकारी तथा समाज में उसके इस्तेमाल के बारे में उसकी योग्यता के आंकने के लिए है। इस परीक्षण में ऐसे प्रश्न भी रखे जायेंगे जिनसे ऐसी समसामयिक घटनाओं तथा प्रतिदिन दृष्टिगोचर होने तथा अनुभव में आने वाले तथ्यों जिनमें ऐतिहासिक एवं भौगोलिक तथ्य भी सम्मिलित हो सकते हैं (विशेष कर भारत से संबंधित) एवं उनके वैज्ञानिक पहलुओं का ज्ञान आंका जा सके, जिसकी किसी भी शिक्षित व्यक्ति से आशा की जा सकती है।
भाग-4 –कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान-
प्रश्न पत्र के इस भाग में उम्मीदवारों से कम्प्यूटर एवं सूचना तकनीकी का परिचय, हार्डवेयर, साफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, स्प्रेडशीट, ई-मेल, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेंस की जानकारी, डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग, इण्टरनेट एवं वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का परिचय, भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा का अवलोकन, वर्ड प्रोसेसिंग के तत्व तथा कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले तकनीकी विकास एवं नवाचार (आर्टीफिशियल इंटेलिजेन्स, बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इण्टरनेट ऑफ थिंग्स) पर आधारित एवं इस क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे।
भाग-5 –उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी-
प्रश्न पत्र के इस भाग में उम्मीदवारों से उत्तर प्रदेश का विशिष्ट ज्ञान-इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषायें, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन, भौगोलिक परिदृश्य एवं पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खान और खनिज, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार, राजव्यवस्था एवं प्रशासन तथा समसामयिक घटनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य की उपलब्धियों पर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे।
Responses