December 2023 Current Affairs

29 December Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. ‘विश्व के पहले नेता कौन बने हैं जिनके यू-ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या ने 2 करोड़ को पार किया है? भारत के प्रधानमंत्री
  2. हाल ही में भारत और किस देश के बीच प्रवासन और आवाजाही समझौते को मंजूरी मिली है? इटली
  3. हाल ही में ‘पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत समारोह’ के 50 वर्ष पूरे होने पर किसने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है? अमित शाह
  4. 2023-24 सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने किस पाठ्यक्रम को मान्यता प्रदान नही की है? एम.फिल पाठ्यक्रम
  5. हाल ही में राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने आधिकारिक तौर पर किस टाइगर रिज़र्व में बाघों की आबादी में वृद्धि की घोषणा की? वाल्मिकी टाइगर रिज़र्व (VTR)
  6. हाल ही में, आईसीसी का वैश्विक क्रिकेट भागीदार कौन बना है? कोका-कोला
  7. हाल ही में किस राज्य ने ‘नम्मा कार्गो’ पहल का उद्घाटन किया है? कर्नाटक
  8. हाल ही में देश में ब्लैक टाइगर की सर्वाधिक संख्या कहाँ दर्ज की गई है? सिमलीपाल टाइगर रिज़र्व
  9. देश में रुफ़टोप सौर क्षमता वाला पहला राज्य कौन सा है? गुजरात
  10. हाल ही में ‘क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग’ 2024 में किस भारतीय संस्थान ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है? दिल्ली विश्वविद्यालय
28 December Current Affairs Rojgar With Ankit 2
  1. किस राज्य में आयोजित तानसेन समारोह का ‘ताल दरबार’ कार्यक्रम “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में दर्ज किया गया है? मध्य प्रदेश
  2. हाल ही में निमोनिया की रोकथाम के लिए किस राज्य में SAANS अभियान 2023-24 का शुभारंभ किया गया है? मणिपुर
  3. 2023 में फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला एथलीट कौन है?पीवी सिंधु
  4. भारत सरकार ने किस देश के साथ पांच लिथियम ब्लॉक के लिए समझौता किया है? अर्जेंटीना
  5. 100 फुट ऊंची ‘रफ़ी मीनार’ को कहाँ स्थापित किया जाएगा? पंजाब
  6. हाल ही में किस IIT को पूर्व छात्रों ने 57 करोड़ रुपये दान दिए हैं? IIT मुंबई
  7. हाल ही में ‘गुजरात लिटरेचर फेस्टिवल’ का शुभारंभ किसने किया? भूपेन्द्र पटेल
  8. हाल ही में सेंचुरियन में दो टेस्ट शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज कौन बन गए हैं? केएल राहुल
  9. मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता कौन करेगा? नरेंद्र मोदी
  10. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कौन बने? डेविड वार्नर
27 December Current Affairs Rojgar With Ankit 3
  1. हाल ही में ‘मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित’ कार्यक्रम का आयोजन कहाँ हुआ? मध्य प्रदेश
  2. हाल ही में किसने ‘मेडटेक मित्र’ की शुरूआत की है? डॉ0 मनसुख मांडविया
  3. हाल ही में पहले शिमला विंटर कार्निवल का शुभारंभ कहाँ हुआ?हिमाचल प्रदेश
  4. 25 दिसंबर को पण्डित मदनमोहन मालवीय जी की कौनसी जयंती मनाई गई? 162वीं जयंती
  5. प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? सुशासन दिवस
  6. प्रथम दिव्यांग खेल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट का पुरस्कार किसने जीता? सुमित अंतिल
  7. राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में महिला एकल का खिताब किसने जीता? अदिति पारेख
  8. दिवंगत न्यायमूर्ति माधव रेड्डी पर विशेष डाक कवर जारी किया जाएगा, वह किस राज्य के पूर्व राज्यपाल थे? महाराष्ट्र
  9. इंडिया स्किल रिपोर्ट 2024 के अनुसार, कौन सा राज्य काम करने के लिए सबसे पसंदीदा राज्य है? केरल
  10. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर कौन हैं? विराट कोहली
26 December Current Affairs Rojgar With Ankit 4
  1. हाल ही में किसे मिस कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल 2023 का विजेता घोषित किया गया है? आस्था रावल
  2. किसके आगामी संस्मरण का शीर्षक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ है?
    जनरल एम एम नरवणे
  3. दुनिया भर के व्यापार का लगभग कितना प्रतिशत स्वेज़ नहर से होकर गुजरता है जो हाल ही में लाल सागर में हमलों के कारण बाधित हो गया है? 12%
  4. हाल ही में, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) ने कितने वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में ‘जेएसडब्ल्यू- एनडीए कार रैली’ आयोजित की गई? 75 वर्ष
  5. हाल ही में ई-जागृति पोर्टल का उद्घाटन किसने किया? पीयूष गोयल
  6. हाल ही में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन कहाँ हुआ? जैसलमेर
  7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने शैक्षिक संस्‍थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को वापस लेने का फैसला किया है? कर्नाटक सरकार
  8. ICICI बैंक ने किसे कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में पुनः नियुक्त किया है? संदीप बत्रा
  9. हाल ही में बिसलेरी ने अपना पहला वैश्विक ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया है? दीपिका पादुकोण
  10. आलू की उस बीमारी का क्या नाम है जिसने पंजाब के विभिन्न जिलों में आलू की फसल को काफी नुकसान पहुँचाया है? लेट ब्लाइट
25 December Current Affairs Rojgar with Ankit 5
  1. किस देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे? फ्रांस
  2. हाल ही में भारत सरकार ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ किस राज्य के लिए 100 मिलियन डॉलर के ऋण का समझौता किया? त्रिपुरा
  3. हाल ही में किसने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) बिगिनर्स ई-कोर्स लॉन्च किया है? विश्व बैंक समूह
  4. जनजातीय विद्यार्थियों के विकास के लिए देशभर में कितने एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे? 740
  5. हाल ही में किस आंतर्राष्ट्रीय संगठन ने दिल्ली के बीकानेर हाउस को अवार्ड ऑफ मेरिट प्रदान किया है? यूनेस्को
  6. हाल ही में, किस देश ने पैट्रियट हवाई रक्षा मिसाइलें अमरीका को भेजने का ऐलान किया है? जापान
  7. हाल ही में ‘राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना’ की शुरुआत किस राज्य ने की है? हिमाचल प्रदेश
  8. अंटार्कटिका में खोजी गई नई प्रजाति ‘ऑस्ट्रोपैलीन हैलानिची’ किससे संबंधित है? समुद्री मकड़ी
  9. किस एअरपोर्ट के टर्मिनल-2 को शीर्ष सुंदर एअरपोर्ट के रूप में मान्यता मिली है? बेंगलुरु एअरपोर्ट
  10. हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने स्वयं सहायता समूहों की पहुँच बढाने के लिए किसके साथ समझौता किया है? जिओ मार्ट
20 December Current Affairs Rojgar With Ankit 6
  1. विश्व बैंक की प्रवासन और विकास रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में प्रवासियों से सर्वाधिक धन प्राप्त करने वाला देश कौनसा है? भारत
  2. हाल ही में किसने आर्कटिक के लिए भारत के पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान को हरी झंडी दिखाई? किरेन रिजिजू
  3. हाल ही में, किसने SAMAR (Surface to Air Missile for Assured Retaliation) एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया? भारतीय वायुसेना
  4. हाल ही में छोटा भाषा मॉडल Phi-2 किसने जारी किया है? माइक्रोसॉफ्ट
  5. इंडसइंड बैंक ने किस उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘इंडस सॉलिटेयर प्रोग्राम’ शुरू किया है? हीरा उद्योग
  6. अंडर-19 एशिया कप 2023 की विजेता टीम कौनसी है? बांग्लादेश
  7. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-23 का भागीदार राज्य कौनसा है? असम
  8. हाल ही में जारी IUCN रेड लिस्ट अपडेट’ के अनुसार मीठे जल की कितने प्रतिशत मछलियाँ विलुप्त होने की ओर हैं? 25%
  9. हाल ही में आयी SBI की रिपोर्ट के अनुसार कब तक महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक हो जायेगी? 2029
  10. आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस को किस टीम ने ख़रीदा? सनराइजर्स हैदराबाद (20 December Current Affairs Rojgar With Ankit)
19 December Current Affairs Rojgar With Ankit 7
  1. हाल ही में, अन्तर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी व गीता महोत्सव का उद्घाटन कहाँ हुआ? कुरुक्षेत्र
  2. हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दूसरे काशी तमिल संगमम का शुभारंभ कहाँ किया? वाराणसी
  3. हाल ही में, देश में पहले कोविड-19 के नये सब-वेरियंट जेएन-1 की पुष्टि कहाँ हुई है? केरल
  4. हाल ही में, एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान क्या बताया है? 6.7 प्रतिशत
  5. हाल ही में, पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स में किस राज्य ने शीर्ष स्थान हासिल किया? हरियाणा
  6. हाल ही में कोकाकोला की बॉटलिंग यूनिट किस राज्य में 3000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी? गुजरात
  7. हाल ही में ‘कल के रहने योग्य शहर’ विषय पर वैश्विक शिखर सम्मेलन कहाँ होगा? गांधीनगर
  8. हाल ही में पेड्रो हेनरिक का निधन हुआ है वे कौन थे? गायक
  9. हाल ही में मुंबई इंडियंस ने किसे अपना कप्तान बनाने का फैसला लिया है?हार्दिक पांड्या
  10. हाल ही में ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ किसके द्वारा प्रदान किये गए हैं? अश्विनी वैष्णव
18 December Current Affairs Rojgar With Ankit 8
  1. हाल ही में, भारतीय नौसेना ने किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? आईआईटी कानपुर
  2. हाल ही में, किस हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है? सूरत हवाई अड्डा
  3. हाल ही में, किस देश के राष्‍ट्रपति रॉनिल विक्रमसिंघे ने तीन भारतीय अधिकारियों को प्रतिष्ठित गोल्डन ओल पुरस्कार प्रदान किए? श्रीलंका
  4. हाल ही में, किस राज्य ने डोरस्टेप सेवाओं के लिए ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना शुरू की है? पंजाब
  5. रिलायंस ने बायोगैस पहल के लिए किस बैंक के साथ साझेदारी की है?
    डीबीएस बैंक इंडिया
  6. आरबीआई ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को पेंशन वितरित करने के लिए किस बैंक को चुना है? बंधन बैंक
  7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा अपनी उधार सीमा तय करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया? केरल
  8. राम मंदिर की तैयारियों की देखरेख करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कौन हैं? गोविंद देवगिरि
  9. इंटरपोल ने मानव तस्करी के खिलाफ कौनसा अभियान चलाया है?
    ऑपरेशन स्टॉर्म मेकर्स II
  10. ‘ग्रीन वॉयज-2050 प्रोजेक्ट’ किससे संबंधित है? अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO)
15 December Current Affairs Rojgar With Ankit 9
  1. बीसीसीआई की ओर से किस क्रिकेटर के लिए ‘अर्जुन अवार्ड’ की शिफारिश की गयी है? मोहम्मद शमी
  2. साल 2023 में गूगल के टॉप 10 ट्रेंडिंग एथलीटों की लिस्ट में इकलौते भारतीय क्रिकेटर कौन है? शुभमन गिल
  3. टीएमसी के किस सांसद को संसद के शीतकालीन सत्र की शेष अवधि तक राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया? नुसरत जहां रूही
  4. कोलकाता नाइट राइडर्स ने किस खिलाड़ी को अगले सीजन के लिए अपना कप्तान बनाया है? श्रेयस अय्यर
  5. यूथ फ़ॉर उन्नति और विकास विद एआई (YUVAI) पहल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और किस कंपनी के बीच एक सहयोग है? मेटा
  6. बन्नी घास का मैदान, जो समाचारों में देखा गया था, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है? गुजरात
  7. नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL) का प्रायोजक बैंक कौन सा है?केनरा बैंक
  8. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद सुरक्षा उल्लंघन घटना की जांच के लिए किसकी अगुवाई में एक जांच समिति गठित की है? अनीश दयाल सिंह
  9. हाल ही में, किस देश में चक्रवात जैस्पर से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं? ऑस्ट्रेलिया
  10. ‘मिशन अंटार्कटिका’ को अंजाम देने के लिए किसने दार्जिलिंग के हिमालय पर्वतारोहण संस्थान की एक टीम को झंडी दिखाई है? अजय भट्ट
14 December Current Affairs Rojgar With Ankit 10
  1. ‘अंतर्राष्ट्रीय लैंगिक समानता पुरस्कार’ 2023 से किस देश की एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) को सम्मानित किया गया है? अफगानिस्तान
  2. गेंद के लिहाज से T20I में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ कौन बने है? सूर्यकुमार यादव
  3. आईएमएफ ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए श्रीलंका को कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान करेगा? 337 मिलियन
  4. नवंबर 2023 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड किसने जीता? नाहिदा अख्तर
  5. यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) दिवस, प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है? 13 दिसंबर
  6. हाल ही में, जो सोलोमन का निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?क्रिकेटर
  7. महिलाओं के लिए ‘नारी शक्ति बचत खाता’ किसने लॉन्च किया है?बैंक ऑफ इंडिया
  8. 81वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2024 का आयोजन कब किया जायेगा? 7 जनवरी, 2024
  9. इटली के ‘द ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से किसे सम्मानित किया गया है? कबीर बेदी
  10. नवंबर 2023 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड किसने जीता? ट्रेविस हेड
1

‘विश्व के पहले नेता भारत के प्रधानमंत्री बने हैं जिनके यू-ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या ने 2 करोड़ को पार किया है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी विश्‍व के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिनके निजी यू-ट्यूब चैनल के सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या 2 करोड़ हो गई है। चैनल के वीडियो के व्‍यूज की संख्‍या भी 450 करोड़ के पार हो गई है। नरेन्‍द्र मोदी यू-ट्यूब चैनल व्‍यूज और सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या में भारतीय और वैश्विक यू-ट्यूब चैनलों से आगे निकल गया है।

2

भारत और इटली देश के बीच प्रवासन और आवाजाही समझौते को मंजूरी मिली है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार और इटली सरकार के बीच प्रवासन और आवाजाही समझौते पर हस्ताक्षर और उसकी पुष्टि करने से संबंधित विदेश मंत्रालय के प्रस्ताव को अपनी पूर्वव्यापी मंजूरी दे दी है।
इस समझौते से लोगों के बीच परस्पर संपर्क में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों, कुशल कामगारों , कारोबारियों और युवा पेशेवरों की आवाजाही को बढ़ावा मिलेगा और दोनों पक्षों के बीच अनियमित प्रवासन से संबंधित मुद्दों पर सहयोग को मजबूती मिलेगी।
यह समझौता अध्ययन के बाद के अवसरों, इंटर्नशिप, पेशेवर प्रशिक्षण के तंत्रों सहित वर्तमान इतालवी वीज़ा व्यवस्था को परिमित करता है जो फ्लो डिक्री के तहत मौजूदा श्रम आवाजाही मार्गों के तहत भारत के लिए लाभ का आश्वासन देते हैं।

3

न्यूजीलैंड देश ने हाल ही में भारत के महावाणिज्य दूतावास के खुलने को मंजूरी दी है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खुलने से भारत का राजनयिक पदचिह्न बढ़ाने में मदद मिलेगी और भारत की बढ़ती वैश्विक भागीदारी को देखते हुए भारत का राजनयिक प्रतिनिधित्व सुदृढ़ होगा। इससे भारत के रणनीतिक और वाणिज्यिक हितों को बढ़ावा देने और ऑकलैंड में भारतीय समुदाय का बेहतर ढंग से कल्याण कर पाने में भी सहायता होगी।
इस वाणिज्य दूतावास के 12 महीने की समय सीमा के भीतर खोले जाने और पूरी तरह से चालू हो जाने की संभावना है।

4

भारत ने मलेशिया देश के साथ प्रसारण में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को प्रसार भारती और रेडियो टेलीविज़न मलेशिया (आरटीएम), मलेशिया के बीच एमओयू/समझौते पर 07 नवंबर, 2023 को हुए हस्ताक्षर से अवगत कराया गया, जिसमें प्रसारण, समाचारों के आदान-प्रदान और ऑडियो-विज़ुअल कार्यक्रमों के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की अपार क्षमता है, साथ ही इससे मलेशिया के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके साथ ही प्रसार भारती द्वारा विभिन्न देशों के साथ हुए एमओयू की कुल संख्या 46 हो गई है।

5

'पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत समारोह' के 50 वर्ष पूरे होने पर अमित शाह एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में पंडित जसराज संगीत समारोह - 'पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत समारोह' के 50 साल पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। यह स्मारक डाक टिकट डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है।
इस संगीत समारोह की शुरुआत पंडित जसराज जी ने 1972 में अपने पिता, संगीत रत्न पंडित मोतीराम जी और उनके बड़े भाई और बाद में उनके गुरु बने, संगीत महामहोपाध्याय पंडित मणिराम जी की स्मृति के प्रति संगीतमय प्रेम व्यक्त करने के लिए की थी, जिनका निधन तब हुआ था
जब पंडित जसराज केवल 4 वर्ष के थे। सर्वकालिक महान भारतीय शास्त्रीय गायकों में से एक होने के अलावा, पंडित जसराज जी ने हैदराबाद के दर्शकों को युवा संगीतकारों से परिचित कराकर भारत में संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया, जो अब अपने आप में दिग्गज बन गए हैं। अपने जीवनकाल के 47 वर्षों तक हर वर्ष, बिना एक भी अंतराल के, पंडित जसराज जी ने इस वार्षिक संगीत समारोह की मेजबानी स्वयं की। यह हैदराबाद का सबसे पुराना संगीत समारोह है और इस विरासत को पंडित जसराज सांस्कृतिक फाउंडेशन द्वारा आगे बढ़ाया गया है। इस अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें "सन ऑफ हैदराबाद" भी कहा गया।

6

2023-24 सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एम.फिल पाठ्यक्रम को मान्यता प्रदान नही की है

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर छात्रों को एमफिल की डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश न लेने की सलाह दी है। क्योंकि यह अब मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है। आयोग ने विश्वविद्यालयों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश न दे क्‍योंकि 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए ये अमान्‍य है।

हालाँकि, 2022 में जारी नए नियमों की अधिसूचना की तारीख तक प्रदान की गई एमफिल डिग्री वैध रहेगी। आयोग ने कहा है कि कुछ विश्वविद्यालय एमफिल (मास्टर ऑफ फिलॉसफी) कार्यक्रम के लिए नए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। आयोग ने कहा है कि एमफिल डिग्री अब मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है।

आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर यूजीसी रेगुलेशन 2022 के रेगुलेशन नंबर 14 पर जोर दिया है, जो साफ तौर पर उच्च शिक्षण संस्थानों में एमफिल प्रोग्राम को चलाने से रोकता है। यूजीसी ने पहले एमफिल डिग्री को अवैध घोषित करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को एमफिल कार्यक्रम पेश नहीं करने का निर्देश दिया था।

7

केंद्र सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर-मसरत आलम गुट संगठन को गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए गैर कानूनी संस्था घोषित किया है

मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर-मसरत आलम गुट एम.एल.जे.के.-एम.ए को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम-यू.ए.पी.ए. के अंतर्गत गैर कानूनी संस्‍था घोषित किया गया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह संगठन और इसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं। ये आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और लोगों को जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं।

8

: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन आईजीओटी कर्मयोगी (एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण) प्लेटफ़ॉर्म की स्थापना हुई है

सरकार ने राज्य सरकार के अधिकारियों के लिए एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण- आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर छह समर्थ क्यूरेटेड प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकारी अधिकारियों के कौशल और दक्षताओं को बढ़ाना है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करेगा कि अधिकारी शासन की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से समर्थ हैं।

आईजीओटी कर्मयोगी सरकारी अधिकारियों को उनकी क्षमता निर्माण यात्रा में मार्गदर्शन करने के लिए एक व्यापक ऑनलाइन प्रशिक्षण मंच है। वर्तमान में इस मंच पर विभिन्न सरकारी क्षेत्रों से 28 लाख से अधिक शिक्षार्थी पंजीकृत हैं।

पोर्टल ऑनलाइन शिक्षण, योग्यता प्रबंधन, कैरियर प्रबंधन, चर्चा, कार्यक्रम और नेटवर्किंग के लिए छह कार्यात्मक केंद्रों को जोड़ता ह

9

चवित्तुनाटकम का संबंध एक नाट्य शैली है

कुदुम्बश्री मिशन के कुल 504 सदस्यों ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के लिये चवित्तुनाटकम प्रदर्शन में भाग लिया। चवित्तुनाटकम के प्रदर्शन में कुदुम्बश्री मिशन की कहानी बताई गई, जिसे वर्ष 1998 में पीपुल्स प्लान अभियान के तहत स्थापित किया गया था।

मिशन को गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के रूप में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य गरीबी के अंतर-पीढ़ीगत संचरण को समाप्त करना था और महिला सशक्तीकरण आंदोलन में इसके विकास को मंच पर महिलाओं द्वारा चवित्तुनाटकम प्रदर्शन के साथ सभी नाटकों के साथ सुनाया गया था।चवित्तुनाटकम एक नाट्य शैली है जिसका मध्य केरल के तटीय ज़िलों में प्रदर्शन किया जाता है।

कुदुम्बश्री प्रदर्शन ने विश्व प्रतिभा रिकॉर्ड भी जीता। इसका आयोजन राष्ट्रीय सरस मेला- 2023 को लोकप्रिय बनाने के अभियान के हिस्से के रूप में किया गया था।

 

10

राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने आधिकारिक तौर पर वाल्मिकी टाइगर रिज़र्व (VTR) में बाघों की आबादी में वृद्धि की घोषणा की

हाल ही में राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने आधिकारिक तौर पर वाल्मिकी टाइगर रिज़र्व (VTR) में बाघों की आबादी में वृद्धि की घोषणा की। इसमें बड़ी बिल्लियों की संख्या में 31 (वर्ष 2018) से 54 (वर्ष 2023) तक की वृद्धि देखी गई।
बिहार सरकार कैमूर वन्यजीव अभयारण्य को VTR के बाद राज्य का दूसरा व्याघ्र अभयारण्य घोषित करने के लिये NTCA की मंज़ूरी मिलने का इंतज़ार कर रही है। VTR के अंदर रेत और पत्थर के खनन पर पूर्ण प्रतिबंध और इसके पर्यावरण-सुभेद्य क्षेत्र में खनन पर सख्त प्रतिबंधों से घास के मैदान को विकसित करने में मदद मिली।
इस प्रकार घास के मैदान के आवरण में वृद्धि से शिकारी जंतुओं की आबादी को सहारा देने में मदद मिलती है, जिससे मांसाहारियों के जीवित रहने की संभावना बढ़ जाती है। यह रिज़र्व स्थानीय निवासियों के बीच जागरूकता बढ़ाकर और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिये क्षेत्र में तथा उसके आसपास खनन गतिविधियों की निगरानी कर बाघों के प्रबंधन व रखरखाव के लिये समर्पित है। NTCA ने रिज़र्व को 'बहुत अच्छा (Very Good)' श्रेणी में रखा है।

11

1

मध्य प्रदेश में आयोजित तानसेन समारोह का ‘ताल दरबार’ कार्यक्रम "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" में दर्ज किया गया है

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तानसेन समारोह के अंतर्गत आयोजित ताल दरबार कार्यक्रम में बेजोड़ प्रदर्शन के लिए 1,282 तबला वादकों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" में दर्ज किया गया है। इन सभी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है।

2

वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया

16वीं राजस्थान विधानसभा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला जब भाजपा के अनुभवी विधायक वासुदेव देवनानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
उनकी नियुक्ति का प्रस्ताव मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पेश किया और कांग्रेस नेता और टोंक विधायक सचिन पायलट ने इसका समर्थन किया, जो सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक दुर्लभ एकता को दर्शाता है।
अजमेर उत्तर का प्रतिनिधित्व करने वाले वासुदेव देवनानी, वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक प्रमुख व्यक्तित्व रहे हैं।

3

निमोनिया की रोकथाम के लिए मणिपुर राज्य में SAANS अभियान 2023-24 का शुभारंभ किया गया है

बचपन में होने वाले निमोनिया से निपटने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम में, मणिपुर के राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. सपम रंजन सिंह ने हाल ही में इंफाल में SAANS अभियान 2023-24 का उद्घाटन किया। साथ ही, मंत्री ने बाल स्वास्थ्य देखभाल के लिए राज्य की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) को राज्य नवजात संसाधन केंद्र के रूप में भी समर्पित किया।
SAANS, जिसका अर्थ है निमोनिया को बेअसर करने के लिए सामाजिक जागरूकता और कार्रवाई, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाने वाला एक वार्षिक अभियान है। SAANS का प्राथमिक उद्देश्य बचपन में निमोनिया के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाना है, जो बाल मृत्यु का एक प्रमुख कारण है।

4

पुस्तक 'ब्रेकिंग द मोल्ड: रीइमेजिनिंग इंडियाज इकोनॉमिक फ्यूचर' रोहित लांबा रघुराम राजन लिखी है

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर, रघुराम राजन ने अर्थशास्त्री रोहित लांबा के साथ मिलकर ‘ब्रेकिंग द मोल्ड: रीइमेजिनिंग इंडियाज इकोनॉमिक फ्यूचर’ नामक एक अभूतपूर्व पुस्तक जारी की है।

राजन के साहित्यिक योगदान में यह नवीनतम जुड़ाव भारत के आर्थिक प्रक्षेप पथ की संभावनाओं और चुनौतियों में एक महत्वपूर्ण अन्वेषण का प्रतीक है। वैश्विक और भारतीय अर्थव्यवस्था में अपनी गहन अंतर्दृष्टि के लिए प्रसिद्ध रघुराम राजन ने ‘फॉल्ट लाइन्स: हाउ हिडन फ्रैक्चर्स स्टिल थ्रेटन द वर्ल्ड इकोनॉमी’ जैसी प्रभावशाली किताबें लिखी हैं, जिसने फाइनेंशियल टाइम्स बिजनेस बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता है।
उनके अन्य उल्लेखनीय कार्यों में ‘आई डू व्हाट आई डू: ऑन रिफॉर्म, रेटोरिक एंड रिजॉल्व’ और ‘सेविंग कैपिटलिज्म फ्रॉम द कैपिटलिस्ट्स’ शामिल हैं, जो लुइगी ज़िंगालेस के साथ सह-लेखक हैं।

5

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (एनईएसएफबी) के अंतरिम प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में सतीश कुमार कालरा नियुक्त किया गया है

बेंगलुरु स्थित फिनटेक स्लाइस समर्थित नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (एनईएसएफबी) ने हाल ही में अपने अंतरिम प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में सतीश कुमार कालरा की नियुक्ति की घोषणा की है।
यह महत्वपूर्ण कदम स्लाइस और एनईएसएफबी के बीच चल रही विलय प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आया है, जो फिनटेक और बैंकिंग क्षेत्र में एक अद्वितीय विकास का प्रतीक है।

6

2023 में फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला एथलीट पीवी सिंधु

पीवी सिंधु वर्ष 2023 के लिए फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई वाली महिला एथलीटों में जगह बनाने वाली एकमात्र महिला हैं. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड की 22 वर्षीय टेनिस स्टार इगा स्वेटेक 2023 में अनुमानित 23.9 मिलियन डॉलर (करों और एजेंटों की फीस से पहले) के साथ सूची में शीर्ष पर रहीं।

7

'तलैयह और नासिर' नामक क्रूज मिसाइल ईरान देश से सम्बंधित हैं

ईरान ने दो नई स्मार्ट मिसाइल को अपनी नौसेना में शामिल किया है. ये मिसाइलें दिशा और टारगेट बदलने में सक्षम है. ईरान की इन दोनों मिसाइलों का नाम है Talaeieh और Nasir. इन मिसाइलों को ईरान के कोनाराक बंदरगाह पर तैनात किया गया है.

8

भारत सरकार ने अर्जेंटीना देश के साथ पांच लिथियम ब्लॉक के लिए समझौता किया है

भारत सरकार, अर्जेंटीना की सरकार के साथ अन्वेषण और विकास समझौता करने की योजना बना रही है.यह समझौता, अर्जेंटीना के कैटामार्का प्रांत में खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) द्वारा पहचान किए गए पांच लिथियम ब्लॉक के लिए होगा. भारत, अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉक हासिल करने के करीब है. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बातचीत "अंतिम चरण" में पहुंच रही है. भारत ने हाल ही में निगमित सरकारी कंपनी 'खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड' (Khanij Bidesh India Ltd) के जरिए लिथियम हेतु अर्जेंटीना की एक फ़र्म के साथ एक समझौता किया है. भारत द्वारा अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉक प्राप्त करने का क्या महत्व है? भारत का यह कदम अन्वेषण अधिकारों को सुरक्षित करता है, इलेक्ट्रिक वाहनों और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों में आत्मनिर्भरता बढ़ाता है.

9

भारत सरकार ने अर्जेंटीना देश के साथ पांच लिथियम ब्लॉक के लिए समझौता किया

भारत सरकार, अर्जेंटीना की सरकार के साथ अन्वेषण और विकास समझौता करने की योजना बना रही है.यह समझौता, अर्जेंटीना के कैटामार्का प्रांत में खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) द्वारा पहचान किए गए पांच लिथियम ब्लॉक के लिए होगा. भारत, अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉक हासिल करने के करीब है. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बातचीत "अंतिम चरण" में पहुंच रही है. भारत ने हाल ही में निगमित सरकारी कंपनी 'खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड' (Khanij Bidesh India Ltd) के जरिए लिथियम हेतु अर्जेंटीना की एक फ़र्म के साथ एक समझौता किया है. भारत द्वारा अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉक प्राप्त करने का क्या महत्व है? भारत का यह कदम अन्वेषण अधिकारों को सुरक्षित करता है, इलेक्ट्रिक वाहनों और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों में आत्मनिर्भरता बढ़ाता है.

10

100 फुट ऊंची 'रफ़ी मीनार' को . पंजाब स्थापित किया जाएगा

पंजाब के अमृतसर के गांव कोटला सुलतान सिंह में 100 फ़ीट ऊंची 'रफ़ी मीनार' बनाई जा रही है. यह मीनार, मशहूर गायक मोहम्मद रफ़ी की जन्मशती के मौके पर बनाई जा रही है. यह मीनार स्टील की बनी होगी और इसके शिखर पर भारतीय झंडा लहराएगा.

11

जलोश 2023' का 13वां संस्करण पुणे संपन्न हुआ

महाराष्ट्र के पुणे में दिव्यांग बच्चों के लिए सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा आयोजित ''जलोश 2023'' का 13वां संस्करण हाल ही में संपन्न हुआ, जिसमें 14 विश्व रिकॉर्ड बने।

 

12

गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री ने न्यूरो अपडेट 2023 सम्मेलन का उद्घाटन किया है

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Chief Minister Bhupendra Patel) ने रविवार को यहां 20वें ‘न्यूरो अपडेट 2023’ (neuro update 2023) सम्मेलन का उद्घाटन किया। वाइब्रेंट गुजरात समिट और न्यूरोलॉजी सम्मेलन के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने कहा , “ तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं हमारे मौजूदा प्रधानमंत्री ने गुजरात में सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के लक्ष्य के साथ 20 वर्ष पहले वाइब्रेंट गुजरात समिट की शुरुआत की थी। आज हम स्वास्थ्य, फार्मा और केमिकल सहित प्रत्येक क्षेत्र में इस ग्लोबल समिट का फल प्राप्त कर रहे हैं।
अब हम आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प किया है। इस संकल्प को साकार करने की दिशा में अभी पूरे देश में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन हो रहा है।”

13

IIT मुंबई को पूर्व छात्रों ने 57 करोड़ रुपये दान दिए हैं

आईआईटी बॉम्बे के 1998 बैच के अल्मा मेटर (Alma Mater) सिल्वर जुबली रीयूनियन (Silver Jubilee Reunion) के खास मौके पर छात्रों ने संस्थान को 57 करोड़ रुपये दान देकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है.

1

मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश

27 December Current Affairs Rojgar With Ankit

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने हुकुमचंद मिल श्रमिकों की बकाया राशि से संबंधित लगभग 224 करोड़ रुपये का एक चेक भी आधिकारिक परिसमापक (लिक्विडेटर) और हुकुमचंद मिल, इंदौर के श्रमिक संघ के प्रमुखों को सौंपा। यह कार्यक्रम हुकुमचंद मिल श्रमिकों की काफी समय से लंबित मांगों के निपटान का प्रतीक है। श्री मोदी ने खरगोन जिले में 60 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला भी रखी।

इंदौर की हुकुमचंद मिल के 1992 में बंद होने और बाद में परिसमापन में चले जाने के बाद इस मिल के श्रमिकों ने अपनी बकाया राशि के भुगतान के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने सकारात्मक भूमिका निभाते हुए अदालतों, श्रमिक संघों और मिल श्रमिकों सहित सभी हितधारकों द्वारा समर्थित एक समझौता पैकेज के बारे में सफलतापूर्वक बातचीत आयोजित की। इस निपटान योजना में मध्य प्रदेश सरकार को सभी बकाया राशि का अग्रिम भुगतान करना, मिल की जमीन पर कब्जा लेना और इसे आवासीय और वाणिज्यिक स्थान के रूप में विकसित करना शामिल है।

2

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने सूचना, शिक्षा और संचार(आईईसी) अभियान की पहल की है

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्‍याय महा-अभियान पर सूचना, शिक्षा और संचार(आईईसी) अभियान की पहल की है। इस अभियान का उद्देश्‍य आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों-पीवीटीजी में सरकारी योजनाओं की शतप्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना और जागरुकता बढाना है। इस अभियान का उद्देश्‍य देशभर के दो सौ जिलों के 22 हजार पीवीटीजी आदिवासी निवास स्‍थानों तक कल्‍याणकारी सरकारी योजनाओं की पहुंच बनाना भी है।

मंत्रालय ने बताया कि यह पहल प्रत्‍येक कमजोर जनजातीय समूहों के घरों तक पहुंचेगी। वे घर जो अब तक दूरी, सडक और डिजिटल संपर्क की कमी के कारण वंचित रहे हैं। इसके जरिये सरकार इस तरह के प्रत्‍येक घर के द्वार तक सुविधाएं प्रदान करेगी।

मंत्रालय ने बताया कि अभियान अवधि के दौरान इन समूहों को आधार कार्ड, समुदाय प्रमाण पत्र और जन-धन खाते दिये जायेंगे, जो आयुष्‍मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवश्‍यक है। इन कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए हाट बाजार, जन सेवा केन्‍द्र, ग्राम पंचायत, आंगनवाडी, वन-धन विकास केन्‍द्र और कृषि विकास केन्‍द्रों का इस्‍तेमाल किया जायेगा।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस वर्ष 15 नवम्‍बर को झारखण्‍ड के खूंटी जिले से जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री जन मन योजना का शुभारंभ किया था। ( 27 December Current Affairs Rojgar With Ankit )

3

डॉ0 मनसुख मांडविया मेडटेक मित्र' की शुरूआत की है

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ0 मनसुख मांडविया ने वर्चुअल माध्‍यम से मेडटेक मित्र की शुरूआत की। यह केंद्र सरकार की मेडटेक इनोवेटर्स और एडवांस हेल्थकेयर सॉल्यूशंस को सशक्त बनाने की रणनीतिक पहल है। उन्‍होंने कहा कि ये पहल भारतीय उद्योग के लिए गेमचेंजर साबित होगी और किफायती, गुणवत्ता वाले मेडटेक उपकरणों तथा डायग्नोस्टिक्स के स्वदेशी विकास की सुविधा प्रदान करेगी।

4

भारत में सुशासन दिवस 25 दिसंबर मनाया जाता है

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सुशासन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक समारोह में मिशन कर्मयोगी के विस्तारित संस्करण का शुभारंभ किया। आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च की गई तीन नई सुविधाएं माई आईजीओटी, ब्लेंडेड प्रोग्राम और क्यूरेटेड प्रोग्राम हैं। मंत्री ने 12 क्षेत्र विशिष्ट क्षमता निर्माण ई-लर्निंग पाठ्यक्रम भी शुरू किए।
इसके अलावा, डॉ. जितेंद्र सिंह ने विकास (वेरिएबल एंड इमर्सिव कर्मयोगी एडवांस्ड सपोर्ट) नाम से एक नए मिश्रित शिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। विकास आईजीओटी के साथ एक मिश्रित कार्यक्रम है जिसमें केंद्र सरकार के लिए आवश्यक कार्यात्मक, व्यवहारिक और तकनीकी दक्षताओं के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए आईएसटीएम में 33 घंटे के ऑफ़लाइन प्रशिक्षण के साथ 30 घंटे का प्रशिक्षण शामिल है।
माई आईजीओटी - माई आईजीओटी व्यक्तिगत अधिकारी के होम पेज पर लक्षित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जो सीधे उस अधिकारी की अद्वितीय क्षमता निर्माण आवश्यकताओं को पूरा करता है जैसा कि उनके मंत्रालयों/विभागों के लिए क्षमता-निर्माण योजना में चिन्हित किया गया है।

5

पहले शिमला विंटर कार्निवल का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने ऐतिहासिक रिज पर पहले शिमला विंटर कार्निवल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरु‍आत सांस्‍कृतिक परेड के साथ हुई। इस कार्यक्रम में महानाटी प्रस्‍तुत करने वाली चार सौ पचास महिलाओं ने भागीदारी की। इन्‍होंने स्‍व-सहायता समूहों और आंगनबाड़ी कर्मियों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

6

प्रतिवर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 24 दिसंबर मनाया जाता है

उपभोक्ता अधिकारों तथा ज़िम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये भारत प्रत्येक वर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाता है। इसी दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 को 24 दिसंबर 1986 को राष्ट्रपति द्वारा मंज़ूरी मिली थी। इस अधिनियम का उद्देश्य उपभोक्ताओं का दोषपूर्ण वस्तुओं, लापरवाह सेवाओं एवं अनुचित व्यापार प्रथाओं से संरक्षण करना है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के छह मौलिक अधिकार सुरक्षा का अधिकार, चुनने का अधिकार, सूचित किये जाने का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, निवारण पाने का अधिकार एवं उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार हैं।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को प्रतिस्थापित करने के लिये उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 संसद द्वारा पारित किया गया था। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को मनाया जाता है।

7

25 दिसंबर को पण्डित मदनमोहन मालवीय जी की 162वीं जयंती मनाई गई

मदन मोहन मालवीय (25 दिसंबर, 1861 - 2 नवंबर, 1946) एक भारतीय विद्वान, राजनीतिज्ञ और शिक्षा सुधारक थे। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक नेता थे और चार बार भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह अखिल भारत हिंदू महासभा तथा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भी थे।

महामना पण्डित मदनमोहन मालवीय की 162वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में 'पण्डित मदनमोहन मालवीय सम्पूर्ण वाङ्ग्मय' की 11 खंडों की पहली श्रृंखला का विमोचन किया।
लगभग 4,000 पृष्ठों एवं 11 खंडों में संकलित दो भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी) प्रकाशित यह कृति, देश के हर कोने से एकत्र किए गए पण्डित मदनमोहन मालवीय के लेखों और भाषणों का संग्रह है।

इन खंडों में उनके ज्ञापन सहित अप्रकाशित पत्र, लेख और भाषण; वर्ष 1907 में उनके द्वारा प्रारंभ किये गये हिन्दी साप्ताहिक ‘अभ्युदय’ की संपादकीय सामग्री; समय-समय पर उनके द्वारा लिखे गए लेख, पैम्फलेट और पुस्तिकाएं; 1903 और 1910 के बीच आगरा एवं अवध के संयुक्त प्रांत की विधान परिषद में दिए गए सभी भाषण; रॉयल कमीशन के समक्ष दिए गए बयान; 1910 और 1920 के बीच इंपीरियल विधान परिषद में विधेयकों की प्रस्तुति के दौरान दिए गए भाषण; बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना से पहले और बाद में लिखे गए पत्र, लेख और भाषण; और 1923 और 1925 के बीच उनके द्वारा लिखी गई एक डायरी शामिल है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध संस्थापक पण्डित मदनमोहन मालवीय का आधुनिक भारत के निर्माताओं में अग्रणी स्थान है। उन्हें महान विद्वान और स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने लोगों में राष्ट्रीय चेतना जगाने के लिए काफी काम किया।

8

प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस दिवस के रूप में मनाया जाता है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती पर नई दिल्ली में 'सदैव अटल' स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 में ग्वालियर के छोटे से गाँव के एक साधारण-सा परिवार में हुआ था। अटल जी का राजनैतिक सफर स्वतंत्रता संग्रामी के रूप में शुरू हुआ। 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन में बाकि नेताओं के सथ उन्होंने भाग लिया और जेल भी गए। इसी दौरान उनकी मुलाकात भारतीय जनसंघ के लीडर श्याम प्रसाद मुखर्जी से हुई।

1968 में दीनदयाल उपाध्याय की मौत के बाद अटल जी जन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 1977 में भारतीय जन संघ ने भारतीय लोकदल के साथ गठबंधन कर लिया, जिसे जनता पार्टी नाम दिया गया।

जनता पार्टी के लीडर मोरारजी देसाई जब प्रधानमंत्री बने तब अटल जी को एक्सटर्नल अफेयर मिनिस्टर बनाया गया।

1980 में लाल कृष्ण आडवानी व भैरव सिंह शेखावत के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी बनाई, और पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए।
मई 1996 में बीजेपी को जीत मिली और अटल जी को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया।

लेकिन बीजेपी को दूसरी पार्टियों से सपोर्ट नहीं मिला और बीजेपी सरकार गिर गई और मात्र 13 दिन में अटल जी को पद से इस्तीफा देना पड़ा।इसके बाद एक बार फिर बीजेपी सत्ता में आई लेकिन सरकार मात्र 13 महीने की रही।इसके बाद 1999 में कारगिल में हुई भारत की विजय ने अटल जी की सरकार को मजबूत बना दिया।

और चुनावों में बीजेपी की जीत हुई, जिसके बाद अटल जी तीसरी बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे। इस बार सरकार ने 5 साल पुरे किये, और पहली गैर कांग्रेसी पार्टी बन गइ।

9

अंगोला देश ने हाल ही में ओपेक संगठन से अपनी सदस्यता को त्यागा है

अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े तेल उत्पादक अंगोला ने उत्पादन उद्देश्यों पर मतभेदों के कारण ओपेक से हटने की घोषणा की है, जिससे सऊदी के नेतृत्व वाले तेल कार्टेल को झटका लगा है।

यह मध्य आकार के उत्पादकों में इक्वाडोर और कतर के साथ शामिल हो गया है, जिन्होंने हाल के दशक में ओपेक छोड़ दिया है पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के बारे में
सऊदी अरब, कुवैत, वेनेजुएला, ईरान और इराक ने ओपेक बनाया। अंगोला 2007 में संगठन का सदस्य बना यह एक स्थायी अंतरसरकारी संगठन है जिसकी स्थापना सितंबर 1960 में बगदाद सम्मेलन में हुई थी।
यह तेल निर्यात करने वाले देशों का एक स्थायी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।अपने अस्तित्व के पहले पांच वर्षों में, ओपेक का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में था। 1 सितंबर, 1965 को इसे ऑस्ट्रिया के विएना में स्थानांतरित कर दिया गया।

10

'ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड' संयुक्त अरब अमीरात देश ने प्रदान किया है

प्रोफेसर वासिनी लारेडज ने साहित्य और कला के क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का ‘ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड’ (जीएएम) जीता है। ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड को ‘अरब नोबेल’ के उपनाम से भी जाना जाता है।

यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड के विजेताओं को बधाई दी है। शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, यूएई में कई शीर्ष पदों पर स्थित हैं, जिनमें प्रमुख हैं-

यूएई के उपराष्ट्रपति
यूएई के प्रधानमंत्री और
दुबई के शासक

शेख मोहम्मद ने, साहित्य और कला में जीएएम अवार्ड जीतने पर अल्जीरियाई प्रोफेसर वासिनी लारेडज को बधाई दी।

ग्रेट अरब माइंड्स (जीएएम) पुरस्कार: जीएएम पुरस्कार, छह महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान के लिए दिया जाता है।

ये क्षेत्र हैं- प्राकृतिक विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, साहित्य और कला, वास्तुकला और डिजाइन, अर्थशास्त्र और चिकित्सा।
इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को अरब समाज और मानव प्रगति पर उनके प्रभाव के लिए पुरस्कृत किया जाता है।

1

उस कार्बन टैक्स का नाम कार्बन सीमा कर (सीबीटी) जिसे ब्रिटेन 2027 से स्टील और एल्युमीनियम जैसी सामग्रियों के आयात पर लागू करने की योजना बना रहा है

ब्रिटेन 2027 से कार्बन-सघन सामग्रियों के आयात पर जो कार्बन टैक्स लगाने की योजना बना रहा है, वह कार्बन सीमा कर है। यह लोहा, स्टील, एल्यूमीनियम, सिरेमिक और सीमेंट जैसी वस्तुओं पर लागू होगा। कर की दर विदेशों में आयातित वस्तुओं को बनाने से जुड़े कार्बन उत्सर्जन और यूके कार्बन की कीमतों के अंतर पर निर्भर करेगी। भारत गैर-टैरिफ बाधाओं के रूप में ऐसे हरित सीमा शुल्क का विरोध करता है। इसके अलावा यूके, यूरोपीय संघ का अनुसरण कर रहा है जिसने पहले ही अपना कार्बन सीमा समायोजन तंत्र शुरू कर दिया है।

2

आलू की बीमारी लेट ब्लाइट है जिसने पंजाब के विभिन्न जिलों में आलू की फसल को काफी नुकसान पहुँचाया है

आलू की जिस बीमारी ने पंजाब के सभी जिलों में फसलों को तबाह कर दिया है, उसे लेट ब्लाइट कहा जाता है । यह आलू पर हरे गोलाकार धब्बे जैसे लक्षण प्रदर्शित करता है जो गहरे भूरे रंग के घावों में फैल जाते हैं। राज्य की 50% से अधिक आलू की खेती लेट ब्लाइट फंगल संक्रमण से प्रभावित हुई है। अत्यधिक नमी और आर्द्रता ने इसके प्रसार को बढ़ावा दिया, जिसके परिणामस्वरूप कंद सड़ गए।

3

जनरल एम एम नरवणे आगामी संस्मरण का शीर्षक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ है

पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे का आगामी संस्मरण “फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी” है जिसमें उल्लेख किया गया है कि जब अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना शुरू की गई थी तो सशस्त्र बल आश्चर्यचकित हो गए थे।
जनरल नरवणे लिखते हैं कि उन्होंने सीमित जवानों की भर्ती के लिए टूर ऑफ ड्यूटी मॉडल का प्रस्ताव रखा था। संस्मरण ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ में नरवणे का सीधा-सीधा विवरण एक सैनिक, अधिकारी के रूप में 40 साल की यात्रा और 28वें सेना प्रमुख के रूप में उनके शीर्ष पर पहुंचने की आकर्षक झलक पेश करता है।

4

दुनिया भर के व्यापार का लगभग 12% प्रतिशत स्वेज़ नहर से होकर गुजरता है जो हाल ही में लाल सागर में हमलों के कारण बाधित हो गया है

दुनिया भर का 12% व्यापार स्वेज़ नहर से होकर गुजरता है, जो एशिया और यूरोप के बीच जहाज मार्ग को संभालती है। लाल सागर में जहाजों पर यमन के ईरान-गठबंधन हूती समूह द्वारा हाल ही में किए गए हमलों के बाद नहर को व्यवधान का सामना करना पड़ा है। इससे व्यापार अवरुद्ध हो गया है और सुरक्षित मार्ग के लिए नौसैनिक टास्क फोर्स की स्थापना को प्रेरित किया गया है। शत्रुताएँ वैश्विक वस्तुओं की आवाजाही को प्रभावित करती हैं, जिससे आपूर्ति श्रृंखला बैकअप और कमी होती है। ये हमले यमन में हौथिस और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच चल रहे संघर्ष का हिस्सा हैं। स्वेज़ नहर का स्थान व्यवधानों को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाता है।

5

पेंटोए टैगोरी क्या है, जो जीवाणु ही में ख़बरों में था

हाल ही मे विश्वभारती विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने रबींद्रनाथ टैगोर के कृषि संवर्धन प्रयासों के सम्मान में पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देने वाली एक नई बैक्टीरिया प्रजाति की खोज की, जिसे उन्होंने पेंटोइया टैगोरी नाम दिया। बैक्टीरिया में अद्वितीय गुण होते हैं जो मिट्टी के पोषक तत्वों को बढ़ाते हैं।

6

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ‘भूमि राशि पोर्टल’ लॉन्च किया है

हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की 1467 परियोजनाओं को भूमि राशि पोर्टल के अंतर्गत लाया गया है। भूमि राशि पोर्टल का उद्देश्य भारत में राजमार्ग बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के भुगतान के लिए भूमि अधिग्रहण अधिसूचनाओं के ऑनलाइन प्रसंस्करण के लिए एकल बिंदु मंच प्रदान करना है।

7

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) ने 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में 'जेएसडब्ल्यू- एनडीए कार रैली' आयोजित की गई

चीफ ऑफ इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी लेफ्टिनेंट जनरल जे.पी. मैथ्यू ने नई दिल्‍ली में राष्ट्रीय समर स्मारक से जेएसडब्‍ल्‍यू- एनडीए कार रैली को हरी झंडी दिखाई। यह आयोजन राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी- एनडीए के गौरवपूर्ण 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह कार रैली ऑपरेशन बदली की याद में शुरू किया गया है। यह अभियान 1954 में मेजर जनरल इनायत हबीबुल्लाह के नेतृत्व में हुआ था। मंत्रालय ने कहा है कि कार रैली देहरादून से शुरू हो रही है और यह ग्‍वालियर, नासिक और मुंबई जैसे महत्‍वपूर्ण सैन्‍य अड्डों से गुजरेगी। यह कार रैली छह दिन के भीतर 1800 किलोमीटर की यात्रा तय कर पुणे में राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी पहुचेगी।

8

ई-जागृति पोर्टल का उद्घाटन पीयूष गोयल किया

उपभोक्ता कार्य विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण और शिकायत निवारण के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए नई दिल्ली में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2023 मनाया।

इस अवसर पर अपने उद्घाटन भाषण में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, कपड़ा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि ग्राहकों की संतुष्टि ही देश के विकास का मार्ग है। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस, 2023 के अवसर पर, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, कपड़ा और वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने निम्नलिखित जारी किया:

उपभोक्ता आयोगों के लिए ई-जागृति पोर्टल का उद्घाटन

एनसीडीआरसी में वीसी सुविधा का उद्घाटन

नेशनल टेस्ट हाउस (एनटीएच) में ड्रोन प्रमाणन सुविधा का उद्घाटन

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 2.0 का उद्घाटन

नेशनल टेस्ट हाउस में नई प्रयोगशालाओं का उद्घाटन

मुंबई में घरेलू उपकरण परीक्षण प्रयोगशाला और गुवाहाटी में ट्रांसफार्मर परीक्षण सुविधा

जयपुर में जैविक खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला

9

'न्यूरो अपडेट 2023' सम्मेलन का उद्घाटन गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने किया

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल नेअहमदाबाद में 20वें 'न्यूरो अपडेट 2023' सम्मेलन का उद्घाटन किया। वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन और न्यूरोलॉजी सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में समग्र विकास के लक्ष्य के साथ 20 साल पहले वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन की शुरुआत की थी।
इस वैश्विक शिखर सम्मेलन के लाभ आज स्वास्थ्य, दवा उद्योग और रसायन सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्‍पष्‍ट दिखाई दे रहे हैं। इस सम्मेलन में 'न्यूरोलॉजी में व्यावहारिक दृष्टिकोण' विषय पर न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में प्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा चर्चा और भाषण दिए जाएंगे। इस सम्मेलन में अहमदाबाद एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन के सदस्य और देशभर से न्यूरोलॉजी के डॉक्टर, प्रोफेसर और अन्य पेशेवर मौजूद थे।

1

फ्रांस देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर फ्रांस के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत आएंगे। भारत और फ्रांस के बीच कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समानता है।
इस साल दोनों देश भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई 2023 को पेरिस में आयोजित बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि थे।

2

भारत सरकार ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ त्रिपुरा राज्य के लिए 100 मिलियन डॉलर के ऋण का समझौता किया

भारत सरकार ने उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा में शहरी सेवाओं एवं पर्यटन संबंधी सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण हासिल करने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

त्रिपुरा शहरी एवं पर्यटन विकास परियोजना के लिए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय में आर्थिक कार्य विभाग की संयुक्त सचिव सुश्री जूही मुखर्जी और एडीबी की ओर से एडीबी के भारत स्थित रेजिडेंट मिशन के प्रभारी अधिकारी श्री निलय मिताश शामिल थे।

यह परियोजना 42 किलोमीटर (किमी) नए संचरण एवं वितरण संबंधी पाइप बिछाकर शहरी जल आपूर्ति प्रणालियों को उन्नत करेगी, 4 नए जल शोधन संयंत्र स्थापित करेगी और 55 किलोमीटर लंबे तूफानी वर्षा के पानी की निकासी के नालों में सुधार करेगी।
यह 21 किलोमीटर लंबी शहरी सड़कों को बेहतर बनाएगा जिसमें बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों की जरूरतों को पूरा करने वाली विशेषताएं शामिल होंगी।

3

विश्व बैंक समूह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) बिगिनर्स ई-कोर्स लॉन्च किया है

अवसंरचना संबंधी क्षमता निर्माण में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष श्री अजय बांगा ने 20 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में श्री अजय सेठ, सचिव, आर्थिक कार्य विभाग (डीईए), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ; डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन, मुख्य आर्थिक सलाहकार, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार और श्री परमेश्वरन अय्यर, कार्यकारी निदेशक, विश्व बैंक समूह की उपस्थिति में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) बिगिनर्स ई-कोर्स लॉन्च किया। पीपीपी ई-कोर्स अवसंरचना वित्‍त सचिवालय, डीईए और विश्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया अवसंरचना पर केंद्रित क्षमता-निर्माण कार्यक्रम है।

इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य भारत में पीपीपी के गतिशील क्षेत्र को समझने और इसमें योगदान देने के इच्छुक व्यक्तियों को इसका मूलभूत ज्ञान और अंतर्दृष्टि प्रदान करना है।

4

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) में नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन (सीओसी) का 8वां संस्करण थाईलैंड आयोजित किया गया

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) में नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन (सीओसी) का 8वां संस्करण रॉयल थाई नेवी द्वारा 19 से 22 दिसंबर 2023 तक थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में 27 सदस्य देशों और पर्यवेक्षक देशों के नौसेना प्रमुखों एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारतीय नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार द्वारा तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस कार्यक्रम में भारत का नेतृत्व किया गया नौसेना प्रमुखों के सम्‍मेलन के दौरान थाईलैंड ने हिन्‍द महासागर नौसेना संगोष्‍ठी का प्रभार संभाला तथा अगले दो वर्ष के लिए कार्य योजना तय की। इस दौरान भारत द्वारा डिजाइन किए गए ध्‍वज को हिन्‍द महासागर नौसेना संगोष्‍ठी का ध्‍वज चुना गया।

5

जनजातीय विद्यार्थियों के विकास के लिए देशभर में 740 एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि जनजातीय विद्यार्थियों के विकास के लिए देशभर में 740 एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे। श्री मुंडा संथाली भाषा को संविधान में मान्‍यता मिलने की वर्षगांठ के अवसर पर पश्चिम बंगाल में झारग्राम के बेटकुंदरी मैदान में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने इस दिशा में काम करना पहले ही शुरू कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि इन विद्यालयों में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्‍क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
देशभर में एकलव्‍य मॉडल विद्यालयों में दस हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्‍दी ही विज्ञापन दिए जाएंगे। इस समय देशभर में करीब 200 ऐसे विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

6

यूनेस्को आंतर्राष्ट्रीय संगठन ने दिल्ली के बीकानेर हाउस को अवार्ड ऑफ मेरिट प्रदान किया है

संयुक्‍त राष्‍ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन- यूनेस्को ने पंजाब के रामबाग गेट और प्राचीरों, हरियाणा के चर्च ऑफ एपिफेनी और दिल्‍ली के बीकानेर हाउस को शहरी पुनरुद्धार और विरासत संरक्षण श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किए हैं।
रामबाग गेट और प्राचीरों को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस और चर्च ऑफ एपीफेनी और बीकानेर हाउस को अवार्ड ऑफ मेरिट प्रदान किया गया है। विरासत और सांस्‍कृतिक महत्‍व के भवनों के संरक्षण और रखरखाव के प्रयासों के लिये यूनेस्को एशिया पैसिफिक सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पुरस्कार प्रदान करता है। निर्णायक मंडल ने इस वर्ष चीन, भारत और नेपाल से कुल 12 परियोजनाओं को इन पुरस्‍कारों के लिए चयन किया।
तीन परियोजनाओं हांगकांग के फैन लिंग गोल्फ कोर्स, चीन के यांगझोऊ में डोंगगुआन गार्डन रेजीडेंस और भारत के केरल में कुन्नामंगलम भगवती मंदिर स्थित कर्णिकारा मंडपम को 'अवार्ड ऑफ डिस्टिंक्शन' प्रदान किया गया है।

7

नीदरलैंड देश ने यूक्रेन को 18 एफ-16 लड़ाकू विमान प्रदान करने का ऐलान किया है

नीदरलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क रूट ने घोषणा की है कि सरकार यूक्रेन को 18 एफ-16 लड़ाकू विमान देने की तैयारी में है। श्री रूट ने कहा कि यूक्रेन को सैन्‍य समर्थन देने के बारे में हुए समझौतों के अंतर्गत एफ-16 लड़ाकू विमान दिए जा रहे हैं। इस बीच यूरोपीय आयोग ने कहा है कि वह यूक्रेन को 500 अतिरिक्‍त जनरेटर उपलब्‍ध करायेगा ताकि युद्धग्रस्‍त देश में महत्‍वपूर्ण सेवाएं जारी रहें। रूस द्वारा यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले जारी रखने के मद्देनजर यह घोषणा की गई है।

8

जापान देश ने पैट्रियट हवाई रक्षा मिसाइलें अमरीका को भेजने का ऐलान किया है

जापान सरकार ने कहा है कि वह अपने हथियार निर्यात नियमों में बदलाव के बाद अमरीका को पैट्रियट हवाई रक्षा मिसाइलें भेजेगा। जापान की युद्ध विरोधी नीतियों के लिहाज से यह एक महत्‍वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अमरीकी सरकार ने जापान से रक्षा निर्यात नियमों को बदलने का अनुरोध किया था, जिसके बाद जापान सरकार ऐसा किया है। 2014 के बाद से पहली बार जापान ने यह कदम उठाया है।

9

बिहार राज्य ने पुनौरा धाम परियोजना को मंज़ूरी दी है

बिहार राज्य सरकार द्वारा हाल ही में सीतामढ़ी ज़िले में स्थित एक मंदिर परिसर, पुनौरा धाम को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिये एक परियोजना को मंज़ूरी दे दी गई है। पुनौरा धाम को भगवान श्री राम की पत्नी तथा हिंदू धर्म में पूजनीय देवी सीता का जन्मस्थान माना जाता है। इस पहल का उद्देश्य मिथिला की संस्कृति तथा धरोहर को बढ़ावा देना है, यह वह क्षेत्र है जहाँ माता सीता का जन्म और पालन-पोषण हुआ था। वाल्मिकी द्वारा रचित रामायण के अनुसार, जब मिथिला के शासक राजा जनक भूमि पर हल चला रहे थे तब सीता का अवतरण एक कुंड से हुआ था।
उन्होंने उन्हें अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार किया तथा उनका नाम ‘सीता’ रखा, जिसका संस्कृत में अर्थ "खाड़ी" होता है। उन्होंने उन्हें जानकी नाम भी दिया, जिसका अर्थ "जनक की पुत्री" होता है।

10

संसद भवन परिसर की सुरक्षा के लिए सरकार ने सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फ़ोर्स (CISF) सुरक्षा बल को तैनात करने का निर्णय लिया है

सरकार ने संसद भवन परिसर में सुरक्षा उपाय बढ़ाने के लिए एक निर्णायक कदम उठाया है। सुरक्षा घेरे के हालिया उल्लंघन के आलोक में, आधिकारिक सूत्रों ने खुलासा किया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अब परिसर की “व्यापक” सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होगा। इस नई व्यवस्था के तहत, CISF हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए कठोर पहुंच नियंत्रण प्रक्रियाओं को लागू करेगा।
नए और पुराने दोनों संसद परिसरों में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की हैंडहेल्ड डिटेक्टरों का उपयोग करके जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त, उनके सामान की एक्स-रे मशीनों के माध्यम से गहन जांच की जाएगी। CISF जूते, भारी जैकेट और बेल्ट को भी एक ट्रे पर रखकर स्कैनर के माध्यम से स्कैन करेगा।

11

विश्व का सबसे पुराना ज्ञात किला साइबेरिया खोजा गया है

पुरातत्वविदों की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने साइबेरिया के सुदूर क्षेत्र में दुनिया के सबसे पुराने ज्ञात किले का पता लगाया है।

यह अभूतपूर्व खोज प्रारंभिक मानव समाजों के बारे में पारंपरिक मान्यताओं को चुनौती देती है, जिससे पता चलता है कि शिकारियों के बीच जटिल रक्षा संरचनाएं बहुत पहले से मौजूद थीं। अमन्या नाम की गढ़वाली बस्ती, पश्चिमी साइबेरिया में अमन्या नदी के किनारे स्थित है। इसमें लगभग 20 बिखरे हुए पिट-हाउस डिप्रेशन हैं जो दो खंडों, अमन्या I और अमन्या II में विभाजित हैं। साइट पर एकत्र किए गए नमूनों की रेडियोकार्बन डेटिंग से पता चलता है कि इस किले का निर्माण लगभग 8,000 साल पहले हुआ था, जो इसे दुनिया का सबसे पुराना ज्ञात किला बनाता है।

1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी स्थान पर नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश की स्‍वतंत्रता के दशकों बाद आर्थिक वृद्धि में नए रिकॉर्ड बनाने के साथ आध्‍यात्मिक स्‍थल अब विकास के साक्षी बन रहे हैं।

वाराणसी के उमरहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करने के बाद श्री मोदी ने कहा कि कुछ ही सप्‍ताह में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी पूरा होने जा रहा है।
महामंदिर के श्रद्धालुओं से संबोधन में श्री मोदी ने लोगों से जीवन में नौ संकल्‍प लेने का आग्रह किया।

इनमें शामिल हैं - जल संरक्षण, डिजिटल भुगतान को प्रोत्‍साहन, स्‍वच्‍छता, स्‍थानीय उत्‍पादों को बढ़ावा, देश के विभिन्‍न स्‍थानों की यात्रा, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज को प्रोत्‍साहन, तंदुरूस्‍ती और कम-से-कम एक गरीब परिवार की सहायता करना।

यह नवनिर्मित ध्यान केंद्र सात मंजिलों पर ऊंचा है, जिसमें एक समय में प्रभावशाली 20,000 भक्त ध्यान कर सकते हैं।

मंदिर का नाम स्वर्वेद से लिया गया है, जो शाश्वत योगी और विहंगम योग के संस्थापक सद्गुरु श्री सदाफल देवजी महाराज द्वारा लिखित एक आध्यात्मिक ग्रंथ है।

2

एआई-संचालित ‘भाषिनी’ टूल भारतीय भाषा अनुवाद उपकरण सम्बंधित है

एक अभूतपूर्व कदम में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में हाल ही में एक भाषण के दौरान एआई-संचालित भारतीय भाषा अनुवाद उपकरण, ‘भाषिनी’ का उपयोग किया।

सरकार द्वारा विकसित इस टूल का उद्देश्य वास्तविक समय में अनुवाद की सुविधा प्रदान करना, देश के भीतर विविध भाषाई समुदायों के बीच संचार को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भाषिनी की क्षमताओं का अनावरण करने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी तमिल संगमम का अवसर चुना।

तमिल भाषी दर्शकों को संबोधित करते हुए, उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत उन्हें वास्तविक समय में अनुवाद तक पहुंचने के लिए इयरफ़ोन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करके की।

3

विश्व बैंक की प्रवासन और विकास रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में प्रवासियों से सर्वाधिक धन प्राप्त करने वाला देश भारत

विश्‍व बैंक की प्रवासन और विकास रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष भी भारत प्रवासियों से प्राप्तियों के मामले में शीर्ष में बना हुआ है।
इस वर्ष प्रवासी भारतीयों ने अनुमानित 125 अरब डॉलर भारत भेजे। दक्षिण-एशियाई क्षेत्र में प्रवासियों द्वारा भारत भेजे जाने वाली राशि में उल्‍लेखनीय वृद्धि हुई।
कुल मिलाकर दक्षिण-एशिया से भारत भेजी जाने वाली राशि 7.2 प्रतिशत बढी।
प्रवासियों से स्‍वदेश भेजे जाने वाले धन के मामले में अन्‍य शीर्ष पांच देश हैं - मैक्सिको 67 अरब डॉलर, चीन 50 अरब डॉलर, फिलीपीन्‍स 40 अरब डॉलर और मिस्र 24 अरब डॉलर।
अमरीका में श्रम बाजार में सख्‍ती और यूरोप में रोजगार वृद्धि के कारण प्रवासियों द्वारा भारत में अनुमान से भी अधिक धन भेजा गया।

4

किरेन रिजिजू आर्कटिक के लिए भारत के पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान को हरी झंडी दिखाई

माननीय केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री, श्री किरेन रिजिजू ने 18 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञानं मंत्रालय (एमओईएस) मुख्यालय से आर्कटिक के लिए भारत के पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान को हरी झंडी दिखाई।
आर्कटिक के लिए भारतीय वैज्ञानिक अभियान (नवंबर से मार्च) शोधकर्ताओं को ध्रुवीय रातों के दौरान ऐसे क्षेत्र में अद्वितीय वैज्ञानिक अवलोकन करने की अनुमति देगा, जहां सर्दियों के दौरान लगभग रोज ही 24 घंटों तक कोई सूरज की रोशनी नहीं होती है और तापमान शून्य से नीचे (-15 डिग्री सेल्सियस से कम) होता है।
इससे आर्कटिक, विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन, अंतरिक्ष के मौसम, समुद्री-बर्फ और महासागर परिसंचरण गतिशीलता (सी सर्कुलेशन डायनेमिक्स), इकोसिस्‍टम अनुकूलन आदि ऐसे कारकों की समझ बढ़ाने में मदद मिलेगी, जो मानसून सहित उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मौसम और जलवायु को प्रभावित करते हैं। भारत आर्कटिक में 2008 से हिमाद्रि नामक एक अनुसंधान आधार केंद्र संचालित कर रहा है, जो ज्यादातर गर्मियों (अप्रैल से अक्टूबर) के दौरान वैज्ञानिकों की मेजबानी करता रहा है।
आर्कटिक में शीतकालीन अभियानों को सुविधाजनक बनाने का निर्णय जून 2023 में नॉर्वेजियन आर्कटिक के हिमाद्री, नाय-एलेसुंड, स्वालबार्ड में श्री रिजिजू द्वारा भारत की आर्कटिक गतिविधियों की व्यक्तिगत समीक्षा के बाद लिया गया है।

20 December Current Affairs Rojgar With Ankit

5

आकाश मिसाइल का सफल प्रक्षेपण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा किया गया है

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने आकाश मिसाइल की ताकत के बारे में जानकारी दी।
आकाश मिसाइल सिस्टम के प्रदर्शन में डीआरडीओ ने दिखाया कि आकाश एक साथ चार निशानों को तबाह करने की ताकत रखता है।
25 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता वाले आकाश मिसाइल के सफल प्रक्षेपण पर डीआरडीओ ने बताया कि हवा में सटीक निशाना साधने की ताकत से लैस आकाश मिसाइल सिस्टम भारत के सुरक्षा असलहों में अत्याधुनिक हथियार के रूप में गिना जाएगा।
डीआरडीओ के मुताबिक भारत दुनिया का पहला देश है जिसके पास आकाश मिसाइल जैसी तकनीक और ताकत है।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRRO) के मुताबिक सिंगल फायरिंग यूनिट का इस्तेमाल कर मिसाइल लॉन्च करना और एक साथ चार ठिकानों पर सटीक निशाना लगाने की क्षमता रखने वाले देशों में भारत सबसे आगे है। दुनिया के किसी और देश के पास फिलहाल ऐसी क्षमता नहीं है।

6

भारतीय वायुसेना SAMAR (Surface to Air Missile for Assured Retaliation) एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया

भारतीय वायुसेना ने SAMAR (Surface to Air Missile for Assured Retaliation) एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया। बता दें कि समर एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को भारत में ही विकसित किया गया है और यह स्वदेशी डिजाइन पर आधारित है।
जमीन से हवा में मार करने वाला यह मिसाइल सिस्टम भारतीय वायुसेना द्वारा ही विकसित किया गया है। वायुसेना को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह अहम कदम है। वायुसेना ने बयान जारी कर बताया कि भारत में ही डिजाइन और विकसित किए गए SAMAR एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का युद्धाभ्यास अस्त्रशक्ति-2023 के दौरान सफल परीक्षण किया गया।
यह परीक्षण एयर फोर्स स्टेशन सूर्यलंका में किया गया। एयर डिफेंस सिस्टम को वायुसेना की मेंटिनेंस कमांड की एक यूनिट द्वारा ही विकसित किया गया है। पहली बार इस एयर डिफेंस सिस्टम का फील्ड परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल सिस्टम ने विभिन्न परिस्थितियों में सफलतापूर्वक अपने सभी उद्देश्य पूरे किए।

7

छोटा भाषा मॉडल Phi-2 माइक्रोसॉफ्ट जारी किया है

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा हाल ही में जारी किया गया छोटा भाषा मॉडल Phi-2, भाषा मॉडल की दुनिया में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि का सूचक है।
Phi-1.5 के उन्नत संस्करण के रूप में स्थापित यह मॉडल जेनरेटिव AI में क्षमताओं का दावा करता है जो लामा-2, मिस्ट्रल और जेमिनी-2 जैसे बड़े समकक्षों को चुनौती देता है।
बुनियादी तौर पर , "पाठ्यपुस्तक-गुणवत्ता" डेटासेट पर Phi-2s प्रशिक्षण में निहित है, इसे सामान्य ज्ञान, भाषा समझ, तार्किक और जटिल गणितीय और भौतिकी समस्याओं को हल करने में कौशल के साथ सशक्त बनाना है।

8

संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभ्यास' शंघाई सहयोग संगठन (SCO) संगठन से सम्बंधित है

हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के अधिकारियों ने SCO की क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना की कार्यकारी समिति के सहयोग से आतंकवादी, अलगाववादी और चरमपंथी ऑनलाइन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास का आयोजन किया।
भारत द्वारा आयोजित, यह अभ्यास आतंकवादी, अलगाववादी और चरमपंथी उद्देश्यों के लिये इंटरनेट के दोहन को कम करने पर केंद्रित था।
SCO एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य एक नई लोकतांत्रिक, निष्पक्ष और तर्कसंगत अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक एवं आर्थिक अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देना है।
इसका गठन वर्ष 2001 में किया गया था। SCO चार्टर पर वर्ष 2002 में हस्ताक्षर किये गए थे और यह वर्ष 2003 में लागू हुआ।
सदस्यता: कज़ाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, ताज़िकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान और ईरान।

1

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन लखनऊ

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित पीएनटी ग्राउंड में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज के युवाओं को सभी अवसर मिल रहे हैं। युवाओं को बस अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। अमृतकाल में युवाओं का दायित्व है कि वे सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें। मेले में 48 सरकारी और निजी अस्पताल चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर रहे हैं।

2

अन्तर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी व गीता महोत्सव का उद्घाटन कुरुक्षेत्र

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी व गीता महोत्सव का उद्घाटन किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 8वीं अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी के अवसर पर डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, असम सरकार के संस्कृति मंत्री, कुरुक्षेत्र के सांसद, परम पूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राचार्य, संकाय सदस्य, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजक, देश विदेश से पधारे अनेक गीता प्रेमी, एवं कई अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

3

दुनियां का सबसे बड़ा 'कॉर्पोरेट कार्यालय' सूरत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सूरत में सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया।
श्री मोदी ने कहा कि भारत हीरे को तराशने और इसका निर्यात करने वाला एक प्रमुख देश है लेकिन रत्‍न और आभूषण के वैश्‍विक निर्यात में भारत की हिस्‍सेदारी अब भी कम है।
उन्‍होंने कहा कि सूरत हवाई अड्डे पर नवनिर्मित टर्मिनल से इसका दर्जा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का हो गया है तथा इससे सूरत के हीरा और कपड़ा उद्योग को काफी फायदा होगा।
सूरत डायमंड बोर्स अंतर्राष्ट्रीय हीरे और आभूषण व्यवसाय के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक केंद्र होगा। यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा। बोर्स में आयात-निर्यात के लिए अत्याधुनिक ‘सीमा शुल्क निकासी गृह’; खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए एक आभूषण मॉल तथा अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट के लिए सुविधाएं मौजूद होंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि डायमंड बोर्स परियोजना भारत शक्ति और संकल्‍प का प्रतीक है। गुजरात में स्थित, यह कॉम्प्लेक्स क्षमता में अमेरिकी पेंटागन से भी आगे है, जिसमें 4,200 हीरा व्यापार कार्यालय हैं।

4

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दूसरे काशी तमिल संगमम का शुभारंभ वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि काशी और तमिलनाडु के बीच का संबंध भावनात्‍मक होने के साथ-साथ रचनात्‍मक भी है और काशी तमिल संगमम ऐसा मंच बन गया है जिसने दोनों क्षेत्रों में जीवन के हर क्षेत्र से जुडे लोगों को एक दूसरे के साथ संवाद का अवसर प्रदान किया है। प्रधानमंत्री ने वाराणसी के नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। काशी तमिल संगमम के 15 दिन तक चलने वाले दूसरे चरण में भाग लेने के लिए तमिलनाडु के प्रतिनिधिमंडल का पहला जत्‍था आज पवित्र शहर काशी पहुंचा। इस समूह में तमिलनाडु के विभिन्‍न भागों के विद्यार्थी शामिल हैं।

5

देश में पहले कोविड-19 के नये सब-वेरियंट जेएन-1 की पुष्टि केरल

इन्साकॉग की नियमित निगरानी गतिविधि के एक हिस्से के तहत केरल में कोविड-19 के जेएन.1 सब-वेरिएंट के एक मामले का पता चला है।
यह जानकारी आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने दी। इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इन्साकॉग) जीनोमिक प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क है, जो जीनोमिक दृष्टिकोण से भारत में कोविड-19 की निगरानी कर रहा है।
आईसीएमआर इसका एक हिस्सा है। कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी दिशानिर्देशों के अनुसार आईएलआई व एसएआरआई के रोगियों का कोविड-19 परीक्षण किया जाता है और संक्रमित (पॉजिटिव) मामलों को संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण (डब्ल्यूजीएस) के लिए भेजा जाता है।

6

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर काशी विश्वनाथ मंदिर तथा गंगा नदी दो स्थलों को जोड़ता है

हाल ही में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर जश्न मनाया गया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ मंदिर तथा गंगा नदी के घाटों को जोड़ता है। काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। यह मंदिर पवित्र गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है तथा बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जो सबसे पवित्र शिव मंदिर है। काशी विश्वनाथ धाम भारत के शीर्ष तीर्थ स्थलों में से एक बन गया है क्योंकि आँकड़ों के अनुसार विगत दो वर्षों में लगभग 12.9 करोड़ श्रद्धालुओं ने मंदिर का दर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर, 2021 को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया था।

7

मालदीव देश ने भारत के साथ हाइड्रोग्राफी समझौता समाप्त किया है

वर्तमान मालदीव की सरकार ने 'इंडिया फर्स्ट' नीति से खुद को अलग करते हुए, राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत के साथ हाइड्रोग्राफी समझौते को नवीनीकृत नहीं करने का विकल्प चुना है। भारतीय प्रधानमंत्री की मालदीव यात्रा के दौरान 8 जून, 2019 को हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण समझौते पर हस्ताक्षर किये गए थे। समझौते के तहत भारत को द्वीप राष्ट्रों के क्षेत्रीय जल का व्यापक अध्ययन करने की अनुमति दी गई, जिसमें चट्टानें, लैगून, समुद्र तट, समुद्री धाराएँ और ज्वार का स्तर शामिल हैं। भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) द्वारा तीसरा संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण 19 जनवरी से 26 फरवरी, 2023 तक भारतीय नौसेना जहाज़ अन्वेषक (INS Investigator) द्वारा किया गया था। इससे पहले, मालदीव की मौजूदा सरकार ने भी भारत से द्वीप से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने का अनुरोध किया था।

8

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 को बढ़ावा देने के लिए 200 मिलियन डॉलर आवंटित किए

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने स्वच्छ भारत (स्वच्छ भारत) मिशन-शहरी 2.0 को बढ़ावा देने के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी देकर सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
2026 तक सभी शहरों को कचरा-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं को पेश करना, नई प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करना और नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में जलवायु और आपदा-लचीला दृष्टिकोण अपनाना है।

9

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.7 प्रतिशत

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 के लिए भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। एडीबी ने सितंबर में 6.3 प्रतिशत विकास दर का अनुमान लगाया था।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि उम्मीद से ज्यादा 7.6 प्रतिशत रही, जिसके चलते बैंक को अपने अनुमान में संशोधन करना पड़ा।

10

भारत में कुल लॉजिस्टिक्स लागत देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद के 7.8-8.9 प्रतिशत के बीच है

इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च थिंक टैंक नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कुल लॉजिस्टिक्स लागत देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद के 7.8-8.9 प्रतिशत के बीच है।
केंद्र सरकार समग्र रसद लागत को कम करने और भारतीय उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। सरकार 2030 तक भारत की बढ़ी हुई लॉजिस्टिक्स लागत को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मौजूदा 13-14 प्रतिशत से घटाकर जीडीपी के 8-9 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

11

2023 की शीर्ष 50 एशियाई हस्तियों की सूची में शाहरुख़ खान बॉलीवुड स्टार ने शीर्ष स्थान हासिल किया है

हाल ही में यूके के एक अखबार द्वारा जारी की गई 2023 की शीर्ष 50 एशियाई हस्तियों की सूची में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। साथ ही लिस्ट में आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं।

यूके स्थित समाचार पत्र ईस्टर्न आई द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाने वाली सूची में सार्वजनिक इनपुट का उपयोग करके सीमाओं को तोड़ने वाले प्रेरक और प्रभावशाली काम के लिए दक्षिण एशियाई सितारों का जश्न मनाया जाता है।

1

सीमा विहीन कर निरीक्षक (टीआईडब्‍ल्‍यूबी) यूएनडीपी और ओईसीडी एक संयुक्त पहल है

सीमा विहीन कर निरीक्षक (टीआईडब्‍ल्‍यूबी), जो कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की एक संयुक्त पहल है, ने 14 दिसंबर, 2023 को सेंट लूसिया में एक कार्यक्रम शुरू किया।

भारत को ‘साझेदार प्रशासन’ के रूप में चुना गया है और वह इस कार्यक्रम के लिए कर विशेषज्ञ उपलब्ध कराएगा।
यह कार्यक्रम 12-18 माह की अवधि का होने की उम्मीद है जिसमें टीआईडब्ल्यूबी सचिवालय के सहयोग से और यूएनडीपी देश कार्यालय, बारबाडोस और पूर्वी कैरेबियाई की सहायता से भारत का उद्देश्‍य सेंट लूसिया के कर प्रशासन को तकनीकी ज्ञान एवं कौशल स्थानांतरित करके और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करके इसके कर प्रशासन को मजबूत करने में सहायता करना है।

इस कार्यक्रम में फोकस सामान्य रिपोर्टिंग मानक (सीआरएस) रूपरेखा के तहत सूचना के स्वत: आदान-प्रदान के प्रभावकारी उपयोग पर होगा।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की सदस्य (विधान) श्रीमती प्रज्ञा सहाय सक्सेना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस लॉन्च कार्यक्रम में भाग लिया।

2

डीआरडीओ स्वदेशी तकनीक से विकसित मानव रहित फ्लाइंग-विंग (हवाई जहाज), ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कर्नाटक में चित्रदुर्ग एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज से स्वदेशी रूप से विकसित उच्च गति वाले मानव रहित विमान फ्लाइंग-विंग, ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर का सफल उड़ान परीक्षण किया है।

इस ऑटोनॉमस रडार से बचने में सक्षम गोपनीय मानव रहित विमान का सफल उड़ान परीक्षण भारत में प्रौद्योगिकी तत्परता के स्तर में परिपक्वता का प्रमाण है।

इस सफलता के साथ ही भारत टेललेस कॉन्फिगरेशन में फ्लाइंग विंग तकनीक के नियंत्रण में महारत हासिल करने वाले देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गया है।

इस मानव रहित विमान को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान द्वारा तैयार और विकसित किया गया है।

इस विमान की पहली सफल उड़ान जुलाई 2022 में की गई थी और इसके बाद दो आंतरिक रूप से निर्मित प्रोटोटाइप का उपयोग करके विभिन्न विकासात्मक विन्यासों में छह उड़ान परीक्षण किए गए।

3

भारतीय नौसेना ने आईआईटी कानपुर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय नौसेना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ज्ञापन प्रौद्योगिकी विकास, नवीन समाधान और संयुक्त अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मटेरियल (डॉकयार्ड एंड रिफिट्स) के सहायक प्रमुख रियर एडमिरल के. श्रीनिवास और आईआईटी कानपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर सुब्रमण्यम गणेश ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ज्ञापन एक व्यापक ढांचे के रूप में काम करेगा और दोनों पक्षों को क्षमता निर्माण को बढ़ाने, क्षेत्र स्तर के मुद्दों का समाधान प्रदान करने और संकाय/अतिथि व्याख्यानों के आदान-प्रदान के माध्यम से प्रशिक्षण संबंधी प्रभावशीलता को बढ़ाने में समर्थ करेगा।

4

सूरत हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूरत हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित होने पर सूरत विमान पत्तन न केवल अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बनेगा, बल्कि यह राज्य के समृद्ध हीरा एवं वस्त्र उद्योगों को भी निर्बाध निर्यात-आयात संचालन की उच्चस्तरीय सुविधा प्रदान करेगा।

यह रणनीतिक रूप से एक ऐसी विशेष पहल है, जो अभूतपूर्व आर्थिक क्षमता को उजागर करने का सामर्थ्य प्रदान करती है।

इससे सूरत शहर का विमान पत्तन अंतर्राष्ट्रीय विमानन परिदृश्य में एक प्रमुख हवाई अड्डा बन जाएगा और इस क्षेत्र में समृद्धि के एक नए युग का सूत्रपात भी होगा।

5

रक्षा मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक फ़्यूज़ खरीदने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, पुणे संगठन के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक फ्यूज़ खरीदे जाने के लिए भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड, पुणे के साथ अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किया है।पांच हजार, तीन सौ 36 करोड रूपये से अधिक का यह अनुबंध दस वर्ष की अवधि के लिए है। मंत्रालय ने बताया कि केन्‍द्र सरकार की पहल भारतीय सेना के लिए भारतीय उद्योगों से आयुध विनिर्माण पहल के तहत यह अनुबंध किया गया है। इसका उद्देश्‍य आयात पर निर्भरता कम करना, आयुध विनिर्माण में आत्‍मनिर्भरता प्राप्‍त करना, महत्‍वपूर्ण प्रौदयोगिकी हासिल करना और आपूर्ति श्रृंखला में बाधा से प्रभावित होने वाले स्‍टॉक की उपलब्‍धता सुनिश्चित करना है। मंत्रालय ने बताया कि भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड अपने पुणे और आगामी नागपुर संयंत्र में इलेक्‍ट्रॉनिक फ्यूज़ का निर्माण करेगा। इस परियोजना से एक लाख 50 हजार मानव दिवस का रोजगार सृजित होगा और भारतीय उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

6

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रॉनिल विक्रमसिंघे ने तीन भारतीय अधिकारियों को प्रतिष्ठित गोल्डन ओल पुरस्कार प्रदान किए

श्रीलंका में राष्‍ट्रपति रॉनिल विक्रमसिंघे ने स्नातक समारोह में तीन भारतीय अधिकारियों को प्रतिष्ठित गोल्‍डन ओल पुरस्‍कार प्रदान किए। ये अधिकारी कोलंबो में रक्षा सेवाएं कमान और स्टाफ कॉलेज में कमान और स्‍टाफ पाठ्यक्रम की शिक्षा ले रहे थे। इन अधिकारियों - विंग कमांडर सुमित महाजन, मेजर रोहित और लेफ्टिनेंट कमांडर सन्‍नी शर्मा ने प्रथम पुरस्‍कार प्राप्‍त किए।

7

ईरान ने भारत सहित 33 अन्य देशों के पर्यटकों के लिए वीजा की आवश्‍यकता समाप्त कर दी है

ईरान ने भारत सहित 33 अन्य देशों के पर्यटकों के लिए वीजा की आवश्‍यकता समाप्त कर दी है। इस सूची में रूस, सऊदी अरब, कतर, जापान और संयुक्‍त अरब अमीरात भी शामिल हैं। इसका उद्देश्‍य ईरान आने वाले पर्यटकों की संख्या बढाना है। इसके साथ ही ऐसे देशों या क्षेत्रों की संख्या 45 हो गई है जहां के लोगों को ईरान यात्रा के लिए वीजा की आवश्‍यकता नहीं होगी।

8

पंजाब राज्य ने डोरस्टेप सेवाओं के लिए ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना शुरू की है

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना से ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने डोरस्टेप ऑपरेटर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत प्रदेशभर में करीब 4000 ऑपरेटर्स की भर्ती की गई है। इस योजना के तहत पंजाब की जनता को 43 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा। लोगों को सिर्फ 1076 नंबर पर कॉल करना होगा।

9

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने औद्योगिक संपत्ति अधिकार के क्षेत्र में इटली देश के साथ समझौते को स्वीकृति दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग व उद्यम मंत्रालय के औद्योगिक संपत्ति का संरक्षण महानिदेशालय-इटली पेटेंट एवं ट्रेडमार्क कार्यालय और इटली में निर्मित औद्योगिक संपत्ति अधिकारों के क्षेत्र में सहयोग पर इटली गणराज्य के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को अपनी स्वीकृति दे दी है।

समझौता ज्ञापन प्रतिभागियों के बीच एक व्यवस्था की स्थापना को प्रोत्साहन देगा जो उन्हें औद्योगिक संपत्ति और इस क्षेत्र से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग गतिविधियों को विकसित करने में मदद करेगा।

10

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग के लिए सऊदी अरब के साथ सहयोग किया है

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सऊदी अरब के संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच 18 अगस्त, 2023 को डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र में सहभागिता पर हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन (एमओसी) को मंजूरी दी है।

इस सहयोग ज्ञापन का उद्देश्य डिजिटलीकरण, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण, ई-शासन, स्मार्ट बुनियादी ढांचे, ई-स्वास्थ्य व ई-शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना, डिजिटल नवाचार में अनुसंधान में साझेदारी को बढ़ावा देना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), रोबोट, क्लाउड कंप्यूटिंग और ब्लॉकचेन आदि जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग को बढ़ावा देना है।

1

बीसीसीआई की ओर से मोहम्मद शमी क्रिकेटर के लिए 'अर्जुन अवार्ड' की शिफारिश की गयी है

बीसीसीआई ने भारत के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए दिया है. बीसीसीआई ने खेल मंत्रालय से शमी के नाम की शिफारिश की है.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के बाद, अर्जुन अवॉर्ड खेल के क्षेत्र का भारत का दूसरा सबसे बड़ा अवॉर्ड है.

2

साल 2023 में गूगल के टॉप 10 ट्रेंडिंग एथलीटों की लिस्ट में इकलौते भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल

साल 2023 के Google के टॉप ट्रेंडिंग एथलीट की लिस्ट जारी कर दी गयी है. इसमें क्रिकेटरों की बात करें तो भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी रचिन रवींद्र टॉप पर है. वहीं भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल टॉप 10 में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय क्रिकेटर है. 'प्रिंस ऑफ़ क्रिकेट' के नाम से मशहूर गिल ने 2023 में अपना पहला वनडे विश्व कप टूर्नामेंट खेला.  

3

टीएमसी के नुसरत जहां रूही सांसद को संसद के शीतकालीन सत्र की शेष अवधि तक राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन (Derek O’Brien) को उनके अभद्र व्यवहार के लिए संसद के शीतकालीन सत्र की शेष अवधि तक राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में आसन के निर्देश की अवहेलना के लिए ओ'ब्रायन को निलंबित किया. राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने उन्हें सदन से निलंबित करने को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया था.

 

4

कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर खिलाड़ी को अगले सीजन के लिए अपना कप्तान बनाया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अनुभवी भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया है. वहीं नीतीश राणा को उपकप्तान बनाया है. हालाँकि, 2023 सीज़न से पहले वह घायल हो गए थे, जिसके बाद नितीश राणा को कप्तान बनाया था.

5

नितिन साहनी ब्रिटिश भारतीय संगीतकार को 2024 बुकर पुरस्कार निर्णायक पैनल में शामिल किया गया है

ब्रिटिश भारतीय संगीतकार नितिन साहनी को 2024 बुकर पुरस्कार निर्णायक पैनल के सदस्य के रूप में घोषित किया गया है. वह सलमान रुश्दी की 1981 की बुकर पुरस्कार विजेता 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' के स्क्रीन रूपांतरण के लिए जाने जाते है. अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार यूनाइटेड किंगडम में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार है.

6

यूथ फ़ॉर उन्नति और विकास विद एआई (YUVAI) पहल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और मेटा कंपनी के बीच एक सहयोग है

‘युवाआई-यूथ फॉर उन्नति एंड विकास विद एआई’ राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) और इंटेल इंडिया की एक सहयोगी पहल है। इस पहल को आगामी ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। 

यह कार्यक्रम युवाओं को आवश्यक एआई कौशल से लैस करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। YUVAI का उद्देश्य एआई की गहरी समझ को बढ़ावा देना, कक्षा 8 से 12 तक के स्कूली छात्रों को एआई कौशल के साथ सक्षम बनाना और उन्हें एआई के उपयोगकर्ता बनने के लिए सशक्त बनाना है। GPAI शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में निर्धारित है।

7

बन्नी घास का मैदान, जो समाचारों में देखा गया था, गुजरात में स्थित है

केंद्र सरकार ने गुजरात के कच्छ जिले में बन्नी घास के मैदानों में चीतों के लिए एक प्रजनन केंद्र स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। गुजरात सरकार ने राष्ट्रीय CAMPA के तहत राष्ट्रीय प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन प्राधिकरण को एक प्रस्ताव भेजा। वन्यजीव विशेषज्ञों ने कहा कि 1921 तक सौराष्ट्र और दाहोद में चीता के शिकार के रिकॉर्ड थे, उन्होंने कहा कि कई संदर्भ पत्रिकाओं ने 1940 के दशक की शुरुआत तक गुजरात में चीता की उपस्थिति का उल्लेख किया है।गुजरात सरकार को चीता लाने से पहले इस क्षेत्र में प्रजनन केंद्र स्थापित करने होंगे और एक शिकार आधार स्थापित करना होगा।

8

भारत की पाँच क्षेत्रीय परिषदों का ग्रह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री इन पांच क्षेत्रीय परिषदों के अध्यक्ष हैं, जबकि राज्यों के मुख्यमंत्री और संबंधित क्षेत्रीय परिषद के केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक/उपराज्यपाल इसके सदस्य हैं, जिनमें से एक हर साल रोटेशन के आधार पर उपाध्यक्ष होता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में बिहार के पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। 

बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए।

9

नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL) का प्रायोजक बैंक केनरा बैंक

नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एनएआरसीएल) ने दो एसआरईआई कंपनियों अर्थात् एसआरईआई इक्विपमेंट फाइनेंस और एसआरईआई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस के अधिग्रहण को अंतिम रूप दे दिया है। यह अधिग्रहण दिवाला और दिवालियापन संहिता (आईबीसी) के तहत किया गया है, जिससे 32700 करोड़ रुपये के कर्ज के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। आईबीसी प्रक्रिया के तहत एनएआरसीएल विजेता बोलीदाता बनकर उभरा। एनएआरसीएल का गठन सरकार द्वारा 2021 में किया गया था, 

जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पास एनएआरसीएल में बहुमत हिस्सेदारी थी, जबकि शेष निजी बैंकों के पास थी। केनरा बैंक प्रायोजक बैंक है।

1

आईएमएफ ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए श्रीलंका को 337 मिलियन मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान करेगा

अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए श्रीलंका को आईएमएफ से 337 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता मिलेगी. आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड ने श्रीलंका के साथ 48 महीने की विस्तारित फंड सुविधा के तहत पहली समीक्षा पूरी कर ली है. श्री लंका के कुल कर्ज का 52 फीसदी हिस्सा चीन के पास है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) संयुक्त राष्ट्र की एक प्रमुख वित्तीय एजेंसी है.

2

नवंबर 2023 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड नाहिदा अख्तर जीता

ICC ने नवंबर 2023 के लिए पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड वर्ल्ड कप फाइनल में शतक ठोकने वाले ट्रेविस हेड को दिया गया है जबकि बांग्लादेश की स्पिनर नाहिदा अख्तर को ICC वूमेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नवाजा गया है। नाहिदा ने पिछले महीने घरेलू सरजमीं पर वनडे सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों ही खिलाड़ियों ने पहली बार ICC का ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया है।

3

यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) दिवस, प्रत्येक वर्ष 13 दिसंबर मनाया जाता है

यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) दिवस, जो प्रत्येक वर्ष 12 दिसंबर को मनाया जाता है, एक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की आवश्यक आवश्यकता की वैश्विक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है जो सभी के लिए वित्तीय सुरक्षा के साथ न्यायसंगत और व्यापक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करता है। 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा स्थापित, यह दिन एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय विकास प्राथमिकता के रूप में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में प्रगति के महत्व पर जोर देता है।यूएचसी दिवस 2023 की थीम, “हेल्थ फॉर ऑल: टाइम फॉर एक्शन” नेताओं के लिए वित्तीय कठिनाई के बिना आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित करने वाली नीतियों को लागू करने की तात्कालिकता को रेखांकित करती है।

4

अंतर्राष्ट्रीय लैंगिक समानता पुरस्कार' 2023 से अफगानिस्तान देश की एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) को सम्मानित किया गया

फिनलैंड ने अफगानिस्तान के एक गैर सरकारी संगठन को 'अंतर्राष्ट्रीय लैंगिक समानता पुरस्कार' 2023 से सम्मानित किया है. यह एनजीओ अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा के लिए काम करता है. फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने अवार्ड के साथ 300,000 यूरो भी प्रदान किये.  

5

इंटरनेशनल डे ऑफ न्यूट्रैलिटी 12 दिसंबर मनाया जाता है

प्रतिवर्ष 12 दिसंबर को मनाया जाने वाला इंटरनेशनल डे ऑफ न्यूट्रैलिटी वैश्विक शांति, संप्रभुता और राजनयिक माध्यमों से संघर्षों के समाधान को बढ़ावा देने में सर्वोपरि महत्व रखता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त यह दिन निष्पक्षता बनाए रखने और वैश्विक सुरक्षा में योगदान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मामलों में न्यूट्रल रुख अपनाने वाले देशों के महत्व पर प्रकाश डालता है।

6

प्रसिद्ध एड्स कार्यकर्ता डॉ. गाओ याओजी का निधन हो गया है, वह चीन देश से सम्बंधित थी

अग्रणी चीनी डॉक्टर और कार्यकर्ता डॉ. गाओ याओजी का 95 वर्ष की आयु में संयुक्त राज्य अमेरिका में निधन हो गया। वह 1990 के दशक के दौरान ग्रामीण चीन में एड्स वायरस महामारी के निडर प्रदर्शन के लिए जानी जाती थीं। कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एंड्रयू जे. नाथन, जिनके पास गाओ के लिए कानूनी पावर ऑफ अटॉर्नी थी, ने उनके निधन की पुष्टि की। गाओ चीन के सबसे प्रमुख एड्स कार्यकर्ता के रूप में प्रमुखता से उभरे, उन्होंने रक्त-बेचने वाली योजनाओं का पर्दाफाश किया, जिसने हजारों लोगों को एचआईवी से संक्रमित किया। संकट से निपटने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और चीनी सरकार को 2000 के दशक में एड्स महामारी का सामना करने के लिए मजबूर किया।

7

सोलोमन का निधन हो गया है, वह क्रिकेटर क्षेत्र से सम्बंधित थे

वेस्ट इंडीज और गुयाना के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जो सोलोमन का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।सोलोमन 1950 और 1960 के दशक के अंत में वेस्ट इंडीज क्रिकेट का एक बड़ा हिस्सा थे, और उन्हें मैदान पर उनके अद्भुत प्रदर्शन के लिए याद किया जाता है। 26 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले जो सोलोमन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 27 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 34 के औसत से 1326 रन बनाए।चौथे टेस्ट मैच में ही सोलोमन ने भारत के खिलाफ नाबाद 100 रन की पारी खेलकर अपनी काबिलियत को साबित कर दिया था।

8

चीन ने दुनिया के पहले मीथेन-ईंधन से चलने वाले रॉकेट जुक-2 का प्रक्षेपण किया है

चीन की स्पेस कंपनी लैंडस्पेस द्वारा विकसित दुनिया का पहला मीथेन-ईंधन से चलने वाला रॉकेट जुक-2 प्रक्षेपण के दौरान अपने लक्ष्य तक पहुंचने में असफल रहा। मीथेन-ईंधन से चलने वाले इस रॉकेट को जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से 14 दिसम्बर को लॉन्च किया गया था। Space.com के अनुसार, जुक-2 प्रक्षेपण के दौरान पहले चरण में सफल रहा, लेकिन दूसरे चरण में रॉकेट को समस्या का सामना करना पड़ा जिससे वह लक्षित कक्षा में नहीं पहुंच सका।

9

इंटरनेशनल डे ऑफ न्यूट्रैलिटी 12 दिसंबर मनाया जाता है

प्रतिवर्ष 12 दिसंबर को मनाया जाने वाला इंटरनेशनल डे ऑफ न्यूट्रैलिटी वैश्विक शांति, संप्रभुता और राजनयिक माध्यमों से संघर्षों के समाधान को बढ़ावा देने में सर्वोपरि महत्व रखता है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त यह दिन निष्पक्षता बनाए रखने और वैश्विक सुरक्षा में योगदान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मामलों में न्यूट्रल रुख अपनाने वाले देशों के महत्व पर प्रकाश डालता है।

10

प्रसिद्ध एड्स कार्यकर्ता डॉ. गाओ याओजी का निधन हो गया है, वह चीन देश से सम्बंधित थी

अग्रणी चीनी डॉक्टर और कार्यकर्ता डॉ. गाओ याओजी का 95 वर्ष की आयु में संयुक्त राज्य अमेरिका में निधन हो गया। वह 1990 के दशक के दौरान ग्रामीण चीन में एड्स वायरस महामारी के निडर प्रदर्शन के लिए जानी जाती थीं। कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एंड्रयू जे. नाथन, जिनके पास गाओ के लिए कानूनी पावर ऑफ अटॉर्नी थी, ने उनके निधन की पुष्टि की। गाओ चीन के सबसे प्रमुख एड्स कार्यकर्ता के रूप में प्रमुखता से उभरे, उन्होंने रक्त-बेचने वाली योजनाओं का पर्दाफाश किया, जिसने हजारों लोगों को एचआईवी से संक्रमित किया। संकट से निपटने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और चीनी सरकार को 2000 के दशक में एड्स महामारी का सामना करने के लिए मजबूर किया।

11

सोलोमन का निधन हो गया है, वह क्रिकेटर क्षेत्र से सम्बंधित थे

वेस्ट इंडीज और गुयाना के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जो सोलोमन का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।सोलोमन 1950 और 1960 के दशक के अंत में वेस्ट इंडीज क्रिकेट का एक बड़ा हिस्सा थे, और उन्हें मैदान पर उनके अद्भुत प्रदर्शन के लिए याद किया जाता है। 26 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले जो सोलोमन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 27 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 34 के औसत से 1326 रन बनाए।चौथे टेस्ट मैच में ही सोलोमन ने भारत के खिलाफ नाबाद 100 रन की पारी खेलकर अपनी काबिलियत को साबित कर दिया था।

12

चीन ने दुनिया के पहले मीथेन-ईंधन से चलने वाले रॉकेट जुक-2 का प्रक्षेपण किया है

चीन की स्पेस कंपनी लैंडस्पेस द्वारा विकसित दुनिया का पहला मीथेन-ईंधन से चलने वाला रॉकेट जुक-2 प्रक्षेपण के दौरान अपने लक्ष्य तक पहुंचने में असफल रहा। मीथेन-ईंधन से चलने वाले इस रॉकेट को जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से 14 दिसम्बर को लॉन्च किया गया था। Space.com के अनुसार, जुक-2 प्रक्षेपण के दौरान पहले चरण में सफल रहा, लेकिन दूसरे चरण में रॉकेट को समस्या का सामना करना पड़ा जिससे वह लक्षित कक्षा में नहीं पहुंच सका।

13

महिलाओं के लिए 'नारी शक्ति बचत खाता' बैंक ऑफ इंडिया लॉन्च किया है

बैंक ऑफ़ इंडिया (Bank Of India) की इस खास स्कीम के अंतर्गत महिला खाताधारकों की सुरक्षा और सिक्योरिटी का ध्यान रखना मुख्य लक्ष्य है. नारी शक्ति बचत खाता (Nari Shakti Saving Account) में खाता रखने वाली महिलाओं को वेलनेस प्रोडक्ट्स और हेल्थ इंश्योरेंस में अच्छा डिस्काउंट दिया जाएगा. सरकारी क्षेत्र का बैंक महिलाओं के लिए एक ख़ास स्कीम लेकर आया है. इस स्कीम के तहत महिलाओं को 100 लाख रुपये तक का एक्सीडेंट बीमा और साथ ही अन्य कई लाभ मिल रहे हैं. यह खास स्कीम बैंक ऑफ़ इंडिया (Bank of India Saving account) लेकर आया है. प्लान का नाम नारी शक्ति सेविंग स्कीम (Nari Shakti Saving Account) है. इस बचत खाते का निर्माण 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए किया गया है.