Up Police Previous Year 9(सामान्य अध्ययन)

‘क्यूं-क्यूं लड़की’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

  • महाश्वेता देवी
  • एनिड ब्लाइटन
  • ओलिविया फ्रेसर
  • रस्किन बॉण्ड
‘क्यूं-क्यूं लड़की’ पुस्तक की लेखिका महाश्वेता देवी है। ‘झांसी की रानी’ महाश्वेता देवी की प्रथम रचना हैं अनय महत्त्वपूर्ण कृतियाँ इस प्रकार है-अग्निगर्भ, जंगल के दावेदार, 1084 की माँ आदि। इन्हें पदम विभूषण, पद्म श्री, साहित्य अकादमी अवार्ड, रेमन मेग्सेसे, ज्ञानपीठ एवं साहित्य ब्रह्मा अवार्ड भी प्रदान किये गये।

गुलाबी गैंग की संस्थापक हैं-उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में स्थित सामाजिक संघटन है, जो महिला कल्याण एवं सशक्तीकरण हेतु कार्य करता है।

  • संपत पाल देवी
  • शीला पल देवी
  • मिशि चौधरी
  • संगीता पाल देवी
संपत पाल देवी ‘गुलाबी गैंग’ की संस्थापक है। गुलाबी गैंग की स्थापाना 2006 में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में की गयी थी। यह एक सामाजिक संगठन है जो महिलासशक्तिकरण एवं कल्याण हेतु कार्य करता है। इस संगठन की सदस्य केवल महिलाएँ हैं जो गुलाबी रंग की साड़ी पहनती हैं इसीलिए इस संगठन का नाम गुलाबी रंग की साड़ी पहनती हैं

मुरादाबाद, के कार्य हेतु प्रसिद्ध है और उसने विश्वभर में हस्तकला उद्योग में अपना अलग स्थान बनाया है।

  • पीतल
  • स्टील
  • हीरा
  • तांबा
मुरादाबाद पीतल के कार्यों हेतु प्रसिद्ध है। पीतल के वर्तनों, सजावट के सामान, मूर्तियों आदि के लिए मुरादाबाद विश्व में अपना अलग ही स्थान रखता है इसी कारण इसे पीतल नगर भी कहा जाता है।

सर्वप्रथम किस देश ने महिला को मतदान की अनुमति प्रदान की थी?

  • न्यूजीलैंड
  • रूस
  • भारत
  • सऊदी अरब
न्यूजीलैंड ने 19 सितम्बर, 1893 में अपने देश की सभी वयस्क महिलाओं को मतदान का अधिकार प्रदान किया था। महिलाओं को मतदान का अधिकार देने वाला विश्व का प्रथम देश न्यूजीलैंड हैं।

भारत में अली बंधुओं, शौकत एवं मोहम्मद अली ने किस आंदोलन का नेतृत्व किया था?

  • खिलाफत आंदोलन
  • दिल्ली चलो आंदोलन
  • भारत छोड़ो आंदोलन
  • बहिष्कार आंदोलन
अली बंधुओं ने खिलाफत आंदोलन का नेतृत्व किया था। महात्मा गांधी भी इस आंदोलन में शामिल हो गये थे तथा अली बंधुओं एवं गांधी को त्रिमूर्ति बोला जाता था। खिलाफ आंदोलन भारतीय मुसलमानों द्वारा चलाया गया राजनीतिक धार्मिक आंदोलन था। इसका उद्देश्य खलीफा के पद को पुन: स्थापित करवाना था। 1924 में मुस्तफा कमाल पाशा ने खलीफा के पद को समाप्त कर दिया था।

भारतीय संविधान के भाग IV में —– का विवरण प्रस्तुत है।

  • राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
  • संसद
  • संघ की न्यायपालिका
  • मूलभूत अधिकार
भारतीय संविधान के भाग IV में राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांतों का उल्लेख है। अनुच्छेद 36 से अनुच्छेद 51 तक संविधान में नीति-निदेशक सिद्धांत है। नीति-निदेशक सिद्धांत न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं है।

काली मिट्टी को —– भी कहते है

  • रेगुर
  • क्रिस्टलीय
  • ह्यूमस
  • बांगर
काली मिट्टी को रेगुर मिट्टी कहा जाता है, इसे ब्लैक अर्थ एवं ट्रॉपिकल चेर्नोजेम आदि नाम से भी जाना जाता है। कपास की खेती के लिए उपयुक्त होने की वजह से इसे कपास की मिट्टी भी कहा जाता है। काली मिट्टी या रेगुर मिट्टी का निर्माण बेसाल्ट के अवक्षेप के कारण होता है। ये मिट्टी विशेष रूप से दक्कन ट्रेप के ऊपरी भागों में पायी जाती हैं। इस मिट्टी में तीव्र जल धारण की क्षमता पायी जाती है। यह भीगने पर चिपचिपी हो जाती है तथा सूखने पर ठोस एवं दरारयुक्त दिखाई देती है। इसी कारण से दाने स्वतः जुताई वाली मिट्टी भी कहा जाता है। ये सर्वाधिक उपजाऊ भी होती है। कम वर्षा होने पर भी इसमें सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस मिट्टी में कपास के अलावा गन्ना, केला, तंबाकू, मूंगफली व सोयाबीन की फसल भी होती है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल, कृषि और तकनीकी विश्वविद्यालय (एसवीपीयूएटी), भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के ………… में स्थित एक कृषि विश्वविद्यालय है।

  • मेरठ
  • सहारनपुर
  • पंतनगर
  • लखनऊ
सरदार वल्लभ भाई पटेल, कृषि और तकनीकी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अवस्थित है। इसकी स्थापना 2 अक्टूबर, 2000 को हुयी थी। जी०बी० पंत भारत का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय है जो पंतनगर (उत्तराखंड) में स्थित है।

(यूडीएचआर) के अनुच्छेद 4 में ——- का विवरण प्रस्तुत किया गया है।

  • गुलामी से स्वतंत्रता
  • विवाह एवं परिवारा काअधिकार
  • निजी संपत्ति का अधिकार
  • शिक्षा का अधिकार
मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (यूडीएचआर) के अनुच्छेद 4 में गुलामी से स्वतंत्रता का विवरण प्रस्तुत किया गया है। UDHR के अनुच्छेद (4) में उल्लेख हैं-कि किसी को गुलामी या दासता की हालत में नहीं रखा जायेगा। अतः गुलामी प्रथा एवं गुलामों का व्यापार अपने सभी रूपों में पूर्णरूपेण निषिद्ध होगा।

किस भारतीय गैर-सरकारी संगठन को, पारिस्थितिकीय स्थायी कृषि आदर्श नमूना के संवर्धन हेतु संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), 2017 का इक्वेटर पुरस्कार प्रदान किया गया है?

  • स्वयं शिक्षण प्रयोग
  • सम्मान फाउंडेशन
  • प्रथम
  • स्माइल फाउंडेशन
2017 का इक्वेटर पुरस्कार, भारतीय गैर-सरकारी संगठन ‘स्वयं शिक्षण प्रयोग’ (पुणे) को, पारिस्थितिकीय स्थायी कृषि आदर्श नमूना के संवर्धन हेतु संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), द्वारा प्रदान किया गा था। ये पुरस्कार मराठवाड़ा क्षेत्र में सूखे से निपटने हेतु सतत् कृषि मॉडल तैयार करने के लिए प्रदान किया गया था। पिछले दो दशकों से ये महिला सशक्तिकरण के खेत्र में भी कार्य कर रहा है। 25 जुलाई, 2021 को UNDP द्वारा दो भारतीय संगठनों अधिमलाई पझंगुडिनर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड तथा स्वेहाकुंज ट्रस्ट को Prestigeous Equator Award 2021 प्रदान किया गया।

प्रकाश वर्ष, किसका मापन करता है?

  • दूरी
  • भार
  • ऊर्जा
  • गति
‘प्रकाश वर्ष’ दूरी मापने की इकाई है। प्रकाश वर्ष वह दूरी है जो प्रकाश द्वारा निर्वात में एक वर्ष में तय की गयी हो। प्रकाश वर्ष द्वारा लंबी दूरियों तथा दो नक्षत्रों/तारों के बीच की दूरी को नापने में किया जाता है।

मनुष्य की आंख का रंग, आँख के में स्थित रंगद्रव्य पर निर्भर करता है।

  • आइरिस
  • लेंस
  • फेस
  • कॉर्निया
मनुष्य की आंख का रंग, आँख के आईरिस में स्थित रंगद्रव्य पर निर्भर करता है। मनुष्य की आँख में कॉर्निया के पीछे अपारदर्शक झिल्ली को आइरिस कहते हैं। यह पुतली के आकार को नियंत्रित करता है।

‘हिंद स्वराज’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

  • मोहनदास करमचंद गांधी
  • मौलाना आजाद
  • गोपाल कृष्ण गोखले
  • बाल गंगाधर तिलक
‘हिंद स्वराज’ नामक पुस्तक के लेखक मोहनदास करमचंद गांधी है। दीनबंधु मित्र ने ‘नील दर्पण’ की रचना की, द ऐसेंशियल गांधी नामक पुस्तक के लेखक लुई-फिशर है, गीता रहस्य के लेखक बालगंगाधर तिलक है। मौलाना अंबुल कलाम आजाद ने ‘इंडिया बिंस फ्रीडम’ लिखा।

छठी सदी बी०सी० के दौरान उत्तर प्रदेश के किन क्षेत्रों को ‘छेदी’ कहा जाता है?

  • बुंदेलखण्ड
  • अवंति
  • अंग
  • अवध
छठी शताब्दी ईसा पूर्व में उत्तर प्रदेश के बुंदलेखंड को ‘छेदि’ कहा जाता था। चेदिक का उल्लेख 16 महाजनपदों में मिलता है।

मौर्य राजवंश के अंतिम शासक कौन थे?

  • पुष्यमित्र
  • बृहद्रथ
  • बिंदुसार
  • अशोक
मौर्य राजवंश के अंतिम शासक व्रहद्रथ था। बृहद्रथ को मारकर पुष्यमित्र शुंग ने शुंगवंश की नींव रखी और विदिश को अपनी राजधानी बनाया।

प्राचीन भारत में, जमदग्नि ऋषि का आश्रम, जमानियों में था, जोकि वर्तमान उत्तर प्रदेश के ………… जिला में स्थित है

  • गाजीपुर
  • सीतापुर
  • वाराणसी
  • लखनऊ
उत्तर प्रदेश के ‘जमानिया’ में जमदाग्नि ऋषि का आश्रम था, जमानिया गाजीपुर जिला में स्थित है। महर्षि जमदाग्नि महर्षि परशुराम के पिता थे। लार्ड कार्नवालिस का मकबरा भी गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में स्थित है।

राजा हर्षवर्धन ने ………. में, ‘भद्र-विहार’ नामक ज्ञान के एक वृहत केंद्र की स्थापना की थी।

  • कन्नौज
  • हरिद्वार
  • काशी
  • मथुरा
‘भद्र विहार’ की स्थापना कन्नौज में राजा हर्षवर्धन ने की थी। भद्र बिहार ज्ञान का बड़ा केन्द्र है।

उर्दू शायरी में ‘फिराक गोरखपुरी’ के नाम से कौन प्रसिद्ध है?

  • रघुपति सहाय
  • नवल किशोर
  • बिशन नारायण
  • द्वारिका प्रसाद
उर्दू शायरी में ‘फिराक गोरखपुरी’ को ‘रघुपति सहाय’ के नाम से जाना जाता है। इसका जन्म 28 अगस्त, 1896 को हुआ था। इन्होंने अनेक शायरी संग्रहों की रचना की जो इस प्रकार है। वज़्म-ए-जिंदगी, रंग-ए-शायरी, सरगम तथा गुल-ए-नगमा आदि।
Ratan Tata Died at The Age of 86. Panchayati Raj Vibhag Mein 15 Hazaar Padon par Bahali Hogi. Van Rakshak Bharti Mukhya Pariksha ke 29,217 Pado ke Liye Answer Key Jaare .