Up Police Previous year 4

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाकाव्य रामायण में भगवान श्री राम अयोध्या के शासक थे, जो ——- की राजधानी थी।

  • कोशल
  • कलिंग
  • कुरू
  • हस्तिनापुर
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाकाव्य रामायण में भगवान श्री राम अयोध्या के शासक थे, जो कोशल की राजधानी थी। कोशल प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। इसकी पहली राजधानी ‘साकेत’ वर्तमान ‘अयोध्या’ थी और दूसरी राजधानी ‘श्रावस्ती’ थी। कोशल महाजनपद में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले गोंडा और बहराइच जिले शामिल थे।

किस भारतीय ने अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार जीता है?

  • अमर्त्य सेन
  • हरगोविन्द खुराना
  • कैलाश सत्यार्थी
  • सी०वी० रमन
भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने वर्ष 1998 में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार जीता था। स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में “नोबेल फाउंडेशन” द्वारा 1901 में “नोबेल पुरस्कार” की स्थापना की गई थी। यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दुनिया का सर्वोच्च पुरस्कार है।

भारतीय मुक्केबाज एम०सी० मैरीकॉम द्वारा लिखित आत्मकथा का शीर्षक क्या है?

  • अनब्रेकेबल
  • इम्परफैक्ट
  • नो होलिंडग बैक
  • प्लेइंग टू विन
बॉक्सर मैरी कॉम की आत्मकथा ‘अनब्रेकेवल’ है। जिसकी अनावरण 9 दिसंबर 2013 को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने किया था। एम.सी. मैरी कॉम 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज है। तथा यह पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से संबंधित है।

65 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में किस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म पुरस्कार जीता?

  • बाहुबली 2 : द कॉन्क्लूजन
  • हिंदी मीडियम
  • जॉली एलएलबी 2
  • सीक्रेट सुपरस्टार
65 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म-बाहुबली 2 : द कॉन्कलूजन ने सर्वश्रेष्ठ लोप्रिय फिल्म पुरस्कार जीता। वही 65 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में श्रीदेवी को “मॉम” में उनकी भूमिका के लिए “सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री” नामित किया यगा, जो उनकी 300 वों फिल्म थी।

अर्थशास्त्र विज्ञान के लिए वर्ष 2018 का नोबेल पुरस्कार विलियम डी० नॉर्डर्होस और पॉल एम० रोमर को दिया गया था। ये दोनों …………. के निवासी हैं।संयुक्त राज्य अमेरिका

  • संयुक्त राज्य अमेरिका
  • कनाडा
  • ऑस्ट्रेलिया
  • यूनाइटेड किंगडम
अर्थशास्त्र विज्ञान के लिए वर्ष 2018 का नोबेल पुरस्कार विलियम डी. नॉर्डहॉस और पॉल एम. रोमर को दिया गया था। ये दोनों संयुक्त अमेरिका के निवासी है। नोबेल पुरस्कार 1901 से स्वीडन के ‘अल्फ्रेड नोबेल’ के नाम पर दिया जाता है।

………… निजी और संवेदनशील जानकारी, जैसे कि क्रेडिट कार्ड नंबर, व्यक्तिगत पहचान और खाता उपयोगकर्त्ता नाम और पासवर्ड प्राप्त करने का धोखाधड़ी वाला कार्य है?

  • फिशिंग
  • हैकिंग
  • ट्रोजन
  • मैलवेयर
फिशिंग निजी और संवेदनशील जानकारी, जैसे की क्रेडिट कार्ड नंबर, व्यक्तिगत पहचान और खाता उपयोगकर्ता का नाम और पासवर्ड प्राप्त करने की धोखाधड़ी अधिनियम है। यह पहचान की ऑनलाइन चोरी को संदर्भित करता है जिसमें किसी व्यक्ति की गोपनीय जानकारी प्राप्त की जाती है। इसे कार्डिंग या ब्रांड स्पूकिंग के रूप में भी जाना जाता है।

चित्रकोट जलप्रपात भारत के किस राज्य में स्थित है?

  • छत्तीसगढ़
  • मेघालय
  • उत्तराखंड
  • झारखंड
चित्रकोट जलप्रपात भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में जगदलपुर के पश्चिम में स्थित एक प्राकृतिक जलप्रपात है। यह इंद्रावती नदी पर स्थित एक सुंदर जलप्रपात है। तथा इसकी ऊँचाई 90 फीट है।

वेनेजुएला की राजधानी है

  • काराकास
  • क्वीटो
  • सान-साल्वाडोर
  • निकोसिया
वेनेजुएला की राजधानी काराकास है। यह दक्षिण अमेरिका के उत्तरी छोर पर स्थित है। वेनेजुएला कैरेबियन सागर और उत्तर में अटलांटिक महासागर, पूर्व में गुयाना, दक्षिण में ब्राजील और दक्षिण-पश्चिम में कोलम्बिया से घिरा है।

भारत में निम्नलिखित में से किस रेडियाधर्मी धातु का विश्व का सबसे बड़ा भंडार मौजूद है?

  • थोरियम
  • बिस्मथ
  • रेडियम
  • यूरेनियम
भारत में थोरियम का विश्व का सबसे बड़ा भंडार है। थोरियम की खोज 1828 में स्वीडिश रसायनज्ञ जोंस जैकब बर्जोलियस ने की थी। केरल, झारखंड, बिहार, तमिलनाड़ और राजस्थान मुख्य उत्पादक है।

ऑस्ट्रेलिया के एकमात्र द्वीपीय राज्य का नाम बताएँ।

  • तस्नामिया
  • रोइस
  • इबिसा
  • कैप्री
तस्मानिया ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र द्वीपीय राज्य है। यह विक्टोरिया राज्य से लगभग 240 किमी. दक्षिण में स्थित है, जहाँ से यह अपेक्षाकृत उथले बाल जल-डमरूमध्य द्वारा पृथक है। तस्मानिया की राजधानी होबार्ट है।
Maharashtra ke bacchon ke Liye Ankit Sir Ne De Badi Khushkhabri. “Shikshak Bharti, Calendar Ke Liye Bani Samiti”. Rajasthan Sub Inspector Ki Bharti Cancel Krege Rajasthan Sarkar.