Bihar Board

Bihar Board 2026 : New Strict Rules

बिहार बोर्ड (Bihar Board) की इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2026 को लेकर जो नियम सामने आए हैं, वे काफी सख्त हैं | समय की पाबंदी और अनुशासन को लेकर बोर्ड ने इस बार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है | यह नियम बहुत ही सख्त है, इसलिए सभी  इन नियमों की सम्पूर्ण जानकारी का अध्ययन करके ही परीक्षा में शामिल हों |

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए कमर कस ली है | इस बार बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासन का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | यदि आप  एक छात्र हैं या अभिभावक, तो यह जानकारी आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक छोटी सी देरी आपके करियर के दो साल बर्बाद कर सकती है | इसलिए सभी इस पर विशेष ध्यान दे और समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँच जाए |

Punctuality : The “Half An Hour Early” Rule :

बोर्ड नें प्रवेश के समय को लेकर बहुत ही सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं | इस बार केवल गेट बंद होने का इंतज़ार करना महंगा पड़ सकता हैं |

  • मुख्य द्वार बंद होने का समय : परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा |
  • प्रवेश की शुरुआत : परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले से छात्रों को केंद्र के अन्दर प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा |

Exam Time Table :

Examination Time Examination Start Time Entry Start Time
First shift (Morning) 09:30 AM 08:30 AM
Second Shift (Afternoon) 02:00 PM 01:00 PM

Bihar Board 2026 : Strict Action Will Be Taken Against Illegal Entry 

अक्सर देखा जाता है कि छात्र लेट होने पर दिवार कूदकर या सुरक्षाकर्मियों से उलझकर अंदर घुसने की कोशिश करते हैं | 2026 की परीक्षा में ऐसा करना आपको महंगा पड़ेगा |

  1. क्रिमिनल ट्रेसपास : अगर कोई छात्र निर्धारित समय के बाद दिवार कूदकर या जबरदस्ती गेट खोलकर अंदर घुसता है, तो उसे क्रिमिनल ट्रेसपास का दोषी माना जाएगा |
  2. 2 साल का निष्कासन : ऐसे छात्रों को तुरंत परीक्षा से बहार कर दिया जाएगा और अगले 2 वर्षों तक किसी भी परीक्षा में बैठने पर रोक लगा दी जाएगी |
  3. FIR और क़ानूनी कार्यवाही : न केवल निष्कासन, बल्कि ऐसे छात्रों के खिलाफ स्थानीय थाने में FIR भी दर्ज कराई जाएगी |

सावधान : यदि कोई केंद्राध्यक्ष या कर्मचारी किसी देरी से आने वाले छात्र को प्रवेश देते हैं, तो उन पर भी निलंबन और क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी |

Bihar Board 2026 : Important Exam Dates And Figures 

बिहार बोर्ड ने इंटर और मेट्रिक दोनों परीक्षाओं के लिए सारणी और परीक्षार्थियों की संख्या दी है |

परीक्षा कैलेंडर 2026 : 

Examination Name Examination Period Total Candidates Total Examination Centres
Intermediate Annual Examination February 2- February 13 1,317,846 1762
Matriculation Annual Examination February 17- February 25 1,512,963 1699

Training Of Examination Center Supervisors : Preparing For Malpractice-Free Examination 

बोर्ड प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त (Cheating Free) हो | इसके लिए केंद्राध्यक्ष को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है |

  • पिछला प्रशिक्षण : 20 से 22 दिसंबर तक सभी प्रमंडलीय कार्यालयों में कार्यशाला आयोजित की गई थी |
  • विशेष सत्र : जो केंद्राध्यक्ष पिछले सत्र में शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए 30 जनवरी को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला (सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ) आयोजित की जा रही है |

Golden Rules For Exam Takers :

परीक्षा के तनाव से बचने और बिना किसी बाधा के प्रवेश पाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें |

  1. लोकेशन चेक : परीक्षा से एक दिन पहले अपने केंद्र की लोकेशन और दूरी का सही अंदाजा लगा लें |
  2. मार्जिन लेकर चले : ट्रैफिक या अन्य बाधाओं को ध्यान में रखते हुए, घर से कम से कम 1.5 से 2 घंटे पहले निकलें |
  3. दस्तावेज़ तैयार रखें : अपना एडमिट कार्ड और आवश्यक पेन/पेंसिल एक रात पहले ही किट में रख ले |
  4. अफवाहों से बचें : सोशल मीडिया पर पेपर लीक या समय बदलने की किसी भी खबर पर ध्यान न दें |

Conclusion :

बिहार बोर्ड का यह सख्त रुख छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने और परीक्षा की गरिमा बनाये रखने के लिए है | ‘देर आए दुरुस्त आए’ वाली कहावत यहाँ लागू नही होती |

Trending Links:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version