हरियाणा पुलिस भर्ती (कांस्टेबल व सब-इंस्पेक्टर) Recruitment Rules जारी 1

हरियाणा पुलिस भर्ती (कांस्टेबल व सब-इंस्पेक्टर) Recruitment Rules जारी

हरियाणा पुलिस भर्ती (कांस्टेबल व सब-इंस्पेक्टर) के नए नियम

हरियाणा पुलिस ने हाल ही में कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के लिए भर्ती नियमों को जारी किया है। ये नए नियम उम्मीदवारों के लिए बड़ी सुविधा प्रदान करेंगे और भर्ती प्रक्रिया को और सुगम बनाएंगे।

हरियाणा पुलिस भर्ती (कांस्टेबल व सब-इंस्पेक्टर) Recruitment Rules जारी 3
हरियाणा पुलिस भर्ती (कांस्टेबल व सब-इंस्पेक्टर) Recruitment Rules जारी 4

आवेदनः-

(क) उस उम्मीदवार, जिसके विरूद्व किसी दाण्डिक न्यायालय द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को या उससे पूर्व आरोप तय किए हैं, को आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के लिए पात्र नहीं माना जाएगा;
(ख) आवेदन विहित फीस के साथ होंगे तथा ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुत की गई सूचना अन्तिम होगी;
(ग) पात्र उम्मीदवार को रोल नम्बर आबंटित किया जाएगा तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की शासकीय वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। एक बार रोल नम्बर आबंटित होने पर, प्रत्येक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र जनित करने हेतु समर्थ हो जाएगा।

अर्हता परीक्षाएं:-

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग शारीरिक माप परीक्षा तथा शारीरिक स्क्रीनिंग टैस्ट, जो केवल अर्हता प्रवृति के होंगे, हेतु सामान्य पात्रता परीक्षा (सी.ई.टी.) में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंको के आधार पर पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को आमंत्रित करेगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इतनी संख्या में बैचों में ऐसा कर सकता है, जो वह आवश्यकता समझे ताकि ज्ञान परीक्षा के लिए प्रत्येक प्रवर्ग के विज्ञापित पदों के चार गुना के बराबर योग्य उम्मीदवारों को चयनित सूची में रखा जा सके।

शारीरिक माप परीक्षा :-

उम्मीदवारों को हरियाणा पुलिस (अराजपत्रित तथा अन्य पद) सेवा नियम, 2017 के परिशिष्ट ख में विहित मानकों के अनुसार शारीरिक माप परीक्षा से गुजरना होगा | उन उम्मीदवारों, जो शारीरिक माप परीक्षा के लिए विहित मानकों को पूरा करने में असफल रहते हैं, को आगे की चयन प्रक्रिया से निकाल दिया जाएगा
केवल वही उम्मीदवार ही चयन हेतु आगे की प्रक्रिया में भाग लेंगे, जो शारीरिक माप परीक्षा के हेतु विहित मानकों को अर्हक करते हैं।

शारीरिक जाँच परीक्षा :-

वे उम्मीदवार, जिन्होंने शारीरिक माप परीक्षा अर्हक कर ली है, आगे अपनी शारीरिक उपयुक्तता तथा सहनशीलता की जाँच करवाने के लिए शारीरिक जाँच परीक्षा में उपस्थित होंगे। इस परीक्षा के लिए विहित मानक नीचे दिए गए अनुसार होंगे:-

क्रमसंख्याउम्मीदवारदौड़ की दूरीअर्हक समय
1.पुरूष2.5 किलोमीटर12 मिनट
2.महिला1.0 किलोमीटर06 मिनट
3.भूतपूर्व सैनिक1.0 किलोमीटर05 मिनट

ज्ञान परीक्षा (  94.5% वेटेज) –

विज्ञापित पदों की संख्या के चार गुना के बराबर उम्मीदवारों को चयनित सूची में रखेगा, जिन्होंने अपने शारीरिक माप परीक्षा और शारीरिक जाँच परीक्षा को अर्हक किया है |

परीक्षा का माध्यम

द्विभाषिक अर्थात् हिंदी/अंग्रेजी होगा सिवाय जहाँ उम्मदीवारों के हिंदी/अंग्रेजी भाषा ज्ञान का परीक्षण किया जाना है| उम्मीदवारों को 94.5 प्रतिशत वेटेज की ज्ञान परीक्षा देनी होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न, बहुवैकल्पिक प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न के अंक समान होंगे

प्रश्नों का स्तर

प्रश्नों का स्तर सिपाही के पद के लिए 10+2  परीक्षा और उप-निरीक्षक के पद के लिए स्नातक पास शिक्षित व्यक्ति की अनुमानित योग्यता जैसा होगा |

ज्ञान परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पत्र में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, सामयिकी, सामान्य तर्क, बौद्धिक क्षमता, संख्यात्मक योग्यता, कृषि, पशुपालन, अन्य संबंधित क्षेत्र/ट्रेड इत्यादि के प्रश्न होंगे। कम्प्यूटर के बेसिक ज्ञान से सम्बन्धित कम से कम 10%  प्रश्न तथा हरियाणा के बारे में बेसिक ज्ञान से संबधित कम से कम  20%प्रश्न होंगे।

आवश्यक योग्यता -:


(i) सिपाही के लिए :- किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड/संस्थान से ; 10+2
(ii) उप निरीक्षक के लिए:- किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।

किसी उच्चतर शिक्षा के लिए कोई अतिरिक्त वेटेज नहीं दिया जाएगा।

अतिरिक्त वेटेज (अधिकतम  अंक):- (3+2.5 = 5.5)


(क) राष्ट्रीय कैडेट कोर प्रमाणपत्र:– राष्ट्रीय कैडेट कोर का ए, बी या सी स्तर का प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार को क्रमशः 01,02 तथा 03 अंक मिलेंगे ( सिपाही तथा उप निरीक्षक के लिए);
(ख) सामाजिक-आर्थिक मानदंड:– समय-समय पर यथा संशोधित सामान्य पात्रता परीक्षा, 2022 के माध्यम से ग्रुप ग तथा घ पदों हेतु भर्ती के लिए नीति के अनुबंध “बी” के अनुसार पात्र उम्मीदवारों को अधिकतम ढ़ाई (2.5) प्रतिशत सामाजिक-आर्थिक मानदंड वेटेज स्वीकार्य होगा।

आवेदन करने का तरीका

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सभी विवरण सही और सटीक हों, क्योंकि गलत जानकारी आवेदन को अस्वीकार करने के कारण बन सकती है।’

हरियाणा पुलिस भर्ती (कांस्टेबल व सब-इंस्पेक्टर) के नए नियम उम्मीदवारों को एक सुविधाजनक और संघर्षमुक्त भर्ती प्रक्रिया प्रदान करेंगे। यदि आप हरियाणा पुलिस में अपनी करियर बनाना चाहते हैं, तो नए नियमों के अनुसार आवेदन करें और अपने सपनों को पूरा करें।

अगर आपको इस भर्ती के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी चाहिए, तो कृपया हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां पर आपको सभी विवरण और संपर्क जानकारी मिलेगी।

[pdfjs-viewer attachment_id=7670 url=https://rojgarwithankit.com/wp-content/uploads/2024/02/Haryana-Police-Recruitment-Rules-2024.pdf viewer_width=0 viewer_height=800 url=https://rojgarwithankit.com/wp-content/uploads/2024/02/Haryana-Police-Recruitment-Rules-2024.pdf download=true print=true fullscreen=false fullscreen_target=false fullscreen_text=”View Fullscreen” zoom=page-actual ]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

→ Index
Scroll to Top
RSSB Big Action: Strict Measures to Stop Exam Cheating The Legacy of Panaji: How Portuguese Rule Shaped the City UPTET High Court Verdict: Big Update for Candidates Agniveer Permanent Job 2026: Will Agniveers Become Permanent? Big Update! Zero Child Poverty: How One State is Securing Every Child’s Future