Up Police Previous year 4

निम्नलिखित में से कौन-सा शहर गोदावरी नदी के किनारे स्थित नहीं है?

  • नवसारी
  • निजामाबाद
  • नांदेड़
  • नासिक
नासिक, नांदेड़ तथा निजामाबाद तीनों शहर गोदावरी नदी के तट पर स्थित है, जबकि नवसारी (गुजरात) पूर्णा नदी के तट पर स्थित है। यह स्थान महात्मा गाँधी के नेतृत्व में दांडी मार्च के महान सत्याग्रह मार्च के कारण भी प्रसिद्ध है।

नीलम संजीव रेड्डी के कार्यवाल के बाद भारत के राष्ट्रपति कौन बने?

  • ज्ञानी जैल सिंह
  • मुहम्मद हिदायतुल्लाह
  • वराहगिर वेंकट गिरि
  • फखरुद्दीन
नीलम संजीव रेड्डी के कार्यकाल के बाद ज्ञानी जैल सिंह भारत के राष्ट्रपति बने। ज्ञानी जैल सिंह को 1972 में पंजाब के कांग्रेस मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। उन्होंने 1983 से 1986 तक गुटनिरपेक्ष आंदोलन के महासचिव के रूप में भी कार्य किया।

चंद्रगुप्त के पुत्र का नाम बताएँ, जिन्होंने 298- 272 ईसा पूर्व के बीच शासन किया था और संपूर्ण भारत में साम्राज्य को बढ़ाया था।

  • बिंदुसार
  • वसुदेव
  • अनिरुद्ध
  • हर्षवर्धन
चंद्रगुप्त के पुत्र बिंदुसार ने 298 – 272 ईसा पूर्व के बीच शासन किया और पूरे भारत में साम्राज्य का विस्तार किया। बिंदुसार दूसरा मौर्य सम्राट था, जो लगभग 297 ईसा पूर्व सिंहासन पर बैठा था। वहीं हर्षवर्धन-थानेश्वर का शासक था। अनिरूद्ध-प्रद्युम्न और रूक्मावती के पुत्र और कृष्ण और रूक्मणि के पोते थे। वसुदेव-हिंदू शास्त्र के अनुसार, वासुदेव हिंदू देवता कृष्ण के पिता है।

मेखेला चादर, यह ……… राज्य की महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला पारंपरिक वस्त्र है।

  • असम
  • गोवा
  • तमिलनाडु
  • गुजरात
मेखेला चादर ‘असम’ राज्य की महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला पारंपरिक वस्त्र है। वही पुरूषों की पारंपरिक पोशाक “सोला या फोटुआ” और “एरी चडार” के नाम से जानी जाती है।

रवीन्द्रनाथ टैगोर ने निम्नलिलिखित में से किस देश का राष्ट्रगान लिखा था?

  • बांग्लादेश
  • भूटान
  • म्यांमार
  • चीन
रवीन्द्रनाथ टैगोर ने भारत के राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के साथ-साथ बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ लिखा था। 1905 में इस गीत के बोल बंगाली बहुज्ञ रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखे थे, जबकि इसके श्लोक “अमी कोठै पाबो तारे” भजन से लिया गया था।

वर्गीज कुरियन को ……… द्वारा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी), के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

  • लालबहादुर शास्त्री
  • वी०वी० गिरि
  • इंदिरा गांधी
  • गुलजारी लाल नंदा
डॉ॰ वर्गीज कुरियन 1965 से 1998 तक राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के संस्थापक अध्यक्ष थे। वे भारतीय श्वेत क्रांति के जनक थे। जिससे भारत को विश्व के सबसे बड़े दूध उत्पादक के रूप में उभरने में मदद मिली।

वर्तमान में भारतीय संविधान के कितने भाग हैं?

  • 25
  • 30
  • 20
  • 15
भारतीय संविधान में प्रारंभ में कुल 22 भाग, 395 अनुच्छेद तथा 8 अनुसूचियाँ थी, परंतु वर्तमान में भारतीय संविधान में गणना की दृष्टि से 25 भाग, 470 अनुच्छेद तथा 12 अनुसूचियाँ है।

सामान्य हिंदी

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में उस सही विकल्प का चयन करें जो बताता है कि संयोग और वियोग किस रस के रूप हैं?

  • शृंगार
  • अद्भुत
  • भयानक
  • वात्सल्य
जब नायक तथा नायिका के सौन्दर्य तथा प्रेम संबंधी वर्णन किया जाता है, वहाँ शृंगार रस होता है। इसका स्थायी भाव रति/प्रेम है। शृंगार के दो भेद हैं। (a) संयोग शृंगार (b) वियोग शृंगार

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में उस सही विकल्प का चयन करें जो निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन वाला सही विकल्प है। पिता जी पत्र पढ़ रहे हैं। (कर्मवाच्य)

  • पिता जी से पत्र पढ़ा जा रहा है
  • पिता जी पत्र पढ़ रहे हैं।
  • पिता जी ने पत्र पढ़ा
  • पत्र पिता जी द्वारा पढ़ा गया।
पिताजी पत्र पढ़ रहे हैं वाक्य का कर्मवाच्य रूप पिताजी से (द्वारा) पत्र पढ़ा जा रहा है। कर्मवाच्य क्रिया के उस रूपान्तर को कहते हैं, जिससे ज्ञात होता है कि वाक्य का उद्देश्य क्रिया का कर्म है, अर्थात् क्रिया में कर्म की प्रधानता है।

योजक चिन्ह का सही उदाहरण कौन-सा है?

  • शिवजी और शिवेश भाई-बहन हैं।
  • मैं घूमने जा रही हूँ।
  • रोहन ने कहा—मुझे पढ़ाई करनी है।
  • हेमा, गुनगुन, माया सहेलियाँ हैं।
दिए गए विकल्पों में शिवजी और शिवेश भाई-बहन हैं, योजक चिन्ह का सही उदाहरण है। दो विपरीतार्थक शब्दों के बीच योजक चिह्न लगाया जाता है। जैसे-स्त्री-पुरुष, माता-पिता, भाई-बहन, रात-दिन इत्यादि।
Maharashtra ke bacchon ke Liye Ankit Sir Ne De Badi Khushkhabri. “Shikshak Bharti, Calendar Ke Liye Bani Samiti”. Rajasthan Sub Inspector Ki Bharti Cancel Krege Rajasthan Sarkar.