Ssc Phase 13

SSC Selection Post 13 Result 2026 Out

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Phase-13/2025 सिलेक्शन पोस्ट के परिणाम घोषित कर दिए हैं | यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है जिन्होंने SSC Phase 13 के पदों के लिए परीक्षा दी थी | एसएससी ने आख़िरकार बहुप्रतीक्षित Phase-13/2025 का परिणाम जारी कर दिया है | इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों में 2400से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं |

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Phase-13/2025 सिलेक्शन पोस्ट  का परिणाम 05 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है | यह उन लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी राहत और उत्साह का क्षण है जिन्होंने जुलाई और अगस्त 2025 में आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में भाग लिया था | SSC Phase 13 के पदों के लिए इस बार प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही, जिसमे देशभर से 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने  अपनी दावेदारी पेश की थी |

आयोग द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार, ग्रेजुएशन और उससे ऊपर के स्तर के पदों के लिए कुल 35,055 उम्मीदवारों को अगले चरण यानि स्कूटनी (दस्तावेज़ सत्यापन) के लिए शोर्टलिस्ट किया गया है | पूरे फेज-13 की बात करें तो तीनो स्तरों (मैट्रिक, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन) को मिलकर कुल 67,543 अभ्यर्थी सफल हुए है, जिनमे सबसे बड़ा हिस्सा ग्रेजुएशन लेवल का ही है |

SSC Selection Post 13 Result 2026 Out : Overview 

Description Details
Organization Staff Selection Commission (SSC)
Exam Name Selection Post Phase-13/2025
Total Post 2423
Graduation Level Post 1415
 Apply Start Date 02 June 2025
Apply Last Date  23 June 2025
CBT Exam Date 24 July To 2 August 2025

Re Exam : 29 August 2025

Result Date 05 February 2026
Total Shortlisted Candidates 67,543
Official Website ssc.gov.in

SSC Selection Post 13 Result 2026 Out:  Vacancy In Details 

Category Total Post
General 1169
OBC 561
SC 314
ST 148
EWS 231
Total 2423

SSC Selection Post 13 Result 2026 Out : Result PDFs

Matriculation Level  Click Here to Download
Higher Secondary Level Click Here to Download 
Graduation Level Click Here to Download

SSC Selection Post 13 Result 2026 Out :  Selection Process

SSC सिलेक्शन पोस्ट की चयन प्रक्रिया अन्य परीक्षाओं जैसे CGL या CHSL से थोड़ी सी अलग होती है | इसमें मुख्य 4 चरण होते है |

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) : पहले चरण में एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा होती है |
  2. स्किल टेस्ट (Skill Test) : कुछ विशिष्ट पदों (जैसे DEO, डाटा एंट्री) के लिए टाइपिंग या डाटा एंट्री टेस्ट लिया जाता है |
  3. दस्तावेज़ सत्यापन : अंत में भौतिक रूप से कागजातों की जाँच की जाती है |

SSC Selection Post 13 Result 2026 Out :  Exam Pattern 

SSC Phase 13 की परीक्षा का स्तर थोडा कठिन होता है | यहाँ इसका संक्षिप्त विवरण है :

Subjects No. Of Questions Maximum Marks Duration
General Intelligence 25 50 60 Minutes
General Awareness 25 50
Quantitative Aptitude 25 50
English Language 25 50
Total 100 200

Note : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है |

SSC Selection Post 13 Result 2026 Out : Steps To Download Result 

अपना परिणाम देखने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें |

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं |
  2. होमपेज पर Result टैब पर क्लिक करें |
  3. Selection Post सेक्शन को चुने |
  4. Phase-13/2025 /Selection Post (Graduation & Above Level ) के सामने वाले Click Here लिंक पर क्लिक करें |
  5. एक PDF फाइल खुलेगी Ctrl + F दबाएँ और अपना रोल नंबर या नाम टाइप करें |
  6. यदि आपका नाम सूची में है, तो आप अगले चरण के लिए योग्य हैं |

SSC Selection Post 13 Result 2026 Out : What Do After Result ?

रिजल्ट में नाम आने का मतलब यह नहीं है कि नौकरी पक्की हो गयी है | अब असली प्रक्रिया शुरू होती हैं :

  • दस्तावेज़ अपलोड : सफल उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र (Degree, Marksheet), अनुभव प्रमाण पत्र (यदि माँगा गया हो), और श्रेणी प्रमाण पत्र (Caste Certificate) को स्व-सत्यापित (Self-attested) करके आयोग द्वारा दी गई समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड काना होगा या क्षेत्रीय कार्यालय भेजना होगा |
  • क्षेत्रीय वेबसाइट चेक करें : प्रत्येक पद का पोस्ट कोड अलग होता है और उनकी जाँच अलग-अलग क्षेत्रीय कार्यालय (NR, WR, CR आदि ) करते हैं | अपनी रीजनल वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें |
  • स्किल टेस्ट की तौयारी : यदि आपने ऐसे पद के लिए आवेदन किया है जिसमे टाइपिंग या स्किल टेस्ट की आवश्यकता है, तो अभ्यास शुरू कर दें |

SSC Selection Post 13 Result 2026 Out : Conclusion 

एसएससी फेज-13 / 2025 का परिणाम उन लाखों युवाओं की मेहनत का फल है जिन्होंने सरकारी सेवा में जाने का सपना देखा था | ग्रेजुएशन लेवल पर 35,055 उम्मीदवारों का चयन अगले दौर के लिए हुआ है | अब उसका ध्यान पूरी तरह से दस्तावेजों को सही ढंग से प्रस्तुत करने पर होना चाहिए, क्योंकि इस चरण में छोटी सी गलती भी उम्मीदवारी रद्द कर सकती है | इसलिए सभी उम्मीदवार हर दिशा निर्देशों का विशेष ध्यान रखें | 

Trending Links:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version