Agniveers

50% Reservation Announced For Agniveers in SSB & ICG

Ministry of Home Affairs ने सशस्त्र सीमा बल ग्रुप ‘सी’ पदों की भर्ती के नियम 2026 को अधिसूचित कर दिया है। यह नई अधिसूचना सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल ( General Duty) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव लाती है। इसके तहत Ex-Agniveers के लिए 50% पद आरक्षित किए गए हैं। यह नियम साल 2011 के पुराने भर्ती नियमों का स्थान लेगा।

इसके साथ ही, रक्षा मंत्रालय द्वारा भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard – ICG) के लिए दो प्रमुख नीतिगत सुधारों (Policy Reforms) की घोषणा की गई है, जिससे लैंगिक समानता (Gender Equality) को बढ़ावा मिलेगा और ड्यूटी के दौरान समुद्र में लापता हुए कर्मियों के परिजनों को प्रशासनिक राहत और अनुग्रह राशि की प्रक्रिया को सरल बनाया जा सकेगा।

50% Reservation Announced For Agniveers: Overview Table

Category / Topic Key Details
Organization Sashastra Seema Bal (SSB) & Indian Coast Guard (ICG)
Ministries Involved Ministry of Home Affairs (MHA) & Ministry of Defence
Reservation for Ex-Agniveers 50% posts of Constable (General Duty) reserved for Ex-Agniveers
Recruitment Stages Two-stage recruitment process for reserved vacancies
SSB Border Responsibilities 1,751 km India-Nepal Border & 699 km India-Bhutan Border
ICG Policy Reforms 1. Gender-neutral framework for recruitment of women officers (SSA & PA)

2. Relief & simplified ex-gratia process for families of personnel missing at sea

SSB Recruitment Rules 2026 and Reservation for Ex-Agniveers

गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी/कॉम्बैटाइज्ड जनरल ड्यूटी) ग्रुप ‘सी’ पदों की भर्ती के नियम 2026 को अधिसूचित किया गया है। नए नियमों के अंतर्गत हर भर्ती वर्ष में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 50 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए जाएंगे। यह नया नियम SSB जनरल ड्यूटी ग्रुप ‘सी’ पदों से संबंधित 2011 के भर्ती नियमों की जगह लेगा।

सशस्त्र सीमा बल (SSB) भारत के CAPF में से एक है जो गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक सीमा सुरक्षा बल है। इस बल को 1,751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा और 699 किलोमीटर लंबी भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

Two-Stage Recruitment Process for Ex-Agniveers

अधिसूचना में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया Two Stagesमें पूरी की जाएगी:

  1. First Stage : Nodal Force द्वारा पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित 50 प्रतिशत रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
  2. Second Stage : शेष 50 प्रतिशत रिक्तियों तथा पहले चरण में अधूरी या रिक्त रह गई सीटों के लिए Open Competitive Examination के माध्यम से भर्ती आयोजित की जाएगी।

Historic Policy Reforms for Indian Coast Guard (ICG)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के लिए दो महत्वपूर्ण नीतिगत सुधारों की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, महानिदेशक (DG) ICG परमेश शिवमणि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पिछले पांच दशकों में ICG की उत्कृष्ट सेवा की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ये दूरदर्शी नीतियां बल के मनोबल और संगठनात्मक व संचालनात्मक क्षमता (Operational Capability) को और मजबूत करेंगी।

Key Highlights of Coast Guard Policy Reforms

  1. Gender-Neutral Framework (लैंगिक समानता एवं महिला भर्ती): पहला नीति निर्देशिका महिला-केंद्रित दृष्टिकोण स्थापित करता है। यह ICG में अधिकारियों की भर्ती के लिए एक तटस्थ लैंगिक ढांचा प्रदान करता है। इसके तहत महिला उम्मीदवारों की भर्ती को उनके पुरुष समकक्षों के समान ही Short Service Appointments – SSA और Permanent Appointments – PA  में शामिल किया गया है।
  2. Relief for Families of Personnel Missing at Sea : दूसरा नीति सुधार उन कर्मियों के Dependents को राहत और प्रशासनिक सुविधा प्रदान करता है, जो ड्यूटी के दौरान समुद्र में लापता हो जाते हैं। इसका उद्देश्य अनुग्रह राशि (Ex-gratia) देने की प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाना है।

Some Important Link :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version