UP Police Previous year 5

उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक ध्वज में दो रंग होते हैं, लाल और

  • नीला
  • नारंगी
  • हरा
  • पीला
वस्तुतः उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारिक ध्वज में दो रंग होते हैं, लाल एवं नीला। 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 23 नवम्बर 1952 के बाद प्रतिवर्ष सैनिक कल्याण हेतु झंडे के स्टीकर जारी किए गए थे। यह प्रक्रिया तभी से निरन्तर जारी है। 23 नवम्बर 1952 को ही तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा पीएसी को भी ध्वज प्रदान किए गए थे।

अमीर खुसरो द्वारा रचित कविता, ‘छाप तिलक सब छीनी’ किस भाषा में है?

  • ब्रजभाषा
  • उर्दू
  • खड़ी बोली
  • भोजपुरी
अमीर खुसरो द्वारा रचित कविता ‘छाप तिलक सब छीनी’ ब्रजभाषा में रचित है। ४ सूफी कवि अमीर खुसरो का जन्म उत्तर प्रदेश के ‘एटा’ (कासगंज) जिले में 1253 ई. में हुआ था। इन्हें गजल, कव्वाली एंव तराना का जनक की संज्ञा दी जाती है। हिन्दवी (खड़ी बोली) को भी इन्होंने ही प्रचलित किया। अमीर खुसरो, निजामुद्दीन औलिया के अनुयायी थे। इन्हें तूती-ए-हिंद भी कहा जाता है। इन्होंने तबला एवं सितार का भी आविष्कार किया।

वर्ष 2015 में स्वामी रामभद्राचार्य को ……….. से सम्मानित किया गया था।

  • पद्म विभूषण
  • पद्म भूषण
  • पद्मश्री
  • भारत रत्न
वर्ष 2015 में स्वामी रामभट्टाचार्य को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2021 में 7 पद्म विभूषण प्रदान किए गए, जो निम्नलिखित हैं- शिंजो अबे (लोक मामले), एस.पी. बालासुब्रमण्यम ( मरणोपरांत, कला), डॉ० बेले मोनप्पा हेगड़े (मेडिसिन), नरिंदर सिंह कपानी (मरणोपरांत, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी), मौलाना बहीउदुदीन खान (अन्य-आध्यात्मिकता), बी०बी० लाल (अन्य-आर्कियोलॉजी), एवं सुदर्शन साहू (कला), इत्यादि हैं।

जे०एस०टी में निम्नलिखित में से किस कर (राज्य कर) को शामिल किया गया था?

  • चुंगी
  • स्टाम्प शुल्क
  • आयकर
  • संपत्ति कर
वस्तु एवं सेवा कर के अन्तर्गत चुंगी को सम्मिलित किया गया है। जो कि राज्य कर के अन्तर्गत आता है। केन्द्र संबंधी कर के अन्तर्गत केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, सेवा कर, उत्पाद शुल्क, अतिरिक्त उत्पाद शुल्क इत्यादि शामिल है। राज्य संबंधी कर के अन्तर्गत राज्य वैट, केन्द्रीय बिक्री कर, विलासिता कर, चुंगी एवं प्रवेश कर, खरीद कर, लॉटरी एवं जुए पर कर, विज्ञापनों पर कर इत्यादि शामिल हैं।

विश्व स्वास्थ्य किस दिन मनाया जाता है?

  • 7 अप्रैल
  • 21 सितंबर
  • 1 अगस्त
  • 17 जनवरी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के पहल के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2021 की थीम थी- Harnessing the power of digital health to improve awareness, prevention and management of Cardiovasailar disease globally. वहीं 21 सितंबर को अन्तरराष्ट्रीय शांति दिवस एवं 1 अगस्त को विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है।

‘निऑन लैम्प’ का आविष्कार द्वारा किया गया था।

  • जॉर्डोस क्लाउड
  • विलियम कुलेन
  • मार्टिन कपूर
  • सैमुअल कोल्ट
‘निऑन लैम्प’ का आविष्कार जॉर्डोस क्लाउड द्वारा किया गया था। निऑन लैम्प का उपयोग अधिकांशतः इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में सूचक के रूप में होता है। वही प्रश्न के अन्य विकल्पों में, सैमुअल कोल्ट ने रिवॉल्वर का आविष्कार किया। मार्टिन कूपर मोबाइल फोन के आविष्कार से संबंधित हैं, जबकि विलियम कुलेन को प्रथम कृत्रिम प्रशीतन प्रणाली का श्रेय दिया जाता है।

……… एक ऐसी छवि है, जो प्राय: फोरम और सामाजिक नेटवर्क में ऑनलाइन व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करती है?

  • अवतार
  • मुखौटा
  • सेल्फी
  • बायो
‘अवतार’ एक ऐसी छवि है, जो प्राय: फोरम और सामाजिक नेटवर्क में ऑनलाइन व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। यह एक आभासी (Virtual) छवि होती है। इसका प्रयोग हम जूम, गूगलमीट इत्यादि प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर स्थित इंदरा प्वाँइट निम्नलिखित देशों में से किसके निकटतम है?

  • इंडोनेशिया
  • नेपाल
  • मलेशिया
  • बांग्लादेश
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पर स्थित इंदिरा प्वाइंट इंडोनेशिया (सुमात्रा द्वीप) के निकटतम है। ग्रेट निकोबार द्वीप पर अवस्थित यह भारत का दक्षिणतम बिन्दु है। यहाँ से इंडोनेशिया की दूरी लगभग 180 किमी. रह जाती है। वर्ष 1980 में इंदिरागांधी के नाम पर इस बिन्दु का नामकरण किया गया।

ब्यूनस आयर्स किस देश की राजधानी है?

  • अर्जेंटीना
  • ब्राजील
  • वेनेजुएला
  • बोलीविया
ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना की राजधानी है। यह रियो डी ला प्लाटा नदी के तट पर अवस्थित है। वहीं बोलिबिया की राजधानी सक्रेर (संवैधानिक) एवं लापाज (कार्यकारी) है। वेनेजुएला की राजधानी कराकस है। वेनेजुएला में विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात एंजल स्थित है। वहीं ब्राजील दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी ब्रासिलिया है। दक्षिण अमेरिका में बोलिबिया एवं पराग्वे स्थलरूद्ध देश हैं।

राष्ट्रीय उद्यान में सबसे अधिक एक सींग वाले गैंडे पाए जाते हैं।

  • काजीरंगा
  • बांदीपुर
  • रणथम्भौर
  • जिम कॉर्बेट
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सर्वाधिक एक सींग वाले गैंडे पाए जाते हैं। यह उद्यान असम में अवस्थित है। उत्तराखण्ड में स्थित जिम कार्बेट नेशनल पार्क में बाघ पाये जाते हैं। जबकि रणथम्भौर राष्ट्रीय पार्क राजस्थान में हैं, जहाँ बाघ, हिरण, जंगली सुअर पाये जाते हैं। बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान (कर्नाटक) में बाघ, तेंदुआ, हाथी इत्यादि पाये जाते हैं।
23 August Se Hogi 60,244 Pado Par Constable Bharti Pariksha | ◻️ उत्तर प्रदेश रोडवेज में जल्द होगी 10 हजार परिचालकों की भर्ती। Ankit Bhati Sir Ne kiye Sabhi Bachon Ke Liye Khaki aur Khaki 2.0 Batch Free