Up Police Previous year 4

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो बताता है कि नीचे दिए गए छन्द के प्रत्येक चरण में कितनी मात्राएँ हैं- करते अभिषेक पयोद हैं, बलिहारी इस वेश की। हे मातृभूति! तू सत्य ही, सगुण-मूर्ति सर्वेश की।

  • 15 से 13 के क्रम से 28
  • प्रत्येक चरण में 36
  • प्रत्येक चरण में 24
  • पहले और तीसरे में 12
दिए गए छन्द की प्रथम एवं तृतीय पंक्ति (विषम चरण) में 15-15 मात्राएँ और द्वितीय एवं चतुर्थ पंक्ति (सम चरण) में 13-13 मात्राएँ हैं। इस प्रकार इस छन्द में 15 से 13 के क्रम में 28 मात्राएँ हैं।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प है। अंक भरना

  • गले लगाना
  • मूर्ख बनाना
  • बदल जाना
  • रो पड़ना
अंक भरना मुहावरे का सही अर्थ है कि स्नेह से लिपटा लेना है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो उपसर्ग से बना शब्द नहीं है।

  • दिखावा
  • आजीवन
  • कुधर्म
  • पुनर्जन्म
‘दिखावा’ उपसर्ग से बना शब्द नहीं है। पुनर्जन्म—पुनर उपसर्ग कृघर्म—कृ उपसर्ग आजीवन—आ उपसर्ग

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो ‘ गर ‘ प्रत्यय से बना है।

  • जादूगर
  • समझ
  • मदद
  • इंसान
जादूगर शब्द में प्रत्यय ‘गर’ लगा हुआ है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, दिए गए शब्द के विपरीत अर्थ वाला विकल्प चुनिए। स्वार्थ

  • परमार्थ
  • वरिष्ठ
  • विषाद
  • निस्वार्थ
स्वार्थ का विलोम (विपरीत) परमार्थ है

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो सही सन्धि-विच्छेद वाला विकल्प है। अत्यधिक

  • अति + अधिक
  • अत + अधिक
  • अत्य + अधिक
  • अ + त्याधिक
अत्यधिक—अति + अधिक अत्यधिक में यण संधि हैं यध संधि में जब लघु या दीर्घ इ, उ, ऋ के उपरान्त कोई असमान स्वर आए तो इ, उ, ऋ के स्थान पर क्रमशः य, व, र, हो जाता है, जैसे- इ + अ य यदि + अपि यद्यपि उ + अ व अनु + अय अन्वय ॠ + अ र मातृ + अर्थ मात्रार्थ

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए पद का सबसे उचित सामसिक युग्मपद है। आचार

  • चाल-चलन
  • अनादर
  • विचार
  • खाने की वस्तु
आचार पद का सबसे उचित सामासिक युग्मपद चाल-चलन है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द का सही समान अर्थ वाला शब्द है। दुविधा

  • धर्मसंकट
  • होनहार
  • विस्तृत
  • यथातथ्य
दुविधा शब्द का समान अर्थ वाला शब्द धर्मसंकट है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द का सही समान अर्थ वाला शब्द है। पत्थर

  • पाषाण
  • निर्भय
  • गिरि
  • नभचर
पाषाण पत्थर शब्द का सही समान अर्थ वाला शब्द है।
Ratan Tata Died at The Age of 86. Panchayati Raj Vibhag Mein 15 Hazaar Padon par Bahali Hogi. Van Rakshak Bharti Mukhya Pariksha ke 29,217 Pado ke Liye Answer Key Jaare .