Atal Tower

Atal Tower: A Fusion of Technology and Architecture

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की नगर पंचायत सैदनगली ने विकास की दिशा मे एक बड़ा कदम उठाते हुए 110 फुट ऊँचा भव्य Atal Tower (Clock Tower) क्षेत्र को समर्पित किया है| यह आधुनिक तकनीक, मजबूत संरचना और Multi-Purpose उपयोग का एक Outstanding उदाहरण है। यह टावर अब केवल समय बताने का साधन नहीं रहा, बल्कि सैदनगली की नई पहचान और मुरादाबाद मण्डल के लिए गौरव का प्रतीक बन चुका है| प्रशासन, सुरक्षा और जनसेवा को एक ही परिसर मे जोड़ने वाला यह टावर Smart Governance और Public Safety की दिशा मे एक महत्वपूर्ण पहल है|

Atal Tower : Location, Height & Design

  • यह अटल टावर,सैदनगली, District अमरोहा (UP) में स्थित है और इसकी कुल ऊँचाई 110 feet है, जिससे यह मुरादाबाद मंडल का सबसे ऊँचा टावर बन गया है।
  • यह चार मंजिला भव्य टावर है, जिसकी नींव जमीन के भीतर लगभग 45 फीट गहराई तक डाली गई है, ताकि इसकी ताकत और दीर्घकालिकता सुनिश्चित की जा सके। इसका आधुनिक Architecture, आकर्षक डिजाइन और तकनीकी सुविधाओं के कारण यह पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

Atal Tower : Gate Names & Architecture

इस Atal Tower में दो मुख्य Gates बनाए गए हैं, जिनका नामकरण केशव बलिराम हेडगेवार (RSS संस्थापक) और भगवत शरण शर्मा के नाम पर किया गया है। इसके अलावा, तीन भव्य स्वागत द्वार इसकी सुंदरता और गरिमा को और अधिक बढ़ाते हैं। इन द्वारों का डिजाइन सांस्कृतिक और वैचारिक पहचान को दर्शाता है, जिससे टावर की Grandeur और आकर्षण और भी बढ़ जाता है।

Atal Tower : Floor-wise Facilities & Uses

इस अटल टावर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह प्रशासन, सुरक्षा और जनसेवा, तीनों जरूरतों को एक ही परिसर में पूरा करता है। इसके Ground Floor पर मुख्य सड़क से जुड़ी पुलिस चौकी स्थापित की गई है, जिससे Traffic Control और क्षेत्रीय सुरक्षा मजबूत हुई है। इसके प्रथम तल पर Ultra-Modern Meeting Hall और नगर पंचायत का Mini Office संचालित किया जा रहा है, जहाँ नागरिकों को Fast और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिलती हैं। द्वितीय तल पर आधुनिक Surveillance एवं CCTV Control Room स्थापित किया गया है, जहाँ से पूरे नगर की गतिविधियों पर 24×7 निगरानी रखी जाती है। वहीं तीसरे और सबसे ऊपरी तल पर भव्य टावर स्थापित है, जिसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई देती है।

यह अटल टावर उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा घंटाघर है, जिसके भीतर Advanced Integrated Command & Control Center (ICCC) स्थापित किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से नगर में लगाए जा रहे 150 से अधिक CCTV कैमरों का संचालन किया जाएगा। यह सिस्टम Law & Order, Traffic Management, Crime Control और Public Safety को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और पूरे शहर को Smart, सुरक्षित  और Well-Managed बनाने में सहायक है।

इसके अलावा आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अटल टावर में सीढ़ियों के साथ-साथ लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है, जिससे Senior Citizens, दिव्यांगों और आम नागरिकों को Transportation में आसानी हो सके। यह व्यवस्था टावर को Public-Friendly और Accessible बनाती है।

Development Projects & Public Engagement:

अटल टावर के साथ-साथ सैदनगली नगर पंचायत द्वारा कई अन्य Development Projects भी संचालित किए जा रहे हैं जो इस प्रकार है:

  • मुख्य बाजार स्थित तालाब को Amrit Sarovar के रूप में विकसित करना|
  • मेहंदीपुर में Ambedkar Park एवं Shaheed Smarak का निर्माण करना|
  • इंकौदा गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा, तथा सैदनगली में Shia Gate का निर्माण।
  • इसके अतिरिक्त, अटल टावर Popularity को देखते हुए एक Special Video Competition का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने अटल टावर के फायदों और विशेषताओं को प्रस्तुत किया। यह Competition गणतंत्र दिवस के दिन आयोजित किया गया था, और इसमें विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।

Trending Links:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version