Upsssc

UPSSSC Recruitment 2026 : Instructor Interview Dates & Shortlist Out !!

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा हाल ही में राज्य के युवाओं और विभिन्न सरकारी विभागों के लिए कई महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रियाओं के संबंध में बड़े अपडेट जारी किए गए हैं। आयोग ने न केवल Instructor के विभिन्न तकनीकी पदों के लिए Interview की तिथियों की घोषणा की है, बल्कि विभिन्न अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षाओं के प्रवेश पत्र शुल्क जमा करने और शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूचियों को भी जारी कर दिया है। लखनऊ से आ रही इन सभी प्रमुख भर्ती सूचनाओं का एक विस्तृत संकलन प्रस्तुत करता है ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सभी  जानकारियां एक ही स्थान पर मिल सकें।

UPSSSC Recruitment 2026 : Overview 

Recruitment Post / Department No. of Vacancies Eligible / Shortlisted Candidates Exam / Interview Schedule
Anudeshak (Dress Making) 04 32 Candidates 15 July (1st Shift) – Interview
Anudeshak (Sewing Technology) 03 30 Candidates 15 July (2nd Shift) – Interview
Anudeshak (Mechanic Motor Vehicle) 04 49 Candidates 16 July (1st Shift) – Interview
Anudeshak (Plumber) 03 28 Candidates 16 July (2nd Shift) – Interview
Anudeshak (Fashion Technology) 13 106 Candidates 17 July (at Commission Office) – Interview
Assistant Boring Technician 402 Process Started 12 July (10:00 AM to 12:00 PM) – Written Exam
Divyangjan Sashaktikaran Nideshalaya (Teacher Cadre) 58 Shortlisted Candidates 12 July (03:00 PM to 05:00 PM) – Written Exam
Assistant Statistical & Research Officer 1565 15,703 Candidates Written Exam (Based on PET 2025 Scores)

UPSSSC Recruitment 2026 : Interview Schedule 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अनुदेशक भर्ती के कई पदों के लिए इंटरव्यू की तारीखें जारी कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनके इंटरव्यू 15 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेंगे।

आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया है कि इस भर्ती से जुड़ी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। सभी उम्मीदवार इसे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।किस पद का इंटरव्यू कब है, इसे आप नीचे आसानी से समझ सकते हैं:

Date & Shift Post / Trade No. of Vacancies Selected Candidates Venue
July 15 (Morning Shift) Dress Making trade  04 32 Commission Office 
July 15 (Afternoon Shift) Sewing Technology 03 30  Commission Office
July 16 (Morning Shift) Mechanic (Motor Vehicle) 04 49  Commission Office
July 16 (Afternoon Shift) Plumber 03 28  Commission Office
July 17 (Full Day) Fashion Technology 13 106  Commission Head Office

Admit Card Fee Submission for Upcoming Exams

आयोग द्वारा दो प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के लिए Admit Card शुल्क जमा करने की आधिकारिक प्रक्रिया शनिवार से प्रारंभ कर दी गई है। इसके अंतर्गत सहायक बोरिंग तकनीशियन के कुल 402 पदों पर चल रही भर्ती की लिखित परीक्षा आगामी 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के अंतर्गत शिक्षक संवर्ग के 58 पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा भी उसी दिन यानी 12 जुलाई को दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए सभी पात्र अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अपना प्रवेश पत्र शुल्क निर्धारित समय के भीतर जमा कर सकते हैं, जिसके बाद ही वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Shortlisting for Assistant Statistical and Research Officer

प्रदेश में सरकारी नौकरियों की राह देख रहे युवाओं के लिए एक और बड़ी खबर Assistant Statistical Officer व Assistant Research Officer भर्ती से जुड़ी हुई है। कुल 1565 पदों पर होने जा रही इस बड़ी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए आयोग द्वारा कुल 15,703 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की विस्तृत सूची शनिवार को जारी कर दी है। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि PET 2025 में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त किए गए स्कोर के आधार पर लिखित परीक्षा का परिणाम आयोग द्वारा किया गया है। सभी संबंधित अभ्यर्थी इस शॉर्टलिस्ट परिणाम को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Some Important Links :

RRB JE CBT 02 Admit Card 2026 Out Click Here
UP Home Guard Result 2026 Out Click Here
Haryana Police Constable PST Schedule 2026 Click Here
UPPCS Notification 2026 Out Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version