UP Police Previous year 3

त्रिलोचन शास्त्री को हिन्दी अकादमी का शलाका सम्मान कब प्रदान किया गया था?

  • सन् 1989-90
  • सन् 1993-94
  • सन् 1991-92
  • सन् 1987-88
त्रिलोचन शास्त्री को हिंदी अकादमी का शलाका सम्मान 1989-90 में प्रदान किया गया। वर्ष 2018-19 का शलाका सम्मान विश्वनाथ त्रिपाठी को प्रदान किया गया।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 210 में निर्देशित है-

  • विधान मंडल में प्रयुक्त होने वाली भाषा के बारे में
  • संघ की राजभाषा के बारे में
  • राज्य की राजभाषा/राजभाषाओं के बारे में
  • संसद में प्रयुक्त होने वाली भाषा के बारे में
भारतीय संविधान के अनुच्देद 210 में विधान मंडल में प्रयुक्त होने वाली भाषा के बारे में विवरण है। भाग 17 अनुच्छेद 210(1) में किसी बात के होते हुए भी, किन्तु अनच्देद 348 के उपबंधों के अधीन रहते हुए, राज्य के विधान मंडल में कार्य राज्य की राजभाषा या राजभाओं में या हिन्दी या अंग्रेजी में होगा। परन्तु यथास्थिति विधानसभा का अध्यक्ष या विधान परिषद् का सभापति अथवा उस रूप में कार्य करने वाला व्यक्ति किसी सदस्य को, जो पूण्येत्तर भाषाओं में से किस भाषा में अपनी पर्याप्त अभिव्यक्ति नहीं कर समता है, अपनी मातृभाषा में सदन को संबोधित करने की अनुज्ञा दे सकेगा।

‘माँ की बहन’ सम्बन्ध को बताने वाला एक सार्थक शब्द है

  • मौसी
  • चाची
  • नानी
  • दादी
माँ की बहन’ सम्बन्ध को बताने वाला एक सार्थक शब्द मौसी है। माँ की मौसी—नानी माँ की सास-दादी

“रस से भरा” विग्रह का सामासिक पद इनमें से कौन-सा है?

  • रसभरा
  • रसीली
  • रसायन
  • रसपूरा
“रस से भरा” विग्रह का सामासिक पद रसभरा है। रसभरा में तत्पुरुष समास है। तत्पुरुष समास में पहला पद गौण होता है और अंतिम पद की प्रधानता होती है; जैसे- स्वर्ग प्राप्त—स्वर्ग को प्राप्त माखनचोर-माखन को चुराने वाला गोशाला—गो के लिए शाला

निम्नलिखित में समुदायवाचक विशेषण है-

  • चारों
  • प्रत्येक
  • दूना
  • तीन
समुदायवाचक विशेषण में संख्या के समुदाय का बोध होता है जैसे—तीनों लड़के, सातों घर, दोनों भाई इत्यादि। आवृत्तिबोधक विशेषण-एक वस्तु का दूसरी वस्तु से अधिक्य का अनुपात बाता है। जैसे—चौगुना धन, सौगुना दिमाग

‘बहुत बढ़ा-चढ़ा कर कही गई उक्ति’ वाक्यांश के लए एक सार्थक शब्द चुनिए।

  • अतिशयोक्ति
  • अवैतनिक
  • प्रष्टव्य
  • भूमिका
अतिशयोक्ति—बहुत बढ़ा-चढ़ा कर कही गई बात। अवैतनिक-बिना वेतन के कार्य करने वाला। पृष्टव्य—जो पूछने योग्य है।

दिए गए पयार्यवाची शब्दों में से वाक्य में आए रिक्त स्थान के लिए सही शब्द चुनिए। तिरंगा भारत का राष्ट्रीय

  • ध्वज
  • निशान
  • चिह्न
  • पताका
तिरंगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज हैं ध्वज का पयार्यवाची शब्द-पताका, केतु, निशान, झण्डा इत्यादि है।

सन् 1968 में किस साहित्यकार को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था?

  • सुमित्रानंदन पंत
  • रामधारी सिंह ‘दिनकर’
  • सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
  • सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
सुमित्रानंदन पंत्र को सन् 1968 में उनकी कृति ‘चिदम्बरा’ के लिए भारतीय साहित्य का ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया था। वर्ष 2019 का मलयालम कवि अक्कितम अच्युतन नंबूदरी को 55 वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

नन्ददास इनमें से किस ग्रंथ के लेखक हैं?

  • रस मंजरी
  • भाव विलास
  • ललित ललाम
  • छत्रसाल शतक
नन्ददास रस मंजरी के लेखक हैं। नन्ददास ब्रजभाषा के एक सन्त कवि थे। उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं-रास पंचायध्यायी, मानमंजरी, रसमंजरी, भँवरगीत, विरहमंजरी इत्यादि।
Education aur Rojgar Se Judi 5 Badi Baaty New Guidelines Ke Baad Bhi Nahi Mil Rhe Kendra, 11 Meeting Me Krane Honge Exam NEET- PG Ab 11 August Ko Hogi