Shs Bihar

SHS Bihar Specialist Doctor Recruitment 2026 : Check Eligibility & Apply !!

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार (SHS, Bihar) ने Specialist Doctor Recruitment 2026 का Official Notification जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 450 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें Obstetrician & Gynecologist, Paediatrician, Anaesthetist, MD Medicine/Physician, General Surgeon और Orthopaedic Surgeon जैसे पद शामिल हैं। यह भर्ती संविदा (Contractual) आधार पर की जाएगी और चयन Walk-in Recruitment के माध्यम से होगा।

Click Here To Download Notification

नोटिफिकेशन के अनुसार, Application Form 07 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक आवेदन किया जाएगा। उम्मीदवारों को तय तिथि और समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, मेडिकल काउंसिल पंजीकरण तथा अन्य पात्रता शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए। इसमें भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, पदों का विवरण, योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।

SHS Bihar Specialist Doctor Recruitment 2026: Overview

यह भर्ती राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा जारी की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी एक बार जरूर देख लेनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Particular Details
Organisation Name State Health Society (SHS), Bihar
Advertisement Number 03/2026
Post Specialist Doctor
Vacancy 450
Age Limit
  • Minimum Age – 21 Years
  • Maximum 37 Years (UR/EWS Male)
Salary Details (Approx.) ₹90,000 – ₹1,20,000 Per Month (Post Wise)
Selection Process Phases
  • Walk-in Interview
  • Document Verification
Official Website shs.bihar.gov.in

SHS Bihar Specialist Doctor Recruitment : Important Dates

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर ही उपस्थित होना होगा। नोटिफिकेशन में आवेदन और वॉक-इन इंटरव्यू से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।

Event Date
Notification Release 05 August 2026
Application Form Start 07 August 2026
Application Form Last Date 21 August 2026

SHS Bihar Specialist Doctor Recruitment 2026: Vacancy Details

इस भर्ती के तहत कुल 450 पद जारी किए गए हैं। अलग-अलग विशेषज्ञता के अनुसार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।

Post Name Vacancy
Obstetrician And Gynecologist 94
Paediatrician 115
Anaesthetist 132
MD Medicine / Physician 60
General Surgeon 27
Orthopaedic Surgeon 22
Total 450

SHS Bihar Specialist Doctor Recruitment : Eligibility

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में निर्धारित डिग्री तथा बिहार मेडिकल काउंसिल या राष्ट्रीय मेडिकल आयोग के अनुसार आवश्यक पंजीकरण होना चाहिए।

Post Name Qualification
Obstetrician And Gynecologist MD/MS/DNB in Obstetrics & Gynaecology / Diploma (DGO)
Paediatrician MD/DNB in Child Health / Diploma (DCH)
Anaesthetist MD/DNB in Anaesthesia / Diploma (DA)
MD Medicine / Physician MD/DNB in General Medicine
General Surgeon MS/DNB in General Surgery
Orthopaedic Surgeon MS/DNB in Orthopaedics / Diploma (D.Ortho)
  • सभी उम्मीदवारों का बिहार मेडिकल काउंसिल/राष्ट्रीय मेडिकल आयोग में वैध पंजीकरण होना आवश्यक है।

SHS Bihar Specialist Doctor Recruitment 2026: Age Relaxation

आरक्षण वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना नोटिफिकेशन में निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी।

Category Maximum Age
UR / EWS (Male) 37 Years
BC / EBC (Male & Female) 40 Years
UR / EWS (Female) 40 Years
SC / ST (Male & Female) 42 Years

SHS Bihar Specialist Doctor Recruitment 2026: Selection Process

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षाआयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के लिए निर्धारित अंकों के आधार पर किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार सभी Specialist Doctor पदों के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। इनमें MBBS तथा संबंधित PG Degree/Diploma को निर्धारित अंक दिए जाएंगे और उसी आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

Particular Details
Recruitment Mode Walk-in Recruitment
Written Examination Not Conducted
Total Marks For Selection 100 Marks
MBBS Examination 60 Marks
MS/MD/DNB Qualification 40 Marks
Diploma Qualification 30 Marks
Merit Preparation Based On Academic Marks
Document Verification Required

Important Points

    • MBBS परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर अधिकतम 60 अंक दिए जाएंगे। यदि किसी उम्मीदवार ने MBBS में 50% अंक प्राप्त किए हैं, तो उसके अंक 0.60 के गुणक से निकाले जाएंगे। उदाहरण के लिए, 50 × 0.60 = 30 अंक। इसी प्रकार MBBS के प्राप्त प्रतिशत के अनुसार अधिकतम 60 अंक निर्धारित किए जाएंगे।
    • यदि MBBS परीक्षा का परिणाम CGPA में दिया गया है, तो संबंधित विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों के अनुसार पहले CGPA को प्रतिशत में बदला जाएगा। यदि विश्वविद्यालय द्वारा कोई Conversion Formula उपलब्ध नहीं है, तो 1 CGPA = 10% के आधार पर प्रतिशत की गणना की जाएगी और उसी के अनुसार अंक दिए जाएंगे।
    • जिन उम्मीदवारों ने विदेशी मेडिकल संस्थान से MBBS या समकक्ष डिग्री प्राप्त की है, उनके लिए भी नोटिफिकेशन में दिए गए नियमों के अनुसार अंक निर्धारित किए जाएंगे। साथ ही NMC द्वारा जारी पात्रता संबंधी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • Start Your Preparation on Our App
  •  Online Lectures | Free Mock Tests | Daily Quizzes | PYQs
  • Everything You Need to Crack Your Exam – All in One App! 

Download Now

Application Process

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version