Full Info About Chandigarh TET Examination:

नमस्कार मेरे प्रिय साथियों Rojgar With Ankit (RWA) में आप सबका स्वागत है| यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो सरकारी नौकरियों के बारे में जानकारी देता है, यह प्लेटफॉर्म सरकारी प्रतियोगी की परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी कोर्स कराता है| RWA पर आपको करियर विकल्पों की भी जानकारी मिलती है| आज के इस Blog में आपको Chandigarh TET के बारे में पूरी जानकारी दी गई है| इस Blog में आपको सारी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है जैसे की Age Limit, Eligibility Criteria, Syllabus आदि जो आपको इस परीक्षा मे सफल बनाने मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी| आप इस blog को अंत तक अच्छे से पढे|

आइए जानते हैं की Chandigarh TET परीक्षा क्या होती हैं:

Chandigarh Teacher Eligibility Test चंडीगढ़ प्रशासन के तहत शिक्षकों की भर्ती के लिए एक आवश्यक योग्यता है। यह परीक्षा केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और अन्य राज्य संचालित स्कूलों में शिक्षकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जाती है।

Chandigarh TET Department Profile:

आयोजक संस्था:
Chandigarh TET परीक्षा का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग द्वारा किया जाता है। यह विभाग चंडीगढ़ में प्राथमिक (Class 1 to 5) और उच्च प्राथमिक (Class 6 to 8) विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होता है।

परीक्षा का उद्देश्य:
परीक्षा का मुख्य उद्देश्य योग्य और कुशल शिक्षकों की भर्ती करना है, जो छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें। यह परीक्षा राज्य में शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता निर्धारित करती है।

परीक्षा का महत्व:

– यह शिक्षण पेशे के लिए एक आवश्यक योग्यता है।

– सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूलों में भर्ती के लिए मान्य होती है।

 

CH.TET परीक्षा  के लिए आयु सीमा निम्नलिखित हैं:
यह परीक्षा दो स्तरों पर होती है प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर, और प्राथमिक स्तर कक्षा (1 से 5) तक के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 37 वर्ष है और यह सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है और अगर हम बात करे उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 8 से 12) तक के लिए तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 37 वर्ष है|

आयु सीमा में छूट:(age relaxation)
सरकार द्वारा निम्नलिखित वर्गो को आयु में छूट प्रदान की जाती है:
अगर हम बात करे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को तो उनको 5 वर्ष की छूट दी जाती है और ओबीसी को 3 वर्ष की और दिव्यांग (PwD) के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाती हैं|

CH.TET परीक्षा के लिए eligibility criteria निम्नलिखित हैं:
1)प्राथमिक शिक्षक (Class 1—5) के लिए पात्रता:
—शैक्षणिक योग्यता: सीनियर secondary में न्यूनतम 50% अंको के साथ पास होना चाहिए और 2 वर्षीय डिप्लोमा इन elementary education (D.El.Ed) में पास होना चाहिए या फिर senior secondary न्यूनतम 50% अंको के साथ पास होना चाहिए और 4 वर्षीय बैचलर ऑफ elementary education (B.El.Ed) में पास होना चाहिए या फिर स्नातक में न्यूनतम 50% अंको के साथ और B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन) में पास होना चाहिए|
2)उच्च प्राथमिक शिक्षक (Class 6—12) के लिए शैक्षणिक योग्यता:
स्नातक न्यूनतम में न्यूनतम 50% अंकों के साथ की हो और 2-वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) में पास किया हो या, स्नातक न्यूनतम 50% अंकों के साथ और 1-वर्षीय बैचलर इन एजुकेशन (B.Ed.) में पास या, सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) न्यूनतम 50% अंकों के साथ और 4-वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed.) में पास किया हो।

CH.TET परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित हैं:
इस परीक्षा में दो पेपर होते है:
क) पेपर—1 ( प्राथमिक शिक्षक कक्षा 1—5) के लिए:

 विषय प्रश्नों की संख्या अंक
 बाल विकास और शिक्षाशास्त्र 30 30
 भाषा I [हिन्दी] 30 30
 भाषा II [अंग्रेजी] 30 30
 गणित 30 30
 पर्यावरण अध्ययन 30 30
 कुल 150 150

ख) पेपर—2 ( उच्च प्राथमिक शिक्षक कक्षा 6—8 के लिए):

 विषय प्रश्नों की संख्या अंक
 बाल विकास और शिकशास्त्र 30 30
 भाषा I [हिन्दी]30 30
 भाषा II [अंग्रेजी] 30 30
 गणित और विज्ञान 60 60
 या सामाजिक अध्यन60 60
  कुल 150 150

प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है और परीक्षा में negative marking नही की जाती हैं और यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं| परीक्षा को पूरा करने का समय 3 घंटे का होता है|

 

Chandigarh TET परीक्षा का Syllabus:

चंडीगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (Chandigarh TET) का पाठ्यक्रम प्राथमिक (PRT) और उच्च प्राथमिक (TGT) स्तर के लिए अलग-अलग होता है। यह परीक्षा विभिन्न विषयों में शिक्षकों की योग्यता को परखने के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति और CBSE के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार किया जाता है।

Primary Level (कक्षा 1 से 5 तक) के लिए Syllabus:

1. Child Development and Pedagogy:

-यह खंड बच्चों की शिक्षा, उनके विकास, और शिक्षण प्रक्रियाओं को समझने पर आधारित है।

-बच्चों का संज्ञानात्मक और सामाजिक-भावनात्मक विकास।

-सीखने की प्रक्रिया और उसकी विशेषताएं।

-बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा।

-शिक्षाशास्त्र और कक्षा प्रबंधन।

2. भाषा-1 (Language-I):

-भाषा-1 में हिंदी को शामिल किया गया है।

-भाषा कौशल और व्याकरण।

-गद्यांश और पद्यांश पर आधारित प्रश्न।

-भाषा शिक्षण के सिद्धांत।

-बच्चों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने की रणनीतियां।

3. भाषा-2 (Language-II):

-भाषा-2 में अंग्रेजी होती है।

-व्याकरण और लेखन कौशल।

-वाक्य संरचना और शब्दावली।

-अनुवाद और व्याख्या।

-गद्यांश और पद्यांश पर आधारित प्रश्न।

4. गणित (Mathematics):

-यह खंड गणितीय सोच और समस्या समाधान पर केंद्रित है।

-संख्या प्रणाली, भिन्न, और दशमलव।

-समय, दूरी, माप, और ज्यामिति।

-गणित शिक्षण की विधियां।

-तर्कशक्ति और अंकगणितीय क्षमता।

5. पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies):

-यह खंड पर्यावरणीय अवधारणाओं और शिक्षा पर आधारित है।

-हमारे परिवेश (पौधे, जानवर, पानी, हवा, आदि)।

-सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन।

-स्वास्थ्य और स्वच्छता।

-पर्यावरणीय समस्याएं और समाधान।

 

Upper Primary Level (कक्षा 6 से 8 तक) के लिए Syllabus:

1. Child Development and Pedagogy:

-किशोरावस्था का विकास।

-शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया।

-समावेशी शिक्षा और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान।

-शिक्षण के प्रभावी तरीके।

2. विषय-विशेष (Subject-Specific):

a. गणित और विज्ञान (Mathematics and Science):

-गणित: संख्या प्रणाली, बीजगणित, रेखांकन, ज्यामिति।

-विज्ञान: भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, पर्यावरण।

-इन विषयों के शिक्षण के तरीके और समस्या समाधान।

b. सामाजिक अध्ययन (Social Studies):

-इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, और अर्थशास्त्र।

-मानचित्र पढ़ने और विश्लेषण करने की क्षमता।

-सामाजिक अध्ययन के शिक्षण की विधियां।

c. भाषा-1 और भाषा-2:

-प्राथमिक स्तर के समान लेकिन गहराई में अध्ययन।

-लेखन कौशल और भाषा शिक्षण के उन्नत सिद्धांत।

CH.TET परीक्षा के लिए परिणाम कैसे देखे ?

चरण 1:

पहला चरण CH.TET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

चरण 2:

उसके बाद "Result" के सेक्शन पर क्लिक करें।

चरण 3:

तीसरे चरण मे अपना विवरण दर्ज करें जैसे की रोल नंबर,जन्म तिथि।

चरण 4:

उसके बाद "Submit" पर क्लिक करें।

चरण 5:

अंतिम चरण मे आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

CH.TET परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card):
CHTET के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा की तारीख से कुछ दिन पहले जारी किया जाता है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
1. पहला चरण होता है की उमीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. दूसरा चरण होता है आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बार CH. TET प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
3. प्रवेश पत्र पर क्लिक करने के बाद तीसरा चरण पंजीकरण संख्या और पासवर्ड करना होता है और उसे दर्ज करें।
4. अंतिम चरण में प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल ले।

Rojgar with Ankit एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहा आपको हर प्रकार के सरकारी एग्जाम के बारे में बताया जाता हैं, यह एक प्लेटफॉर्म ही नहीं बल्कि लाखो बच्चो का सपना है, यहा पर आपको रेलवे, बैंक, राज्य और राष्ट्रीय सार्वजनिक सेवाओं जैसे सरकारी विभागों की नौकरी रिक्तियां देखी जाती है, यहाँ पर आपको करियर विकल्पों की जानकारी भी मिलती है, RWA पर कोर्स में विशेष अनुभवी अध्यापकों द्वारा live videos कक्षाएं भी होती है और कक्षाएं देखने के बाद उस क्लास की pdf भी अपलोड होती है, और इस एग्जाम की अधिक जानकारी के लिए आप उनके यूट्यूब चैनल को भी देख सकते है और वह आपको इस एग्जाम से जुड़े कई बैच भी मिल जाएंगे जो आपको इस परीक्षा में सफल बनाने में महत्वपूर्ण होंगे|

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
UP Sainik School Exam 2026 : How to fill the OMR Sheet Correctly ( Step-by-Step Guide). Veer Bal Diwas 2025 : Honouring the Courage and Sacrifice of Sahibzade. Effective last-moment classes for UGC NET to boost exam readiness. UGC NET JRF December 2025 Admit Card Available Now. Jyoti Yara : A Rising Name to Watch.