Delhi Fire Service Recruitment 2026 : 10,743 New Vacancies Approved By Mha !! 1

Delhi Fire Service Recruitment 2026 : 10,743 New Vacancies Approved by MHA !!

दिल्ली में लगातार सामने आ रही बड़े अग्निकांडों की घटनाओं और Delhi Fire Service (DFS) में लंबे समय से चली आ रही कर्मचारियों की भारी कमी को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दिल्ली फायर सर्विस में 10,743 नए पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने अपनी मंजूरी दे दी है।

चीफ फायर ऑफिसर एके मलिक के अनुसार, विभाग में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए लगभग 5 महीने पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय को भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया था। गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय समिति द्वारा समीक्षा के बाद इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। अब यह प्रस्ताव अंतिम प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति (Administrative and Financial Approval) के लिए दिल्ली सरकार के पास भेजा गया है। दिल्ली सरकार से मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) शुरू कर दी जाएगी। 

Delhi Fire Service Recruitment 2026 : Overview 

Parameter Details
Department Name Delhi Fire Service (DFS)
Total Approved Vacancies 10,743
Approving Authority Union Ministry of Home Affairs 
Current Approval Stage Pending final administrative & financial clearance from Delhi Government
Executing Body / Board Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB)
Key Roles & Positions Fire Operator, Emergency Rescue, Station Officer, Sub Officer, Leading Fireman, MTS, etc.
Post-Selection Requirement Mandatory specialized training at Delhi Fire Service before deployment

Delhi Fire Service Recruitment 2026 : Vacancy Details

Post Name Number of Vacancies
Station Officer 176
Sub Officer 294
Leading Fireman 776
Fire Operator 3823
Deputy Chief Fire Officer 4
Divisional Officer 11
Assistant Divisional Officer (ADO) 32
Emergency Rescue 3546
Staff Training Center (STC) 294
Enforcement, Inspection & Administrative Work 170
Search and Rescue Company 44
Communication, Automobile Workshop, Legal, IT, Operation Band, etc. 420
Multi-Tasking Staff (MTS) 1153
Total Vacancies 10,743

Current Status of Delhi Fire Service Department 

Metric / Parameter Count
Total Fire Stations 71
Total Firefighters 2480
QRV Deployed 50
On-Road Fire Tenders 250
Sanctioned Station Officers 90
Currently Deployed Station Officers 18

Approval Status and Next Steps in Selection Process

केंद्रीय गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय समिति से स्वीकृति मिलने के बाद अब प्रस्ताव दिल्ली सरकार के पास अंतिम वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। दिल्ली सरकार से अंतिम मंजूरी मिलते ही भर्ती संबंधी फाइल दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) को भेजी जाएगी। इसके बाद बोर्ड द्वारा आधिकारिक विज्ञापन (Notification) जारी किया जाएगा और चयन प्रक्रिया (Selection Process) शुरू होगी।

  • 🚀 Start Your Preparation on Our App
  • 🎥 Online Lectures | 📝 Free Mock Tests | ⚡ Daily Quizzes | 📖 PYQs
  • 🎯 Everything You Need to Crack Your Exam – All in One App! 🚀

Download Now

Mandatory Training for Selected Candidates

भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों (Selected Candidates) को सीधे फायर स्टेशनों पर तैनात नहीं किया जाएगा। चयन के बाद उन्हें पहले दिल्ली फायर सर्विस की विशेष ट्रेनिंग (Special Training) से गुजरना होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही उनकी फायर स्टेशनों पर अंतिम नियुक्ति की जाएगी। 

Fire Incidents and Current Operational Challenges

 इस वर्ष जनवरी से जून के बीच आग लगने की कुल 12,214 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 69 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी कमी है। उदाहरण के तौर पर, दिल्ली के 71 फायर स्टेशनों के लिए कुल 90 स्टेशन ऑफिसर के पद मंजूर हैं, लेकिन अभी सिर्फ 18 स्टेशन ऑफिसर ही तैनात हैं। इनमें से भी 12 अधिकारी जल्द ही रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में इमरजेंसी के दौरान असरदार और तुरंत आग बुझाने की व्यवस्था बनाए रखना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

📲 Join Our WhatsApp Channel for Daily Recruitment & Exam Updates

Some Important Link :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version