'वह बहुत खाता है।' इस वाक्य में 'बहुत' शब्द किस प्रकार का विशेषण है?
अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
निश्चित संख्यावाचक विशेषण
निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
तुलनात्मक विशेषण
'वह बहुत खाता है।' इस वाक्य में 'बहुत' शब्द अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण है। यहाँ 'बहुत' शब्द किसी निश्चित परिमाण को नहीं बता पा रहा है। अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण के अन्य उदाहरण हैं- थोड़ा, अधिक, कुछ आदि । जिन वस्तुओं को मापा या तौला जाता है उनके साथ परिमाणवाचक तथा जिनकी गणना की जाती है उनके साथ संख्यावाचक विशेषण का प्रयोग किया जाता है।