Up Police Previous Year 9(सामान्य अध्ययन)

उत्तर प्रदेश में बारिश के मौसम में निम्नलिखित में से कौन-से गीत गाए जाते हैं?

  • कजरी
  • चैती
  • रसिया
  • बिरहा
उत्तर प्रदेश में बारिश के मौसम में महिलाओं द्वारा कजरी लोकगीत गाया जाता है। ‘कजरी’ मिर्जापुर का लोकप्रिय लोकगीत है। कृष्णोपासना क लिए रसिया लोकगीत गाया जाता है यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्रजभमि का प्रमुख गीत है। चैती अवधी व भोजपुरी क्षेत्र का लोकगीत है। इसका गायन फाल्गुन पूर्णिमा से चैत्र पूर्णिमा तक किया जाता है। पूर्वांचल में गाया जाने वाला प्रमुख गीत बिरहा है

प्रसिद्ध सूफी संत ……… के वार्षिक ‘उर्स’ के अवसर पर हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने में प्रति वर्ष बाराबंकी में देवा मेला आयोजित किया जाता है।

  • वारिस अली शाह
  • सलीव चिश्ती
  • मोइनुद्दीन चिश्ती
  • निजामुद्दीन औलिया
सूफी संत वारिसअली शाह के वार्षिक ‘उर्स’ के अवसर पर हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने में प्रतिवर्ष बाराबंकी में ‘उर्स’ के अवसर पर देवा मेला आयोजित किया जात है। जिसे देवा शरीफ मेला के नाम से जाना जाता है।

भारत में किस राज्य के राज्य भर के सभी घरों में छत पर बारिश के पानी का संग्रहण अनिवार्य कर दिया गया है?

  • तमिलनाडु
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
तमिलनाडु सरकार द्वारा अपने राज्य के सभी घरों में छत पर बारिश के पानी का संग्रहण अनिवार्य कर दिया गया है। जहाँ बारिश के पानी को टैंक द्वारा संग्रहित किया जाता है। यह विधि Grand Water Recharge करने में सहायक है तथा ये विधि पर्यावरणानुकूल भी है।

मध्य प्रदेश में खेती की कृषि विधि ‘झूम कृषि’ को—- कहा जाता है |

  • दहिया
  • कुरुआ
  • पेन्डा
  • रोका
मध्य प्रदेश में ‘झूम कृषि’ को ‘दहिया’ कहा जाता है। झूम खेती को स्थानांतरणशील खेती भी कहा जाता हैं इसमें पहले वृक्षों व वनस्पतियों को काटकर जला दिया जाता है, तत्पश्चात् जुताई करके बुआई का कार्य किया जाता है। यह एक आदिम प्रकार की खेती है, जिसमें फसल पूर्णतः प्रकृति पर निर्भर रहती है।

सत्रहवीं सदी के दौरान इब्राहिम आदिल शाह II द्वारा लिखी गई कौन-सी निम्नलिखित पुस्तक, हिंदू देवताओं एवं मुस्लिम सूफियों के गुणगान से संबंधित गानों का संग्रहण है|

  • किताब-ए-नवरस
  • मुतखाब-उज-तवारिख
  • पादशाहनामा
  • गीत-गोविंद
किताब-ए-नवरस नामक पुस्तक की रचना इब्राहित आदिल शाम-II ने सत्रहवीं सदी के दोरान दक्खनी भाषा में की थी। यह पुस्तक 59 कविताओं तथा 17 दोहों का संग्रह है, इसमें हिंदू देवी-देवताओं एवं मुस्लिम सूफियों के गुणगान से संबंधित गान संग्रह हैं।

कर्नाटक संगीत में, ‘अलापना’ हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के …… के समान होता है।

  • आलाप
  • तिलाना
  • ताल
  • तराना
कर्नाटक संगीत में ‘आलाप’ को ‘अलापना’ के समान माना गया है। ‘तराना’ के शब्द दूसरे गीतों से अलग होते हैं। इसमें नाम, तोम, तनन ना, दिर, दानी, तरे, बादानी अली यलली आदि शब्द होते हैं। ये सभी रागों में गाया जाता हैं ‘ताल’ से तात्पर्य संगीत में समय पर आधारित एक निश्चित ढाँचे से है।

भारतीय वैज्ञानिक एवं भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर ——— ने संगीत के प्रति अपने गहरे प्यार के कारण वर्ष 1921 में लंदन की रॉयल सोसाइटी के समक्ष तार के संगीत उपकरणों के सिद्धांत पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया था।

  • सी॰वी० रमन
  • विक्रम साराभाई
  • होमी जहांगीर भाभा
  • जगदीश चंद्र बोस
भारतीय वैज्ञानिक एवं भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर सी०वी०रमन ने संगीत के प्रति अपने गहरे प्यार के कारण 1921 में लंदन सोसायटी के समक्ष तार के संगीत उपकरणों के सिद्धांत पर शोध प्रस्तुत किया था। ये शोध प्रकाश एवं ध्वनि आधारित शोध थे।

……… एक साधारण उपकरण है, जिसका प्रयोग जंगली घास को हटाने और मिट्टी को ढीला करने के लिए किया जाता है।

  • फावड़ा
  • रहट
  • मोट
  • ढेकली
फावड़ा एक साधारण उपकरण हैं, जिसका प्रयोग जंगली घास को हटाने एवं मिट्टी को ढीला करने आदि में किया जाता है। रहट, ढेकली, मोट आदि सिंचाई के प्रयोग में आने वाले पुराने समय के उपकरण है।

निम्नलिखित में से कौन-से मानव रोग, बैक्टीरिया के कारण उत्पन्न होते हैं?

  • आंत्र ज्वर
  • हेपेटाइटिस बी
  • पोलियो
  • खसरा
उपर्युक्त विकल्पों में आंत्र ज्वर ऐसा रोग है जो बैक्टीरिया के कारण होता है। आंत्र ज्वर को टाइफाइड भी कहते हैं। साल्मोनेला टाइफी इस बीमारी के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया है। आमतौर पर अशुद्ध जल एवं दूषित भोजन से ये आँत में पहुँच जाता है। टाइफाइड के लिए WIDAL Test किया जाता है।

निम्नलिखित में से कौन-से दक्षिणी अमेरिकन देश में वर्ष 2000 में पानी की आपूर्ति के निजीकरण के विरुद्ध पानी युद्ध हुआ था?

  • बोलीविया
  • पैरू
  • ब्राजील
  • अर्जेटीना
बोलीविया एक लैटिन अमेरिकी देश हैं यहाँ की सरकार पर विश्व बैंक द्वारा नगरपालिका द्वारा की जा रही जलापूर्ति पर अपना नियंत्रण हटाने के लिए दबाव बनाया गया था। सरकार द्वारा एक बहुराष्ट्रीय कंपनी को जलापर्ति अधिकार बेचने के कारण पानी की कीमत में 4 गुना वृद्धि के कारण 2000 में एक जल आंदोलन प्रारंभ हो गया जिसे बोलीविया के जलयुद्ध के नाम से जाना जाता है।
23 August Se Hogi 60,244 Pado Par Constable Bharti Pariksha | ◻️ उत्तर प्रदेश रोडवेज में जल्द होगी 10 हजार परिचालकों की भर्ती। Ankit Bhati Sir Ne kiye Sabhi Bachon Ke Liye Khaki aur Khaki 2.0 Batch Free