Up Police Previous year 4

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से दिए गए शब्द के सही समास वाला विकल्प पहचानिये। सप्तसिंधु

  • सात सिन्धुओं का समूह
  • सात नदियों का समूह
  • सात सिन्धों का समूह
  • सात नगरों का समूह
सप्तसिंधु—सात सिन्धुओं का समूह। सप्तसिंधु में द्विगु समास है। जिस समास में प्रथम पद संख्यावाची होता है और उससे समूह का बोध होता है, उसे द्विगु समास कहते हैं। उदाहरण—पंचपात्र—पाँच पात्रों का समाहार नवग्रह-नौं ग्रहों का समूह त्रिभुवन-तीन भुवनों का समाहार

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द/वाक्य का सबसे अच्छा ‘एक शब्द’ विकल्प है। उपकार को मानने वाला

  • कृतज्ञ
  • धर्मज्ञ
  • परोपकारी
  • कृतघ्न
उपकार को मानने वाला—कृत्ज उपकार को न मानने वाला—कृतघ्न दूसरों पर उपकार करने वाला—परोपकारी धर्म को जानने वाला—धर्मज्ञ

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से एक शब्द दिए गए अनेकार्थी शब्द का एक अर्थ है। उस शब्द को चुनें। कनक

  • सोना
  • कंगन
  • चावल
  • चाँदी
कनक शब्द का अनेकार्थी शब्द सोना, धतूरा, गेहूँ, पलाश, खजूर इत्यादि है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, रेखांकित पद के उचित कारक को पहचानिये। बोतल में दूध बचा है।

  • अधिकरण कारक
  • कर्म कारक
  • सम्बन्ध कारक
  • सम्बोधन कारक
बोतल में दूध बचा है। रेखांकित वाक्य में अधिकरण कारक है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, क्रिया का सही रूप वाला विकल्प पहचानिये। स्कूल बस पाँच मिनट …. (आना-सामान्य भविष्य् काल)

  • में आएगी
  • में आ के चली गई
  • में आ के गई
  • में आ गई
स्कूल बस पाँच मिनट में आएगी का प्रयोग सही है।

निम्नलिखित प्रश्न में, वाक्य के संरचना के आधार पर उनके भेद बताइए। रवि दीवार रंगने लगा है।

  • नामधातु
  • संयुक्त क्रिया
  • पूर्वकालिक क्रिया
  • कृदंत क्रिया
रवि दीवार रंगने लगा है में नाम धातु किया है। नामधातु में क्रिया धातु को छोड़कर दूसरे शब्दों में प्रत्यय जोड़ने से धातु बनाए जाते हैं। प्रातः संज्ञा और विशेषण में ना प्रत्यय जोड़कर बनाए जाते हैं जैसे- चल-चलना मिट-मिटाना पढ़-पढ़ाना रंग-रंगना

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द का सही स्त्रीलिंग वाला विकल्प है। हंस

  • हंसिनी
  • हंसिया
  • हंसी
  • हंसीनी
‘हंसिनी’ स्त्रीलिंग शब्द है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, दिए गए शब्द का सही स्त्रीलिंग रूप वाला विकल्प चुनिए। कुम्हार

  • कुम्हारिन
  • कुम्हरईन
  • कॉमह्निन
  • कुम्हारी
‘कुम्हार’ पुल्लिग शब्द है। कुम्हार का स्त्रीलिंग शब्द ‘कुम्हारिन’ है। जिन प्रत्ययों के लगाने से शब्द स्त्री जाति का बोध कराने लगते हैं, उन्हें स्त्रीवाचक तद्धित कहते हैं। जैसे- मेहतर-मेहतरानी, पंडित-पंडितानी जाट-जाटिनी

नीचे दिए गए शब्द का सही बहुचवन रूप वाला विकल्प पहचानिए। चुटिया

  • चुटियाँ
  • चटियाये
  • चटियो
  • चुटियों
‘चुटिया’ का बहुवचन ‘चुटियाँ’ हैं। कारक चिन्ह संबंध कारक — का, की, के कर्म कारक — को संबोधन कारक — हे, अरे

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उसे विकल्प को चुनिए जो सही पूर्णरूपेण वर्ण-विच्छेद वाला है। कृपण

  • क् + ॠ + प् + अ + ण् + अ
  • क + ॠ + प + आ + ण + अ
  • क + ॠ + प + आ + ण
  • करी + प + ण
कृपण-क् + ॠ + प् + अ + ण् + अ सही वर्ण-विच्छेद हैं।
Ratan Tata Died at The Age of 86. Panchayati Raj Vibhag Mein 15 Hazaar Padon par Bahali Hogi. Van Rakshak Bharti Mukhya Pariksha ke 29,217 Pado ke Liye Answer Key Jaare .