UP Police Previous Year 8(सामान्य अध्ययन)

राष्ट्रीय कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म उत्तर प्रदेश के —— में हुआ था |

  • झाँसी
  • उन्नाव
  • लखनऊ
  • कानपुर
उत्तर प्रदेश के जिला झांसी के चिरगांव के एक प्रतिष्ठित वैश्य परिवार में 1886 ई० में राष्ट्रीय कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म हुआ था।

मथुरा कला विद्यालयय……… काल के दौरान अपने शीर्ष पर था।

  • कुषाण
  • सल्तनत
  • मुगल
  • मौर्य
कुषाण काल में मथुरा कला विद्यालय अपने शीर्ष पर था।

गुप्त काल का टेराकोटा (पक्की मिट्टी) की ईंटों से बना भीतरगाँव मन्दिर उत्तर प्रदेश के ……… में स्थित है?

  • कानपुर
  • वाराणसी
  • गोरखपुर
  • चित्रकूट
उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित गुप्तकाल का टेराकोटा (पक्की मिट्टी) की बनी ईटों से बना भीतरगांव मंदिर है।

वाराणसी के विश्वनाथ मन्दिर का निर्माण ……… द्वारा किया गया।

  • रानी अहिल्याबाई
  • मोरोपंत पिंगल
  • राजोनी सिन्धिया
  • हरीश चन्द्र
रानी अहिल्याबाई ने वाराणसी के वर्तमान विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कराया था।

उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त (भ्रष्टचार प्राधिकरण) का पद ………. में सृजित किया गया।

  • 1975
  • 1977
  • 1965
  • 1950
उत्तर प्रदेश लोकायुक्त एवं उपलोकायुक्त अधिनियम 1975 के तहत उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त का पद स्थापित किया गया था। वर्ष 1977 में पहले लोकायुक्त की नियुक्ति हुई थी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त श्री संजय मिश्रा है जो 31 जनवरी, 2016 से पद पर है।

फर्रुखाबाद में गंगा नदी के किनारे, मुगल घाट का निर्माण किस बादशाह ने करवाया था।

  • औरंगजेब
  • जहाँगीर
  • शाहजहाँ
  • अकबर
द्रोपदी कुण्ड के समीप ही मुगल घाट है जो फर्रूखाबाद में है। यहाँ कुल चार घाट हैं। इनका औरंगजेब के द्वारा निर्माण करवाया गया था।

निम्न में से किस लोक नृत्य का आयोजन बुन्देलखण्ड क्षेत्र में फसल कटाई के समय किया जाता है?

  • शैरा
  • चरकुला
  • छोलिया
  • कर्मा
बुंदेलखंड क्षेत्र के हमीरपुर, झांसी तथा ललितपुर जिलों में ‘शैरा (Saira) नृत्य’ लोकप्रिय नृत्य हैं। यह वर्षा ऋतु में कृषक समुदाय के युवा लड़के एवं लड़कियों द्वारा हाथ में डंडा लेकर किया जाता हैं। इस नृत्य में फसल को सफलतापूर्वक काटने के लिए वैदिक देवता इंद्र की पूजा की जाती है एवं आशीर्वाद लिया जाता है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों के कोल जनजातियों द्वारा करमा नृत्य किया जाता है।
Police Ke Bede Mein Zone Ke Andar Shamil Honge 5,146 Sipahi Jharkhand Mein Jaldi Hogi 26 Hazar Teachers Ki Bahali : Education Minister. RPSC : Jaipur Mein Bane 240 Kendra, 91 Hazar Students Denge Pariksha.