Ssc

SSC New Guidelines 2026 : Improved Answer Key Objection System !!

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी भर्ती परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी तथा निष्पक्ष बनाने के लिए नयी गाइडलाइन जारी की है। अक्सर देखा जाता था कि परीक्षा में कुछ सवाल गलत होते थे, अधूरे होते थे या ठीक से समझ में नहीं आते थे, जिससे अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ता था। कई बार Answer Key को लेकर विवाद भी हुए और छात्र अपनी शिकायत लेकर कोर्ट तक पहुंच गए।

इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए SSC ने अब चैलेंज और ऑब्जेक्शन सिस्टम में सुधार किया है। नयी गाइडलाइन के अनुसार, अगर किसी प्रश्न में कोई गलती पायी जाती है या वह स्पष्ट नहीं होता, तो अभ्यर्थियों को उसके पूरे अंक दिए जाएंगे। इस फैसले से न केवल छात्रों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया भी पहले से ज्यादा साफ और भरोसेमंद बनेगी।

SSC New Guidelines 2026 : What Is Objection System?

SSC (कर्मचारी चयन आयोग) की परीक्षाओं में अक्सर उम्मीदवारों को Answer Key में कुछ गलतियां या विवादित प्रश्न दिखाई देते हैं। ऐसे मामलों में छात्रों को अपनी बात रखने का मौका देने के लिए SSC ने Objection System बनाया है। इस सिस्टम के जरिए अभ्यर्थी किसी भी गलत उत्तर या प्रश्न के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया परीक्षा को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने में मदद करती है।

https://www.instagram.com/reel/DW8tJDDiO8n/?igsh=MTlyem9paWI3aWxibQ==

SSC Answer Key Objection System Process : 

 1. Answer Key Release : परीक्षा के बाद SSC Tentative Answer Key जारी करता है |

 2. Objection Window Open : उम्मीदवारों को 2–5 दिन का समय दिया जाता है | इस दौरान वे आपत्ति दर्ज कर सकते हैं |

3. Fee Payment : हर प्रश्न पर लगभग ₹100 फीस देनी होती है |

4. Submit Proof :  आपत्ति के साथ Valid Proof (Book/Website) देना जरूरी होता है |

 5. Expert Review :  SSC के विशेषज्ञ सभी आपत्तियों की जांच करते हैं |

SSC New Guidelines 2026 : Key Highlights 

Full Marks on Wrong Questions
  • यदि प्रश्न गलत, अस्पष्ट या अधूरा पाया जाता है
  • तो सभी अभ्यर्थियों को उस प्रश्न के पूरे अंक दिए जाएंगे
  • चाहे उन्होंने प्रश्न का उत्तर दिया हो या नहीं
Transparent Answer Key
  • आपत्तियों (Objections )की विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी
  • उनकी सिफारिश के आधार पर फाइनल Answer Key जारी होगी
  • इससे प्रक्रिया अधिक स्पष्ट और विश्वसनीय बनेगी
Improved Objection System
  • अब छात्र अपनी आपत्ति (objection) आसानी से दर्ज कर सकेंगे
  • हर शिकायत को गंभीरता से देखा जाएगा
Changes After Past Controversies
  • पहले कई बार गलत आंसर की पर विवाद हुए
  • कुछ मामले कोर्ट तक भी गए
  • इसलिए SSC ने ये नए नियम बनाए
Rules for Language Issues
  • अगर सवाल किसी एक भाषा प्रश्न में गलत है तो उस  का फायदा केवल उन्हें मिलेगा जिन्होंने उस भाषा का चयन किया होगा इसमें प्रश्न गलत था
  • बाकि के लिए इसका कोई फायदा नहीं होगा
Multiple Correct Answers Rule
  • अगर सवाल के एक से ज्यादा सही जवाब हैं
  • तो सही जवाब चुनने वालों को पूरा नंबर मिलेगा
  • गलत जबाव देने वालों के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी
  • अगर प्रश्न का उत्तर ही नहीं दिया तो कोई अंक नहीं दिया जाएगा
Out of Syllabus Questions
  • अगर सवाल सिलेबस से बाहर है
  • तो उसे हटा दिया जाएगा
  • और सभी को उसके नंबर मिलेंगे

New Objection System Benefits :

  • गलत या अस्पष्ट सवाल पर पूरे नंबर मिलेंगे|
  • Answer Key ज्यादा सही और भरोसेमंद होगी |
  •  छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा |
  • Objection process अब आसान और बेहतर हो गया है |
  •  गलत मूल्यांकन (Wrong Evaluation) की समस्या कम होगी |
  • सभी छात्रों को बराबर फायदा मिलेगा |
  • परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी |
  •  रिजल्ट पर छात्रों का विश्वास मजबूत होगा |
  • अनावश्यक विवाद और कोर्ट केस कम होंगे |

Some Important Links

SMC Recruitment 2026 Click Here to Read
RRB NTPC Answer Key 2026 Out Click Here to Read
SSC CHSL Tier 2 Admit Card 2026 Out Click Here to Read
Punjab And Sind Bank LBO Recruitment 2026 Click Here to Read
DRDO CEPTAM Answer Key 2026 Out Click Here to Read
UP Police Assistant Operator Exam Date 2026 Out Click Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version