Up Police Previous year 4

निम्न चार विकल्पों में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द पहचानिये।

  • कृष्ण
  • कृश्ण
  • क्रष्ण
  • कृषण
कृष्ण शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य में विशेषण शब्द की विशेषता प्रकट करता है। इस पर्वतमाला में बहुत ऊँचे-ऊँचे पहाड़ हैं।

  • ऊँचे-ऊँचे
  • पहाड़
  • बहुत
  • इस
इस पर्वमाला में बहुत ऊँचे-ऊँचे पहाड़ है। इस वाक्य में बहुत शब्द विशेषण ऊँचे-ऊँचे की विशेषता प्रकट करता है। प्रविशेषण में विशेषण शब्द की विशेषता बतलाया जाता है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उसे विकल्प का यन करें, जो दिए गए वाक्य का सही विकल्प है। सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ क्या होता है?

  • सबका नाम
  • संबंध का नाम
  • अपना नाम
  • दूसरों का नाम
सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ सब का नाम होता है। संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं।

इनमें से कौन-सी गजानन माधव मुक्तिबोध जी द्वारा रचित रचना नहीं है?

  • अँधा युग
  • नए साहित्यकार का सौन्दर्य शास्त्र
  • भूरी-भूरी खाक धूल
  • चाँद का मुँह टेढ़ा
अंधा युग धर्मवीर भारत द्वारा लिखित गीत नाट्य है। बाकि अन्य रचना गजानन मांधव मुक्तिबोध जी द्वारा रचित है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो बताता है कि पृथ्वीराज रासो किस लेखक की रचना है?

  • चंदबरदाई
  • हर्षवर्धन
  • वाल्मीकि
  • कल्हण
पृथ्वीराज रासो – चन्दबरदाई

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो बताता है कि सत्यार्थ प्रकाश उपन्यास के लेखक का नाम क्या है?

  • दयानन्द सरस्वती
  • हर्षवर्धन
  • भवभूति
  • अरबिंदो घोष
दयानन्द सरस्वती – सत्यार्थ प्रकाश

हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से हर वर्ष श्लाका सम्मान पुरस्कार किस क्षेत्र को दिया जाता है?

  • हिन्दी को नई दिशा प्रदान करने के लिए
  • तकनीकी
  • खेलकूद
  • भाषा संस्कृति
हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से श्लाका सम्मान पुरस्कार प्रतिवर्ष हिन्दी को नई दिशा प्रदान करने के लिए दिया जाता है। शलाका सम्मान 2020 का पुरस्कार विश्वनाथ त्रिपाठी को प्राप्त हुआ है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो दिए गए पद्य के उचित अलंकार रूप का सबसे अच्छा विकल्प है रघुपति राघव राजा राम

  • अनुप्रास अलंकार
  • उपमा अलंकार
  • रूपक अलंकार
  • यमक अलंकार
रघुपति राघव राजा राम में अनुप्रास अलंकार है। अनुप्रास ‘अनु’ तथा ‘प्रास’ शब्दों से मिलकर बना है। ‘अनु’ शब्द का अर्थ है-बार-बार तथा प्रास शब्द का अर्थ है-वर्ण दिए गए पंक्ति में ‘र’ का चार बार प्रयोग किया गया है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो रेखांकित शब्दों के सही अव्यय के भेद हो- सीता के आगे रमा खड़ी है।

  • सम्बन्धबोधक अव्यय
  • विस्मयादिबोधक अव्यय
  • समुच्चयबोधक अव्यय
  • क्रिया विशेषण अव्यय
दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द आगे सम्बन्धबोधक अव्यय अव्यय है। वे अव्यय जिनसे संज्ञा अथवा सर्वनाम का सम्बन्ध वाक्य के दूसरे शब्दों से जाना जाता है। सम्बन्ध बोधक अव्यय कहलाते हैं। जैसे—रमा रात भर जागती रही। सम्बन्ध बोधक-भर संज्ञा रात का सम्बन्ध इस वाक्य के अन्य शब्दों से बताता है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो अशुद्ध वाक्य के शुद्ध रूप का सबसे अच्छा विकल्प है। घूमना सुबह अच्छा है।

  • सुबह घूमना अच्छा है
  • सुबह अच्छा है घूमना
  • घूमना सुबह है अच्छा
  • घूमना अच्छा है सुबह
घूमना सुबह अच्छा है का शुद्ध रूप है—सुबह घूमना अच्छा है।
✅ BPSC 70वीं RE EXAM DATE. Indian Navy Civilian Recruitment INCET 01/2024 Answer Key Notice Assistant Engineer ke 604 Posts Par Aj Se Kar Sakte h Apply.