Staff Selection Commission (SSC) द्वारा GD (General Duty) 2026 Vacancy के लिए Date जारी कर दी गई है ऐसे उम्मीदवार जो SSC GD परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण खबर है। वो उम्मीदवार जो वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं और देश की सेवा करना ही उनका परम धर्म है तो उनके लिए SSC GD Best Career Option हो सकता है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन्हें अपनी तैयारी को और भी अधिक दुरुस्त करने की जरूरत हैं ताकि वो इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकें।
ऐसे उम्मीदवार जो SSC GD 2025 परीक्षा में शामिल हुए थें और उन्हें ऐसा लग रहा है कि वे इस बार की परीक्षा में सफल होने में चुक जाएंगे तो उन्हें अपने दिल को छोटा करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि SSC के द्वारा SSC GD 2026 के लिए Date जारी कर दी गयी है ।आज के इस Blog में हम आपको SSC GD 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां बताएंगे | सभी जानकारी को पाने के लिए Blog को पूरा जरूर पढ़ें और अपने साथियों के साथ शेयर करें।

| SSC GD Constable Recruitment 2026 – Exam Summary | |
| Exam Conducting Body | Staff Selection Commission (SSC) |
| Post Name | Constable (General Duty) |
| Exam Name | Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs) and SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles, and Sepoy in Narcotics Control Bureau Examination-2026 |
| Paramilitary Forces | BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR, SSF, and NCB |
| Vacancy | 25487 |
| Exam Type | National Level Exam |
| SSC GD Constable Exam Dates | From 23rd February 2026 onwards |
| Selection Process | Written examination (Computer Based) Physical Efficiency Test (PET) Physical Standard Test (PST) Document Verification and Medical Test |
| Salary | Pay Level-3 (Rs 21,700-69,100) |
| Job Location | Across India |
| Official Website | Click Here |
SSC GD Department Profile and Work
SSC GD का वेतन अधिक है इसलिए कर्तव्य और जिम्मेदारियां भी अधिक है। SSC GD में Constable के लिए डिपार्टमेंट के हिसाब से कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई है:
1.BSF में SSC GD Constable
- भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा करना।
- सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना।
- सीमा पर अपराधों, भारत के क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश या निकास को रोकना।
- सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकना।
- सीमा पार खुफिया जानकारी एकत्र करना।
2. ITBP में SSC GD Constable
- भारत और चीन के बीच की सीमा की सुरक्षा करना (लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक) |
- किसी भी क्षेत्र में अशांति की स्थिति में व्यवस्था बहाल करना और उसे बनाए रखना।
- उत्तरी सीमाओं पर सतर्कता।
- सीमा उल्लंघन का पता लगाना और रोकथाम करना |
- अवैध आव्रजन और सीमापार तस्करी पर नजर रखना |
- संवेदनशील प्रतिष्ठानों और संकटग्रस्त वीआईपी को सुरक्षा प्रदान करना।
- निर्धारित क्षेत्रों में शांति बनाए रखना तथा स्थानीय जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना।
3. CISF में SSC GD Constable
- विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं को सुरक्षा प्रदान करना।
- भारत के सभी वाणिज्यिक हवाई अड्डों पर हवाई अड्डा सुरक्षा का प्रभारी बनना |
- दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पास है।
- सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा करना।
- विशेष सुरक्षा समूह गृह मंत्रालय द्वारा नामित व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करना |
- औद्योगिक उपक्रमों/प्रतिष्ठानों को सुरक्षा, संरक्षण और संरक्षा प्रदान करना, साथ ही अग्नि खतरों से सुरक्षा प्रदान करना।
4. SSB में SSC GD Constable
- सीमा पर अपराधों और अन्य अवैध गतिविधियों की निगरानी और रोकथाम करना |
- भारत – नेपाल और भारत – भूटान सीमाओं की सुरक्षा करना |
5. CRPF में SSC GD Constable
- भारत के प्रत्येक भाग की आंतरिक सुरक्षा की देखभाल करना |
- भारतीय शांति सेना और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के भाग के रूप में विदेश में कार्य करना |
- महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा से लेकर नक्सल विरोधी अभियानों तक, चुनाव ड्यूटी के लिए वीआईपी सुरक्षा प्रदान करना।
6. ASSAM RIFLES में SSC GD Constable
- आतंकवाद रोधी और सीमा सुरक्षा अभियानों के माध्यम से सेना के नियंत्रण में आंतरिक सुरक्षा प्रदान करना।
- आपातकाल के समय नागरिक शक्ति को सहायता प्रदान करना।
- दूरस्थ क्षेत्रों में संचार, चिकित्सा सहायता और शिक्षा प्रदान करना।
- युद्ध के समय, आवश्यकता पड़ने पर पीछे के क्षेत्रों को सुरक्षित करने के लिए लड़ाकू बल के रूप में कार्य करना |
7. SSF में SSC GD Constable
- यह इकाई सचिवालय परिसर में प्रवेश, सचिवालय द्वारों और परिसर के अन्य स्थानों पर गार्डों की तैनाती के लिए जिम्मेदार होती है |
- आंतरिक अनुशासन बनाए रखना, वाहनों का प्रवेश एवं पार्किंग, सचिवालय परिसर से सामग्री बाहर ले जाने का विनियमन तथा सचिवालय संपत्ति की सुरक्षा करना।
SSC GD में सिलेक्शन के बाद Job Timing
अगर बात करें SSC GD के काम के घंटे कि तो यह अलग-अलग क्षेत्र पर निर्भर करती है। जैसे कि अगर SSC GD में Critical zones में पोस्टिंग होती है तो इसमें काम के घंटे निश्चित नहीं होते हैं कभी-कभी 12 से 16 घंटे भी काम करना पड़ जाता है । वहीं अगर पोस्टिंग Peaceful Zone में होती है तो 8 – 12 घंटे काम करना होता है |
SSC GD Job Location
नियुक्ति के लिए चुने गए उम्मीदवारों को भारत में कहीं भी सेवा करनी होती है । उम्मीदवारों को भारत के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी नियुक्त किया जा सकता है। जिन में अंडमान निकोबार दीप समूह शामिल हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादर व नगर हवेली, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, तेलंगाना, सिक्किम, राजस्थान, पंजाब, पुडुचेरी, उड़ीसा, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप शामिल हैं।
SSC GD Promotion Opportunities
एक बार जब SSC GD Constable को पदोन्नत किया जाता है, तो उसे एक वरिष्ठ Head Constable के रूप में नियुक्त किया जाता है और उसे पुलिस स्टेशन का प्रभार संभालना पड़ सकता है। पदों में Promotion के साथ SSC GD वेतन भी बढ़ता है।
- Constable
- Head Constable
- Assistant Sub Inspector
- Sub Inspector
- Inspector
