Ihmcl

IHMCL Recruitment 2026 : Know Selection Process !!

यदि आप Engineering के क्षेत्र में एक बेहतरीन और प्रतिष्ठित Career की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। Indian Highways Management Company Limited (IHMCL), जो कि National Highways Authority of India (NHAI) की एक सहयोगी कंपनी है, ने हाल ही में Systems Engineer (ITS) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 30 पदों को भरा जाएगा। IHMCL Recruitment 2026 उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है जिन्होंने Computer Science, Electronics या Data Science जैसे कोर विषयों से Engineering की है और एक शानदार Salary पैकेज के साथ देश के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में अपना योगदान देना चाहते हैं।

Click Here To Download Notification PDF

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन मुख्य रूप से आपके Valid GATE Score के आधार पर किया जाएगा। यदि आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें, जहाँ हमने Vacancy, Eligibility Criteria, Age Limit और Application Process से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से साझा किया है। 

IHMCL Recruitment 2026 : Overview Table

Field Information
Organisation Indian Highways Management Company Limited (IHMCL)
Advt No. IHMCL/HR/Recruit./03/2026/04
Post Systems Engineer (ITS)
Vacancy 30
Age 21 – 30 Years (As on 02.08.2026)
Salary ₹50,000 – ₹1,60,000 (E-2 IDA Grade, Approx ₹1,00,000/mo CTC)
Selection Process Shortlisting via GATE 2025 Score, Interview (If needed) 
Official Website ihmcl.co.in

IHMCL Recruitment 2026 : Important Dates

IHMCL भर्ती 2026 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण घटनाक्रमों और तारीखों की सूची नीचे दी गई है। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय पर अपना फॉर्म जमा कर दें: 

Event Date & Time
Notification Released Date 04th July 2026
Online Application Start Date 04th July 2026 (10:00 AM)
Last Date to Apply Online 02nd August 2026 (06:00 PM)
Last Date to Submit Degree (For Final-Year) 31st August 2026

IHMCL Recruitment 2026 : Vacancy Details

इस भर्ती अभियान के माध्यम से सिस्टम्स इंजीनियर (ITS) के कुल 30 पदों को भरा जाएगा। कुल 30 रिक्तियों में से 01 पद PwBD (दिव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। पदों की संख्या को आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। अलग-अलग श्रेणियों (Categories) के अनुसार सीटों का विवरण इस प्रकार है: 

Post Name UR OBC (NCL) SC ST EWS Total Vacancy
Systems Engineer (ITS) 14 08 04 01 03 30

IHMCL Recruitment 2026 : Eligibility

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ आवश्यक GATE परीक्षा पास होना अनिवार्य है। 

Parameters Required Eligibility Criteria
Educational Qualification Bachelor’s Degree in Engineering from a recognized University / Institute in fields like Computer Science, Information Technology, Electronics and Communications, Data Science, Artificial Intelligence, or a combination of these branches.
GATE Exam Requirement By direct recruitment through the valid Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) Score in Computer Science and Information Technology (CS) / Electronics and Communications Engineering (EC) / Data Science and Artificial Intelligence (DA) discipline.
Final Year Students Eligible to apply, provided they submit proof of passing (Degree or Provisional Certificate) by 31st August 2026.

Age Relaxation

सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। भारत सरकार के नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों को ऊपरी आयु सीमा में दी गई छूट इस प्रकार है: 

Category Age Relaxation Allowed
SC / ST 5 Years
OBC (Non-Creamy Layer) 3 Years
Central Government Employees 5 Years (With 3 years continuous service)
J&K Domicile (1980-1989) 5 Years
PwBD (General) 10 Years
PwBD (OBC) 13 Years
PwBD (SC / ST) 15 Years
Ex-Servicemen Period of Military Service + 3 Years

IHMCL Recruitment 2026 : Selection Process

इस भर्ती के लिए कोई अलग से लिखित परीक्षा (Written Exam) आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे GATE परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Selection Phase Assessment Method & Pattern
Phase 1: Shortlisting Candidates will be shortlisted based on the merit of the valid GATE 2025 Score in CS, EC, or DA discipline.
Phase 2: Interview IHMCL reserves the right to invite candidates for an interview or interaction based on the category-wise cut-off.
Phase 3: Final Selection The Final Merit List will be prepared based on the GATE Score and Interview (if conducted)। If two or more candidates have equal scores, the older candidate will be placed higher.

Selection Process Rules :

इस भर्ती के लिए कोई अलग से लिखित परीक्षा (Written Exam) आयोजित नहीं की जाएगी।

  • Phase 1 (Shortlisting): उम्मीदवारों को उनके GATE 2025 Score (CS / EC / DA पेपर) के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 
  • Phase 2 (Interview): यदि आवेदनों की संख्या अधिक होती है, तो सिलेक्शन कमेटी के पास उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू/इंटरैक्शन के लिए बुलाने का अधिकार सुरक्षित है।  
  • Phase 3 (Final Merit List): फाइनल मेरिट लिस्ट गेट स्कोर और इंटरव्यू (यदि आयोजित हुआ) के आधार पर तैयार होगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। 

Application Process :

IHMCL सिस्टम्स इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आसानी से अपना फॉर्म भर सकते हैं:

  • Official Website पर जाएं: सबसे पहले IHMCL की Official Website www.ihmcl.co.in पर जाएं । 
  • Carrer section खोलें: होमपेज पर दिए गए “Careers” टैब पर क्लिक करें और फिर “New Openings” के विकल्प को चुनें। 
  • Notification का चयन करें: सिस्टम्स इंजीनियर (ITS) भर्ती विज्ञापन के सामने दिए गए “Online Application” लिंक पर क्लिक करें।  
  • Registration और Details भरें: अपने बुनियादी विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अपने GATE 2025 स्कोर की सटीक जानकारी दर्ज करें। 
  • Documentsअपलोड करें: अपने आवश्यक दस्तावेज़ जैसे कि पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट (उम्र के प्रमाण के लिए), इंजीनियरिंग डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट और GATE 2025 स्कोरकार्ड को निर्धारित साइज में पीडीएफ या जेपेग फॉर्मेट में अपलोड करें। 
  • Preview और submit: फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले ‘Preview’ बटन का उपयोग करके सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें। सब कुछ सही होने पर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। 
  • प्रिंटआउट लें: भविष्य के संदर्भ के लिए अपने भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म और एक्नॉलेजमेंट नंबर का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। 

Note : चयनित उम्मीदवारों को कार्यभार संभालने से पहले ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) का सर्विस बांड निष्पादित करना होगा, जिसकी न्यूनतम अवधि 3 वर्ष होगी। इसके अलावा, इस पद पर ऑल इंडिया सर्विस लायबिलिटी लागू होगी, यानी आपको भारत में कहीं भी नियुक्त किया जा सकता है। 

Some Important Link :

HTET Answer Key 2026 Out Click Here
HPSC PGT Computer Science Result 2026 Out Click Here
RPSC SI Physical Test Details  Click Here
SBI CBO Interview Letter 2026 Out Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version