Jharkhand

Jharkhand Takes a Cultural Leap 2026 : Bhumij Language Now Part of Teacher Recruitment !!

Jharkhand राज्य सरकार ने शिक्षा प्रणाली को स्थानीय संस्कृति और माटी से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य में होने वाली प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में अब क्षेत्रीय ‘भूमिज’ भाषा को भी आधिकारिक तौर पर शामिल किया जा रहा है। इसके लिए सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली में आवश्यक संशोधन की तैयारी जोरों पर है। यह फैसला विशेष रूप से रांची, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के उन हजारों अभ्यर्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिनकी मातृभाषा या बोलचाल की भाषा भूमिज है।

अब ये अभ्यर्थी अपनी ही भाषा में परीक्षा देकर बेहतर अंक प्राप्त कर सकेंगे। इतना ही नहीं, शिक्षक बनने की राह देख रहे युवाओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी यह है कि दूसरे चरण में राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में लगभग 40 हजार शिक्षकों की बंपर बहाली होने जा रही है। 

Jharkhand Takes a Cultural Leap : Major Changes to the Assistant Professor 

झारखंड राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ‘सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली’ का पालन किया जाता है। अब इस नियमावली में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया जा रहा है ताकि इसमें ‘भूमिज’ भाषा को आधिकारिक तौर पर जोड़ा जा सके। नए नियमों के अनुसार, शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में भाषा का पेपर कुल 200 अंकों का होता है। इसे दो हिस्सों में बांटा गया है:

  • पहला हिस्सा (100 अंक): यह परीक्षा अभ्यर्थी की मैट्रिक (10वीं कक्षा) में चुनी गई मातृभाषा के अनुरूप होती है।
  • दूसरा हिस्सा (100 अंक): यह परीक्षा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा अधिसूचित भाषाओं में से किसी एक भाषा पर आधारित होती है।

अब सबसे बड़ा बदलाव यह हो रहा है कि ‘भूमिज’ भाषा को इसी कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा अधिसूचित भाषा की श्रेणी में शामिल किया जा रहा है। इस परीक्षा के स्वरूप की बात करें तो, इसमें कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और इस परीक्षा को पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

यह नया नियम कक्षा एक से पांचवीं (प्राथमिक स्तर) और कक्षा छह से आठवीं (उच्च प्राथमिक स्तर), दोनों ही कोटि की शिक्षक नियुक्ति परीक्षाओं में लागू होगा। वर्तमान में चल रही झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET – Jharkhand Teacher Eligibility Test) के संपन्न होने के बाद जो नई शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी, उसमें अभ्यर्थियों को भूमिज भाषा का विकल्प पूरी तरह से मिलने लगेगा।

Jharkhand Takes a Cultural Leap :  Languages ​​Included in the Teacher Recruitment 

Paper Selection Criteria Available Language
Paper 1 The candidate must choose a language based on the mother tongue opted for in their Matriculation (10th Board) exam. This includes major regional, tribal, and mainstream languages. Hindi, English, Santali, Mundari, Ho, Kharia, Kurukh, Kurmali, Khortha, Nagpuri, Panchpargania
Paper 2 The candidate must choose a language from the list previously notified by the Department of Personnel, Administrative Reforms, and Rajbhasha. Hindi, English, Urdu, Santali, Bengali, Mundari, Ho, Kharia, Kurukh, Kurmali, Khortha, Nagpuri, Panchpargania, Odia, Sanskrit

(Note: Following the amendment, the Bhumij language will also be added to this list as an option.)

Which Districts Benefit from Bhumij Language?

अधिसूचना के अनुसार, ‘भूमिज’ भाषा को झारखंड के तीन प्रमुख जिलों में जनजातीय भाषा के रूप में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में शामिल किया गया है। ये तीन महत्वपूर्ण जिले हैं:

  1. Ranchi
  2. East Singhbhum
  3. Seraikela-Kharsawan

इन तीन जिलों के जो अभ्यर्थी JTET परीक्षा में शामिल हो रहे हैं या भविष्य में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा देंगे, वे अब ‘भूमिज’ भाषा का चयन कर सकते हैं। यह उन युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है जिनकी मातृभाषा या बोलचाल की भाषा भूमिज है। अपनी ही भाषा में परीक्षा देने से न केवल प्रश्नों को समझना आसान हो जाता है, बल्कि अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना भी कई गुना बढ़ जाती है। इससे इन जिलों के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को सरकारी शिक्षक बनने में काफी मदद मिलेगी।

Jharkhand Takes a Cultural Leap : 40,000 New Teachers to Join in Phase 2

अगर आप भाषा के इस नए बदलाव से उत्साहित हैं, तो आपके लिए एक और भी बड़ी और शानदार खबर है। झारखंड में बहुत जल्द शिक्षकों की एक विशाल बहाली होने वाली है। सरकार की योजना के अनुसार, राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में दूसरे चरण के तहत लगभग 40,000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

  • After JTET Result: यह विशाल नियुक्ति प्रक्रिया वर्तमान में चल रही झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का रिजल्ट जारी होने के ठीक बाद शुरू कर दी जाएगी। इ
  •  Vacant Posts: पहले चरण की जो सहायक आचार्य की परीक्षा हुई थी, उसमें से लगभग 16,000 पद अभी भी रिक्त (खाली) रह गए हैं।
  • New Posts: वहीं, दूसरे चरण की बहाली के लिए 24,000 नए पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी गई है।
  • Total Posts: इस तरह, पहले चरण के बचे हुए 16,000 पद और दूसरे चरण के 24,000 पद मिलाकर कुल 40,000 शिक्षकों की एकमुश्त नियुक्ति की जाए | 

Some Important Links : 

EMRS Tier 2 Answer Key 2026 Out Click Here to Read
KVS/NVS Tier 2 Answer Key 2026 Out Click Here to Read
HPSC PGT Computer Science Admit Card 2026 Out Click Here to Read
UKSSSC Livestock Extension Officer Notification 2026 Click Here to Read
UP Home Guard Answer Key 2026 Out Click Here to Read
UP SI Result 2026 Out Click Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version